logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*ई-कक्ष बना शोपीस, बंद पड़े कमरे में धूल फांक रहा सरकारी सिस्टम* मैहर। ग्राम पंचायत कैथहा, जनपद पंचायत रामनगर में बनाया गया ई-कक्ष इन दिनों अपनी उपयोगिता खोता नजर आ रहा है। तस्वीरें खुद बयां कर रही हैं कि जिस भवन को डिजिटल व्यवस्था और ग्रामीणों की सुविधा के लिए तैयार किया गया था, वह अब लंबे समय से बंद पड़ा है। भवन के दरवाजों पर ताले लगे हैं और परिसर में साफ-सफाई के अभाव में स्थिति बदहाल दिखाई दे रही है। लाखों रुपये की लागत से तैयार किए गए इस ई-कक्ष का उपयोग आखिर क्यों नहीं हो रहा, यह बड़ा सवाल है। सरकार जहां पंचायतों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने और ग्रामीण क्षेत्रों में ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने की बात करती है, वहीं कैथहा पंचायत का यह ई-कक्ष जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। सवाल यह है कि जब भवन बनकर तैयार है तो इसका संचालन क्यों नहीं हो रहा? क्या उपकरण और सुविधाएं उपलब्ध हैं? यदि हैं तो कमरे में ताला क्यों? और यदि व्यवस्था शुरू नहीं हुई तो निर्माण पर खर्च हुई राशि का लाभ ग्रामीणों को कब मिलेगा? ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित अधिकारी मौके का निरीक्षण कर ई-कक्ष को तत्काल शुरू कराएं, ताकि सरकारी योजना का लाभ कागजों के बजाय धरातल पर दिखाई दे। अब देखना होगा कि जिम्मेदार इस बंद पड़े ई-कक्ष की सुध कब लेते हैं।

11 hrs ago
user_यश वर्धन सिंह
यश वर्धन सिंह
Local News Reporter Amarpatan, Satna•
11 hrs ago
5b06aa5d-4800-4aae-ac5b-51440c291b72

*ई-कक्ष बना शोपीस, बंद पड़े कमरे में धूल फांक रहा सरकारी सिस्टम* मैहर। ग्राम पंचायत कैथहा, जनपद पंचायत रामनगर में बनाया गया ई-कक्ष इन दिनों अपनी उपयोगिता खोता नजर आ रहा है। तस्वीरें खुद बयां कर रही हैं कि जिस भवन को डिजिटल व्यवस्था और ग्रामीणों की सुविधा के लिए तैयार किया गया था, वह अब लंबे समय से बंद पड़ा है। भवन के दरवाजों पर ताले लगे हैं और परिसर में साफ-सफाई के अभाव में स्थिति बदहाल दिखाई दे रही है। लाखों रुपये की लागत से तैयार किए गए इस ई-कक्ष का उपयोग आखिर क्यों नहीं हो रहा, यह बड़ा सवाल है। सरकार जहां पंचायतों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने और ग्रामीण क्षेत्रों में ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने की बात करती है, वहीं कैथहा पंचायत का यह ई-कक्ष जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। सवाल यह है कि जब भवन बनकर तैयार है तो इसका संचालन क्यों नहीं हो रहा? क्या उपकरण और सुविधाएं उपलब्ध हैं? यदि हैं तो कमरे में ताला क्यों? और यदि व्यवस्था शुरू नहीं हुई तो निर्माण पर खर्च हुई राशि का लाभ ग्रामीणों को कब मिलेगा? ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित अधिकारी मौके का निरीक्षण कर ई-कक्ष को तत्काल शुरू कराएं, ताकि सरकारी योजना का लाभ कागजों के बजाय धरातल पर दिखाई दे। अब देखना होगा कि जिम्मेदार इस बंद पड़े ई-कक्ष की सुध कब लेते हैं।

More news from Satna and nearby areas
  • सिंगरौली में बीजेपी के माननीय विधायक जी की कार की धुलाई फायर ब्रिगेड की गाड़ी से कराए जाने का वीडियो/तस्वीर सामने आने के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं। 🚒🚘 क्या सरकारी संसाधनों का उपयोग निजी वाहनों की धुलाई के लिए किया जा सकता है? मामले की निष्पक्ष जांच कर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। #Singrauli #BJP #MLA #FireBrigade #MadhyaPradesh #shiv सिंगरौली में बीजेपी के माननीय विधायक जी की कार की धुलाई फायर ब्रिगेड की गाड़ी से कराए जाने का वीडियो/तस्वीर सामने आने के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं। 🚒🚘 क्या सरकारी संसाधनों का उपयोग निजी वाहनों की धुलाई के लिए किया जा सकता है? मामले की निष्पक्ष जांच कर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। #Singrauli #BJP #MLA #FireBrigade #MadhyaPradesh #shiv
    1
    सिंगरौली में बीजेपी के माननीय विधायक जी की कार की धुलाई फायर ब्रिगेड की गाड़ी से कराए जाने का वीडियो/तस्वीर सामने आने के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं। 🚒🚘
क्या सरकारी संसाधनों का उपयोग निजी वाहनों की धुलाई के लिए किया जा सकता है? मामले की निष्पक्ष जांच कर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।
#Singrauli #BJP #MLA #FireBrigade #MadhyaPradesh #shiv

    user_Shiv Singh rajput dahiya journ
    Shiv Singh rajput dahiya journ
    Court reporter Amarpatan, Satna•
    3 hrs ago
  • मैहर/ मे 5 दिन पहले जन्मे पुत्र का इलाज कराने अस्पताल जा रहे माता-पिता और नवजात को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, *मैहर मे 5 दिन पहले जन्मे पुत्र का इलाज कराने अस्पताल जा रहे माता-पिता और नवजात को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, हादसे में तीनों हुए गंभीर रूप से घायल, सिविल अस्पताल मे ईलाज जारी*
    1
    मैहर/ मे 5 दिन पहले जन्मे पुत्र का इलाज कराने अस्पताल जा रहे माता-पिता और नवजात को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर,
*मैहर मे 5 दिन पहले जन्मे पुत्र का इलाज कराने अस्पताल जा रहे माता-पिता और नवजात को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, हादसे में तीनों हुए गंभीर रूप से घायल, सिविल अस्पताल मे ईलाज जारी*
    user_वशीम शाह
    वशीम शाह
    Court reporter अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • माँ जगत जननी राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी जी के आज दिनांक 26/08/2026 दिन बुधवार के प्रात: कालीन श्रृंगार के दर्शन अदभुत श्रृंगार जय हो माई की
    2
    माँ जगत जननी राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी जी के आज दिनांक 26/08/2026 दिन बुधवार के प्रात: कालीन श्रृंगार के दर्शन अदभुत श्रृंगार 
                          जय हो माई की
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    1 hr ago
  • ragauli gaw ki ki mahila semriya mai bura haal यहां की व्यवस्था एकदम घटिया है वह याद है यदि यहां किसी को बुखार भी है तब भी जान चली जाएगी यहां ना तो सफाई है ना देख रहे थे ना ही कोई औपचारिक यहां व्यवस्था है ना ही कोई देखरेख करने वाला है सिर्फ यहां मरीज पड़े हुए हैं यहां ना डॉक्टर का पता है ना कोई टाइम टेबल है यहां कोई ऐसा सिस्टम नहीं है पर आप वीडियो में देख सकते हैं लाइव किया गया है
    1
    ragauli gaw ki ki mahila semriya mai bura haal
यहां की व्यवस्था एकदम घटिया है वह याद है यदि यहां किसी को बुखार भी है तब भी जान चली जाएगी यहां ना तो सफाई है ना देख रहे थे ना ही कोई औपचारिक यहां व्यवस्था है ना ही कोई देखरेख करने वाला है सिर्फ यहां मरीज पड़े हुए हैं यहां ना डॉक्टर का पता है ना कोई टाइम टेबल है यहां कोई ऐसा सिस्टम नहीं है पर आप वीडियो में देख सकते हैं लाइव किया गया है
    user_D s p Bhaoo
    D s p Bhaoo
    मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सतना- एक तरफ नशे के खिलाफ अभियान, दूसरी तरफ गांव-गली शराब! सिविल लाइन पुलिस बेखबर,रामपुर चौरासी में शराब की पैकारी करते दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा सोहावल शराब दुकान से हाटी जा रही थी शराब पुलिस को खबर तक नही।
    1
    सतना- एक तरफ नशे के खिलाफ अभियान, दूसरी तरफ गांव-गली शराब! सिविल लाइन पुलिस बेखबर,रामपुर चौरासी में शराब की पैकारी करते दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा सोहावल शराब दुकान से हाटी जा रही थी शराब पुलिस को खबर तक नही।
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जिला अस्पताल के बाहर सुरक्षा गार्ड और दुकानदारों में तीखी बहस, ठेला हटाने को लेकर हंगामा! जिला अस्पताल के बाहर सुरक्षा गार्ड और दुकानदारों में तीखी बहस, ठेला हटाने को लेकर हंगामा! ​न्यूज़ कैप्‍शन / स्क्रिप्ट: जिला अस्पताल के बाहर देर रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब सुरक्षा गार्ड और स्थानीय ठेले-दुकानदारों के बीच तीखी बहस हो गई। ​वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि गार्ड दुकानदारों से ठेले और दुकानें हटाने को लेकर सवाल-जवाब कर रहे हैं, जबकि दुकानदार बाकी अन्य दुकानों का हवाला देते हुए पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे पर नशे में होने और विवाद फ़ैलाने के आरोप लगाते नज़र आए। ​मामले में पुलिस प्रशासन और संबंधित अधिकारियों (TI) से शिकायत की बात कही जा रही है। ​ट्रेंडिंग #Tags: #BreakingNews #DistrictHospital #ViralVideo #SatnaNews #MadhyaPradesh #HospitalSecurity #LocalNews #TrendingNews #PublicDispute #CrimeNews #MPNews
    1
    जिला अस्पताल के बाहर सुरक्षा गार्ड और दुकानदारों में तीखी बहस, ठेला हटाने को लेकर हंगामा!
जिला अस्पताल के बाहर सुरक्षा गार्ड और दुकानदारों में तीखी बहस, ठेला हटाने को लेकर हंगामा!
​न्यूज़ कैप्‍शन / स्क्रिप्ट:
जिला अस्पताल के बाहर देर रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब सुरक्षा गार्ड और स्थानीय ठेले-दुकानदारों के बीच तीखी बहस हो गई।
​वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि गार्ड दुकानदारों से ठेले और दुकानें हटाने को लेकर सवाल-जवाब कर रहे हैं, जबकि दुकानदार बाकी अन्य दुकानों का हवाला देते हुए पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे पर नशे में होने और विवाद फ़ैलाने के आरोप लगाते नज़र आए।
​मामले में पुलिस प्रशासन और संबंधित अधिकारियों (TI) से शिकायत की बात कही जा रही है।
​ट्रेंडिंग #Tags:
#BreakingNews #DistrictHospital #ViralVideo #SatnaNews #MadhyaPradesh #HospitalSecurity #LocalNews #TrendingNews #PublicDispute #CrimeNews #MPNews
    user_Unchehra news
    Unchehra news
    News Anchor उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *एनएचआरसी के स्पेशल मॉनिटर श्री गोयल ने मैहर प्रवास के दौरान विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया* *एनएचआरसी के स्पेशल मॉनिटर श्री गोयल ने मैहर प्रवास के दौरान विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया* मैहर - राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के स्पेशल मॉनिटर श्री बालकृष्ण गोयल ने एक दिवसीय मैहर प्रवास के दौरान जिले के वृद्धाश्रम, उपजेल मैहर, आंगनवाड़ी केंद्र एवं विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री गोयल ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत वृद्धजनों से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य एवं व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर कुशलक्षेम जाना। उन्होंने वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए साफ-सफाई की स्थिति , खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही वृद्धजनों की नियमित डॉक्टरी जांच कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए । श्री गोयल ने वृद्धाश्रम में रखे जाने वाले दस्तावेजों एवं अभिलेखों का व्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित करने के साथ ही वृद्धजनों के आवागमन तथा दानदाताओं द्वारा प्रदान की जाने वाली सामग्री का नियमित एवं पारदर्शी लेखा-जोखा संधारित करने के निर्देश दिए। इसके बाद श्री गोयल ने उपजेल मैहर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा मूलभूत व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मैहर जिले के अमरपाटन अनुभाग में भी श्री गोयल द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, शिक्षा व्यवस्था तथा आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री राजेंद्र बांगरे,सीएसपी श्री महेंद्र सिंह, नगर पालिका सीएमओ, सामाजिक न्याय विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    *एनएचआरसी के स्पेशल मॉनिटर श्री गोयल ने मैहर प्रवास के दौरान विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया*
*एनएचआरसी के स्पेशल मॉनिटर श्री गोयल ने मैहर प्रवास के दौरान विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया*
मैहर - राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के स्पेशल मॉनिटर श्री बालकृष्ण गोयल ने एक दिवसीय मैहर प्रवास के दौरान जिले के वृद्धाश्रम, उपजेल मैहर, आंगनवाड़ी केंद्र एवं विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री गोयल ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत वृद्धजनों से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य एवं व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर कुशलक्षेम जाना। उन्होंने वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए साफ-सफाई की स्थिति , खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही वृद्धजनों की नियमित डॉक्टरी जांच कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए । श्री गोयल ने वृद्धाश्रम में रखे जाने वाले दस्तावेजों एवं अभिलेखों का व्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित करने के साथ ही वृद्धजनों के आवागमन तथा दानदाताओं द्वारा प्रदान की जाने वाली सामग्री का नियमित एवं पारदर्शी लेखा-जोखा संधारित करने के निर्देश दिए। इसके बाद श्री गोयल ने उपजेल मैहर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा मूलभूत व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मैहर जिले के अमरपाटन अनुभाग में भी श्री गोयल द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, शिक्षा व्यवस्था तथा आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री राजेंद्र बांगरे,सीएसपी श्री महेंद्र सिंह, नगर पालिका सीएमओ, सामाजिक न्याय विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Satyaprakash Media Maihar
    Satyaprakash Media Maihar
    Photographer मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मैहर। मां शारदा मंदिर स्थित पहाड़ी क्षेत्र के वैन मार्ग में मंगलवार सुबह एक बार फिर तेंदुआ दिखाई देने से श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है। मार्ग से गुजर रहे कुछ श्रद्धालुओं ने तेंदुए का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो मंगलवार सुबह का है। वैन मार्ग से गुजर रहे श्रद्धालुओं की नजर जंगल की ओर गई, जहां तेंदुआ दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने तुरंत उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सामने आने के बाद मां शारदा मंदिर के पहाड़ी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से मां शारदा मंदिर के आसपास के पहाड़ी और वन क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां सामने आती रही हैं। इससे पहले भी इसी क्षेत्र में तेंदुए के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए वन्यजीव की लगातार मौजूदगी चिंता का विषय बनी हुई है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग को पहाड़ी क्षेत्र और वैन मार्ग में सतर्कता बढ़ाते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। #Maihar #MaaShardaTemple #Leopard #ViralVideo #मैहर मां_शारदा मैहर। मां शारदा मंदिर स्थित पहाड़ी क्षेत्र के वैन मार्ग में मंगलवार सुबह एक बार फिर तेंदुआ दिखाई देने से श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है। मार्ग से गुजर रहे कुछ श्रद्धालुओं ने तेंदुए का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो मंगलवार सुबह का है। वैन मार्ग से गुजर रहे श्रद्धालुओं की नजर जंगल की ओर गई, जहां तेंदुआ दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने तुरंत उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सामने आने के बाद मां शारदा मंदिर के पहाड़ी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से मां शारदा मंदिर के आसपास के पहाड़ी और वन क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां सामने आती रही हैं। इससे पहले भी इसी क्षेत्र में तेंदुए के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए वन्यजीव की लगातार मौजूदगी चिंता का विषय बनी हुई है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग को पहाड़ी क्षेत्र और वैन मार्ग में सतर्कता बढ़ाते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। #Maihar #MaaShardaTemple #Leopard #ViralVideo #मैहर मां_शारदा
    1
    मैहर। मां शारदा मंदिर स्थित पहाड़ी क्षेत्र के वैन मार्ग में मंगलवार सुबह एक बार फिर तेंदुआ दिखाई देने से श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है। मार्ग से गुजर रहे कुछ श्रद्धालुओं ने तेंदुए का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो मंगलवार सुबह का है। वैन मार्ग से गुजर रहे श्रद्धालुओं की नजर जंगल की ओर गई, जहां तेंदुआ दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने तुरंत उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सामने आने के बाद मां शारदा मंदिर के पहाड़ी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।
गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से मां शारदा मंदिर के आसपास के पहाड़ी और वन क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां सामने आती रही हैं। इससे पहले भी इसी क्षेत्र में तेंदुए के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए वन्यजीव की लगातार मौजूदगी चिंता का विषय बनी हुई है।
श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग को पहाड़ी क्षेत्र और वैन मार्ग में सतर्कता बढ़ाते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
#Maihar #MaaShardaTemple #Leopard #ViralVideo #मैहर मां_शारदा

    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.