logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उ.प्र. महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष ने वन स्टाप सेन्टर का किया निरीक्षण* बहराइच । मा. अध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर), उ.प्र. महिला कल्याण निगम श्रीमती कमलावती सिंह ने जनपद भ्रमण के दौरान एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी के साथ वन स्टाप सेन्टर का भ्रमण कर मौजूद पीड़िताओं से वार्ता कर सेन्टर की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। सेन्टर के निरीक्षण के दौरान श्रीमती सिंह ने कक्ष-कक्षों व रसोई घर का निरीक्षण कर साफ-सफाई का जायज़ा लिया तथा अभिलेखों का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी मो. खालिद व सेन्टर प्रबन्धक रागनी विश्वकर्मा से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। श्रीमती सिंह ने सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि निर्वासित पीड़िताओं को शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं। इस अवसर पर काउन्सलर सुरभि अकांक्षा, पैरा मेडिकल स्टाफ शालनी यादव, केस वर्कर संगीता बाजपेई, प्रमिला यादव, आया हेल्पर अनूप, प्रियंका व बृजेन्द्र मौजूद रहे। वन स्टाप सेन्टर के निरीक्षण के उपरान्त श्रीमती सिंह ने एम.एल.सी. डॉ. त्रिपाठी, पाटी पदाधिकारी हेमा निगम, उर्मिला शुक्ला, स्वाती तिवारी, सोनी श्रीवास्तव, ज्योति सिंह इत्यादि के साथ सेन्टर परिसर में पौधरोपण भी किया।

4 hrs ago
user_PradipKumar Sharma
PradipKumar Sharma
बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
881747d3-2cdf-4a18-ab81-5652e69b0f6e

उ.प्र. महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष ने वन स्टाप सेन्टर का किया निरीक्षण* बहराइच । मा. अध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर), उ.प्र. महिला कल्याण निगम श्रीमती कमलावती सिंह ने जनपद भ्रमण के दौरान एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी के साथ वन स्टाप सेन्टर का भ्रमण कर मौजूद पीड़िताओं से वार्ता कर सेन्टर की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। सेन्टर के निरीक्षण के दौरान

3da87031-aa61-4c5e-bf82-17b69dee80e1

श्रीमती सिंह ने कक्ष-कक्षों व रसोई घर का निरीक्षण कर साफ-सफाई का जायज़ा लिया तथा अभिलेखों का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी मो. खालिद व सेन्टर प्रबन्धक रागनी विश्वकर्मा से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। श्रीमती सिंह ने सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि निर्वासित पीड़िताओं को शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध

9c4177f1-066c-49ac-9189-57a615653da1

करायी जाएं। इस अवसर पर काउन्सलर सुरभि अकांक्षा, पैरा मेडिकल स्टाफ शालनी यादव, केस वर्कर संगीता बाजपेई, प्रमिला यादव, आया हेल्पर अनूप, प्रियंका व बृजेन्द्र मौजूद रहे। वन स्टाप सेन्टर के निरीक्षण के उपरान्त श्रीमती सिंह ने एम.एल.सी. डॉ. त्रिपाठी, पाटी पदाधिकारी हेमा निगम, उर्मिला शुक्ला, स्वाती तिवारी, सोनी श्रीवास्तव, ज्योति सिंह इत्यादि के साथ सेन्टर परिसर में पौधरोपण भी किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by सकील अहमद
    1
    Post by सकील अहमद
    user_सकील अहमद
    सकील अहमद
    Media company बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जिले में कामर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगी रोक बहराइच। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर इस्तेमाल की जाने वाली कामर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी गई है। बता दें कि खाडी देशों में युद्ध के कारण भारत में भी एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर संकट पैदा हो गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता बुकिंग करने के बाद दो से तीन दिन में घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल कामर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर रोक लगाई गई है।
    1
    जिले में कामर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगी रोक 
बहराइच। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर इस्तेमाल की जाने वाली कामर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी गई है। बता दें कि खाडी देशों में युद्ध के कारण भारत में भी एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर संकट पैदा हो गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता बुकिंग करने के बाद दो से तीन दिन में घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल कामर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर रोक लगाई गई है।
    user_Arshad Quddus Reporter
    Arshad Quddus Reporter
    Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश, बहराइच - जिले के ग्राम मैंगोढ़िया निवासी महेंद्र सिंह 40 वर्षीय जो यू पी डायल 112 में गजरौला पुलिस में तैनात है घर लौटते समय रास्ते में सांड ने उनपर हमला कर दिया जिसके कारण उनके दोनों हाथ फैक्चर हो गए हैं l पत्रकार भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनके मामा है सांड के आतंक का शिकार आए दिन लोग होते हैं l इन्हें पकड़वाकर गौशाला को भेजना चाहिए l
    1
    उत्तर प्रदेश, बहराइच - जिले के ग्राम मैंगोढ़िया निवासी महेंद्र सिंह 40 वर्षीय जो यू पी डायल 112 में गजरौला पुलिस में तैनात है घर लौटते समय रास्ते में सांड ने उनपर हमला कर दिया जिसके कारण उनके दोनों हाथ फैक्चर हो गए हैं l पत्रकार भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनके मामा है सांड के आतंक का शिकार आए दिन लोग होते हैं l इन्हें पकड़वाकर गौशाला को भेजना चाहिए l
    user_Shakil Ansari, News Riporter
    Shakil Ansari, News Riporter
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दो युवको की मौत, एक घायल* बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ये तीनों विशुनापुर गांव के निवासी हैं और एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घायल का इलाज सुजौली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और पुलिस की टीम मौके पर तैनात है।
    2
    *बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दो युवको की मौत, एक घायल*
बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ये तीनों विशुनापुर गांव के निवासी हैं और एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घायल का इलाज सुजौली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और पुलिस की टीम मौके पर तैनात है।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • महसी/ बहराइच जिले के गौडिया में मवेशी को तेंदुए ने बनाया निवाला, इलाके में दहशत
    1
    महसी/ बहराइच जिले के गौडिया में मवेशी को तेंदुए ने बनाया निवाला, इलाके में दहशत
    user_अंकित अवस्थी
    अंकित अवस्थी
    मैं एक पत्रकार हूं जनता की सेवा करता हूं महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अवैध रूप से रातों रात मिट्टी का खनन , खनन माफिया का छाया आतंक
    1
    अवैध रूप से रातों रात मिट्टी का खनन , खनन माफिया का छाया आतंक
    user_आशीष मिश्र बहराइच
    आशीष मिश्र बहराइच
    TV News Anchor महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • शिवपुरी में दो 6 वर्षिय मासूम लड़कियों को चॉकलेट का लालच देकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी बल्लू साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे बीच रास्ते पैदल चलाया। इस दौरान आरोपी बार बार कहता रहा, “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।”
    1
    शिवपुरी में दो 6 वर्षिय मासूम लड़कियों को चॉकलेट का लालच देकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी बल्लू साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे बीच रास्ते पैदल चलाया। इस दौरान आरोपी बार बार कहता रहा, “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।”
    user_डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    Voice of people Nanpara, Bahraich•
    38 min ago
  • बहराइच (11 मार्च 2026) गायत्री चेतना केंद्र गायत्री नगर (डिगिहा चौराहा)परिसर में आज अखिल विश्व गायत्री परिवार व सनातन समाज के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन कर सनातन समाज मे व्याप्त कुरीतियों को दूर करने व अवैध नशा कारोबार, क्रय विक्रय उपभोग व उत्पादन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन जागरण अभियान चलाए जाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। गायत्री चेतना केन्द्र परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंधक प्राचार्य आर०पी०एन०श्रीवास्तव ने कहा कि सनातन काल से होलिकोत्सव पर्व हमे सामाजिक समरसता व अन्याय तथा अधर्म पर विजय का संदेश देता है हम लोगो को सामुहिक रूप से सभी सनातनधर्मियों के साथ स्नेह व उल्लास पूर्ण वातावरण में बैठकों का आयोजन कर सनातन समाज मे व्याप्त कुरीतियों, अशिक्षा को दूर करने के लिए गायत्री परिवार द्वारा चलाये जा रहे जन जागरण अभियान में प्रभावी सहयोग करना चाहिए तभी हमारा समाज मजबूत एवं अखंड बना रह सकेगा।संरक्षक महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि गायत्री परिवार व सनातन समाज के अन्य संगठनों से समन्वय तथा संवाद बनाकर नशा उन्मुलन, पर्यवारण संरक्षण के लिए लगातार जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है तथा सनातन समाज मे व्याप्त कुरूतियों व अशिक्षा को दूर करने के लिए गोश्ठी व चौपाल का आयोजन कर लोगो को सचेत किया जा रहा है इस हेतु गायत्री बाल संस्कार शाला का संचालन कर शोषित व निर्धन तथा अशक्त समाज के बच्चो को निःशुल्क शिक्षा भी प्रदान किया जा रहा है।गायत्री परिजन कांति मिश्रा, बाल संस्कार शाला संचालिका रेखा श्रीवास्तव ,वरिष्ठ समाज सेविका निशा शर्मा, मिथिलेश श्रीवास्तव आदि ने गायत्री परिवार की ओर से चलाये रहे जन जागरण अभियान में हर संभव सहयोग का आवाहन किया तथा अशिक्षा को दूर करने के लिए और अधिक गायत्री बाल संस्कार शाला संचालित करने की आवश्यकता बताई।समाज सेविका रेनू सिंह ,नामिता शुक्ला, शीला श्रीवास्तव, रश्मि पांडेय, वंदना सिंह आदि गायत्री महिला परिजनों ने होलिकोत्सव गीत प्रस्तुत कर समाज को मजबूत एवं अखंड बनाये रखने का आवाहन किया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष इंजीनियर राधेश्याम श्रीवास्तव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी प्रेम चंद्र ने किया।आयोजित समारोह में प्रमुख रूप से सामाजसेवी प्रेम जालान,बाल कृष्ण मिश्र, गौ सेवक शिव पूजन वर्मा, गीता वर्मा ,नीलम चौधरी, बी०डी०श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, सनातन समाज नेता राकेश दुबे,प्रवक्ता डॉ पंकज श्रीवास्तवआदि मौजूद रहे।समापन अवसर पर नशा उन्मुलन व पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाये जा रहे जन जागरण अभियान को प्रभावी बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।
    3
    बहराइच (11 मार्च 2026)
गायत्री चेतना केंद्र गायत्री नगर (डिगिहा चौराहा)परिसर में आज अखिल विश्व गायत्री परिवार व  सनातन समाज के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन कर सनातन समाज मे व्याप्त कुरीतियों को दूर करने व  अवैध नशा कारोबार, क्रय विक्रय उपभोग व उत्पादन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन जागरण अभियान चलाए जाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
गायत्री चेतना केन्द्र परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंधक प्राचार्य आर०पी०एन०श्रीवास्तव ने कहा कि सनातन काल से होलिकोत्सव पर्व हमे सामाजिक समरसता व अन्याय तथा अधर्म पर विजय का संदेश देता है हम लोगो को सामुहिक रूप से सभी सनातनधर्मियों के साथ स्नेह व उल्लास पूर्ण वातावरण में बैठकों का आयोजन कर सनातन समाज मे व्याप्त कुरीतियों, अशिक्षा को दूर करने के लिए गायत्री परिवार द्वारा चलाये जा रहे जन जागरण अभियान में प्रभावी सहयोग करना चाहिए तभी हमारा समाज मजबूत एवं अखंड बना रह सकेगा।संरक्षक महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि गायत्री परिवार व सनातन समाज के अन्य संगठनों से समन्वय तथा संवाद  बनाकर नशा उन्मुलन, पर्यवारण संरक्षण के लिए लगातार जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है तथा सनातन समाज मे व्याप्त कुरूतियों व अशिक्षा को दूर करने के लिए गोश्ठी व चौपाल का आयोजन कर लोगो को सचेत किया जा रहा है इस हेतु गायत्री बाल संस्कार शाला  का संचालन कर  शोषित व निर्धन तथा अशक्त समाज के बच्चो को निःशुल्क शिक्षा भी प्रदान किया जा रहा है।गायत्री परिजन कांति मिश्रा, बाल संस्कार शाला संचालिका रेखा श्रीवास्तव ,वरिष्ठ समाज सेविका निशा शर्मा, मिथिलेश श्रीवास्तव आदि ने गायत्री परिवार की ओर से चलाये रहे जन जागरण अभियान में हर संभव सहयोग का आवाहन किया तथा अशिक्षा को दूर करने के लिए और अधिक  गायत्री बाल संस्कार शाला संचालित करने की आवश्यकता बताई।समाज सेविका रेनू सिंह ,नामिता शुक्ला, शीला श्रीवास्तव, रश्मि पांडेय, वंदना सिंह आदि गायत्री महिला  परिजनों ने होलिकोत्सव गीत प्रस्तुत कर समाज को मजबूत एवं अखंड बनाये रखने का आवाहन किया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष इंजीनियर राधेश्याम श्रीवास्तव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी प्रेम चंद्र ने किया।आयोजित समारोह में  प्रमुख रूप से सामाजसेवी प्रेम जालान,बाल कृष्ण मिश्र, गौ सेवक शिव पूजन वर्मा, गीता वर्मा ,नीलम चौधरी, बी०डी०श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, सनातन समाज नेता राकेश दुबे,प्रवक्ता डॉ पंकज श्रीवास्तवआदि मौजूद रहे।समापन अवसर पर नशा उन्मुलन व पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाये जा रहे जन जागरण अभियान को प्रभावी बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।
    user_डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    Voice of people Nanpara, Bahraich•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.