पाली के आनंद नगर, मंडिया रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में लघु उद्योग भारती की ओर से स्वरोजगार एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए 28 इंच पीवीसी कटिंग मशीन एवं 63 इंच नॉन वोवन स्लिटिंग मशीन का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रकाशचंद गुप्ता रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवती देवी बलदावा ने की। मुख्य अतिथि प्रकाशचंद गुप्ता ने कहा कि लघु उद्योग भारती का उद्देश्य महिलाओं और युवाओं को स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराना है, जिससे स्थानीय उद्योगों को मजबूती मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्ष भगवती देवी बलदावा ने बताया कि यह पहल महिलाओं को घर के निकट रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके कौशल विकास और आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगी। पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने अपने संबोधन में कहा कि स्थानीय स्तर पर नॉन-वोवन उत्पादों का निर्माण शुरू होने से उद्योगों की लागत कम होगी और आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि इन मशीनों से 1 इंच से 50 इंच तक के विभिन्न आकार के नॉन-वोवन बैग तैयार किए जा सकेंगे। एक-दूसरे की पूरक इन दोनों मशीनों को स्थापित करने में लगभग ₹12 से ₹15 लाख की लागत आई है। समारोह के अंत में लघु उद्योग भारती के विनय बम्ब ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

- पाली के बर ग्राम में जोधपुर रोड पर स्थित एक सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने ताले तोड़े और कमरे में रखा सामान खंगालकर लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दिए। वारदात के समय मकान मालिक जगदीश प्रसाद गहलोत और उनकी पत्नी दुर्गा देवी दोनों थैरेपी करवाने के लिए पाली गए हुए थे और उनका मकान पूरी तरह से बंद था। मकान मालिक जगदीश प्रसाद (पुत्र गोपीलाल गहलोत) ने बताया कि वे बुधवार 15 तारीख को अपनी पत्नी के साथ पाली गए थे और वहां अपने पुत्र मनीष गहलोत के पास रुक गए थे। जब वे मंगलवार शाम करीब 5 बजे वापस बर लौटे, तो उन्हें कमरे का ताला टूटा मिला और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने तुरंत बर पुलिस थाने को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पीड़ित के अनुसार, अज्ञात चोर मकान से डेढ़ तोला सोने की रकड़ी, आधा किलो चांदी का कंदोरा, 250 ग्राम पायजेब की जोड़ी, चांदी के 5 सिक्के, 250 ग्राम चांदी के दो जोड़, 200 ग्राम चांदी की चेन, मंगलसूत्र के 5 सोने के मोती, 4 चांदी की अंगूठी, चांदी की बिछुड़ी की जोड़ी और 30 हजार रुपये नकद चुराकर ले गए हैं। चोरी की इस वारदात को लेकर मकान मालिक जगदीश प्रसाद गहलोत द्वारा बुधवार को बर थाने में लिखित रिपोर्ट दी जाएगी।1
- राजस्थान के राजसमंद में पुलिस पर फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसके बाद पुलिस ने 454 किलो डोडा-चूरा जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा।1
- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी राजसमंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलमगरा बस स्टैंड पर इकट्ठा होकर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेसजनों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग की। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष शंकर लाल जाट, पूर्व उप प्रधान कमलेश चौधरी मंडल, जिला उपाध्यक्ष शांतिलाल प्रजापत, ब्लॉक अध्यक्ष हुक्मी चंद मेनारिया, इंटक नेता लक्ष्मी लाल मेनारिया, मंडल अध्यक्ष नारायण लाल गर्ग, भेरू लाल जाट और शोभा लाल जाट सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।3
- राजस्थान के राजसमंद में बारिश न होने के कारण किसान अपनी फसलों की सिंचाई करने को मजबूर हैं। बारिश की कमी के चलते फसलों की गुणवत्ता और उपज घटने की गंभीर आशंका बनी हुई है।1
- कोरुटला बस स्टैंड से एक युवक आरटीसी बस पर कब्ज़ा कर उसे लेकर फरार हो गया। बस को तेज़ रफ़्तार में निज़ामाबाद की दिशा में ले जाते समय उसने रास्ते में पुलिस वाहन समेत कई अन्य गाड़ियों को ज़ोरदार टक्कर मार दी, जिससे इस घटना में कई लोग घायल हो गए। इसके बाद आरोपी ने बस को हनुमान मंदिर के पास एक गड्ढे में उतार दिया। हादसे के बाद बस छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पुलिस ने मौके पर ही धर दबोचा। आरोपी को मेटपल्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इस सनसनीखेज़ घटना से स्थानीय लोगों में भारी दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस अब आरोपी की मानसिक स्थिति और उसकी मंशा की जांच में जुटी है।1