फिशर वन में अवैध मजार पर कार्रवाई की तैयारी, मुस्लिम समाज ने की रोक की मांग.... उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के फिशर वन क्षेत्र में बनी एक पुरानी मजार को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय में 3 जनवरी को प्राप्त शिकायत के बाद वन विभाग ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वन विभाग का कहना है कि फिशर वन के कंपार्टमेंट नंबर तीन में स्थित यह मजार वन भूमि पर अवैध रूप से निर्मित है। जिला वन अधिकारी विकास नायक के अनुसार, मजार से जुड़े भूमि अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन तय समयसीमा 22 जनवरी तक कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। वन रेंज अधिकारी अशोक कुमार शर्मा की अगुवाई में संयुक्त टीम ने मौके पर सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की है। स्थानीय स्तर पर इस मजार को “बीहड़ वाले सैयद बाबा” के नाम से जाना जाता है। यहां बिना अनुमति सालाना उर्स और साप्ताहिक धार्मिक गतिविधियां होने की बात भी सामने आई है। वन विभाग का कहना है कि यदि शीघ्र भूमि संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं, तो वन अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को हटाया जाएगा। वही मुस्लिम समाज के लोगों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना देते हुए मांग की है की मजार पर कोई कार्यवाही नहीं की जाए क्योंकि वह कई सालों से चली आ रही है और वहां हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोगों का आना-जाना है।
फिशर वन में अवैध मजार पर कार्रवाई की तैयारी, मुस्लिम समाज ने की रोक की मांग.... उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के फिशर वन क्षेत्र में बनी एक पुरानी मजार को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय में 3 जनवरी को प्राप्त शिकायत के बाद वन विभाग ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वन विभाग का कहना है कि फिशर वन के कंपार्टमेंट नंबर तीन में स्थित यह मजार वन भूमि पर अवैध रूप से निर्मित है। जिला
वन अधिकारी विकास नायक के अनुसार, मजार से जुड़े भूमि अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन तय समयसीमा 22 जनवरी तक कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। वन रेंज अधिकारी अशोक कुमार शर्मा की अगुवाई में संयुक्त टीम ने मौके पर सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की है। स्थानीय स्तर पर इस मजार को “बीहड़ वाले सैयद बाबा” के नाम से जाना जाता है। यहां बिना अनुमति सालाना उर्स और
साप्ताहिक धार्मिक गतिविधियां होने की बात भी सामने आई है। वन विभाग का कहना है कि यदि शीघ्र भूमि संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं, तो वन अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को हटाया जाएगा। वही मुस्लिम समाज के लोगों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना देते हुए मांग की है की मजार पर कोई कार्यवाही नहीं की जाए क्योंकि वह कई सालों से चली आ रही है और वहां हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोगों का आना-जाना है।
- अखिलेश यादव का संसद में बंद किया स्पीकर#akhileshyadav#questionsnews#up#sansadtv#bjp#congress#mp#rahulgandhi#millionviews#bhojpuri#mp#viralvideo#pkcrimestory#news241
- इटावा।। *अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, फुटपाथ से हटाया गया अतिक्रमण, सिटी मजिस्ट्रेट, नगर पालिका ईओ समेत कई अधिकारी रहे मौजूद, इटावा जनपद में शहर के आईटीआई से मैनपुरी फाटक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..*1
- जसवंतनगर। ग्राम बनकटी निवासी सत्यदेव अपनी स्कूटी से किसी कार्य से जसवंतनगर जा रहे थे। जैसे ही वह मोहल्ला कोठी कैस्त स्थित शांतिवन के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सत्यदेव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने उन्हें तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि हादसे में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है। उल्लेखनीय है कि सत्यदेव पहले से ही दिव्यांग हैं, जिससे उनकी स्थिति और भी गंभीर बताई जा रही है।1
- थाना क्षेत्र के कुसमरा में जमीनी विवाद को लेकर पुलिस ने मंगलवार दोपहर 12 बजे दोनों पक्षों के 7 लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान किया है। पुलिस ने राहुल पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी ग्राम ज्ञानपुरा थाना बसरेहर जनपद इटावा,बलवीर सिंह पुत्र रघुवर दयाल व सुरजीत पुत्र हाकिम सिंह व ऋषि पुत्र दीवान सिंह निवासी यासीनगर थाना बसरेहर जनपद इटावा तथा दूसरे पक्ष के बच्चू सिंह पुत्र विपिन कुमार व अरुण कुमार पुत्र किशोरचन्द्र निवासी धरमंगदपुर कुसमरा थाना किशनी व अमित पुत्र प्रताप सिंह निवासी कुसमरा को हिरासत में लेकर चालान किया है।1
- जनपद औरैया के थाना अजीतमल पुलिस व SOG/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने अंतरजनपदीय मादक पदार्थ तस्कर दामोदर प्रसाद को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 8.210 किलोग्राम चरस बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग ₹41 लाख बताई जा रही है। यह गिरफ्तारी बाला जी होटल के पास हाईवे से आज सुबह 05:51 बजे की गई। कार्रवाई क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार गंगवार के निर्देशन में की गई। इस संबंध में थाना अजीतमल में अभियुक्त के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।2
- भिंड आरटीओ बल्ला पर हुआ भीषड एक्सीडेंट आमने-सामने हुई टक्कर1
- सोमवार रात्रि 9 बजे गांव से थाने पर साइकिल से ड्यूटी आ रहे पीआरडी जवान को कार चालक ने तेजी से सीधी टक्कर मार दी।जिससे जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है।उसे उपचार हेतु सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान भेजा गया है।थाना क्षेत्र के गांव बोझा निवासी अशोक यादव पुत्र रामभरोसे लाल सोमवार रात्रि 9 बजे अपने गांव से साइकिल द्वारा थाने पर रात ड्यूटी के लिए आ रहा था। जैसे ही वह शमशेरगंज पुलिया पर आया वैसे ही कार संख्या यूपी75यू 0008 के चालक ने तेजी व लापरवाही से सीधी टक्कर मार दी और मौके से भाग गया।गंभीर घायल पड़े पीआरडी जवान की सूचना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह को मिलते ही मौके पर पहुंचकर सीएचसी ले गए जहां से गंभीर हालत में सैफई भेजा गया है जहां उसकी गंभीर हालत बनी हुई है।1
- औरैया। ककोर मुख्यालय स्थित मानस सभागार में बजट-2026 को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने की। प्रेस वार्ता की मुख्य अतिथि राज्य मंत्री एवं औरैया प्रभारी प्रतिभा शुक्ला रहीं। उन्होंने बजट-2026 को जनकल्याणकारी और दूरदर्शी बताते हुए कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार ने सड़क, बिजली, पेयजल एवं नगरीय विकास के क्षेत्र में बड़े निवेश का प्रावधान किया है, जिससे प्रदेश के साथ-साथ जनपद औरैया का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बजट को विकास की नई दिशा देने वाला बताया।1
- गरवा डांडिया में गया ये मातारानी वैष्णो देवी का भजन1