logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सजावट के दौरान करंट ने छीनी युवक की जिंदगी, सरदार नगर में मातम बारावफात का जुलूस टला भमोरा थाना क्षेत्र के सरदार नगर गांव में बारावफात की तैयारियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गईं। मंगलवार रात सजावट का काम करते समय जनरेटर की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन और ग्रामीण उसे उपचार के लिए लेकर अस्पताल रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चांडपुर गांव निवासी प्रमोद यादव (35) पुत्र सुरेश चंद्र यादव सरदार नगर में बारावफात के कार्यक्रम को लेकर मस्जिद और मंसूरी गली में सजावट के काम में सहयोग कर रहे थे। इसी दौरान 25 केवी के जनरेटर से अचानक करंट लग गया और प्रमोद इसकी चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़े। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें संभाला और परिजनों को सूचना देते हुए उपचार के लिए ले जाने की व्यवस्था की। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में प्रमोद ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी नीरज यादव, मां उर्मिला देवी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रमोद अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। मृतक के भाई अखिलेश यादव ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद सरदार नगर गांव में भी शोक का माहौल है। प्रधानपति सरताज ने बताया कि युवक की असमय मौत को देखते हुए बारावफात के अवसर पर प्रस्तावित जुलूस को स्थगित कर दिया गया है। हादसे के बाद गांव में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी लोगों में शोक व्याप्त है।

1 hr ago
user_Aditya Bhardwaj
Aditya Bhardwaj
आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
993d5719-4f4b-424f-b206-333f01deac0c

सजावट के दौरान करंट ने छीनी युवक की जिंदगी, सरदार नगर में मातम बारावफात का जुलूस टला भमोरा थाना क्षेत्र के सरदार नगर गांव में बारावफात की तैयारियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गईं। मंगलवार रात सजावट का काम करते समय जनरेटर की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन और ग्रामीण उसे उपचार के लिए लेकर अस्पताल रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चांडपुर गांव निवासी प्रमोद यादव (35) पुत्र सुरेश चंद्र यादव सरदार नगर में बारावफात के कार्यक्रम को लेकर मस्जिद और मंसूरी गली में सजावट के काम में सहयोग कर रहे थे। इसी दौरान 25 केवी के जनरेटर से अचानक करंट लग गया और प्रमोद इसकी चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़े। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें संभाला और परिजनों को सूचना देते हुए उपचार के लिए ले जाने की व्यवस्था की। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में प्रमोद ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी नीरज यादव, मां उर्मिला देवी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रमोद अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। मृतक के भाई अखिलेश यादव ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद सरदार नगर गांव में भी शोक का माहौल है। प्रधानपति सरताज ने बताया कि युवक की असमय मौत को देखते हुए बारावफात के अवसर पर प्रस्तावित जुलूस को स्थगित कर दिया गया है। हादसे के बाद गांव में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी लोगों में शोक व्याप्त है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *पार्षदों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अधिकारी बोलें -अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली।* *पार्षदों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अधिकारी बोले - अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली* शाहजहांपुर ।* नगर निगम के कुछ पार्षदों का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पार्षद कुछ आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस पूरे मामले जिलाधिकारी शाहजहांपुर ने मीडिया से बात करते हुए अधिकारी ने कहा कि "देखिए, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होता दिख रहा है और उसमें कुछ पार्षदगण कुछ बातें कह रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी ने भी किसी प्रकार की कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।" उन्होंने आगे कहा कि अगर इस संबंध में कोई भी लिखित या औपचारिक शिकायत आती है तो उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन वायरल वीडियो की सत्यता को परख रहा है और शिकायत का इंतजार कर रहा है।
    1
    *पार्षदों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अधिकारी बोलें -अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली।*
*पार्षदों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अधिकारी बोले - अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली*
शाहजहांपुर ।* नगर निगम के कुछ पार्षदों का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पार्षद कुछ आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
इस पूरे मामले जिलाधिकारी शाहजहांपुर ने मीडिया से बात करते हुए अधिकारी ने कहा कि "देखिए, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होता दिख रहा है और उसमें कुछ पार्षदगण कुछ बातें कह रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी ने भी किसी प्रकार की कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।"
उन्होंने आगे कहा कि अगर इस संबंध में कोई भी लिखित या औपचारिक शिकायत आती है तो उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 
फिलहाल प्रशासन वायरल वीडियो की सत्यता को परख रहा है और शिकायत का इंतजार कर रहा है।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चोरी की मोटर साइकिल के खुले पुर्ज़ों के साथ दो युवक गिरफ्तार उझानी (बदायूॅं) / बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों की रोकथाम हेतु चलायें जा रहे अभियान के तहत आज स्थानीय पुलिस को एक और सफलता मिली है पुलिस ने चोरी हुई बाइक के खुले पुर्ज़ों सहित एक दुकान से दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम फतेहपुर में रामपाल यादव के मार्केट स्थित आदिल की दुकान से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी की एक बाइक के खुले पुर्ज़ों सहित ग्राम वरामालदेव निवासी दो युवक विजय पुत्र रामेश्वर, आशीष पुत्र अजय को गिरफ्तार कर लिया और दोनों आरोपी युवकों को जेल भेज दिया है
    1
    चोरी की मोटर साइकिल के खुले पुर्ज़ों के साथ दो युवक गिरफ्तार 
उझानी (बदायूॅं) / बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों की रोकथाम हेतु चलायें जा रहे अभियान के तहत आज स्थानीय पुलिस को एक और सफलता मिली है पुलिस ने चोरी हुई बाइक के खुले पुर्ज़ों सहित एक दुकान से दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम फतेहपुर में रामपाल यादव के मार्केट स्थित आदिल की दुकान से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी की एक बाइक के खुले पुर्ज़ों सहित ग्राम वरामालदेव निवासी दो युवक विजय पुत्र रामेश्वर, आशीष पुत्र अजय को गिरफ्तार कर लिया और दोनों आरोपी युवकों को जेल भेज दिया है
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • फर्जी सैन्य दस्तावेज और मोहर से अग्निवीर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाला गिरफ्तार फर्जी सैन्य दस्तावेज और मोहर से अग्निवीर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाला गिरफ्तार बरेली। थाना कैंट पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने फर्जी सैन्य दस्तावेज, कूटरचित कॉल-अप लेटर, रेफरल फॉर्म और नकली मोहर का इस्तेमाल कर अग्निवीर भर्ती के अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को सेना में हवलदार पद पर कार्यरत अथवा सेवानिवृत्त बताकर अभ्यर्थियों को री-मेडिकल में पास कराने का झांसा देता था। पुलिस के मुताबिक 25 अगस्त को मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने मिलिट्री अस्पताल, बरेली के पास घेराबंदी कर आरोपी राजेश तिवारी पुत्र राम सुख तिवारी, निवासी कृष्ण विहार कॉलोनी, आईआईएम रोड, मुबारकपुर, थाना सैरपुर, जनपद लखनऊ, उम्र करीब 36 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी अभ्यर्थियों को सेना के अधिकारियों और मेडिकल स्टाफ से संपर्क होने का झांसा देकर मेडिकल में अनफिट घोषित अभ्यर्थियों को अवैध तरीके से री-मेडिकल में पास कराने का भरोसा देता था। इसके लिए वह फर्जी सेना संबंधी दस्तावेज और नकली मोहर का प्रयोग करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने साथी गजेन्द्र सिंह के साथ मिलकर अभ्यर्थियों से रकम लेकर आर्थिक लाभ कमाता था। तलाशी के दौरान पुलिस ने 155 INF BN (TA) JAK RIF PIN 934355 की फर्जी मोहर, रेडमी नोट 14 प्रो मोबाइल फोन, अभ्यर्थियों के विवरण वाला रजिस्टर, रेफरल फॉर्म, फर्जी कॉल-अप लेटर और अन्य संबंधित अभिलेख बरामद किए। मोबाइल की जांच में अभ्यर्थियों से संबंधित दस्तावेज, व्हाट्सऐप चैट और बैंक लेन-देन से जुड़े साक्ष्य भी मिलने की बात पुलिस ने कही है। इस मामले में थाना कैंट में मु0अ0सं0 417/26, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी के साथी गजेन्द्र सिंह की भूमिका की भी जांच कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक राजीव पटेल, एसओजी-2 प्रभारी उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह, मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा थाना कैंट के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    4
    फर्जी सैन्य दस्तावेज और मोहर से अग्निवीर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाला गिरफ्तार

फर्जी सैन्य दस्तावेज और मोहर से अग्निवीर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाला गिरफ्तार
बरेली। थाना कैंट पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने फर्जी सैन्य दस्तावेज, कूटरचित कॉल-अप लेटर, रेफरल फॉर्म और नकली मोहर का इस्तेमाल कर अग्निवीर भर्ती के अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को सेना में हवलदार पद पर कार्यरत अथवा सेवानिवृत्त बताकर अभ्यर्थियों को री-मेडिकल में पास कराने का झांसा देता था।
पुलिस के मुताबिक 25 अगस्त को मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने मिलिट्री अस्पताल, बरेली के पास घेराबंदी कर आरोपी राजेश तिवारी पुत्र राम सुख तिवारी, निवासी कृष्ण विहार कॉलोनी, आईआईएम रोड, मुबारकपुर, थाना सैरपुर, जनपद लखनऊ, उम्र करीब 36 वर्ष को गिरफ्तार किया।
आरोपी अभ्यर्थियों को सेना के अधिकारियों और मेडिकल स्टाफ से संपर्क होने का झांसा देकर मेडिकल में अनफिट घोषित अभ्यर्थियों को अवैध तरीके से री-मेडिकल में पास कराने का भरोसा देता था। इसके लिए वह फर्जी सेना संबंधी दस्तावेज और नकली मोहर का प्रयोग करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने साथी गजेन्द्र सिंह के साथ मिलकर अभ्यर्थियों से रकम लेकर आर्थिक लाभ कमाता था।
तलाशी के दौरान पुलिस ने 155 INF BN (TA) JAK RIF PIN 934355 की फर्जी मोहर, रेडमी नोट 14 प्रो मोबाइल फोन, अभ्यर्थियों के विवरण वाला रजिस्टर, रेफरल फॉर्म, फर्जी कॉल-अप लेटर और अन्य संबंधित अभिलेख बरामद किए। मोबाइल की जांच में अभ्यर्थियों से संबंधित दस्तावेज, व्हाट्सऐप चैट और बैंक लेन-देन से जुड़े साक्ष्य भी मिलने की बात पुलिस ने कही है।
इस मामले में थाना कैंट में मु0अ0सं0 417/26, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी के साथी गजेन्द्र सिंह की भूमिका की भी जांच कर रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक राजीव पटेल, एसओजी-2 प्रभारी उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह, मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा थाना कैंट के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बदायूं जिले के उझानी में पुलिस ने चोरी की बाइक के कलपुर्जो के साथ विजय पुत्र रामेश्वर और आशीष पुत्र अजय पाल निवासी वरामालदेव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
    1
    बदायूं जिले के उझानी में पुलिस ने चोरी की बाइक के कलपुर्जो के साथ  विजय पुत्र रामेश्वर और आशीष पुत्र अजय पाल निवासी वरामालदेव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सरकारी भूमि पर प्रतिमा स्थापित करने के प्रयास पर पुलिस की कार्रवाई | SSP बदायूँ 🚨 सरकारी भूमि पर प्रतिमा स्थापित करने के प्रयास पर पुलिस की कार्रवाई | SSP बदायूँ की आधिकारिक बाइट थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिकरी में सरकारी भूमि पर बिना अनुमति कब्जा करने के उद्देश्य से डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित करने के प्रयास के संबंध में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा ने आधिकारिक बाइट के माध्यम से दी। देखिए पूरी जानकारी SSP बदायूँ की आधिकारिक बाइट में।
    1
    सरकारी भूमि पर प्रतिमा स्थापित करने के प्रयास पर पुलिस की कार्रवाई | SSP बदायूँ 
🚨 सरकारी भूमि पर प्रतिमा स्थापित करने के प्रयास पर पुलिस की कार्रवाई | SSP बदायूँ की आधिकारिक बाइट
थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिकरी में सरकारी भूमि पर बिना अनुमति कब्जा करने के उद्देश्य से डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित करने के प्रयास के संबंध में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा ने आधिकारिक बाइट के माध्यम से दी।
देखिए पूरी जानकारी SSP बदायूँ की आधिकारिक बाइट में।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बहुत बड़ी खबर.... 🔴🔴 पानी के सैलाब में जिंदगी की पुकार....! चारों तरफ पानी ही पानी... छत पर खड़ा शख्स शर्ट लहराकर मदद की गुहार लगा रहा था. फिर पहुंची नेपाल की सेना और जान बचाने के लिए शुरू हुआ खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन सेना कहीं की भी हो... वर्दी का पहला फर्ज इंसान की जान बचाना है...! हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नही करते हैं
    1
    बहुत बड़ी खबर.... 🔴🔴

पानी के सैलाब में जिंदगी की पुकार....!
चारों तरफ पानी ही पानी... छत पर खड़ा शख्स शर्ट लहराकर मदद की गुहार लगा रहा था.

फिर पहुंची नेपाल की सेना
और जान बचाने के लिए शुरू हुआ खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन
सेना कहीं की भी हो... वर्दी का पहला फर्ज इंसान की जान बचाना है...!
हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नही करते हैं
    user_JOURNALIST REETESH PARTAP S
    JOURNALIST REETESH PARTAP S
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *बरेली में अग्निवीर भर्ती में ठगी करने वाला गिरफ़्तार, फर्जी मोहर और फर्जी दस्तावेज बरामद।* *बरेली में अग्निवीर भर्ती में ठगी करने वाला गिरफ्तार, फर्जी मोहर और फर्जी दस्तावेज बरामद* *बरेली।* थाना कैंट पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने अग्निवीर भर्ती में री-मेडिकल के नाम पर ठगी करने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को सेना का सेवानिवृत्त हवलदार बताकर अभ्यर्थियों को झांसे में लेता था। उसके पास से सेना की फर्जी मोहर और कूटरचित दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक 25 अगस्त 2026 को मिलिट्री इंटेलिजेंस से गोपनीय सूचना मिली थी कि मिलिट्री अस्पताल बरेली के पास एक व्यक्ति अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में री-मेडिकल के लिए आए अभ्यर्थियों से ठगी कर रहा है। सूचना पर थाना कैंट पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश तिवारी (36) पुत्र राम सुख तिवारी, निवासी कृष्ण विहार कॉलोनी, आईआईएम रोड, मुबारकपुर, थाना सैरपुर, लखनऊ बताया। आरोपी अभ्यर्थियों को यह झांसा देता था कि सेना के अधिकारियों और मेडिकल स्टाफ से उसकी अच्छी जान-पहचान है और वह मेडिकल में अनफिट घोषित अभ्यर्थियों को अवैध रूप से री-मेडिकल में पास करा देगा। विश्वास जमाने के लिए वह फर्जी सेना संबंधी दस्तावेज, कूटरचित कॉल-अप लेटर, रेफरल फार्म और नकली मोहर का प्रयोग करता था। वह अपने साथी गजेन्द्र सिंह के साथ मिलकर अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूलता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 155 INF BN (TA) JAK RIF PIN 934355 लिखी एक फर्जी मोहर, रेडमी नोट 14 प्रो मोबाइल, अभ्यर्थियों का विवरण वाला रजिस्टर, रेफरल फार्म, फर्जी कॉल-अप लेटर और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। उसके मोबाइल की जांच में अभ्यर्थियों से जुड़ी व्हाट्सएप चैट और बैंक लेन-देन के साक्ष्य भी मिले हैं। इस संबंध में थाना कैंट पर मु0अ0सं0 417/26 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है। *गिरफ्तारी करने वाली टीम -* प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक राजीव पटेल, एसओजी-11 प्रभारी उपनिरीक्षक प्रशान्त सिंह, मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारी/कर्मचारी, कांस्टेबल संदीप राणा और कांस्टेबल रोहित राणा शामिल रहे।
    2
    *बरेली में अग्निवीर भर्ती में ठगी करने वाला गिरफ़्तार, फर्जी मोहर और फर्जी दस्तावेज बरामद।*
*बरेली में अग्निवीर भर्ती में ठगी करने वाला गिरफ्तार, फर्जी मोहर और फर्जी दस्तावेज बरामद*
*बरेली।* थाना कैंट पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने अग्निवीर भर्ती में री-मेडिकल के नाम पर ठगी करने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को सेना का सेवानिवृत्त हवलदार बताकर अभ्यर्थियों को झांसे में लेता था। उसके पास से सेना की फर्जी मोहर और कूटरचित दस्तावेज बरामद हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक 25 अगस्त 2026 को मिलिट्री इंटेलिजेंस से गोपनीय सूचना मिली थी कि मिलिट्री अस्पताल बरेली के पास एक व्यक्ति अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में री-मेडिकल के लिए आए अभ्यर्थियों से ठगी कर रहा है। सूचना पर थाना कैंट पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश तिवारी (36) पुत्र राम सुख तिवारी, निवासी कृष्ण विहार कॉलोनी, आईआईएम रोड, मुबारकपुर, थाना सैरपुर, लखनऊ बताया। 
आरोपी अभ्यर्थियों को यह झांसा देता था कि सेना के अधिकारियों और मेडिकल स्टाफ से उसकी अच्छी जान-पहचान है और वह मेडिकल में अनफिट घोषित अभ्यर्थियों को अवैध रूप से री-मेडिकल में पास करा देगा। विश्वास जमाने के लिए वह फर्जी सेना संबंधी दस्तावेज, कूटरचित कॉल-अप लेटर, रेफरल फार्म और नकली मोहर का प्रयोग करता था। वह अपने साथी गजेन्द्र सिंह के साथ मिलकर अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूलता था।
पुलिस ने आरोपी के पास से 155 INF BN (TA) JAK RIF PIN 934355 लिखी एक फर्जी मोहर, रेडमी नोट 14 प्रो मोबाइल, अभ्यर्थियों का विवरण वाला रजिस्टर, रेफरल फार्म, फर्जी कॉल-अप लेटर और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। उसके मोबाइल की जांच में अभ्यर्थियों से जुड़ी व्हाट्सएप चैट और बैंक लेन-देन के साक्ष्य भी मिले हैं।
इस संबंध में थाना कैंट पर मु0अ0सं0 417/26 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम -*
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक राजीव पटेल, एसओजी-11 प्रभारी उपनिरीक्षक प्रशान्त सिंह, मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारी/कर्मचारी, कांस्टेबल संदीप राणा और कांस्टेबल रोहित राणा शामिल रहे।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बदायूं व्यूरो रिपोर्ट बदायूं में अंबेडकर की मूर्ति को लेकर विवाद
    1
    बदायूं व्यूरो रिपोर्ट बदायूं में अंबेडकर की मूर्ति को लेकर विवाद
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Budaun, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • जुलूस ए मुहम्मदी में नाबालिग ने युवाओं संग लहराया चाकू, मूक दर्शक बनी रही पुलिस, प्रशासन भी मौन उझानी (बदायूॅं) / नगर में निकाले गये जुलूस-ए-मुहम्दी में युवाओं में शस्त्र दिखाने की होड़ सी लगी थी। युवाओं के साथ नाबालिग भी जुलूस में खुलेआम चाकू लहराते नज़र आ रहे थे। भारी संख्या में तैनात पुलिस बल भी नाबालिग बच्चों और युवाओं को चाकू लहराते देखकर भी शस्त्र प्रर्दशन करने से नहीं रोक पा रहे थे आखिर जुलूस ए मुहम्मदी में नाबालिग बच्चों और युवाओं को चाकू लहराने और शस्त्र प्रर्दशन की अनुमति किसने और क्यों दी। जुलूस में नाबालिग और युवाओं द्वारा खुलेआम चाकू लहराने के बाबत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से जानकारी लेनी चाही किंतु उन्हें संपर्क नहीं हो सका। जुलूस ए मुहम्मदी में नाबालिग द्वारा खुलेआम चाकू लहराने की चर्चाएं और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    जुलूस ए मुहम्मदी में नाबालिग ने युवाओं संग लहराया चाकू, मूक दर्शक बनी रही पुलिस, प्रशासन भी मौन
उझानी (बदायूॅं) / नगर में निकाले गये जुलूस-ए-मुहम्दी में युवाओं में शस्त्र दिखाने की होड़ सी लगी थी। युवाओं के साथ नाबालिग भी जुलूस में खुलेआम चाकू लहराते नज़र आ रहे थे। भारी संख्या में तैनात पुलिस बल भी नाबालिग बच्चों और युवाओं को चाकू लहराते देखकर भी शस्त्र प्रर्दशन करने से नहीं रोक पा रहे थे आखिर जुलूस ए मुहम्मदी में नाबालिग बच्चों और युवाओं को चाकू लहराने और शस्त्र प्रर्दशन की अनुमति किसने और क्यों दी।
जुलूस में नाबालिग और युवाओं द्वारा खुलेआम चाकू लहराने के बाबत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से जानकारी लेनी चाही किंतु उन्हें संपर्क नहीं हो सका। जुलूस ए मुहम्मदी में नाबालिग द्वारा खुलेआम चाकू लहराने की चर्चाएं और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.