होली से पहले मीरजापुर पुलिस का फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा का कड़ा पहरा मीरजापुर एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, बाजारों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस की गश्त मीरजापुर : होली पर्व और अन्य आगामी त्योहारों को लेकर मीरजापुर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपद के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च किया गया। क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन शिखा भारती के नेतृत्व में मड़िहान, जमुई, कोपलपुर, कलवारी, कुन्द्रुफ और दारानगर समेत कई इलाकों में पुलिस बल ने मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वहीं चील्ह, पड़री, कछवां, चुनार, जमालपुर, राजगढ़ और जिगना थाना क्षेत्रों में भी पुलिस टीमों ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। पीआरवी डायल 112 की टीमों के साथ पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों, सर्राफा व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश है — कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी, लेकिन आम नागरिक निश्चिंत होकर त्योहार मनाएं।
होली से पहले मीरजापुर पुलिस का फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा का कड़ा पहरा मीरजापुर एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, बाजारों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस की गश्त मीरजापुर : होली पर्व और अन्य आगामी त्योहारों को लेकर मीरजापुर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपद के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च किया गया। क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन शिखा भारती के नेतृत्व में मड़िहान, जमुई, कोपलपुर, कलवारी, कुन्द्रुफ और दारानगर समेत कई इलाकों में पुलिस बल ने मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वहीं चील्ह, पड़री, कछवां, चुनार, जमालपुर, राजगढ़ और जिगना थाना क्षेत्रों में भी पुलिस टीमों ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। पीआरवी डायल 112 की टीमों के साथ पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों, सर्राफा व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश है — कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी, लेकिन आम नागरिक निश्चिंत होकर त्योहार मनाएं।
- मीरजापुर, 03 मार्च 2026। होली पर्व सहित आगामी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने और जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मीरजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों और कच्ची देशी शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग ₹55 लाख मूल्य की हेरोइन, गांजा, 600 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण तथा मादक पदार्थों की बिक्री की ₹30,180 नकद धनराशि बरामद की है। इस मामले में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शुक्लहा क्षेत्र में दबिश दी, जहां अवैध कच्ची देशी शराब का निष्कर्षण और मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय किया जा रहा था। मौके से बच्चे लाल सोनकर (65 वर्ष), निवासी शुक्लहा, थाना कोतवाली देहात, मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान 12 प्लास्टिक जरीकेन में रखा 600 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब, शराब बनाने के उपकरण, दो गैस चूल्हे, एक इंडेन गैस सिलेंडर, चार स्टील ड्रम नलीयुक्त पाइप सहित, एक लोहे की कड़ाही, दो एल्युमिनियम पात्र, 3.600 किलोग्राम गांजा, 252 ग्राम हेरोइन तथा ₹30,180 नकद बरामद हुए। पुलिस ने मामले में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त दिलीप सोनकर (35 वर्ष), निवासी महुवरिया, थाना कोतवाली शहर, मीरजापुर को रमईपट्टी के पास से गिरफ्तार किया। बरामद 252 ग्राम हेरोइन की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग ₹50 लाख तथा 3.600 किग्रा गांजा की कीमत लगभग ₹1.75 लाख आंकी गई है। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0-101/2026 धारा 60, 60(2) आबकारी अधिनियम एवं 8/20/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया है। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त बच्चे लाल सोनकर के विरुद्ध पूर्व में आबकारी अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि दिलीप सोनकर पर एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में आपराधिक प्रकरण पंजीकृत हैं। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा तथा त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।2
- Post by Shashank Tiwari NSUI Bhadohi1
- भदोही जनपद में होली पर काफी उत्साह दिख रहा बच्चों में खेल रहे हैं होली झूम कर1
- Post by Rajesh Tiwari1
- गौर पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, नगर संकीर्तन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब इस्कान गोपीगंज के नेतृत्व में दुर्गा मंदिर प्रांगण में गौर पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। चैतन्य महाप्रभु के 544वें अवतरण दिवस के अवसर पर छप्पन भोग अर्पित किया गया तथा फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नगर संकीर्तन रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इस्कान गोपीगंज द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन में भक्तों ने भगवान के नाम का कीर्तन करते हुए पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना दिया। संकीर्तन यात्रा दुर्गा मंदिर प्रांगण, गोपीगंज से प्रारंभ होकर पश्चिम मोहाल, स्टेशन रोड, जीटी रोड, खड़हट्टी मोहाल और सदर मोहाल होते हुए राधा कृष्ण मंदिर, सोनिया तालाब पहुंचकर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में भगवान चैतन्य महाप्रभु के जीवन और उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए संतों और वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने हरिनाम संकीर्तन को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। उनके द्वारा स्थापित भक्ति मार्ग आज भी समाज को प्रेम, सद्भाव और सेवा की प्रेरणा देता है। नगर संकीर्तन के दौरान भारी संख्या में महिलाएं पारंपरिक भक्ति गीत गाते हुए फूलों की होली खेलती रहीं। वातावरण “हरे कृष्ण-हरे राम” के जयघोष से गुंजायमान रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संकीर्तन दल का स्वागत किया। बच्चों और युवाओं में भी कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर श्याम प्रसाद दास, संतोष गुणाडव दास, कृष्ण कुमार, दीपक अग्रहरि, मिंकु उमर, आलोक जायसवाल, गोपाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा सभी आगंतुकों के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि गौर पूर्णिमा महोत्सव का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। नगर में निकली संकीर्तन यात्रा से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उत्सवपूर्ण माहौल बना रहा। नगर संकीर्तन, छप्पन भोग और फूलों की होली के माध्यम से श्रद्धालुओं ने चैतन्य महाप्रभु के अवतरण दिवस को यादगार बना दिया।1
- बुरा ना मानो होली है तुलसी कला गांव में होली के उपलक्ष में हर साल के भाती इस साल भी हरिकिर्तन पाठ 24 घंटे का ! प्रभु हरकीरतन पाठ में काफी लोग उपस्थित रहे जैसे गुड्डू पाण्डेय नेता महेंद्र पाण्डेय, ज्योतिर्मय पाण्डेय मधुकर पाण्डेय मुकेश पाण्डेय रितेश पांडे ओम पाण्डेय वेद मिश्रा अतुल मिश्रा डबलू पाण्डेय अजय तिवारी और भी गांव के संभ्रांत गणमान्य लोग! धन्यवाद न्यूज रिपोर्टर मुकेश पाण्डेय1
- मिर्जापुर: होली के रुझान में नशे में धुत युवक ने देहात कोतवाली परिसर में काटा बवाल मिर्जापुर जनपद में होली के मौके पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक नशे में धुत युवक ने देहात कोतवाली परिसर में जमकर हंगामा कर दिया।1
- मीरजापुर, 03 मार्च 2026। जनपद में अपराध और गो-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरजापुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना हलिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम देवरी स्थित पंचायत भवन के पास से पिकअप वाहन में क्रूरता पूर्वक बांधकर वध के लिए ले जाए जा रहे छह गोवंशों को सकुशल बरामद किया तथा मौके से पांच अंतर्राज्यीय शातिर गो-तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ और पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना हलिया पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मथुरा प्रसाद बिन्द (निवासी सहबाजपुर, थाना चांद, भभूआ, बिहार), लालबहादुर राम (निवासी भरारी, थाना चांद, भभूआ, बिहार), सहलू (निवासी देवरी कला, थाना मड़िहान, मीरजापुर), राजेश कोल तथा घोप्पे (दोनों निवासी छाहुर मझिगंवा, थाना लालगंज, मीरजापुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देशी तमंचा (315 बोर) मय दो जिंदा कारतूस, एक पिस्टल (32 बोर) मय दो जिंदा कारतूस, एक चापड़, एक चाकू, आठ इंजेक्शन तथा पशुओं को बेहोश करने हेतु प्रयुक्त नशीली दवा की एक शीशी बरामद की है। घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की पिकअप वाहन को 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। इस संबंध में थाना हलिया पर मु0अ0सं0-20/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं आयुध अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त सहलू पूर्व से हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके विरुद्ध गोवध एवं गैंगेस्टर एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपियों पर भी विभिन्न जनपदों में गोवध और पशु क्रूरता से संबंधित मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जनपद में गो-तस्करी और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।2
- आज कुछ समय के लिए क्षेत्र की जनता के पास जाकर डेंगूरपुर पक्का पुल के संबंध में बात किया और सांसद महोदय जी और बीजेपी के जनप्रतिनिधि के द्वारा किए गए प्रयासों को जनता से सुना जिससे कोनिया क्षेत्र जो कि काफी समय से पक्का पुल की मांग कर रही है जो कि अब धरातल पर पूर्ण होता दिख रहा है1