सिरौली पुलिस को बड़ी सफलता, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार बरेली। थाना सिरौली पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे में साक्ष्य संकलन के बाद बीएनएस की गंभीर धाराएं बढ़ाई गई थीं। पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को वादी ने अपनी नाबालिग बेटी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की सूचना दी थी। इस संबंध में थाना सिरौली में मुकदमा संख्या 232/2026 धारा 87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 115(2), 64(1) एवं 351(3) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। 4 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर सिरौली पुलिस ने पेट्रोल पंप के पास मोहल्ला प्यास तिराहा, कस्बा सिरौली से आरोपी महेश पुत्र केशव निवासी अशोक नगर, मोहल्ला बसारतपुर, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता को अपने साथ ले गया था तथा उससे शादी करने की बात कहकर गोरखपुर चला गया था। पीड़िता की तलाश में वापस आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

- बीबनी में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, डॉ. जीराज यादव के समर्थन में उठी टिकट की मांग हरिद्वार से लौटे शिवभक्तों पर हुई पुष्प वर्षा, ग्रामीणों ने 2027 में सपा प्रत्याशी बनाए जाने की जताई इच्छा आंवला। 126 विधानसभा क्षेत्र आंवला की ग्राम पंचायत बीबनी में मंगलवार को धार्मिक आस्था और राजनीतिक उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। लोधी समाज के निमंत्रण पर पहुंचे समाजसेवी डॉ. जीराज यादव ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ पदयात्रियों का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। गांव में कांवड़ियों के आगमन पर ग्रामीणों, समाज के लोगों और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। डॉ. जीराज यादव ने शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा करते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं कांवड़ यात्रा के सकुशल संपन्न होने की कामना की। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत बीबनी के ग्रामीणों एवं लोधी समाज के प्रबुद्ध जनों ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में डॉ. जीराज यादव को समाजवादी पार्टी से आंवला विधानसभा का प्रत्याशी बनाए जाने की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।1
- Bareilly SBI colony Mein chori/ muthbhed khulasa/ girftar hue aaropi/ Adhikari Ne Di jankari/ Adhikari dwara jankari/ Bareilly police ka bada action/ badmanson se muthbhed Badmash hue girftar/ muthbhed khulasa 3 girftar/ Bareilly SBI colony Mein chori/ muthbhed khulasa/ girftar hue aaropi/ Adhikari Ne Di jankari/ Adhikari dwara jankari/ Bareilly police ka bada action/ badmanson se muthbhed Badmash hue girftar/ muthbhed khulasa 3 girftar/1
- हिंदू रक्षा दल नेता अरविंद गौतम ने कारसेवा में अपना समर्थन दिया हैं। 9अगस्त को मथुरा में होने जा रही है।अयोध्या जैसी कारसेवा साधु संतों ने किया सभी सनातनियों भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि पर कारसेवा की घोषणा कारसेवा समर्थन में उतर आए हिंदू रक्षा दल के नेता अरविंद गौतम और सभी कट्टर हिंदुओं से अपील की ज्यादा से ज्यादा हिंदू भाई कारसेवा में हिंसा ले।1
- राजस्थान के डीग जिले में महिला की गोली मारकर हत्या, वारदात का वीडियो वायरल राजस्थान के डीग जिले में महिला की गोली मारकर हत्या, वारदात का वीडियो वायरल राजस्थान के डीग जिले के जनूथर थाना क्षेत्र के मवई गांव में रविवार सुबह करीब 9 बजे 55 वर्षीय गीता देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, गीता देवी खेत से चारा लेकर घर लौटी थीं। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक उनके घर के सामने से गुजरा। बताया जा रहा है कि महिला ने उसे आवाज देकर रोका और लाठी से हमला कर दिया। झड़प के दौरान युवक ने कथित तौर पर देसी कट्टा निकालकर गीता देवी को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर महिला की बेटी भी लकड़ी लेकर बाहर दौड़ी, लेकिन आरोपी मौके से भाग निकला। बाद में ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नोट: यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बदायूं ताजा न्यूज़ इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता। #Deeg #RajasthanNews #ViralVideo #BreakingNews1