NEWS:-युवा राष्ट्र निर्माण में निभाएं अहम भूमिका युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित मनासा ।युवा ऊर्जा उमंग संकल्प का प्रतिनिधित्व करता है। नवाचार और ज्ञान देश के युवा वर्ग की नींव होती है युवा अपने लक्ष्य से भटके नहीं अपितु समाज के विकास में सक्रिय भूमिका को निभाएं। उक्त विचार मनासा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय यशस्वी विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारु जी ने रामपुरा महाविद्यालय में आयोजित सेवा से संकल्प अभियान एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के पूर्व युवाओं से संवाद करते हुए कहीं । सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्रांगण में माननीय विधायक महोदय जी महाविद्यालय प्राचार्य एवं छात्र छात्राओं ने वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए किया । कार्यक्रम के प्रारंभ में वंदे मातरम का गान तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। सभी ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन शुद्ध और छह छंदों में सामूहिक रूप से किया। सरस्वती वंदना का गायन महाविद्यालय की छात्रा भूमिका कपूर,रंजना माली, विशाखा चौधरी, धानिया पढ़ाईपंथी के द्वारा किया गया ।प्राचार्य महोदय एवं महाविद्यालय के स्टाफ के द्वारा आदरणीय विधायक महोदय एवं मंच पर उपस्थित अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। मंच को अपनी गरिमामय उपस्थित से सुशोभित किया आदरणीय विधायक महोदय श्री अनिरुद्ध माधव मारु जी रामपुरा के मंडल अध्यक्ष श्री गोपाल गुर्जर जी, पूर्व। मंडल अध्यक्ष राकेश जैन जी, अधिवक्ता श्री सम्राट दीक्षितजी, श्री दीपक मर्च्या जी, श्री कैलाश देवड़ा जी, श्री कैलाश बैरागी जी, श्री चंदन देवड़ा जी, श्री अंकित खंडूजा जी, श्री रवि पाटीदार जी, श्री दिनेश जी राठौड़ जी उपस्थित रहे।।स्वागत उद्बोधन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ,बलराम सोनी के द्वारा दिया गया ।विधायक महोदय ने अपने उद्बोधन में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 17 सितंबर को देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए एक दीपक जरूर लगाए। भारत देश नित नए आयामों को छू रहा है ।उन्होंने विभिन्न प्रसिद्ध हस्तियों का उदाहरण देकर युवाओं को को लक्ष्य पर अडिग रहने। मार्ग से भ्रमित ना होने की प्रेरणा दी ।युवा प्रतिभा अभावो में भी अपना सर्वोच्च परिणाम देने का प्रयास करें ।राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान दे । हमारे देश की बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है ।ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि बेटियां के योगदान ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाया है। अपने आप को दृढ़ संकल्पित रखें वर्तमान में टेक्नोलॉजी का प्रयोग सही दिशा में करें। अच्छी शिक्षा के माध्यम से हर क्षेत्र में अच्छा कार्य करें । इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा विधायक महोदय जी से युवा संवाद भी किया गया ।महाविद्यालय की छात्रा चेरी जागीरदार ने विकसित भारत 2047 की अवधारणा पर प्रश्न किया।महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा एक पेड़ मां के नाम के तहत तुलसी का पौधा विधायक महोदय जी को दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार विषय जल वायु परिवर्तन और जैव विविधता : चुनौतियां और अवसर की पुस्तक का विमोचन भी किया गया । कार्यक्रम का आभार प्रो.भरत कुमार धनगर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.मुक्ता दुबे ने किया कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रगान के साथ की गई . कार्यक्रम में बहुसंख्या में छात्र-छात्राएं रामपुरा के गणमान्य नागरिक महाविद्यालय के प्राध्यापकगण शिक्षक गण कर्मचारीगण ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

- उदयपुर में CBN की बड़ी कार्रवाई, 2292 किलो से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त उदयपुर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की राजस्थान यूनिट ने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए उदयपुर के वल्लभनगर तहसील क्षेत्र में सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 2292 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त किया। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपी के निम्बाहेड़ा स्थित घर की तलाशी भी ली गई, जहां से एक मोटरसाइकिल और एक रजिस्टर जब्त किया गया है। CBN की टीम द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अवैध मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।1
- एक कविता....... विश्वकर्मा भगवान 🙏.1
- **नीमच में मूर्तिकार के अचानक लापता होने से मचा हंगामा, अधूरी गणेश प्रतिमाओं को लेकर पंडाल समितियों में बढ़ी चिंता** नीमच में गणेश उत्सव से पहले उस समय माहौल गरमा गया, जब गणेश प्रतिमाएं तैयार करने वाला मूर्तिकार गोविंद अचानक लापता हो गया। गोविंद का कोई पता नहीं चलने से उसके यहां तैयार हो रही कई गणेश प्रतिमाएं अधूरी रह गईं। अपनी प्रतिमाएं लेने पहुंचे युवाओं की भीड़ बढ़ गई और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। नीमच में गणेश उत्सव की तैयारियों के बीच मूर्तिकार गोविंद के अचानक लापता होने से हंगामे की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि गोविंद के यहां कई गणेश उत्सव समितियों की प्रतिमाएं तैयार की जा रही थीं, लेकिन उसके अचानक नहीं मिलने से प्रतिमाएं अधूरी रह गईं। अपनी-अपनी प्रतिमाओं को लेकर परेशान युवा और समिति के लोग गोविंद के प्रतिमा निर्माण स्थल पर पहुंचे। देखते ही देखते मौके पर भीड़ बढ़ गई। इसी दौरान लोगों ने वहां का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया और अपनी-अपनी प्रतिमाएं ले जाने लगे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद कैंट थाना टीआई सौरभ शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल गोविंद के अचानक लापता होने की वजह और उसका पता नहीं चल पाने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।1
- 70 यूनिट रक्तदान | जयचंद मोहिल हॉस्पिटल छोटी सादड़ी में लगा विशाल रक्तदान शिविर #DesiNews247 #छोटीसादड़ी #रक्तदान #रक्तदानशिविर #70यूनिटरक्तदान #रक्तवीर #शैलेन्द्रसिंहयादव #14वींबाररक्तदान #मानवसेवा #रक्तदानमहादान #Pratapgarh #RajasthanNews #ChhotiSadri #BloodDonation #BloodDonationCamp1
- अफजलपुर पुलिस द्वारा कमालपुरा फंटा ग्राम बिलात्री पर नाकाबंदी के दोरान अवेध मादक पदार्थ के साथ दो को पकड़ा अफजलपुर पुलिस द्वारा कमालपुरा फंटा ग्राम बिलात्री पर नाकाबंदी के दोरान ब्रेजा कार घेरा बंदी कर रोकने का प्रयास किया फोर्स व पंचानो की मदद से बामुश्किल रोका पुछताछ करने पर लखन निम्बाखेडी थाना दलोदा जिला मंदसौर तथा कार में को-ड्राईवर सीट पर बैठे व्यक्ति द्वारा अपना नाम अरविन्द निवासी काजली थाना रठाजना जिला प्रतापगढ राजस्थान का होना बताया कार की तलाशी लेते कार की डिक्की मे 03 काले रंग के कट्टे जिसमे कुल 60 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मिला दोनों आरोपियो को गिरफ्तार करते हुवे कार्यवाही की गई1
- मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक ऐसा चमत्कारी मंदिर हे जो बहुत प्रसिद्ध है मां नाहरसिंह नालछा माता1
- MP - पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहै नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत पुलिस थाना शामगढ को मिली सफलता । सफेद रंग की पिकअप वाहन से अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा किया जप्त । पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहै अवेध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशन में एवं श्री राम सनेही मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (गरोठ) एवं श्री दिनेश प्रजापति एसडीओपी महोदय सीतामऊ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिंनाक 16.09.26 को एक सफेद रंग की पिकअप वाहन से अवेध डोडाचुरा किया जप्त कार्य का विवरण - दिंनाक 16.09.2026 को थाना शामगढ के सउनि रुप सिँह झाला के द्वारा मुखबिर सुचना पर हतई फन्टे के पास एक सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक MP14ZH1413 को रोका गया जो पिकअप चालक के द्वारा पिकअप को वापस मोड कर भगाने लगा जो पुलिस बल द्वारा वाहन का पीछा कर करते पिकअप वाहन चालक द्वारा वाहन को ग्राम एरी के पास छोडकर अंधेरे का फायदा उठा कर खेतो मे भाग गया । जो सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक MP14 ZH 1413 की विधिवत तलाशी लेते पिकअप के अंदर से 05 कट्टे अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजनी 100 किलो के जप्त किये गये जाकर थाना शामगढ पर अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । जो पुलिस द्वारा दोराने विवेचना पता करते पाया कि पिकअप वाहन क्रमांक MP14ZH1413 का वाहन स्वामी विष्णु नाथ पिता गोवर्धन नाथ निवासी कुण्डलाखुर्द थाना शामगढ जिला मन्दसौर का होना पाया गया जिसकी तलाश जारी है नाम आरोपी - विष्णु नाथ पिता गोवर्धन नाथ निवासी कुण्डलाखुर्द थाना शामगढ जिला मन्दसौर जप्त मश्रुका - 01- अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा 100 किलो ग्राम कीमती 200000 रुपये 02 - एक सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक MP14ZH1413 कीमती 8000000 रुपये सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक कपिल सोराष्ट्रीय थाना प्रभारी शामगढ , उनि मनोज महाजन , सउनि रुप सिँह झाला , आर विशाल सिँह सोलंकी , आर प्रेम कुमार रावत , आरक्षक धर्मेश बैरागी , का सराहनीय योगदान रहा।1
- सुवासरा नगर में प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव को बड़ी उत्साह पूर्वक मनाया सुवासरा नगर में प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव को बड़ी उत्साह पूर्वक मनाया विधायक हरदीप सिंह डंग नगर परिषद अध्यक्ष, एवं मंडल के अध्यक्ष महामंत्री सहित अन्य कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव नगर में स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई करते हुए मनाया गया विधायक सहित अन्य जन प्रतिनिधि साफ सफाई करते हुए नजर आए1