Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिण्डोन के सुरोठ स्थित कोटवास गांव में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष गीता देवी ने दिल्ली के खिलाड़ी को 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार प्रदान किया।
मनोज तिवाड़ी
हिण्डोन के सुरोठ स्थित कोटवास गांव में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष गीता देवी ने दिल्ली के खिलाड़ी को 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार प्रदान किया।
More news from Karauli and nearby areas
- राज सरकार का विकास रथ पहुंचा कांचरौली लोगों को दी जानकारी करौली भाजपा पूर्व जिला महामंत्री तेज सिंह जमालपुरिया का स्वागत करते वक्त मज़ाक में सगाई करने की डिमांड विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने जताई सहमति4
- हिंडौन में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. अमीर खान ने स्थानीय प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाएं होने के बावजूद जन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।2
- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष डॉ. आमिर खान ने हिंडौन प्रशासन पर जनहित समस्याओं पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार प्रशासन को अवगत कराने के साथ-साथ जिला कलेक्टर को भी पत्र लिखा जा चुका है, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।1
- करौली शहर के बाजार क्षेत्र में नगर परिषद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। दुकानों के बाहर किए गए सभी कब्जों को बुलडोजर की मदद से हटाया गया, जिससे पूरे बाजार में हलचल मच गई। प्रशासन ने दुकानदारों को सार्वजनिक स्थानों पर सामान न रखने की सख्त हिदायत दी है।1
- जाखोदा पंचायत ग्राम विकास अधिकारी सविता चौधरी का हुआ तबादला, विदाई समारोह मे लोगों ने किया भव्य स्वागत सपोटरा उपखंड की जाखोदा ग्राम पंचायत में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी सविता चौधरी का नादौती पंचायत समिति में तबादला होने पर ग्रामीणों ने भावभीनी विदाई देते हुए भव्य स्वागत-सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने साफा और माल्या पहनाकर भव्य स्वागत किया ।ग्रामीण आशू मीना ने रविवार शाम 4:00 बजे बताया कि सविता चौधरी ने अपने कार्यकाल के दौरान पंचायत क्षेत्र में लंबित पड़े कई मामलों का त्वरित निस्तारण किया। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लोगों के साथ समान व्यवहार किया और कार्य करने की शैली से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ।ग्रामीणों ने कहा कि चौधरी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।विदाई समारोह के दौरान ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके कार्यों को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।लोगों ने कहा कि सविता चौधरी ने अपनी कार्यशैली, ईमानदारी और सरल स्वभाव से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया है। इस दौरान पृथ्वी पटेल,भरतलाल पटेल, वार्ड पंच हेमराज,युवा नेता शिवम् आदिबासी, आशू जाखोदा,महेश मीना,मनोज टाटू, राजाराम मीना, रामराज मीना, राजू मीना, रणजीत बैरवा, नरेश आदि मौजूद रहे।1
- जाखोदा पंचायत से विदाई पर ग्राम विकास अधिकारी सविता चौधरी का भव्य सम्मान कार्यशैली, ईमानदारी और जनसेवा से जीता दिल, नादौती में नई जिम्मेदारी सपोटरा उपखंड की जाखोदा ग्राम पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी सविता चौधरी के तबादले पर आयोजित विदाई समारोह भावनाओं और सम्मान से सराबोर रहा, जहां ग्रामीणों ने उनके कार्यकाल को यादगार बताया जाखोदा ग्राम पंचायत में उस समय भावुक और गौरवपूर्ण माहौल देखने को मिला जब ग्राम विकास अधिकारी सविता चौधरी को उनके तबादले पर भव्य सम्मान के साथ विदाई दी गई। नादौती पंचायत समिति में नई जिम्मेदारी मिलने पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और पंचायत कर्मचारियों ने मिलकर उनके सम्मान में एक सुसंगठित कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान लोगों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि सविता चौधरी ने न केवल प्रशासनिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया, बल्कि एक संवेदनशील अधिकारी के रूप में भी अपनी अलग पहचान बनाई। ग्रामीण आशू मीना ने बताया कि उनके कार्यकाल में पंचायत के कई वर्षों से लंबित मामलों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण हुआ। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता दी, जिससे आमजन में प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सविता चौधरी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभाई। सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा, आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भागीदारी रही। विदाई समारोह के दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी ईमानदारी, सरलता और कार्यशैली को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। कार्यक्रम के अंत में उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पृथ्वी पटेल, भरतलाल पटेल, वार्ड पंच हेमराज, युवा नेता शिवम् आदिवासी, आशू जाखोदा, महेश मीना, मनोज टाटू, राजाराम मीना, रामराज मीना, राजू मीना, रणजीत बैरवा, नरेश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सविता चौधरी की विदाई सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके कार्यों के प्रति जनता के सम्मान और विश्वास की सशक्त झलक बनकर सामने आई।1
- करौली जिला अस्पताल मार्ग पर प्रशासन ने रविवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर स्थाई-अस्थाई कब्जे हटाए। हालांकि, दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि यह कार्रवाई पक्षपातपूर्ण थी, जिसमें कुछ को बख्श दिया गया। व्यापारियों ने नगर परिषद पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप भी लगाया है।4
- रविवार को भाजपा का ग्राम विकास रथ करौली जिले के हिंडौन उपजिले की कई ग्राम पंचायतों में पहुंचा। इस दौरान करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने रथ का स्वागत करते हुए इन योजनाओं की सराहना की, जिनका लाभ आमजन तक पहुंच रहा है।4