Shuru
Apke Nagar Ki App…
baag main truck palta bhari nuksaan islam nagar road par baag main truck palta islam nagar road par sharabi truck driver nay maari takkar bhari nuksan
DR MOZZAM RASHEED OFFICIALS
baag main truck palta bhari nuksaan islam nagar road par baag main truck palta islam nagar road par sharabi truck driver nay maari takkar bhari nuksan
More news from Kurukshetra and nearby areas
- Post by Dharamvir Singh1
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त कदम उठाते हुए घरेलू गैस के नियमों में किया बदलाव1
- शामली जनपद के थाना झिंझाना पुलिस ने शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6,700 रुपये की नगदी भी बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित चन्द्रमोहन पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी कस्बा व थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर, की गंगोह रोड स्थित मुडेट चौराहे के पास शराब की दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा नगदी, शराब की बोतलें एवं बीयर की कैन चोरी कर ली गई थीं। घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना झिंझाना में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुजाहिर पुत्र हासिम, निवासी ग्राम बेगी नाजर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की नगदी 6,700 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस सफलता से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और अपराधियों में भय का माहौल देखने को मिल रहा है।1
- Post by Radhika Singh1
- पत्नी व उसके साथी पर हमला और झूठे मुकदमों से परेशान करने का लगाया गंभीर आरोप,1
- मुजफ्फरनगर: 4.55 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क, निवेश के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा मुजफ्फरनगर में थाना पुरकाजी पुलिस ने आम लोगों से धोखाधड़ी कर रकम को 16 महीनों में 2.5 गुना करने का लालच देने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश पर करीब 4.55 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क कर ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चल रही इस कार्रवाई में फर्जी फर्म बनाकर करीब 1000 लोगों से ठगी करने वाले मुख्य आरोपी अमित कुमार, उसकी पत्नी वंदना समेत कुल 5 अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने “सैनेमी कन्सल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड” के नाम से लोगों को निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा दिया और करोड़ों रुपये हड़प लिए। इसके बाद अपराध से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर कोर्ट से कुर्की के आदेश कराए गए। कुर्क की गई संपत्तियों में प्लॉट, मकान, एक लग्जरी कार और हरिद्वार स्थित गोदाम में रखा लाखों का सामान शामिल है। संवाददाता शफीक राजपूत1
- सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के सख्त निर्देशों पर जनपद में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत, थाना कोतवाली देहात प्रभारी सुनील नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात मुठभेड़ में बड़ी सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मंशापुर नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। परंतु रुकने के बजाय उन्होंने भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर नहर तिराहे के पास बाइक फिसल गई और खुद की घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को पैर में गोली मारकर घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों की पहचान अब्दुल रहमान और दिलेशान के रूप में हुई है, जो लूट के मुकदमे में वांछित चल रहे थे। बदमाशों के कब्जे से 43 हजार रुपये नगद, दो तमंचे, कारतूस, एक अवैध चाकू और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराकर, पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। वीडियो:- मुठभेड़ में घायल बदमाश1
- Post by Dharamvir Singh1
- मुजफ्फरनगर। 19 मार्च से प्रारंभ हो रहे पवित्र नवरात्रि पर्व को लेकर शिवसेना ने शहर की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। संगठन ने अटल चौक, नावेल्टी चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर संचालित मीट दुकानों और होटलों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण तथा अव्यवस्थित संचालन को आमजन और श्रद्धालुओं के लिए बड़ी समस्या बताया है। शिवसेना के अनुसार, कई मीट दुकानदारों ने अपने काउंटर, स्टॉल और सामान को सड़क तक फैलाकर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे पहले से व्यस्त मार्ग और संकरे हो गए हैं। इससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि पैदल चलने वाले लोगों विशेषकर व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही, इन दुकानों और होटलों के एग्जॉस्ट फैन सड़क की ओर लगे होने के कारण उनसे निकलने वाली तीव्र दुर्गंध और धुआं सीधे राहगीरों तक पहुंचता है। नवरात्रि के दौरान जब हजारों श्रद्धालु व्रत रखते हैं, तब इस प्रकार की दुर्गंध उनके लिए बेहद कष्टदायक हो जाती है और स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर डाल सकती है। शिवसेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि, “नवरात्रि आस्था, पवित्रता और अनुशासन का पर्व है। लेकिन शहर में मीट दुकानों द्वारा किया गया अतिक्रमण और फैल रही दुर्गंध श्रद्धालुओं के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है। प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेकर अतिक्रमण हटवाना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मीट काउंटर सड़क से पीछे हों तथा एग्जॉस्ट फैन ऊपर या उचित दिशा में लगाए जाएं।” उन्होंने आगे चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते इस ओर ठोस कार्रवाई नहीं की, तो शिवसेना स्वयं मैदान में उतरकर अतिक्रमण हटाने, मीट काउंटर पीछे कराने और सड़क की ओर लगे एग्जॉस्ट फैन हटवाने का कार्य करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। शिवसेना ने प्रशासन से मांग की है कि नवरात्रि से पहले विशेष अभियान चलाकर शहर के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त किया जाए और स्वच्छ, सुरक्षित तथा श्रद्धामय वातावरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन और श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के पर्व मना सकें।2