बेतिया: मिडिल ईस्ट में युद्ध की खबरों के बीच एलपीजी को लेकर अफवाह, गैस गोदामों पर लगी लंबी कतारें बेतिया। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध की खबरों का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में एलपीजी गैस को लेकर अफवाह फैलने से लोगों में अचानक घबराहट का माहौल बन गया है। स्थिति यह है कि गैस गोदामों के बाहर देर रात से ही लोगों की लंबी कतारें लग गई हैं। ग्राउंड जीरो से ऐ नाईन भारत टीम की पड़ताल में सामने आया कि बेतिया के सिंगाछापर स्थित एचपी गैस एजेंसी के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग अपने-अपने खाली सिलेंडर लेकर लाइन में खड़े नजर आए। कई लोग रात करीब दो बजे से ही गोदाम के बाहर पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे, ताकि समय पर गैस मिल सके। गैस एजेंसी के कंप्यूटर ऑपरेटर ने बताया कि गोदाम में गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, लेकिन सोशल मीडिया और आपसी चर्चा के कारण यह अफवाह फैल गई है कि आने वाले दिनों में गैस की किल्लत हो सकती है। इसी आशंका के कारण लोग रात से ही गैस लेने पहुंच रहे हैं। वहीं कई उपभोक्ताओं का कहना है कि फरवरी महीने में तकनीकी कारणों और बुकिंग से जुड़ी समस्याओं के चलते उन्हें समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पाया था। इसी अनुभव के कारण इस बार लोग पहले से ही गैस लेने के लिए जल्दबाजी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी तेज है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर घरेलू गैस की आपूर्ति पर पड़ सकता है। हालांकि एजेंसी संचालकों का कहना है कि फिलहाल आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इधर सरकार की ओर से पहले ही एडवाइजरी जारी की गई है कि जिला प्रशासन ऐसी अफवाहों पर तुरंत संज्ञान लेकर उन्हें रोकने का काम करे। लेकिन बेतिया में फिलहाल अफवाहों का बाजार गर्म है, जिसके कारण गैस गोदामों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को माइकिंग, सोशल मीडिया और जनसंपर्क के माध्यम से सही जानकारी लोगों तक पहुंचानी चाहिए, ताकि अफवाहों पर रोक लग सके और आम लोगों को बेवजह परेशानी न हो। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि लगभग 10 से 12 वर्षों बाद ऐसा दृश्य देखने को मिल रहा है, जब गैस गोदाम के बाहर इतनी लंबी कतार लगी हो। अगर समय रहते प्रशासन और सरकार लोगों को सही जानकारी नहीं देती है, तो ऐसी अफवाहें लोगों के बीच और घबराहट का कारण बन सकती हैं। अफवाह से बचें।

- रोहतास में घरेलू गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन का छापा 10 सिलेंडर जब्त दो हिरासत में। रोहतास जिले के सासाराम में घरेलू एलपीजी गैस की कालाबाजारी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। बुधवार को एसडीएम डॉ.नेहा कुमारी के नेतृत्व में शहर के जक्की शहीद मोहल्ले में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक घर से 10 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण बरामद किया गया। प्रशासन की टीम ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया। साथ ही मौके से 19 उपभोक्ता कार्ड भी बरामद किए गए और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। लोग गैस की कालाबाजारी को लेकर नाराजगी भी जताते दिखे। एसडीएम डॉ.नेहा कुमारी ने बताया कि घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं कई उपभोक्ताओं ने गैस बुकिंग में परेशानी की शिकायत भी की है। उनका कहना है कि एजेंसी द्वारा जारी किया गया नंबर अक्सर नहीं लग रहा है जिससे गैस बुक कराने में दिक्कत हो रही है। छापेमारी टीम में खाद आपूर्ति विभाग के मार्केटिंग ऑफिसर राजदीप कुमार और नगर थाना की पुलिस भी शामिल थी। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।1
- रास्ता विवाद में मारपीट का आरोप, युवक ने वीडियो वायरल कर लगाई सुरक्षा की गुहार नौतन। थाना क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत के वार्ड नंबर 3 स्थित फुलियाखाड़ा गांव में रास्ता विवाद को लेकर एक युवक द्वारा वीडियो वायरल कर सुरक्षा की गुहार लगाने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में युवक रोहित राम ने आरोप लगाया है कि रास्ते के विवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा उसके परिवार के साथ मारपीट की जा रही है। वीडियो में युवक यह भी कहता नजर आ रहा है कि मामले की सूचना नौतन पुलिस को दी गई है, लेकिन अब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। इसके कारण परिवार दहशत में है और सुरक्षा की मांग कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि पब्लिक एप नहीं करता है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- आज 11मार्च बुधवार दोपहर करीब 2बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि 2लाख रूपए जुर्माना वसूले गए।1
- जिले के तुरकौलिया के निमुइया पुलवाघाट स्थित मदर टेरेसा बोर्डिंग स्कूल ने फिर से लगातार लहराया अपना परचम, सैनिक स्कूल के लिए दो छात्र हुए चयनित। विद्यालय के डायरेक्टर ने की उनके उज्जवल भविष्य की कामना। विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल।1
- Big Breaking U.P🚨 देवरिया में कानून को चुनौती: नैपुर गांव में हिन्दू (यादव समाज) की बिटिया के साथ जिहादियों ने की सरेराह छेड़छाड़ की दिलशाद और शाहिद समेत 6 पर FIR Hello @Uppolice अभी तक किसी भी आरोपी को अगले चौराहे पर यमराज नहीं मिले? नो वेल नो जेल सीधा प्रभू से मेल, कृपा कीजिए @myogiadityanath हिंदुओं हिंदू बहन के लिए ग्राउंड पर नहीं आ सकते पर सोशल मीडिया पर तो साथ दे सकते हो न✊1
- क्लास 5 से 12 तक की पढ़ाई विद्युत रूप से करने के लिए तुरंत संपर्क करें विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 9110991281 #BMW #fbviralpost2025シ #HoliOffer2026 #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral1
- घोड़हिया घाट के पास 80 लीटर देशी शराब बरामद, तीन तस्कर फरार श्रीनगर। श्रीनगर थाना क्षेत्र के घोड़हिया घाट के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 80 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस को देखते ही तीनों तस्कर अंधेरे और गंडक नदी के किनारे का फायदा उठाकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बताया कि शनिवार शाम पुलिस टीम संध्या गश्ती पर निकली थी। इसी दौरान रात करीब 8:50 बजे सूचना मिली कि घोड़हिया घाट के पास कुछ लोग शराब लेकर आने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही तीन व्यक्ति गेहूं के खेत की ओर भागने लगे और अपने साथ लाया सामान वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर तलाशी ली, जिसमें तीन बोरों से कुल 80 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुई। बरामद शराब को जब्त कर थाना मालखाने में जमा करा दिया गया है। चौकीदारों की पहचान के आधार पर फरार तीनों आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।1
- अपनी मर्जी से शादी करने वाली युवती का वीडियो वायरल, परिवार से केस न करने की अपील श्रीनगर–पुजहा थाना क्षेत्र के उत्तरी पटजिरवा पंचायत की एक युवती ने अपनी मर्जी से शादी करने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में युवती ने स्पष्ट कहा है कि उसने अपनी इच्छा से विवाह किया है और वह अपने फैसले से खुश है। साथ ही उसने अपने परिवार वालों से अपील की है कि इस मामले में किसी पर कोई केस या कानूनी कार्रवाई न करें। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। युवती ने वीडियो में कहा कि यह शादी दोनों की सहमति से हुई है और किसी प्रकार का दबाव नहीं है।1
- पश्चिमी चंपारण जिले में आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लोक अदालत को लेकर जागरूकता अभियान की शुरुआत कर दी गई है। इसी क्रम में बुधवार, 11 मार्च को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी चंपारण बेतिया के तत्वावधान में विधिक सेवा सदन परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी ने प्रचार रथ को रवाना करते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में भाग लेने की अपील की। प्रचार रथ जिले के सभी प्रखंडों के साथ-साथ नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में घूम-घूमकर लोगों को लोक अदालत के महत्व के बारे में जागरूक करेगा। इस अभियान के माध्यम से आम जनता को यह संदेश दिया जाएगा कि जिन व्यक्तियों के बीच किसी प्रकार का वाद-विवाद या मुकदमा लंबित है, वे दोनों पक्ष लोक अदालत के मंच पर आपसी सहमति से अपने मामलों का निपटारा कर सकते हैं। लोक अदालत में विवादों का समाधान सरल, सस्ता और त्वरित तरीके से किया जाता है, जिससे लोगों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत मिलती है। इस अवसर पर प्रधान जिला जज अनामिका टी ने कहा कि लोक अदालत न्याय प्राप्त करने का एक अत्यंत सरल, सुगम और किफायती माध्यम है। उन्होंने कहा कि इसे न्याय का एक विशेष पर्व माना जाता है। इसलिए सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने मामलों का आपसी समझौते के आधार पर समाधान कराएं। उन्होंने यह भी बताया कि लोक अदालत में मामलों का निपटारा तभी किया जाता है, जब दोनों पक्षों की सहमति होती है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 14 मार्च को जिले के सिविल कोर्ट सहित सभी जिलों के न्यायालयों में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से सभी स्तरों पर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यदि किसी व्यक्ति का मामला किसी अन्य जिले में भी दर्ज है तो वह संबंधित जिले के स्थानीय सिविल कोर्ट में उपस्थित होकर अपने मामले का निपटारा करा सकता है। लोक अदालत में विशेष रूप से बिजली बिल से जुड़े विवाद, बैंक ऋण, पारिवारिक मामले तथा अन्य दीवानी विवादों का समाधान दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर किया जाता है। इस प्रक्रिया में न तो अधिक समय लगता है और न ही ज्यादा खर्च, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने आम जनता से अपील की है कि वे इस न्याय पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और लोक अदालत के माध्यम से अपने लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा कर अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अमरेंद्र कुमार राज, जिला समन्वयक राकेश डिक्रूज़ सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अन्य विधिक सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1