Shuru
Apke Nagar Ki App…
उपमुख्यमंत्री जी आप किस दुनिया में जी रहे हैं। यह है कानपुर एक्सप्रेसवे जो मैच एक महीने के अंदर जगह-जगह होने गद्दे,लगे । कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे बताया जा रहा है कि इसका ठेकेदार भारतीय जनता पार्टी के किसी संसद का रिश्तेदार है, जिस कंपनी के रेपुटेशन पर पहले से दाग लगे हैं उसे इतने बड़े एक्सप्रेसवे का कॉन्ट्रैक्ट कैसे मिला आखिर जिम्मेदार कौन।
RN Vishwkarma
उपमुख्यमंत्री जी आप किस दुनिया में जी रहे हैं। यह है कानपुर एक्सप्रेसवे जो मैच एक महीने के अंदर जगह-जगह होने गद्दे,लगे । कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे बताया जा रहा है कि इसका ठेकेदार भारतीय जनता पार्टी के किसी संसद का रिश्तेदार है, जिस कंपनी के रेपुटेशन पर पहले से दाग लगे हैं उसे इतने बड़े एक्सप्रेसवे का कॉन्ट्रैक्ट कैसे मिला आखिर जिम्मेदार कौन।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे निर्माण करता कंपनी पर उठे सवाल। एक्सप्रेसवे की निर्माण सामग्री की जांच शुरू आईआईटी टीम ने संभाला मोर्चा1
- *परियर से निकलेगी भव्य विशाल शिव शोभायात्रा, बड़े चौराहे पर स्थापित होगी भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा* उन्नाव। श्रावण मास की पावन मासिक शिवरात्रि के अवसर पर उन्नाव की हृदयस्थली बड़े चौराहे पर भगवान भोलेनाथ की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के उद्देश्य से 11 अगस्त 2026, मंगलवार को परियर स्थित ऐतिहासिक बाबा बलखण्डेश्वर महादेव मंदिर से विशाल शिव शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर शिवभक्तों और सनातन धर्मावलंबियों में खासा उत्साह है। बाबा बलखण्डेश्वर महादेव विकास सेवा समिति एवं बाबा बलखण्डेश्वर सेना के तत्वावधान में आयोजित शोभायात्रा का शुभारंभ सुबह 9 बजे होगा। शोभायात्रा परियर स्थित बाबा बलखण्डेश्वर महादेव मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए उन्नाव के बड़े चौराहे पहुंचेगी। ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजेंगे मार्ग भगवा ध्वजों और धार्मिक झांकियों से सजी शोभायात्रा में शिवभक्त ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष करते हुए चलेंगे। यात्रा परियर बाबा बलखण्डेश्वर महादेव मंदिर से बहरौला, बरसधना, हाजीरपुर, फतेहपुर, लंगड़ापुर, लालापुर, सन्नी, शंकरपुर, पिपरी, बनी, पिपडोखा, देवराकला, देवारखुर्द, सहजीनी, शुक्लागंज, गुमरवाहा, मसवासी और उन्नाव लक्ष्मी टॉकीज होते हुए बड़े चौराहे पहुंचेगी। प्रतिमा स्थापना को लेकर शिवभक्तों में उत्साह आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य उन्नाव के बड़े चौराहे पर भगवान भोलेनाथ की भव्य प्रतिमा स्थापित करना है। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहल को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। समिति ने सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम में उन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता एवं बाबा बलखण्डेश्वर सेना के अध्यक्ष रवि मिश्रा सहित आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारी, सहयोगी और बड़ी संख्या में सनातनी भक्तों की सहभागिता रहेगी। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देगा। समिति की ओर से समस्त शिवभक्तों से शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने एवं पुण्य के भागी बनने का आह्वान किया गया है। शिवभक्तों से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील बाबा बलखण्डेश्वर सेना की ओर से सभी शिवभक्तों, सनातन धर्मावलंबियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर परियर स्थित बाबा बलखण्डेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भव्य शिव शोभायात्रा में शामिल हों और भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सहभागी बनें। आयोजन समिति ने शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न कराने में सभी से सहयोग की अपील की है।2
- कोतवाली गंगा घाट के पश्चिमी चौकी क्षेत्र से गांजा की बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। *उन्नाव | ब्रेकिंग* *गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र में गांजा बिक्री का वीडियो वायरल, पुलिस की भूमिका पर सवाल* कोतवाली गंगा घाट के पश्चिमी चौकी क्षेत्र से गांजा की बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में गांजे की पुड़ियां बिक्री के लिए रखी दिखाई दे रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोग और जानकारों का आरोप है कि उक्त स्थान पर काफी लंबे समय से गांजे की बिक्री की जा रही है, बावजूद इसके पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि खुले आम नशे का कारोबार होने से युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।1
- कानपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, यूपी, कानपुर में आजादी के जश्न और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सरसैया घाट से शुरू होकर ग्रीन पार्क तक पहुंची। तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों ने नेतृत्व किया। यात्रा में NCC बैंड, स्कूली बच्चे, ITBP के जवान और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य देशवासियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना, साथ ही स्वतंत्रता के महत्व को याद करते हुए नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक करना है।1
- कानपुर तिरंगा यात्रा के लिए एकजुट हुआ! 'हर घर तिरंगा' अभियान को मनाने के लिए हमारे समुदाय ने गर्व के साथ सरसैया घाट से ग्रीन पार्क तक मार्च किया। आप इस साल इसे कैसे मना रहे हैं? जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद कानपुर तिरंगा यात्रा के लिए एकजुट हुआ! 'हर घर तिरंगा' अभियान को मनाने के लिए हमारे समुदाय ने गर्व के साथ सरसैया घाट से ग्रीन पार्क तक मार्च किया। आप इस साल इसे कैसे मना रहे हैं?1
- *कानपुर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, सरसैया घाट से ग्रीन पार्क तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा* कानपुर, 12 अगस्त 2026। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को कानपुर में सरसैया घाट चौराहे से ग्रीन पार्क चौराहे तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में जिलाधिकारी कानपुर नगर जितेंद्र प्रताप सिंह, विधायक सुरेंद्र मैथानी, जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस-प्रशासन के जवान, एनसीसी कैडेट, स्कूली बच्चे और सैकड़ों नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा में विभिन्न स्कूलों से आए बच्चे बैंड की धुन पर कदमताल करते हुए शामिल हुए। बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और उनके जोशीले नारों ने पूरे माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। आईटीबीपी के जवानों, उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों, एनसीसी कैडेट और नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयंसेवकों ने भी पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। तिरंगा यात्रा को देखते हुए यातायात पुलिस ने सुबह से ही संबंधित मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया, ताकि यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। तिरंगा यात्रा ग्रीन पार्क मैदान पहुंची, जहां देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां सभी ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम और राष्ट्रगान का गायन किया। इस दौरान स्कूली बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों के चेहरे पर देशभक्ति का जोश साफ नजर आया। मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी कानपुर नगर जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कानपुर शहर देश की आजादी के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1857 की क्रांति में कानपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसी गौरवशाली इतिहास को ध्यान में रखते हुए आजादी के पर्व 15 अगस्त को पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जा रहा है। वहीं विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों के हाथों में तिरंगा इस बात का प्रमाण है कि देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। बच्चों के दिल में देशभक्ति और देशहित की भावना देखकर यह विश्वास मजबूत होता है कि आने वाली पीढ़ी राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शहर के अलग-अलग हिस्सों में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आम नागरिक भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सरसैया घाट से ग्रीन पार्क तक निकली इस तिरंगा यात्रा ने न सिर्फ शहर में देशभक्ति का संदेश दिया, बल्कि बच्चों, युवाओं, सुरक्षाबलों और आम नागरिकों को एक साथ जोड़कर राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी मजबूत किया। *बाइट - जितेंद्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी कानपुर नगर* *बाइट - सुरेंद्र मैथानी भाजपा विधायक गोविंद नगर विधानसभा*4
- उत्तर प्रदेश लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे में एक महीने के अंदर ईद हंसने वाली रोड का हुआ रिपेयरिंग काकार्य जारी1
- लखनऊ मे रंगरलिया मनाते पकड़े गये अधिशासी अभियंता उदय प्रताप सूत्रों के मुताबिक यह लड़की बड़े साहब की कंप्यूटर ऑपरेटर बांदा में रही है। बड़े साहब ने उसे लखनऊ बुलाया और खुद गोंडा से लखनऊ पहुंच गए। कंप्यूटर ऑपरेटर के पति ने इसको रंगे हाथ होटल से पुलिस के जरिए पकड़ा है।वायरल वीडियो1