सीएम की घोषणाओं पर काम हुआ शुरू करसिंधु के लोगों को मिलेगी शहरों जैसी सुविधाएं महाग्राम का दर्जा मिलने के बाद 50 करोड़ रुपए हुए मंजूर बीते दिनों उचाना में सीएम नायब सिंह सैनी द्वारा विकास रैली में की गई घोषणाओं पर कार्य शुरू हो गया है। करसिंधु गांव को महाग्राम का दर्जा मिलने के साथ यहां के लोगों को आने वाले दिनों में शहरों की तरह सुविधाएं मिलेगी। 18 फरवरी को विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री की अगुवाई में आयोजित विकास रैली में सीएम नायब सिंह सैनी पहुंचे थे। करसिंधु गांव में एसटीपी बनने के साथ-साथ पूरे गांव में सीवरेज लाइन बिछाने के साथ-साथ अन्य कार्य जो महाग्राम योजना के तहत होने है उसको लेकर 50 करोड़ रुपए की राशि मंजूर हो चुकी है। टेंडर सहित अन्य प्रक्रिया आने वाले दिनों में शुरू होगी। 9 करोड़ से उचाना शहर में बिछेगी नई सीवरेज पाइप लाइन उचाना शहर के करीब 18 साल पहले सीवरेज पाइप लाइन बिछाई गई थी। सीवरेज पाइप लाइन की चौड़ाई कम होने के चलते बार-बार सीवरेज जाम होने की समस्या के साथ-साथ बारिश के पानी की निकासी भी प्रभावित हो रही थी। काफी समय से लोगों द्वारा नए सिरे से सीवरेज लाइन बिछाने की मांग की जा रही थी। 9 करोड़ की राशि नए सिरे से नगर पालिका एरिया में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए मंजूर होने से सीएम ने जो घोषणा की थी वो पूरी हो गई है। कसूहन में खर्च होंगे 3 करोड़ कसूहन गांव में बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण, जलघर का दोबारा से निर्माण, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं पीने के पानी की पाइप लाइन बिछाने को लेकर सीएम घोषणा के बाद 3 करोड़ रुपए की राशि मंजूर हुई है। इसको लेकर टेंडर सहित अन्य प्रक्रिया आने वाले दिनों में शुरू होगी। करसिंधु, उचाना नपा एरिया एवं कसूहन में जन स्वास्थ्य विभाग को विभिन्न कामों के लिए 62 करोड़ रुपए मंजूर हुए है। सीएम की घोषणाओं के बाद राशि हुई मंजूर उचाना विकास रैली उचाना के विकास के लिए नए आयाम स्थापित करेगी। जो घोषणाएं सीएम नायब सिंह सैनी ने की थी उनको लेकर राशि मंजूर अलग-अलग विभागों की हो रही है। करसिंधु, कसूहन, उचाना नपा एरिया को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के कामों को लेकर 62 करोड़ मंजूर हो चुके है। आने वाले दिनों के टेंडर प्रक्रिया कामों को लेकर होगी। हर घोषणा पर काम आने वाले दिनों में शुरू होता नजर आएगा। विकसित उचाना का जो सपना देखा था वो पूरा होगा। चंडीगढ़ में सीएम से मुलाकात के दौरान विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। देवेंद्र चतरभुज अत्री, विधायक, उचाना।
सीएम की घोषणाओं पर काम हुआ शुरू करसिंधु के लोगों को मिलेगी शहरों जैसी सुविधाएं महाग्राम का दर्जा मिलने के बाद 50 करोड़ रुपए हुए मंजूर बीते दिनों उचाना में सीएम नायब सिंह सैनी द्वारा विकास रैली में की गई घोषणाओं पर कार्य शुरू हो गया है। करसिंधु गांव को महाग्राम का दर्जा मिलने के साथ यहां के लोगों को आने वाले दिनों में शहरों की तरह सुविधाएं मिलेगी। 18 फरवरी को विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री की अगुवाई में आयोजित विकास रैली में सीएम नायब सिंह सैनी पहुंचे थे। करसिंधु गांव में एसटीपी बनने के साथ-साथ पूरे गांव में सीवरेज लाइन बिछाने के साथ-साथ अन्य
कार्य जो महाग्राम योजना के तहत होने है उसको लेकर 50 करोड़ रुपए की राशि मंजूर हो चुकी है। टेंडर सहित अन्य प्रक्रिया आने वाले दिनों में शुरू होगी। 9 करोड़ से उचाना शहर में बिछेगी नई सीवरेज पाइप लाइन उचाना शहर के करीब 18 साल पहले सीवरेज पाइप लाइन बिछाई गई थी। सीवरेज पाइप लाइन की चौड़ाई कम होने के चलते बार-बार सीवरेज जाम होने की समस्या के साथ-साथ बारिश के पानी की निकासी भी प्रभावित हो रही थी। काफी समय से लोगों द्वारा नए सिरे से सीवरेज लाइन बिछाने की मांग की जा रही थी। 9 करोड़ की राशि नए सिरे से
नगर पालिका एरिया में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए मंजूर होने से सीएम ने जो घोषणा की थी वो पूरी हो गई है। कसूहन में खर्च होंगे 3 करोड़ कसूहन गांव में बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण, जलघर का दोबारा से निर्माण, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं पीने के पानी की पाइप लाइन बिछाने को लेकर सीएम घोषणा के बाद 3 करोड़ रुपए की राशि मंजूर हुई है। इसको लेकर टेंडर सहित अन्य प्रक्रिया आने वाले दिनों में शुरू होगी। करसिंधु, उचाना नपा एरिया एवं कसूहन में जन स्वास्थ्य विभाग को विभिन्न कामों के लिए 62 करोड़ रुपए मंजूर हुए है। सीएम की घोषणाओं के बाद राशि
हुई मंजूर उचाना विकास रैली उचाना के विकास के लिए नए आयाम स्थापित करेगी। जो घोषणाएं सीएम नायब सिंह सैनी ने की थी उनको लेकर राशि मंजूर अलग-अलग विभागों की हो रही है। करसिंधु, कसूहन, उचाना नपा एरिया को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के कामों को लेकर 62 करोड़ मंजूर हो चुके है। आने वाले दिनों के टेंडर प्रक्रिया कामों को लेकर होगी। हर घोषणा पर काम आने वाले दिनों में शुरू होता नजर आएगा। विकसित उचाना का जो सपना देखा था वो पूरा होगा। चंडीगढ़ में सीएम से मुलाकात के दौरान विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। देवेंद्र चतरभुज अत्री, विधायक, उचाना।
- उचाना : पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में उचाना सेवा गु्रप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उचाना के एसडीएम रहे दलजीत सिंह को बेस्ट ऑफिसर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। घसो, गुरूकुल खेड़ा, खापड़, घोघडिय़ा, उचाना खुर्द, मंगलपुर, खरकभूरा के ग्रामीणों के साथ-साथ चहल खाप द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया। उचाना से करनाल तबादला होने से पहले वो उचाना में बतौर एसडीएम 10 महीने तक कार्यरत रहे। कार्यक्रम में वो अपनी पत्नी, बेटे, बेटी के साथ शामिल हुए। जीवन में हम किसी के लिए एक कदम चलते है तो वो हमारे लिए दस कदम आगे चलते है। 30 साल की नौकरी होने वाली है। जितना प्यार, सहयोग उचाना में मिला उसके लिए कोई शब्द नहीं है। अपने कार्यकाल के दौरान सरकार की योजना को लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को मिले ये कोशिश रही। इस तरह के कार्यक्रम में भावुक जरूर हुआ हॅूं। नौकरी में तबादला होता रहता है। जो लोगों के लिए कार्य किया उसका रिजल्ट आज सम्मान के रूप में मिला है। इस तरह के आयोजन अधिकारी को हौंसला मिलता है वो और अधिक बेहतर कार्य करते है। इतना सम्मान आज तक कभी नहीं हुआ जीवन में ये पहला मौका है। कोई भी अधिकारी हो सभी सरकार की पॉलिसी को लागू करने आते है। शिक्षाविद रामचंद्र अत्री, मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा, रामफल खटकड़, मा. रामप्रसाद ने कहा कि दलजीत सिंह जैसे अधिकारी जिस क्षेत्र में जाते है वो उस क्षेत्र के लिए गर्व की बात होती है। 10 महीने के कार्यकाल में लोगों के मनों को जीतना का काम किया। विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर नायब तहसीलदार अशोक कुमार, शीशपाल शास्त्री, देशराज खरकभूरा, जयभगवान, उदय सिंह, सत्यवान, बलबीर चहल खाप प्रधान, पूर्व दाडऩ खाप प्रधान सूरजभान, कृष्ण खटकड़, दीपक बूरा, मुकेश सुदकैन, जयभगवान करसिंधु, महीपाल गुरूकुल खेड़ा, महावीर शास्त्री, पूर्व सरपंच संदीप, रामबिलास, संदीप शर्मा, हरिकेश, दीपक, शीशपाल चहल मौजूद रहे।1
- Post by Sanjeev Singla1
- अशोक खरात (जिन्हें उनके अनुयायी 'कैप्टन' के नाम से भी पुकारते थे) मार्च 2026 में महाराष्ट्र के नासिक में सामने आए एक बड़े4
- We build modern homes with durable materials, smart designs, and quality craftsmanship, ensuring comfort and safety for every family.1
- हरियाणा में अब बाहर की दवा लिखी तो फंसेंगे डॉक्टर! CM सैनी का बड़ा आदेश1
- फतेहाबाद से चौंकाने वाला हत्याकांड… उस्ताद ही बना जान का दुश्मन, पत्नी और प्रेमी ने मिलकर रचा खौफनाक प्लान हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों पर से भरोसा ही उठा दिया। ट्रक चालक जयवीर की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी ममता और उसके प्रेमी मनोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह कि मनोज, जयवीर का उस्ताद था—यानी वही, जिसके साथ रहकर उसने ट्रक चलाना सीखा था। कैसे रचा गया मौत का खेल? मनोज और ममता के बीच पिछले दो साल से नाजायज रिश्ता चल रहा था। आरोप है कि दोनों ने रास्ते की हर रुकावट हटाने के लिए जयवीर को ही खत्म करने की साजिश रच डाली। 10 मार्च 2026 की रात— ममता ने घर से अपने पति की लोकेशन मनोज को भेजी। मनोज रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठा था। जैसे ही जयवीर वहां पहुंचा, मनोज ने उस पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार किए। जयवीर की मौके पर ही मौत हो गई। ‘मिस यू बाबू’ स्टेटस ने खोला राज हत्या के बाद ममता सोशल मीडिया पर लगातार संदिग्ध स्टेटस डाल रही थी। एक स्टेटस—“Miss You Babu”—पर पुलिस को शक हुआ। कॉल डिटेल निकाली गई, तो मनोज और ममता की बातचीत ने पूरे मामले का राज़ खोल दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल रॉड भी बरामद कर ली है। गाँव में दहशत, रिश्तों पर सवाल भोडियाखेड़ा गाँव में इस घटना के बाद लोग सदमे में हैं। जिस शख्स ने जयवीर को ट्रक चलाना सिखाया, उसी ने उसकी जान ले ली। पत्नी की भूमिका को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।1
- Post by Bhajan Lal1
- #ऐसा जन्मदिन नहीं मनाया होगा किसी ने #आईटीआई कादमा के प्रिंसिपल सोमबीर बडराइ हुए 50 के1