logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान रीवा का दूसरा शिविर 14 अगस्त को रायपुर कर्चुलियान में* *​प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल होंगे मुख्य अतिथि कलेक्टर ने दिए शत प्रतिशत आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश* आम जनता के आवेदन पत्रों का मौके पर ही त्वरित निराकरण करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग के उद्देश्य से रीवा जिले में चलाए जा रहे मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दूसरा जिला स्तरीय शिविर आगामी 14 अगस्त को विकासखण्ड मुख्यालय रायपुर कर्चुलियान में आयोजित किया जा रहा है।शासन की उच्च प्राथमिकता वाले इस अभियान के द्वितीय शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।​कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 अगस्त से शुरू हुए इस अभियान के अंतर्गत रायपुर कर्चुलियान शिविर में चोरगड़ी, रामनई, भलुहा, ऐतला, बरहदी, बुड़वा, बरेही, रायपुर कर्चुलियान, खीरा, पटना, पहड़िया तथा बक्छेरा ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।शिविर के दौरान इन सभी सम्मिलित ग्राम पंचायतों के सीएम हेल्पलाइन,₹ जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी योजना के अंतर्गत दर्ज लंबित प्रकरणों का शत प्रतिशत समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।​शिविर की तैयारियों और सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर ने जिला एवं खण्ड स्तर के समस्त अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने निर्देशित किया कि अधिकारी शिविर में भाग लेने के साथ साथ अपने अधीनस्थ कार्यालयों छात्रावासों अस्पतालों और उचित मूल्य दुकानों का सघन निरीक्षण भी करेंगे।शिविर का आयोजन पूरी तरह सादगीपूर्ण ढंग से किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण व्यवस्था का दायित्व एसडीएम मनगवां तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान को सौंपा गया है।​कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागाधिकारियों को विकासखण्ड में लंबित प्रकरणों की सूची उपलब्ध कराते हुए शिविर में शत प्रतिशत निराकरण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त, शिविर स्थल पर जिला महाप्रबंधक उद्योग के संयोजन में क्षेत्रीय उद्यमियों एवं स्वरोजगारियों के साथ उद्योग संवाद का आयोजन किया जाएगा तथा शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा।आमजन की सुविधा के लिए शिविर परिसर में ही आयुष्मान कार्ड बनाने आधार कार्ड संशोधन समग्र आईडी निर्माण तथा अपार आईडी पंजीयन की विशेष व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी ताकि प्राप्त सभी आवेदनों का मौके पर ही शत-प्रतिशत निस्तारण किया जा सक

11 hrs ago
user_Abhishek Pandey
Abhishek Pandey
Huzur, Rewa•
11 hrs ago

*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान रीवा का दूसरा शिविर 14 अगस्त को रायपुर कर्चुलियान में* *​प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल होंगे मुख्य अतिथि कलेक्टर ने दिए शत प्रतिशत आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश* आम जनता के आवेदन पत्रों का मौके पर ही त्वरित निराकरण करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग के उद्देश्य से रीवा जिले में चलाए जा रहे मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दूसरा जिला स्तरीय शिविर आगामी 14 अगस्त को विकासखण्ड मुख्यालय रायपुर कर्चुलियान में आयोजित किया जा रहा है।शासन की उच्च प्राथमिकता वाले इस अभियान के द्वितीय शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।​कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 अगस्त से शुरू हुए इस अभियान के अंतर्गत रायपुर कर्चुलियान शिविर में चोरगड़ी, रामनई, भलुहा, ऐतला, बरहदी, बुड़वा, बरेही, रायपुर कर्चुलियान, खीरा, पटना, पहड़िया तथा बक्छेरा ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।शिविर के दौरान इन सभी सम्मिलित ग्राम पंचायतों के सीएम हेल्पलाइन,₹ जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी योजना के अंतर्गत दर्ज लंबित प्रकरणों का शत प्रतिशत समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।​शिविर की तैयारियों और सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर ने जिला एवं खण्ड स्तर के समस्त अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने निर्देशित किया कि अधिकारी शिविर में भाग लेने के साथ साथ अपने अधीनस्थ कार्यालयों छात्रावासों अस्पतालों और उचित मूल्य दुकानों का सघन निरीक्षण भी करेंगे।शिविर का आयोजन पूरी तरह सादगीपूर्ण ढंग से किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण व्यवस्था का दायित्व एसडीएम मनगवां तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान को सौंपा गया है।​कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागाधिकारियों को विकासखण्ड में लंबित प्रकरणों की सूची उपलब्ध कराते हुए शिविर में शत प्रतिशत निराकरण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त, शिविर स्थल पर जिला महाप्रबंधक उद्योग के संयोजन में क्षेत्रीय उद्यमियों एवं स्वरोजगारियों के साथ उद्योग संवाद का आयोजन किया जाएगा तथा शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा।आमजन की सुविधा के लिए शिविर परिसर में ही आयुष्मान कार्ड बनाने आधार कार्ड संशोधन समग्र आईडी निर्माण तथा अपार आईडी पंजीयन की विशेष व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी ताकि प्राप्त सभी आवेदनों का मौके पर ही शत-प्रतिशत निस्तारण किया जा सक

  • user_Ram Singh
    Ram Singh
    रीवा, मध्य प्रदेश
    gram Devra farenda tahsil Raipur karchuliyan raste ke liye Raj Bhoom mein aakraman Kiya hua Hai raste ke Bhumi barish ke chalte rasta band Ho jaati Hai 6 mahine pahle aavedan Diya hua tha abhi tak Koi sunvaee nahin Hui
    30 min ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • रीवा में कानून व्यवस्था पर सवाल: पीड़ित पर हमला, बोलेरो को फूंका, लूटपाट का आरोप; अब पीड़ित पर ही दर्ज हो रही एफआईआर *रीवा में कानून व्यवस्था पर सवाल: पीड़ित पर हमला, बोलेरो को फूंका, लूटपाट का आरोप; अब पीड़ित पर ही दर्ज हो रही एफआईआर?* रीवा। जिले के मनगवा थाना क्षेत्र की रघुनाथगंज चौकी अंतर्गत ग्राम मानिकवार में हुई हिंसक घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित रामचरण मिश्रा एवं उनके पुत्र अमन मिश्रा का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने सुनियोजित तरीके से उनके परिवार पर हमला किया। आरोप है कि पहले रामचरण मिश्रा के साथ मारपीट की गई, इसके बाद घर के बाहर खड़ी बोलेरो वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। साथ ही घर में घुसकर तोड़फोड़, लूटपाट और मोटर के पाइप काटकर भारी नुकसान पहुंचाया गया। पीड़ित पक्ष ने श्रवण मिश्रा, सौरव मिश्रा, विजय तिवारी, त्रिवेणी मिश्रा सहित अन्य लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार घर में घुसकर मारपीट और विवाद कर चुके हैं, लेकिन प्रभाव और पैसे के दम पर हर बार कार्रवाई से बच जाते हैं। पीड़ित का दावा है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और क्षेत्र में लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार का कहना है कि जान का खतरा होने के कारण उन्हें अपना घर छोड़कर दूसरी जगह रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उनका आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे परिवार लगातार भय के माहौल में जीवन बिताने को विवश है। पीड़ित पक्ष ने मनगवा पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि घटना की शिकायत और एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इतना ही नहीं, पुलिस ने घटना की गंभीरता के अनुरूप धाराएं भी नहीं लगाई हैं और लूटपाट के प्रमाण मांगे जा रहे हैं। पीड़ित परिवार का सबसे गंभीर आरोप यह है कि जिन लोगों ने उन पर हमला किया, उनकी बोलेरो को आग लगाई और घर में लूटपाट की, अब उन्हीं आरोपियों की शिकायत के आधार पर उल्टा पीड़ित पक्ष के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जा रही है। पीड़ित का कहना है कि इससे यह मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है तथा निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक रीवा से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, घटना के अनुरूप गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज करने तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर लोगों का विश्वास कमजोर होगा। (नोट: इस समाचार में लगाए गए सभी आरोप पीड़ित पक्ष के बयान पर आधारित हैं। पुलिस का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)
    1
    रीवा में कानून व्यवस्था पर सवाल: पीड़ित पर हमला, बोलेरो को फूंका, लूटपाट का आरोप; अब पीड़ित पर ही दर्ज हो रही एफआईआर
*रीवा में कानून व्यवस्था पर सवाल: पीड़ित पर हमला, बोलेरो को फूंका, लूटपाट का आरोप; अब पीड़ित पर ही दर्ज हो रही एफआईआर?* 
रीवा। जिले के मनगवा थाना क्षेत्र की रघुनाथगंज चौकी अंतर्गत ग्राम मानिकवार में हुई हिंसक घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित रामचरण मिश्रा एवं उनके पुत्र अमन मिश्रा का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने सुनियोजित तरीके से उनके परिवार पर हमला किया। आरोप है कि पहले रामचरण मिश्रा के साथ मारपीट की गई, इसके बाद घर के बाहर खड़ी बोलेरो वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। साथ ही घर में घुसकर तोड़फोड़, लूटपाट और मोटर के पाइप काटकर भारी नुकसान पहुंचाया गया।
पीड़ित पक्ष ने श्रवण मिश्रा, सौरव मिश्रा, विजय तिवारी, त्रिवेणी मिश्रा सहित अन्य लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार घर में घुसकर मारपीट और विवाद कर चुके हैं, लेकिन प्रभाव और पैसे के दम पर हर बार कार्रवाई से बच जाते हैं। पीड़ित का दावा है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और क्षेत्र में लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं।
घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार का कहना है कि जान का खतरा होने के कारण उन्हें अपना घर छोड़कर दूसरी जगह रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उनका आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे परिवार लगातार भय के माहौल में जीवन बिताने को विवश है।
पीड़ित पक्ष ने मनगवा पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि घटना की शिकायत और एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इतना ही नहीं, पुलिस ने घटना की गंभीरता के अनुरूप धाराएं भी नहीं लगाई हैं और लूटपाट के प्रमाण मांगे जा रहे हैं।
पीड़ित परिवार का सबसे गंभीर आरोप यह है कि जिन लोगों ने उन पर हमला किया, उनकी बोलेरो को आग लगाई और घर में लूटपाट की, अब उन्हीं आरोपियों की शिकायत के आधार पर उल्टा पीड़ित पक्ष के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जा रही है। पीड़ित का कहना है कि इससे यह मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है तथा निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक रीवा से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, घटना के अनुरूप गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज करने तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर लोगों का विश्वास कमजोर होगा।
(नोट: इस समाचार में लगाए गए सभी आरोप पीड़ित पक्ष के बयान पर आधारित हैं। पुलिस का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)
    user_पत्रकार शुभम तिवारी
    पत्रकार शुभम तिवारी
    हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *ग्राम शिवपुरवा 603 (विकास* की राह में पीछे छूटा ​ : शिवपुरवा 603 में सड़क न होने से ग्रामीणों को हो रही समस्या बुजुर्ग महिला के चेहरे और उनके साथ ग्रामीणों की भीड़ जो इस रास्ते से जा रहे है। "आजादी के दशकों बाद भी... क्या कोई गांव सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए तरस सकता है?" : —जहाँ कीचड़, पत्थर और बिना बनी हुई ज़मीन स्पष्ट दिख रही है "यह तस्वीर है शिवपुरवा 603 की! यहाँ आज तक एक पक्की सड़क तक नहीं बन पाई है। हर दिन यहाँ से गुजरने वाले ग्रामीणों और बुजुर्गों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।" ​ वीडियो में दिख रही बुजुर्ग महिला और अन्य महिलाओं का चेहरा देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्हें किस समस्या का सामना करना पड़ रहा है इस कीचड़ से भरी रोड मतलब पहाड़ चढ़ना "उम्र के इस पड़ाव में भी, इन बुजुर्गों को ऊबड़-खाबड़ और कीचड़ भरे रास्तों पर पैदल चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में तो स्थिति और भी बदतर हो जाती है—किसी बीमारी या इमरजेंसी के समय अस्पताल पहुंचना किसी जंग से कम नहीं।" "आखिर कब तक शिवपुरवा 603 के लोग इस अनदेखी को सहेंगे? प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से ग्रामीणों का सिर्फ एक सवाल—शिवपुरवा 603 को पक्की सड़क कब मिलेगी?" इस वीडियो में आपको साफ दिख रहा है कि छोटे-छोटे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, बीमार अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं, और जो बूढ़े है आज इस रास्ते से जा रहे हैं गारंटी नहीं है कि इस रास्ते को जिंदा पार कर पाएंगे या नहीं इस बात से सरपंच और सेक्रेटरी को कई बार अवगत कराया गया लेकिन कोई फायदा नहीं उनका कहना है हम कुछ नहीं कर सकते देखिए शासन प्रशासन की नजर इस गांव पर कब पड़ती है कब बनेगी रोड
    1
    *ग्राम शिवपुरवा 603 (विकास* की राह में पीछे छूटा 
​
: शिवपुरवा 603 में सड़क न होने से ग्रामीणों को हो रही समस्या
 बुजुर्ग महिला के चेहरे   और उनके साथ  ग्रामीणों की भीड़ जो इस रास्ते से जा रहे  है। 
 "आजादी के दशकों बाद भी... क्या कोई गांव सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए तरस सकता है?"
: —जहाँ कीचड़, पत्थर और बिना बनी हुई ज़मीन स्पष्ट दिख रही है
 "यह तस्वीर है शिवपुरवा 603 की! यहाँ आज तक एक पक्की सड़क तक नहीं बन पाई है। हर दिन यहाँ से गुजरने वाले ग्रामीणों और बुजुर्गों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।"
​ वीडियो में दिख रही बुजुर्ग महिला और अन्य महिलाओं का चेहरा देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्हें किस समस्या का सामना करना पड़ रहा है इस कीचड़ से भरी रोड मतलब पहाड़ चढ़ना "उम्र के इस पड़ाव में भी, इन बुजुर्गों को ऊबड़-खाबड़ और कीचड़ भरे रास्तों पर पैदल चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में तो स्थिति और भी बदतर हो जाती है—किसी बीमारी या इमरजेंसी के समय अस्पताल पहुंचना किसी जंग से कम नहीं।"
 "आखिर कब तक शिवपुरवा 603 के लोग इस अनदेखी को सहेंगे? प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से ग्रामीणों का सिर्फ एक सवाल—शिवपुरवा 603 को पक्की सड़क कब मिलेगी?"
इस वीडियो में आपको साफ दिख रहा है कि छोटे-छोटे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, बीमार अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं, और जो बूढ़े है आज इस रास्ते से जा रहे हैं गारंटी नहीं है कि इस रास्ते को जिंदा पार कर पाएंगे या नहीं 
इस बात से सरपंच और सेक्रेटरी  को कई बार अवगत कराया गया लेकिन कोई फायदा नहीं 
उनका कहना है हम कुछ नहीं कर सकते 
देखिए शासन प्रशासन की नजर इस गांव पर कब पड़ती है कब बनेगी रोड
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    11 hrs ago
  • भारत माता के जयकारे के साथ बहेरी नानकार पंचायत में निकली भव्य तिरंगा यात्रा बहेरी नानकार: ग्राम पंचायत बहेरी नानकार में आज देशभक्ति और एकता के संदेश के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती नमिता सिंह एवं सचिव परमानंद चतुर्वेदी के नेतृत्व में ग्राम के युवा बाइक, ट्रैक्टर एवं अन्य वाहनों के साथ पूरे गांव में तिरंगा लेकर भ्रमण किया। इस तिरंगा यात्रा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बहेरी नानकार के अध्यक्ष राम सुमन चतुर्वेदी भी शामिल हुए। यात्रा के दौरान ग्रामीणों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला और सभी ने राष्ट्रीय एकता एवं ग्राम की एकजुटता का संदेश दिया।
    1
    भारत माता के जयकारे के साथ बहेरी नानकार पंचायत में निकली भव्य तिरंगा यात्रा 
बहेरी नानकार: ग्राम पंचायत बहेरी नानकार में आज देशभक्ति और एकता के संदेश के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती नमिता सिंह एवं सचिव परमानंद चतुर्वेदी के नेतृत्व में ग्राम के युवा बाइक, ट्रैक्टर एवं अन्य वाहनों के साथ पूरे गांव में तिरंगा लेकर भ्रमण किया।
इस तिरंगा यात्रा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बहेरी नानकार के अध्यक्ष राम सुमन चतुर्वेदी भी शामिल हुए। यात्रा के दौरान ग्रामीणों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला और सभी ने राष्ट्रीय एकता एवं ग्राम की एकजुटता का संदेश दिया।
    user_Ram Suman Chaturvedi
    Ram Suman Chaturvedi
    Librarian हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • गुढ़ नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक नागेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब गुढ़ नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक नागेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब गुढ़ गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद गुढ़ में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह ने किया। यात्रा का शुभारंभ नगर स्थित पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुढ़ के प्रांगण से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पहुंची और पुनः विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में भाजपा मंडल गुढ़, नगर परिषद, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, पुलिस प्रशासन, तहसील कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, महाविद्यालय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। हजारों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ पूरे उत्साह से यात्रा में सहभागिता की। विधायक नागेन्द्र सिंह के साथ हजारों लोगों ने तिरंगे की आन-बान-शान के लिए एकजुट होकर देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रभक्ति गीतों की गूंज के बीच विद्यार्थी और अन्य सहभागी उत्साह से झूमते नजर आए। पूरे नगर में तिरंगे से सजा वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा। इस अवसर पर गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता राजगोपाल मिश्रा चारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह, विश्वजीत चौरसिया, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुधाकर सिंह, तहसीलदार अरुण कुमार यादव, नायब तहसीलदार महिमा पाठक, थाना प्रभारी गुढ़ पुष्पेन्द्र यादव, नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोहित शुक्ला, प्राचार्य डॉ. विनय कुमार मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा में डॉ. राजेंद्र तिवारी, डॉ. राजेश कुमार मिश्रा, ज्योति सिंह, रेणुका मिश्रा, संगीता गुप्ता, गुलाब सिंह, विजय बहादुर सिंह, लक्ष्मीकांत शुक्ला, रावेंद्र मिश्रा, बीके पाण्डेय, आलेश पयासी, रामायण प्रसाद अग्निहोत्री, सरपंच विनय जायसवाल, कपिल पयासी, राजबहोर कुशवाहा, रक्षारानी पटेल, हीरालाल नामदेव, हरीश प्रसाद मिश्रा,अवधेश तिवारी, विपुल प्रकाश मिश्रा, दीन दयाल उपाध्याय, दिलीप दुबे, पप्पू खटीक, बाबूलाल पटेल, अखिलेश मिश्रा, संगीता पटेल, सौरभ मिश्रा, विनोद तिवारी, रोहित पाठक, प्रदीप दुबे, सोनू गुप्ता, राजकुमार सोनी, यशोदा उपाध्याय, संतोष पटेल, बीके सिंह, राजेंद्र मिश्रा, राघव बंसल, राजेश्वर दयाल उपाध्याय, सज्जन सिंह, खुशबू त्रिपाठी, राहुल सोनी, राहिल खान, गंगा पुरी, विकास लोनिया, राम कलेश पटेल, मेवालाल द्विवेदी, तुलसी दास कोल सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के माध्यम से गुढ़ नगर में राष्ट्रभक्ति, एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। विधायक नागेन्द्र सिंह की अगुवाई में निकली इस भव्य यात्रा ने पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
    1
    गुढ़ नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक नागेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब
गुढ़ नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक नागेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब
गुढ़
गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद गुढ़ में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह ने किया। यात्रा का शुभारंभ नगर स्थित पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुढ़ के प्रांगण से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पहुंची और पुनः विद्यालय परिसर में समाप्त हुई।
तिरंगा यात्रा में भाजपा मंडल गुढ़, नगर परिषद, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, पुलिस प्रशासन, तहसील कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, महाविद्यालय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। हजारों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ पूरे उत्साह से यात्रा में सहभागिता की।
विधायक नागेन्द्र सिंह के साथ हजारों लोगों ने तिरंगे की आन-बान-शान के लिए एकजुट होकर देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रभक्ति गीतों की गूंज के बीच विद्यार्थी और अन्य सहभागी उत्साह से झूमते नजर आए। पूरे नगर में तिरंगे से सजा वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा।
इस अवसर पर गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता राजगोपाल मिश्रा चारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह, विश्वजीत चौरसिया, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुधाकर सिंह, तहसीलदार अरुण कुमार यादव, नायब तहसीलदार महिमा पाठक, थाना प्रभारी गुढ़ पुष्पेन्द्र यादव, नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोहित शुक्ला, प्राचार्य डॉ. विनय कुमार मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा में डॉ. राजेंद्र तिवारी, डॉ. राजेश कुमार मिश्रा, ज्योति सिंह, रेणुका मिश्रा, संगीता गुप्ता, गुलाब सिंह, विजय बहादुर सिंह, लक्ष्मीकांत शुक्ला, रावेंद्र मिश्रा, बीके पाण्डेय, आलेश पयासी, रामायण प्रसाद अग्निहोत्री, सरपंच विनय जायसवाल, कपिल पयासी, राजबहोर कुशवाहा, रक्षारानी पटेल, हीरालाल नामदेव, हरीश प्रसाद मिश्रा,अवधेश तिवारी, विपुल प्रकाश मिश्रा, दीन दयाल उपाध्याय, दिलीप दुबे, पप्पू खटीक, बाबूलाल पटेल, अखिलेश मिश्रा, संगीता पटेल, सौरभ मिश्रा, विनोद तिवारी, रोहित पाठक, प्रदीप दुबे, सोनू गुप्ता, राजकुमार सोनी, यशोदा उपाध्याय, संतोष पटेल, बीके सिंह, राजेंद्र मिश्रा, राघव बंसल, राजेश्वर दयाल उपाध्याय, सज्जन सिंह, खुशबू त्रिपाठी, राहुल सोनी, राहिल खान, गंगा पुरी, विकास लोनिया, राम कलेश पटेल, मेवालाल द्विवेदी, तुलसी दास कोल सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से गुढ़ नगर में राष्ट्रभक्ति, एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। विधायक नागेन्द्र सिंह की अगुवाई में निकली इस भव्य यात्रा ने पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • लोकेशन रीवा। बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीण, कलेक्टर को ज्ञापन; 4-5 दिन में सड़क नहीं बनी तो धरना। रीवा के सिरमौर क्षेत्र में बदहाल सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। कटकी गांव के ग्रामीणों ने करीब 2 किलोमीटर जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि 4-5 दिन में सड़क नहीं बनी तो जनपद पंचायत सिरमौर के सामने धरना दिया जाएगा। मामला ग्राम पंचायत कटकी के मुख्य मार्ग से पुरानी नहर मार्ग तक जाने वाली करीब 2 किलोमीटर कच्ची सड़क का है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ होने से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक इस मार्ग से करीब 250 से 300 परिवार रोजाना गुजरते हैं। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी हो रही है, वहीं बीमार और बुजुर्गों को अस्पताल ले जाना भी चुनौती बन गया है। भारतीय सर्व सेवा संगठन युवा इकाई अध्यक्ष शिव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में महिला-पुरुषों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले भी सड़क और पेयजल की समस्या को लेकर शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। अब ग्रामीणों ने प्रशासन को 4-5 दिन का अल्टीमेटम दिया है। मांग पूरी नहीं हुई तो जनपद पंचायत सिरमौर के सामने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।
    1
    लोकेशन रीवा।

बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीण, कलेक्टर को ज्ञापन; 4-5 दिन में सड़क नहीं बनी तो धरना।

रीवा के सिरमौर क्षेत्र में बदहाल सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। कटकी गांव के ग्रामीणों ने करीब 2 किलोमीटर जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि 4-5 दिन में सड़क नहीं बनी तो जनपद पंचायत सिरमौर के सामने धरना दिया जाएगा। मामला ग्राम पंचायत कटकी के मुख्य मार्ग से पुरानी नहर मार्ग तक जाने वाली करीब 2 किलोमीटर कच्ची सड़क का है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ होने से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक इस मार्ग से करीब 250 से 300 परिवार रोजाना गुजरते हैं। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी हो रही है, वहीं बीमार और बुजुर्गों को अस्पताल ले जाना भी चुनौती बन गया है। भारतीय सर्व सेवा संगठन युवा इकाई अध्यक्ष शिव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में महिला-पुरुषों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले भी सड़क और पेयजल की समस्या को लेकर शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। अब ग्रामीणों ने प्रशासन को 4-5 दिन का अल्टीमेटम दिया है। मांग पूरी नहीं हुई तो जनपद पंचायत सिरमौर के सामने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • नगर दंडाधिकारी के पहुंचने पर स्कूल में मचा हड़कंप lआठवीं तक मान्यता प्राप्त विलियम अब्राहम लिंकन कान्वेंट स्कूल हनुमान नगर में अभिभावकों की शिकायत पर नगर दंडाधिकारी राहुल सिलाडिया जब जांच करने विद्यालय पहुंचे तो उपस्थित स्टाफ हक्का-बक्का रह गए l नगर दंडाधिकारी के पहुंचने पर स्कूल में मचा हड़कंप l आठवीं तक मान्यता प्राप्त विलियम अब्राहम लिंकन कान्वेंट स्कूल हनुमान नगर में अभिभावकों की शिकायत पर नगर दंडाधिकारी राहुल सिलाडिया जब जांच करने विद्यालय पहुंचे तो उपस्थित स्टाफ हक्का-बक्का रह गए l जांच में पाया गया कि विद्यालय की मान्यता आठवीं तक है लेकिन दसवीं तक संचालित किया जा रहा l विद्यालय संचालक टीसी के मामले में अभिभावकों को परेशान करते हैं l विद्यालय में शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं l बच्चों के लिए पीने के पानी का अभाव l बच्चों को पढ़lने वाले टीचर योग नहीं l विद्यालय परिसर में अग्निशामक यंत्र भी नहीं l बच्चों को खेलने का मैदान नहीं l विद्यालय में कोई लैब नहीं l विद्यालय परिसर में ब्यूटी पार्लर का संचालन किया जा रहा है l विद्यालय परिसर शासकीय जमीन में संचालित हो रहा है l विद्यालय में पठन-पाठन की कोई व्यवस्था नहीं l विद्यालय संचालक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भी गुमराह कर रहे हैं l विद्यालय प्रबंधन से परेशान अभिभावकों को नगर दंडाधिकारी की कार्रवाई से उम्मीद की राह निकलती दिखाई दे रही l
    1
    नगर दंडाधिकारी के पहुंचने पर स्कूल में मचा हड़कंप lआठवीं तक मान्यता प्राप्त विलियम अब्राहम लिंकन कान्वेंट स्कूल हनुमान नगर में अभिभावकों की शिकायत पर नगर दंडाधिकारी राहुल सिलाडिया जब जांच करने विद्यालय पहुंचे तो उपस्थित स्टाफ हक्का-बक्का रह गए l
नगर दंडाधिकारी के पहुंचने पर स्कूल में मचा हड़कंप l
आठवीं तक मान्यता प्राप्त विलियम अब्राहम लिंकन कान्वेंट स्कूल हनुमान नगर में अभिभावकों की शिकायत पर नगर दंडाधिकारी राहुल सिलाडिया जब जांच करने विद्यालय पहुंचे तो उपस्थित स्टाफ हक्का-बक्का रह गए l जांच में पाया गया कि विद्यालय की मान्यता आठवीं तक है लेकिन दसवीं तक संचालित  किया जा रहा l विद्यालय संचालक टीसी के मामले में अभिभावकों को परेशान करते हैं l विद्यालय में शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं l बच्चों के लिए पीने के पानी का अभाव l बच्चों को पढ़lने वाले टीचर योग  नहीं l विद्यालय परिसर में अग्निशामक यंत्र भी नहीं l बच्चों को खेलने का मैदान नहीं l विद्यालय में कोई लैब नहीं l विद्यालय परिसर में ब्यूटी पार्लर का संचालन किया जा रहा है l विद्यालय परिसर शासकीय जमीन में संचालित हो रहा है l विद्यालय में पठन-पाठन की कोई व्यवस्था नहीं l
विद्यालय संचालक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भी गुमराह कर रहे हैं l
विद्यालय प्रबंधन से परेशान अभिभावकों को नगर  दंडाधिकारी की कार्रवाई से उम्मीद की राह निकलती दिखाई दे रही l
    user_पत्रकार शुभम तिवारी
    पत्रकार शुभम तिवारी
    हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रीवा से रानी कमलापति जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में कई यात्रियों को ऐसी पानी की बोतल दिए जाने का मामला सामने आया है, जिस पर एक्सपायरी डेट स्पष्ट रूप से अंकित नहीं थी। यात्री द्वारा शिकायत किए जाने पर मौके पर पहुंचे जिम्मेदारों ने सफाई दी कि प्रिंट मिट गया होगा... लेकिन शिकायत के बाद पानी की बोतल बदलकर एक्सपायरी डेट अंकित बोतल उपलब्ध कराई गई, इससे सवाल उठ रहा है कि यदि कई बॉटलो का प्रिंट वास्तव में मिटा था तो शिकायत के बाद बदली गई बोतल पर एक्सपायरी डेट स्पष्ट कैसे थी? यात्रियों ने खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता और जांच व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों से कार्रवाई की मांग की है। मामला रेलवे की खानपान व्यवस्था में निगरानी और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण गंभीर माना जा रहा है। रीवा से रानी कमलापति जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में कई यात्रियों को ऐसी पानी की बोतल दिए जाने का मामला सामने आया है, जिस पर एक्सपायरी डेट स्पष्ट रूप से अंकित नहीं थी। यात्री द्वारा शिकायत किए जाने पर मौके पर पहुंचे जिम्मेदारों ने सफाई दी कि प्रिंट मिट गया होगा... लेकिन शिकायत के बाद पानी की बोतल बदलकर एक्सपायरी डेट अंकित बोतल उपलब्ध कराई गई, इससे सवाल उठ रहा है कि यदि कई बॉटलो का प्रिंट वास्तव में मिटा था तो शिकायत के बाद बदली गई बोतल पर एक्सपायरी डेट स्पष्ट कैसे थी? यात्रियों ने खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता और जांच व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों से कार्रवाई की मांग की है। मामला रेलवे की खानपान व्यवस्था में निगरानी और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण गंभीर माना जा रहा है।
    1
    रीवा से रानी कमलापति जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में कई यात्रियों को ऐसी पानी की बोतल दिए जाने का मामला सामने आया है, जिस पर एक्सपायरी डेट स्पष्ट रूप से अंकित नहीं थी। यात्री द्वारा शिकायत किए जाने पर मौके पर पहुंचे जिम्मेदारों ने सफाई दी कि प्रिंट मिट गया होगा...

लेकिन शिकायत के बाद पानी की बोतल बदलकर एक्सपायरी डेट अंकित बोतल उपलब्ध कराई गई,

इससे सवाल उठ रहा है कि यदि कई बॉटलो का प्रिंट वास्तव में मिटा था तो शिकायत के बाद बदली गई बोतल पर एक्सपायरी डेट स्पष्ट कैसे थी? यात्रियों ने खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता और जांच व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों से कार्रवाई की मांग की है। मामला रेलवे की खानपान व्यवस्था में निगरानी और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण गंभीर माना जा रहा है।
रीवा से रानी कमलापति जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में कई यात्रियों को ऐसी पानी की बोतल दिए जाने का मामला सामने आया है, जिस पर एक्सपायरी डेट स्पष्ट रूप से अंकित नहीं थी। यात्री द्वारा शिकायत किए जाने पर मौके पर पहुंचे जिम्मेदारों ने सफाई दी कि प्रिंट मिट गया होगा...
लेकिन शिकायत के बाद पानी की बोतल बदलकर एक्सपायरी डेट अंकित बोतल उपलब्ध कराई गई,
इससे सवाल उठ रहा है कि यदि कई बॉटलो का प्रिंट वास्तव में मिटा था तो शिकायत के बाद बदली गई बोतल पर एक्सपायरी डेट स्पष्ट कैसे थी? यात्रियों ने खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता और जांच व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों से कार्रवाई की मांग की है। मामला रेलवे की खानपान व्यवस्था में निगरानी और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण गंभीर माना जा रहा है।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journ
    Shiv Singh rajput dahiya journ
    Court reporter Amarpatan, Satna•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.