जनता कॉलेज बकेवर में स्मार्ट बोर्ड के प्रभावी उपयोग पर सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बकेवर। जनता कॉलेज बकेवर, इटावा में शिक्षण-प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के अंतर्गत शिक्षकों के लिए “स्मार्ट बोर्ड का बेहतर प्रयोग कैसे करें” विषय पर सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा के आधुनिक उपकरणों के उपयोग के प्रति प्रशिक्षित करना तथा शिक्षण की गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी बनाना है। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का स्वरूप तेजी से डिजिटल हो रहा है। ऐसे में स्मार्ट बोर्ड और अन्य डिजिटल माध्यमों का सही उपयोग करके शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावी, रोचक और विद्यार्थी-केन्द्रित बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नई तकनीकों को समझने और उन्हें कक्षा शिक्षण में लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण सत्र में अजय शर्मा ने डिजिटल बोर्ड के माध्यम से विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि स्मार्ट बोर्ड का उपयोग कक्षा में किस प्रकार किया जा सकता है। उन्होंने विभिन्न डिजिटल टूल्स, प्रेजेंटेशन, चित्र और वीडियो के माध्यम से विषय को सरल एवं आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करने के तरीकों को समझाया। इस अवसर पर डॉ. मनोज यादव ने भी स्मार्ट बोर्ड के प्रभावी उपयोग पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल माध्यमों के प्रयोग से शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया अधिक सशक्त और प्रभावी बनती है तथा विद्यार्थियों की रुचि भी बढ़ती है। डॉ दिव्यांश पांडेय ने भी इस विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि आधुनिक शिक्षा में तकनीकी साधनों का उपयोग समय की आवश्यकता बन गया है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. डी.जे. मिश्रा ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
जनता कॉलेज बकेवर में स्मार्ट बोर्ड के प्रभावी उपयोग पर सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बकेवर। जनता कॉलेज बकेवर, इटावा में शिक्षण-प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के अंतर्गत शिक्षकों के लिए “स्मार्ट बोर्ड का बेहतर प्रयोग कैसे करें” विषय पर सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा के आधुनिक उपकरणों के उपयोग के प्रति प्रशिक्षित करना तथा शिक्षण की गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी बनाना है। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का स्वरूप तेजी से डिजिटल हो रहा है। ऐसे में स्मार्ट बोर्ड और अन्य डिजिटल माध्यमों का सही उपयोग करके शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावी, रोचक और विद्यार्थी-केन्द्रित बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नई तकनीकों को समझने और उन्हें कक्षा शिक्षण में लागू करने
में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण सत्र में अजय शर्मा ने डिजिटल बोर्ड के माध्यम से विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि स्मार्ट बोर्ड का उपयोग कक्षा में किस प्रकार किया जा सकता है। उन्होंने विभिन्न डिजिटल टूल्स, प्रेजेंटेशन, चित्र और वीडियो के माध्यम से विषय को सरल एवं आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करने के तरीकों को समझाया। इस अवसर पर डॉ. मनोज यादव ने भी स्मार्ट बोर्ड के प्रभावी उपयोग पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल माध्यमों के प्रयोग से शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया अधिक सशक्त और प्रभावी बनती है तथा विद्यार्थियों की रुचि भी बढ़ती है। डॉ दिव्यांश पांडेय ने भी इस विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि आधुनिक शिक्षा में तकनीकी साधनों का उपयोग समय की आवश्यकता बन गया है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. डी.जे. मिश्रा ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
- Post by Shuru User, satendra kevat1
- Post by Kanhaiya lal1
- अमेरिका ईरान के छिड़े भीषण युद्ध का असर इस जनपद के गैस एजेंसियों की मनमानी व कालाबाजारी से यहां घरेलू उपभोक्ताओं को काफी अपमानित किया गया। लोहिया गैस एजेंसी में गैस की किल्लत को लेकर अपने काफी दिनों से बुक गैस उपभोक्ताओं की आज सुबह से लम्बी कतारें लगी रहीं जहां शाम को दो ट्रकों में सिलेण्डर आने के बाद कुछ अपने चहेतों को सिलेण्डर दिये इस बीच गैस एजेंसी के मैनेजर विकास यादव व उपभोक्ताओं में काफी नोक झोंक हुई जहां मालिक सिद्धार्थ भदौरिया की शह पर मैनेजर विकास यादव ने कई महिलाओं को अपमानित किया। तथा आए दिन यह उपभोक्ताओं को अपमानित करता है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि इस गैस एजेंसी में खुलकर कालाबाजारी हो रही जहां जिला प्रशासन को इसके खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए। और इस माह के गैस उपलब्ध होनी चाहिए।1
- Post by Rohit Kumar4
- अजीतमल (औरैया)। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय अटसू में आज वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरविंद राजपूत ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय रहे, जबकि अध्यक्षता सभासद संतोष चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशांत विश्नोई (चीफ इंजीनियर उत्तराखंड) और जिला पंचायत सदस्य राजकुमार दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अटसू के चेयरमैन स्वदेश पोरवाल ने कहा कि बच्चे ही देश की रीढ़ हैं, इसलिए उन्हें किताबी ज्ञान के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख औरैया सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि बच्चों की पहली पाठशाला उनका विद्यालय और शिक्षक होते हैं, जो उन्हें बचपन से सही दिशा देते हैं। वहीं चेयरमैन दिबियापुर राघव मिश्रा ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें, जिससे बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद रुचि और अंशिका द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। समारोह के दौरान खेलकूद और शैक्षणिक गतिविधियों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संगीता तिवारी सहित शैलेश सोम बंशी, हर्षा दुबे, अल्पना दुबे, कबू तिवारी, आशीष तिवारी आदि शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में उत्तम राजपूत, अवनीश त्रिपाठी, पिंटू कुशवाहा, एआरपी विनीत गुप्ता, अनुपम शुक्ला, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे, रामजीवन, अर्चना तिवारी, आशीष तिवारी, मनोज दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।2
- Post by PK Crime Story1
- भिंड, खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए शासन ने खाद वितरण के नियम में बदलाब किया हैँ.अब किसानो को बिना फार्मर आईडी के खाद नहीं मिल सकेगा. खाद लेने के लिए किसान को फार्मर आईडी बनबाना जरूरी हैँ.इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायत स्तर पर केम्प लगाकर किसानो की फार्मर Only बनाई जा रही हैँ.जिन किसानों की अभी तक आईडी नहीं बनी हैँ,ऐसे किसान अपने हल्का पटवारी से सम्पर्क करके अपनी फार्मर आईडी बनवा सकते हैँ।1
- Post by Shuru User, satendra kevat1