बिजौलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई डकैती, एनडीपीएस और स्थायी वारंट के तीन फरार आरोपी गिरफ्तार भीलवाड़ा जिले की बिजौलिया थाना पुलिस ने राज्य स्तरीय विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती, एनडीपीएस एक्ट और स्थायी वारंट के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे तीन वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 16 साल से फरार डकैती का आरोपी राजू कालबेलिया, 13 साल से फरार एनडीपीएस एक्ट का आरोपी मुकेश उर्फ संतोष बंजारा और स्थायी वारंटी राधेश्याम उर्फ राधेया कंजर शामिल हैं। यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज राजेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन तथा जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन और वृत्ताधिकारी बाबूलाल विश्नोई के सुपरविजन में की गई। थाना प्रभारी स्वागत पाण्डया के नेतृत्व में गठित टीमों ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल करते हुए आरोपियों को दबोचा। 16 साल से फरार डकैती का आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने डकैती के दो मामलों में वर्ष 2010 से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी राजू पुत्र छोगा कालबेलिया निवासी चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने करीब 20 किलोमीटर तक पीछा कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एनडीपीएस एक्ट का आरोपी भी दबोचा दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने 194 किलो अवैध डोडा पोस्त के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी मुकेश उर्फ संतोष बंजारा निवासी मंदसौर मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया। आरोपी 13 साल से फरार चल रहा था और गांव-गांव घूमकर सामान बेचने का काम करता था। पुलिस कार्रवाई के दौरान वह पहले वाहन की ड्राइवर सीट से भाग निकला था, लेकिन अब तकनीकी सहायता से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 12 साल से जंगल में छिपा स्थायी वारंटी गिरफ्तार तीसरी कार्रवाई में पुलिस ने न्यायालय के स्थायी वारंटी राधेश्याम उर्फ राधेया कंजर को गिरफ्तार किया। आरोपी करीब 12 साल से जंगलों में रहकर फरारी काट रहा था और पहचान छिपाने के लिए अपना हुलिया भी बदल लिया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। पुलिस टीम रही शामिल इस कार्रवाई में थाना प्रभारी स्वागत पाण्डया, उपनिरीक्षक नरेश कुमार, सुनील बेनीवाल, गोपाल लाल सहित पुलिस थाना बिजौलिया की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

- परिंडा वितरण एवं मातृशक्ति सम्मान समारोह सम्पन्न* भीलवाड़ा । भीषण गर्मी के इस दौर मे़ मूक प्राणियों खासकर पक्षियों के लिए दाना,पानी की व्यवस्था करना सनातन धर्म अनुसार अत्यंत पुण्य कार्य है। इसी सेवा भावना को चरितार्थ करते हुए श्री नामदेव समाज सेवा समिति,मेवाड़ महासभा द्वारा सुभाष नगर स्थित संत शिरोमणि श्री नामदेव सर्किल पर मेवाड़ महासभा द्वारा शानदार आयोजन कर लगभग 201 परिंडों का वितरण किया गया। साथ ही “मदर्स डे” के उपलक्ष में उपस्थित मातृशक्ति का स्वागत एवं सम्मान किया गया।* *मेवाड़ महासभा के महामंत्री कृष्ण कुमार टेलर (बुला) ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय वीर रस के कवि योगेंद्र शर्मा एवं हर्षिता तोलम्बिया अहमदाबाद थे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि बाबूलाल टांक,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली, केशव प्रन्यास सेवा समिति के अध्यक्ष हीरालाल टेलर एवं विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बुलिया उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रधानाचार्य रामप्रकाश डीडवानिया,चैनसुख पोखरा एवं समाज सेवी रामचंद्र मूदड़ा शामिल थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता बालमुकुंद तोलम्बिया ने की।* *अपने संबोधन में विधायक प्रतिनिधि बाबूलाल टांक ने कहा कि यह अवसर हमें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ मूक प्राणियों की सेवा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से इस सेवा कार्य में अधिक से अधिक सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत विठ्ठल नामदेव जी के उपर्णा एवं मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर किया गया। मातृ दिवस के अवसर पर मेवाड़ महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष राजकुमारी बड़ीवाल, महामंत्री मंजूला बुलिया,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश बुला, हर्षिता तोलम्बिया एवं रिशिका तोलम्बिया अहमदाबाद आदि का भी सम्मान किया गया।* *इस अवसर पर लादूलाल तेली का पश्चिम बंगाल में भाजपा को सफलता दिलाने में सक्रिय योगदान हेतु, समाज सेवी रामचंद्र मूदड़ा का सम्मान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं घायलों के प्रति त्वरित सहायता हेतु अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में वंदेमातरम,श्री विठ्ठल नामदेव जी का उद्घोष सत्यनारायण ठाड़ा द्वारा किया गया आयोजन में जिलाध्यक्ष उदयलाल छापरवाल, साहित्यिक मंत्री कवि ओमप्रकाश "उज्जवल", सचिव एवं सोशल मिड़िया प्रभारी प्रदीप लुडंर,दिनेश ऊटंवाल(मदर टेरसा स्कूल),नगर शाखा उपाध्यक्ष गोविंद डीडवानिया,देबीलाल कांवलिया,भैरूलाल खती,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील छापरवाल,कवि देवीलाल "दुलारा",युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष द्विव्याशं बड़ीवाल,योगेंद्र घोसलिया एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभम बुलिया का सक्रिय सहयोग रहा।* *उपरोक्त कार्यक्रम गोपाललाल छापरवाल मोड़ का निम्बाहेड़ा,LIC प्रशासनिक अधिकारी अजय मीणा,शिव बाल्दी खाध तेल वाले,कार्यकारी अध्यक्ष रमेश बुलिया,रोशन बुला माडंल,श्यामलाल छापरवाल,राधव शर्मा,आशीष शर्मा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।*3
- राहुल गांधी की एक वायरल रील को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 7 घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया गया। इस घटना ने राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचाया। इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल के रूप में देखा जा रहा है।1
- भीलवाड़ा के होलीखेड़ा गांव में एक किसान के खेत पर बिजली की डीपी जल गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।2
- राजस्थान के पुष्कर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्राम विकास चौपाल' का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और राज्य के विकास पर चर्चा की। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति देना और स्थानीय मुद्दों को हल करना है।1
- शक्ति, भक्ति और बलिदान की पावन नगरी चित्तौड़गढ़ जिले की दिनभर की तमाम बड़ी खबरें एक साथ, सिर्फ हेलो चित्तौड़गढ़ पर1
- पति महाशय के प्रकार, ओर पत्नी के प्रकार हास्य कविता, पर आज की हकीकत1
- चित्तौड़गढ़ से आए इस भक्तिमय संदेश में भगवान लक्ष्मीनारायण, शिव शंकर और गोविंद सांवरिया सेठ जी सहित कई देवताओं की स्तुति की गई है। यह पोस्ट हरि और श्री राम के प्रति गहन आस्था और अटूट समर्पण को उजागर करता है।1
- राजस्थान के पुष्कर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और राज्य के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।1