logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

**गौशाला में अव्यवस्था देख डीएम का पारा चढ़ा, ग्राम सचिव को निलंबित करने के निर्देश** ****चारा-पानी से लेकर साफ-सफाई तक मिलीं खामियां, सीवीओ को लगाई फटकार**** शाहजहांपुर। विकासखंड ददरौल के निजामपुर गोटिया स्थित गौशाला में मंगलवार को निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाएं मिलने पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह का पारा चढ़ गया। गौवंश के रखरखाव, चारा-पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। इस पर डीएम ने संबंधित ग्राम सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए। वहीं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने गौशाला में संरक्षित गौवंश की संख्या, उनके स्वास्थ्य, चारे-भूसे की उपलब्धता, पेयजल और साफ-सफाई का जायजा लिया। मौके पर उपलब्ध चारा और भूसा भी देखा। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में कमियां मिलने पर उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई।उन्होंने निर्देश दिए कि गौवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, भूसा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। बीमार और कमजोर पशुओं को चिह्नित कर उनका तत्काल उपचार कराया जाए। साथ ही गौशाला परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। डीएम ने कहा कि गौशालाओं में गौवंश की देखभाल में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक गौवंश को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को गौशालाओं की नियमित समीक्षा और निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी यदि व्यवस्थाओं में लापरवाही मिली तो संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

1 hr ago
user_Ravi Kaithwar
Ravi Kaithwar
Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
427eb15e-f435-4c29-a42a-96d6fe579405

**गौशाला में अव्यवस्था देख डीएम का पारा चढ़ा, ग्राम सचिव को निलंबित करने के निर्देश** ****चारा-पानी से लेकर साफ-सफाई तक मिलीं खामियां, सीवीओ को लगाई फटकार**** शाहजहांपुर। विकासखंड ददरौल के निजामपुर गोटिया स्थित गौशाला में मंगलवार को निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाएं मिलने पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह का पारा चढ़ गया। गौवंश के रखरखाव, चारा-पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। इस पर डीएम ने संबंधित ग्राम सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए। वहीं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने गौशाला में संरक्षित गौवंश की संख्या, उनके स्वास्थ्य, चारे-भूसे की उपलब्धता, पेयजल और साफ-सफाई का जायजा लिया। मौके पर उपलब्ध चारा और भूसा भी देखा। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं में कमियां मिलने पर उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई।उन्होंने निर्देश दिए कि गौवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, भूसा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। बीमार और कमजोर पशुओं को चिह्नित कर उनका तत्काल उपचार कराया जाए। साथ ही गौशाला परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। डीएम ने कहा कि गौशालाओं में गौवंश की देखभाल में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक गौवंश को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को गौशालाओं की नियमित समीक्षा और निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी यदि व्यवस्थाओं में लापरवाही मिली तो संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • piapre khane se kaon si bimari dur Hoti Hai video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen
    1
    piapre khane se kaon si bimari dur Hoti Hai video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अंधेरे में आवारा गौवंश बने हादसे का कारण, यातायात पुलिस ने निकाला अनोखा समाधान अंधेरे में आवारा गौवंश बने हादसे का कारण, यातायात पुलिस ने निकाला अनोखा समाधान रात में गौवंश के गले में बांधी जा रही रिफ्लेक्टिव बेल्ट, वाहन चालकों को दूर से दिखाई देंगे पशु शाहजहांपुर। रात्रि के समय सड़कों पर बैठे या घूमते आवारा गौवंश के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शाहजहांपुर यातायात पुलिस ने विशेष पहल शुरू की है। पुलिस टीम ने आवारा गौवंश के गले में रिफ्लेक्टिव बेल्ट बांधने का अभियान शुरू किया है। बेल्ट पर पड़ने वाली वाहनों की रोशनी से गौवंश दूर से ही दिखाई देगा, जिससे वाहन चालक समय रहते अपनी गति नियंत्रित कर सकेंगे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में प्रभारी यातायात द्वारा जनपद में सुगम और जाममुक्त यातायात व्यवस्था के साथ सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रात्रि गश्त के दौरान मार्गों पर घूमने और बैठने वाले आवारा गौवंश को चिन्हित कर उनके गले में रिफ्लेक्टिव बेल्ट लगाई जा रही हैं। यातायात पुलिस के मुताबिक रात के अंधेरे में काले या गहरे रंग के गौवंश कई बार वाहन चालकों को समय से दिखाई नहीं देते। इससे अचानक ब्रेक लगाने या गौवंश से टकराने की स्थिति में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। रिफ्लेक्टिव बेल्ट के जरिए गौवंश की दृश्यता बढ़ने से वाहन चालकों को पहले ही सतर्क होने का मौका मिलेगा। यातायात पुलिस द्वारा जनपद की सीसी टीमों के साथ समन्वय कर रात्रि गश्त और प्रभावी प्रवर्तन की कार्रवाई भी की जा रही है। दुर्घटना संभावित स्थानों और प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखते हुए सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी यातायात ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा यातायात पुलिस की प्राथमिकता है। रात्रि में आवारा गौवंश की दृश्यता बढ़ाने के लिए रिफ्लेक्टिव बेल्ट लगाने की पहल सड़क सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि रात में वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें और विशेष सतर्कता बरतें। सड़क पर गौवंश अथवा अन्य बाधा दिखाई देने पर गति नियंत्रित करते हुए सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
    1
    अंधेरे में आवारा गौवंश बने हादसे का कारण, यातायात पुलिस ने निकाला अनोखा समाधान
अंधेरे में आवारा गौवंश बने हादसे का कारण, यातायात पुलिस ने निकाला अनोखा समाधान
रात में गौवंश के गले में बांधी जा रही रिफ्लेक्टिव बेल्ट, वाहन चालकों को दूर से दिखाई देंगे पशु
शाहजहांपुर। रात्रि के समय सड़कों पर बैठे या घूमते आवारा गौवंश के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शाहजहांपुर यातायात पुलिस ने विशेष पहल शुरू की है। पुलिस टीम ने आवारा गौवंश के गले में रिफ्लेक्टिव बेल्ट बांधने का अभियान शुरू किया है। बेल्ट पर पड़ने वाली वाहनों की रोशनी से गौवंश दूर से ही दिखाई देगा, जिससे वाहन चालक समय रहते अपनी गति नियंत्रित कर सकेंगे।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में प्रभारी यातायात द्वारा जनपद में सुगम और जाममुक्त यातायात व्यवस्था के साथ सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रात्रि गश्त के दौरान मार्गों पर घूमने और बैठने वाले आवारा गौवंश को चिन्हित कर उनके गले में रिफ्लेक्टिव बेल्ट लगाई जा रही हैं।
यातायात पुलिस के मुताबिक रात के अंधेरे में काले या गहरे रंग के गौवंश कई बार वाहन चालकों को समय से दिखाई नहीं देते। इससे अचानक ब्रेक लगाने या गौवंश से टकराने की स्थिति में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। रिफ्लेक्टिव बेल्ट के जरिए गौवंश की दृश्यता बढ़ने से वाहन चालकों को पहले ही सतर्क होने का मौका मिलेगा।
यातायात पुलिस द्वारा जनपद की सीसी टीमों के साथ समन्वय कर रात्रि गश्त और प्रभावी प्रवर्तन की कार्रवाई भी की जा रही है। दुर्घटना संभावित स्थानों और प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखते हुए सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी यातायात ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा यातायात पुलिस की प्राथमिकता है। रात्रि में आवारा गौवंश की दृश्यता बढ़ाने के लिए रिफ्लेक्टिव बेल्ट लगाने की पहल सड़क सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि रात में वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें और विशेष सतर्कता बरतें। सड़क पर गौवंश अथवा अन्य बाधा दिखाई देने पर गति नियंत्रित करते हुए सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • 🚨 रात्रि में आवारा गौवंश से हादसे रोकने की पहल, गले में बांधी जा रही रिफ्लेक्टिव बेल्ट हैंडलाइन: अंधेरे में दूर से दिखाई देंगे गौवंश, वाहन चालकों को समय रहते मिल सकेगा संकेत शाहजहांपुर। रात्रि के समय सड़कों पर घूमने और बैठने वाले आवारा गौवंश के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शाहजहांपुर यातायात पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। पुलिस टीम द्वारा आवारा गौवंश के गले में रिफ्लेक्टिव बेल्ट बांधी जा रही हैं, ताकि अंधेरे में वाहन चालकों को गौवंश दूर से ही दिखाई दे सकें। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा यह विशेष अभियान चलाया गया। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम ने मार्गों पर घूमने और बैठने वाले आवारा गौवंश को चिह्नित कर उनके गले में रिफ्लेक्टिव बेल्ट पहनाई। रिफ्लेक्टिव बेल्ट के चलते वाहन की रोशनी पड़ने पर गौवंश दूर से ही दिखाई देने लगेंगे। इससे वाहन चालकों को समय रहते अपनी गति नियंत्रित करने और सावधानी बरतने का मौका मिलेगा, जिससे संभावित सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा। यातायात पुलिस द्वारा जनपद की सीसी टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर रात्रि गश्त और प्रभावी प्रवर्तन की कार्रवाई भी की जा रही है। दुर्घटना संभावित स्थानों और प्रमुख मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। क्षेत्राधिकारी यातायात ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा यातायात पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। रात्रि के समय आवारा गौवंश की दृश्यता बढ़ाने के लिए रिफ्लेक्टिव बेल्ट लगाने की पहल सड़क सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि रात में वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें, विशेष सतर्कता बरतें और यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं के साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें। #Shahjahanpur #TrafficPolice #RoadSafety #ReflectiveBelt #Gauvansh #RoadAccident #UPPolice
    1
    🚨 रात्रि में आवारा गौवंश से हादसे रोकने की पहल, गले में बांधी जा रही रिफ्लेक्टिव बेल्ट

हैंडलाइन: अंधेरे में दूर से दिखाई देंगे गौवंश, वाहन चालकों को समय रहते मिल सकेगा संकेत

शाहजहांपुर। रात्रि के समय सड़कों पर घूमने और बैठने वाले आवारा गौवंश के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शाहजहांपुर यातायात पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। पुलिस टीम द्वारा आवारा गौवंश के गले में रिफ्लेक्टिव बेल्ट बांधी जा रही हैं, ताकि अंधेरे में वाहन चालकों को गौवंश दूर से ही दिखाई दे सकें।

पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा यह विशेष अभियान चलाया गया। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम ने मार्गों पर घूमने और बैठने वाले आवारा गौवंश को चिह्नित कर उनके गले में रिफ्लेक्टिव बेल्ट पहनाई।

रिफ्लेक्टिव बेल्ट के चलते वाहन की रोशनी पड़ने पर गौवंश दूर से ही दिखाई देने लगेंगे। इससे वाहन चालकों को समय रहते अपनी गति नियंत्रित करने और सावधानी बरतने का मौका मिलेगा, जिससे संभावित सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा।

यातायात पुलिस द्वारा जनपद की सीसी टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर रात्रि गश्त और प्रभावी प्रवर्तन की कार्रवाई भी की जा रही है। दुर्घटना संभावित स्थानों और प्रमुख मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

क्षेत्राधिकारी यातायात ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा यातायात पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। रात्रि के समय आवारा गौवंश की दृश्यता बढ़ाने के लिए रिफ्लेक्टिव बेल्ट लगाने की पहल सड़क सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि रात में वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें, विशेष सतर्कता बरतें और यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं के साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

#Shahjahanpur #TrafficPolice #RoadSafety #ReflectiveBelt #Gauvansh #RoadAccident #UPPolice
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • डीएम ने प्राथमिक विद्यालय बेहटा का किया औचक निरीक्षण, शिक्षण व्यवस्था परखी मिड-डे मील की गुणवत्ता से लेकर शिक्षकों की उपस्थिति और बच्चों की शैक्षिक दक्षता का लिया जायजा डीएम ने प्राथमिक विद्यालय बेहटा का किया औचक निरीक्षण, शिक्षण व्यवस्था परखी मिड-डे मील की गुणवत्ता से लेकर शिक्षकों की उपस्थिति और बच्चों की शैक्षिक दक्षता का लिया जायजा
    1
    डीएम ने प्राथमिक विद्यालय बेहटा का किया औचक निरीक्षण, शिक्षण व्यवस्था परखी

 मिड-डे मील की गुणवत्ता से लेकर शिक्षकों की उपस्थिति और बच्चों की शैक्षिक दक्षता का लिया जायजा
डीएम ने प्राथमिक विद्यालय बेहटा का किया औचक निरीक्षण, शिक्षण व्यवस्था परखी
मिड-डे मील की गुणवत्ता से लेकर शिक्षकों की उपस्थिति और बच्चों की शैक्षिक दक्षता का लिया जायजा
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • काकुत्स्थ दिवस पर शिक्षक, मेधावी छात्र-छात्राओं और कलमकारों का सम्मान
    1
    काकुत्स्थ दिवस पर शिक्षक, मेधावी छात्र-छात्राओं और कलमकारों का सम्मान
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में स्वच्छता अभियान और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन, काजल रही प्रथम कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में स्वच्छता अभियान और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन, काजल रही प्रथम शााहजहांपुर। कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस अवसर पर अध्यापिका निकहत परवीन , दीपेंद्र कौर के नेतृत्व मेंएक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की गई और बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाया गया। इस विशेष अवसर पर छात्रों के बीच स्वच्छता से संबंधित एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से स्वच्छता के विभिन्न संदेशों को चार्ट पेपर पर उकेरा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए काजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अन्याया ने द्वितीय स्थान और अनुराग ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सभी बच्चों को अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया।
    1
    कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में स्वच्छता अभियान और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन, काजल रही प्रथम
कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में स्वच्छता अभियान और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन, काजल रही प्रथम
शााहजहांपुर। कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में  स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस अवसर पर अध्यापिका निकहत परवीन , दीपेंद्र कौर के नेतृत्व मेंएक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की गई और बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाया गया।
इस विशेष अवसर पर छात्रों के बीच स्वच्छता से संबंधित एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से स्वच्छता के विभिन्न संदेशों को चार्ट पेपर पर उकेरा।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए काजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अन्याया ने द्वितीय स्थान और अनुराग ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सभी बच्चों को अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया।
    user_Arvind Kumar Pandey
    Arvind Kumar Pandey
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *****जनपद में सड़कों पर भैंसें, डेयरी संचालक बेखौफ **** शाहजहांपुर। शहर में डेयरी संचालक मनमाने तरीके से सुबह, दोपहर और शाम अपनी भैंसों को सड़कों पर छोड़ रहे हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी के साथ हादसे का खतरा बना रहता है। प्रशासन कई बार डेयरी संचालकों के साथ बैठक कर चुका है, लेकिन समस्या जस की तस है। चौराहों पर हरी-लाल बत्ती लगाने के बावजूद सड़कों पर घूमती भैंसों पर कोई नियंत्रण नजर नहीं आ रहा। सवाल है कि प्रशासन आखिर डेयरी संचालकों के लिए पशु निकालने का समय कब निर्धारित करेगा और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई कब होगी?
    1
    *****जनपद में सड़कों पर भैंसें, डेयरी संचालक बेखौफ ****
शाहजहांपुर। शहर में डेयरी संचालक मनमाने तरीके से सुबह, दोपहर और शाम अपनी भैंसों को सड़कों पर छोड़ रहे हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी के साथ हादसे का खतरा बना रहता है। प्रशासन कई बार डेयरी संचालकों के साथ बैठक कर चुका है, लेकिन समस्या जस की तस है। चौराहों पर हरी-लाल बत्ती लगाने के बावजूद सड़कों पर घूमती भैंसों पर कोई नियंत्रण नजर नहीं आ रहा। सवाल है कि प्रशासन आखिर डेयरी संचालकों के लिए पशु निकालने का समय कब निर्धारित करेगा और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई कब होगी?
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हैंडलाइन: 🚨 बुखार के इलाज के लिए ले जाते समय युवक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर जताने का किया प्रयास हैशटैग: #मदनापुर #शाहजहांपुर #जगवीर #बुखार #इलाज #युवककीमौत #सड़कपरविरोध #ग्रामीणोंकाप्रदर्शन #निजीडॉक्टर #इलाजमेंलापरवाही #पोस्टमार्टम #पुलिसकार्रवाई #मदनापुरजलालाबादमार्ग #ShahjahanpurNews #Madanapur #BreakingNews #UPNews #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur हैंडलाइन: 🚨 बुखार के इलाज के लिए ले जाते समय युवक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर जताने का किया प्रयास हैशटैग: #मदनापुर #शाहजहांपुर #जगवीर #बुखार #इलाज #युवककीमौत #सड़कपरविरोध #ग्रामीणोंकाप्रदर्शन #निजीडॉक्टर #इलाजमेंलापरवाही #पोस्टमार्टम #पुलिसकार्रवाई #मदनापुरजलालाबादमार्ग #ShahjahanpurNews #Madanapur #BreakingNews #UPNews #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur
    1
    हैंडलाइन: 🚨 बुखार के इलाज के लिए ले जाते समय युवक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर जताने का किया प्रयास

हैशटैग:
#मदनापुर #शाहजहांपुर #जगवीर #बुखार #इलाज #युवककीमौत #सड़कपरविरोध #ग्रामीणोंकाप्रदर्शन #निजीडॉक्टर #इलाजमेंलापरवाही #पोस्टमार्टम #पुलिसकार्रवाई #मदनापुरजलालाबादमार्ग #ShahjahanpurNews #Madanapur #BreakingNews #UPNews #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur


हैंडलाइन: 🚨 बुखार के इलाज के लिए ले जाते समय युवक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर जताने का किया प्रयास
हैशटैग:
#मदनापुर #शाहजहांपुर #जगवीर #बुखार #इलाज #युवककीमौत #सड़कपरविरोध #ग्रामीणोंकाप्रदर्शन #निजीडॉक्टर #इलाजमेंलापरवाही #पोस्टमार्टम #पुलिसकार्रवाई #मदनापुरजलालाबादमार्ग #ShahjahanpurNews #Madanapur #BreakingNews #UPNews #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • काकुत्स्थ दिवस पर शिक्षक, मेधावी छात्र-छात्राओं और कलमकारों का सम्मान शाहजहांपुर। काकुत्स्थ दिवस के अवसर पर गांधी भवन सभागार में श्री काकुत्स्थ जन कल्याण समिति के तत्वावधान में शिक्षक, मेधावी छात्र-छात्राओं एवं कलमकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा, कला, साहित्य, विधि, खेल और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वीडियो संदेश के माध्यम से समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता और बच्चों के मार्गदर्शक हैं। शिक्षक व गुरु का सम्मान हमारी संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से बच्चों को बेहतर अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है। मेधावी बच्चों का सम्मान करना समाजहित में अच्छी पहल है और काकुत्स्थ समाज इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है।
    1
    काकुत्स्थ दिवस पर शिक्षक, मेधावी छात्र-छात्राओं और कलमकारों का सम्मान

शाहजहांपुर। काकुत्स्थ दिवस के अवसर पर गांधी भवन सभागार में श्री काकुत्स्थ जन कल्याण समिति के तत्वावधान में शिक्षक, मेधावी छात्र-छात्राओं एवं कलमकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा, कला, साहित्य, विधि, खेल और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वीडियो संदेश के माध्यम से समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता और बच्चों के मार्गदर्शक हैं। शिक्षक व गुरु का सम्मान हमारी संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से बच्चों को बेहतर अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है। मेधावी बच्चों का सम्मान करना समाजहित में अच्छी पहल है और काकुत्स्थ समाज इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.