*हरसोली में संतदास जी महाराज का दो दिवसीय मेला संपन्न* खैरथल / हीरालाल भूरानी क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम हरसोली में संत दास जी महाराज का दो दिवसीय मेला श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। मेले में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और संत दास जी महाराज के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मेले के पहले दिन सोमवार रात भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में श्रद्धालु देर रात तक भजन-कीर्तन में लीन रहे और संत दास जी महाराज का गुणगान करते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आज मंगलवार को संत दास जी महाराज के कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11.15 बजे हुई। इसके बाद दोपहर 12.15 बजे से शाम 6 बजे तक मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। मेले में विभिन्न प्रकार की खाने-पीने की स्टॉलें लगी रहीं, जहां लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। बच्चों और युवाओं के लिए झूले तथा खेल-खिलौनों की दुकानों पर भी अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। मेले में सेवा भाव भी देखने को मिला। कई श्रद्धालुओं द्वारा मेले में आने वाले लोगों के लिए ठंडे और मीठे पानी की प्याऊ लगाई गई, जिससे गर्मी के बीच लोगों को राहत मिली। इस अवसर पर पारंपरिक कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया गया, जिसमें पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दंगल देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए खैरथल थाना पुलिस के जवान भी मौके पर तैनात रहे। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस व्यवस्था संभालती नजर आईऔर मेला शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

- दिल्ली जयपुर हाईवे पर कापड़ीवास ओल्ड राव के सामने स्थित सिगनेचर ग्लोबल सोसाइटी में मिट्टी खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया जिनमें से 7 की मौत हुई मौत परिजनों ने लगाए बड़े आरोप सुनिए....1
- कोटपुतली के पास पोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कराया खाली कोटपुतल में स्थित एक पोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से मंगलवार दोपहर इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार आज करीब 12:35 बजे पोर्ट कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरा संदेश आया, जिसमें कार्यालय को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। ई-मेल मिलते ही पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने तुरंत सभी ग्राहकों और स्टाफ को बाहर निकलवा दिया और स्थानीय थाने को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही डिप्टी और थाना अधिकारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे परिसर को खाली करवा दिया। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लोगों को कार्यालय से दूर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं और ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है और किसी भी संदिग्ध वस्तु की जांच की जा रही है।1
- Post by दिलबाग यादव1
- इन दिनों सरसों की कटाई के बाद तुड़ी के परिवहन के दौरान ओवरलोड एवं ओवर हाइट ट्रक,ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का संचालन आम हो गया है। अवैध रूप से ओवरलोड सरसों तुड़ी से भरे ट्रक,ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज गति से दौड़ रहे हैं, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कई ट्रक ट्रैक्टर-ट्रॉली निर्धारित क्षमता से अधिक तुड़ी भरकर ले जाई जा रही हैं। तुड़ी ऊपर तक भरी होने के कारण वाहन का संतुलन भी बिगड़ सकता है और हवा के झोंकों से तुड़ी सड़क पर गिरती रहती है। इससे सड़क पर चलने वाले दोपहिया और छोटे वाहनों के लिए खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क अपेक्षाकृत संकरी होने के कारण जब ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने से आती है तो अन्य वाहनों को किनारे लगाना पड़ता है, जिससे कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है। खासकर सुबह और शाम के समय इस मार्ग पर आवागमन ज्यादा रहने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि इस मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और नियमित जांच अभियान चलाया जाए, ताकि सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।1
- बडौदा मेव में वह बगड़ राजपूत में है बंदरों का आतंक बड़ौदा में एक महिला ने लगाई छत से चलांग दोनों पैर फैक्चर1
- सिमरू की ढाणी खोर्रा2
- Post by Voice of Labour1
- राजस्थान विधानसभा में पूर्व केबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि दी1