पूर्व नगर पालिका चेयरमैन की गाड़ी से 22 लाख रुपये पकडे धौलपुर जिले के सैंपऊ कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया, जब पूर्व नगर पालिका चेयरमैन अर्जुन कुशवाहा की गाड़ी से 22 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। मामला कंचनपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार कंचनपुर थाना टीम नियमित गश्त पर थी, तभी एक संदिग्ध वाहन दिखाई दिया। वाहन को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस को शक हुआ और टीम ने पीछा कर वाहन को रुकवा लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 22 लाख रुपये नकद बरामद हुए। वाहन में सवार व्यक्ति की पहचान सैंपऊ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अर्जुन कुशवाहा के रूप में हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह राशि वे सिंचाई विभाग के एईएन तपेंद्र मीणा से लेकर आ रहे थे। हालांकि मौके पर इतनी बड़ी नकद राशि के संबंध में कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध मानते हुए वाहन और नकदी को जब्त कर लिया है। पूरे घटनाक्रम की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। साथ ही आयकर विभाग को भी जानकारी भेजी गई है, ताकि नकदी के स्रोत और उपयोग की विस्तृत जांच की जा सके। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और राजनीतिक हलकों में भी हलचल है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है और आयकर विभाग की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

- नुनहेरा में आम रास्ता पर कीचड़ में हो कर जा रहे विद्यार्थी ग्रामीणों में आक्रोश धौलपुर एक तरफ सरकार पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया का नारा दे रही है वही सैंपऊ उपखंड के गांव नुनेहरा में स्कूल जाने वाले रास्ते पर 12 महीना जल भराव और कीचड़ से छात्र-छात्राओं को स्कूल तक पहुंचने में भारी मशक्कत और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है गांव के मोहल्लों से निकलने वाले दूषित पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से सारा पानी स्कूल जाने वाले रास्ते में भरा हुआ रहता है 5 साल से इस ये समस्या से परेशान है गांव के छात्र छात्राएं और स्कूल के अध्यापक लेकिन जब इस समस्या को नुनहेरा गांव के युवा करन परमार के नेतृत्व में ग्रामीण और छात्र-छात्राओं के साथ धौलपुर प्रशासन के हर अधिकारी को बताया गया लेकिन 5 साल बाद जो धौलपुर प्रशासन ने कार्यवाही की 4 घंटे जेसीबी चला कर 40 फुट रास्ता साफ कराने में नाकाम रहे सेक्रेटरी सरपंच पटवारी और अन्य अधिकारी दबंग की बात मान फॉर्मेलिटी के लिए 20,25 फुट रास्ता ही साफ करा पाए स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बताया कि हम इस समस्या को 5 साल से झेल रहे हैं खेतों की पगडंडी से हम स्कूल आते थे लेकिन किसानों के द्वारा अब तारबंदी और करंट के तार लगा दिए गए हैं इस कारण हम अब स्कूल भी नहीं जा पा रहे एसडीएम पटवारी सेक्रेटरी सरपंच के द्वारा 40 फुट का रास्ता दिया लेकिन आज भी दबंगों द्वारा 40 फुट रास्ता नहीं होने दिया कही ना कही इस में धौलपुर प्रशासन की लापरवाही है गिरने से विद्यार्थी हो रहे चोटिल कई बार छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचने के दौरान कीचड़ में फंसकर गिर जाते हैं कपड़े गंदे होने के कारण वापस घर के लिए लौटना पड़ता है 12वीं तक स्कूल है बोर्ड क्लास की एग्जाम चल रही है फिर भी इस रास्ते की स्थिति नहीं सुधार पाए धौलपुर प्रशासन के अधिकारी यह सरासर हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की साजिश है करन परमार ने बताया इस समस्या की जानकारी गांव के युवा साथियों के साथ धौलपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को दी कलेक्टर ने सैंपऊ उपखंड के एसडीएम के इस समस्या का समाधान के लिए भेजा उन्होंने सेक्रेटरी को 40 फुट रास्ता साफ करने और स्कूल के सामने गड्ढे में भरे हुए पानी की चारों तरफ तार बाउंड्री के आदेश दिए लेकिन आज ना ही नाप तोल के अनुसार 40 फुट रास्ता साफ़ हुआ ना ही गड्ढे की चारों तरफ तार बाउंड्री हुई जब रास्ता बनवाने के लिए बात की तो बजट नहीं है ये बात बोलकर डरा दमका कर मुझे प्रताड़ित किया लेकिन हम युवा है अन्याय के ख़िलाफ़ हम अपनी आवाज उठा सकते है यदि अब मेरी ग्राम पंचायत में किसी अधिकारी या सरकारी दलालों के चमचों ने अन्याय किया तो हम ऐसे अधिकारियों का हमेशा विरोध करेंगे और इन पर कानूनी कार्यवाही करेंगे1
- #2026 #RAMZAN Mubarak #1
- film daketuhirovinaysinghjhansikmlarambanerjhansiewwood1
- आगरा के फुब्बारा दवा मार्केट में औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई रविवार शाम 4 बजे 15 टीमों ने एक साथ मारा छापा सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय के नेतृत्व में जांच माहेश्वरी मार्केट में थोक दवा व्यापारियों के रिकॉर्ड खंगाले गए खरीद-फरोख्त रजिस्टर और संदिग्ध दवाओं की जांच जारी हींग की मंडी समेत कई मार्केट में भी छापेमारी खिन्नी गली में प्रदीप की दुकान पर रेड, मालिक मौके से फरार विश्वनाथ फार्मा पर भी औषधि विभाग की कार्रवाई सैंपल कार्य करने वाले मोंटू पर जांच टीम की छापेमारी देर रात तक जारी रह सकती है विभागीय कार्रवाई1
- Post by Sachin Singh Crime Reporter Agra1
- आगरा - शादी के अगले दिन आंगनवाड़ी वर्कर के इंटरव्यू की सूचना मिलने पर दुल्हन की इच्छा पूरी करने के लिए दूल्हा फेरों के बाद सीधे विकास भवन पहुंचा और इंटरव्यू दिलाया, बाहर आकर दूल्हे ने कहा सपनों से समझौता नहीं1
- धौलपुर। जिले के सैंपऊ क्षेत्र के गांव आरी में श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता के जिला कार्यालय उद्धघाटन समारोह के मुख्य अतिथि बृज सिनेमा के डायरेक्टर एवं अभिनेता मुनेंद्र सिंह परमार एवं श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवीर सिंह राजपूताना के द्वारा फीता एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि एवं गांव के बड़े बुजुर्गों को साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे बृज सिनेमा के डायरेक्टर एवं अभिनेता मुनेंद्र सिंह परमार ने श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला अध्यक्ष धौलपुर सुखवेद्र सिंह परमार का हौसला बढ़ाते हुए जिले के संगठन के समस्त कार्यकर्ताओं के सामाज हित के कार्यों की प्रशंसा करते हुए बताया की हम सभी को सामाज हित के साथ-साथ अपनी मिट्टी ब्रजभूमि के लिए भी कार्य करना चाहिए भगवान श्री कृष्ण की भुमि ब्रज के प्रचार प्रसार के लिए ब्रजभाषा में फिल्मे लाई जा रही है ब्रज की पहली फिल्म किरदार के सफलता के बाद आने वाले महीनो में ब्रजभाषा की दूसरी फिल्म सनकी छोरा भी आप सबके बीच आ रही है कार्यक्रम के दूसरे मुख्य अतिथि हरवीर सिंह राजपूताना ने कहा की आज का कार्यालय उद्घाटन हमारे लिए गर्व का विषय है। जिला अध्यक्ष सुखवेद्र सिंह परमार को आने वाले उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कृष्णा परमार सैंपऊ ने कहा यह उद्घाटन समारोह हमारे लिए एक उद्घाटन नहीं हमारे लिए एक भावनात्मक पल है हमारे संगठन के कार्यकर्ताओं के वर्षों के संघर्ष संगठन के प्रति कड़ी मेहनत से आज हमारे संगठन के पहले जिला कार्यालय का उद्घाटन हुआ।इस दौरान कार्यक्रम के दौरान रामप्रवेश सिंह परमार , जयपाल सिंह परमार,देवेंद्र सिंह सिसोदिया, नितिन परमार, प्रदीप सिंह परमार, अंकित तोमर, गुड्डू परमार, दीपू परमार, धर्मेंद्र सिंह ,मानवेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह आदित्य परमार, आदर्श परमार, उम्मेद सिंह सहित संगठन कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद थे।3
- film kuxhloghirovinaysinghjhansiandmamtaaruunasokkmlarambanerjhansiwood1
- Post by गोविन्द शर्मा1