निगाही खदान में दिनदहाड़े कबाड़ी गैंग का आतंक, बाइक पर लोहे की पाइप ले भागे चोर! निगाही खदान में दिनदहाड़े कबाड़ी गैंग का आतंक, बाइक पर लोहे की पाइप ले भागे चोर! सिंगरौली: एनसीएल निगाही परियोजना की वेस्ट खदान में इन दिनों कबाड़ी गैंग का आतंक चरम पर पहुंच गया है। प्रतिबंधित खदान क्षेत्र में बेखौफ तरीके से घुसकर कबाड़ी गैंग भारी लोहे की पाइप और अन्य सामान चोरी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो युवक बाइक पर भारी लोहे की पाइप लादकर निकलते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ अन्य युवक चेहरे पर गमछा बांधकर इलाके में घूमते नजर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार गैंग सुबह 5 बजे से ही खदान क्षेत्र में सक्रिय हो जाता है। बड़े-बड़े डंपर और मशीनों के बीच जान जोखिम में डालकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा गार्ड्स द्वारा रोकने पर कई बार गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मोबाइल छीनने जैसी घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। चर्चा है कि कबाड़ी गैंग का नेटवर्क इतना मजबूत हो चुका है कि उन्हें कार्रवाई का कोई डर नहीं रह गया है। हालांकि नवानगर थाना पुलिस समय-समय पर कार्रवाई करती है, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर वही हालात बन जाते हैं। स्थानीय लोगों ने खदान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

- झारखंड के गढ़वा जिले के केतार में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद घटना से खुशियों का त्योहार मातम में बदल गया, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।1
- सहरसा के सरकारी स्कूल में खाना खाने के बाद 240 से ज़्यादा बच्चे की तबीयत हुआ खराब जांच के अनुसार खाने में मिला साप सहरसा के सरकारी स्कूल में खाना खाने के बाद 240 से ज़्यादा बच्चे की तबीयत हुआ खराब जांच के अनुसार खाने में मिला साप1
- गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जी के घर में भी है आदमियाईन..? झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता रोशन पाठक ने बताया कि विधायक जी आदमियाईन आदमियाईन करत रहते हैं क्या उनके घर में आदमियाईन नहीं है यह बड़ा सवाल है?1
- सोनभद्र के करमा थाने में 'ऑपरेशन दहन' के तहत बड़ी कार्रवाई हुई। पुलिस ने अवैध शराब से जुड़े 71 मुकदमों में जब्त करीब 13 हजार लीटर शराब को नष्ट किया, जिसकी कीमत 61 लाख रुपये से अधिक है। इस कदम से अवैध शराब की तस्करी और दुरुपयोग पर रोक लगेगी।1
- सोनभद्र में किसी बात का अर्थ स्पष्ट न होने से लोग असमंजस में हैं। कहा जा रहा है कि जो इसका अर्थ न जानता हो, वह दूसरों से पूछ ले। इस स्पष्टीकरण की स्थानीय समुदाय को ज़रूरत है।1
- गढ़वा के रंका में NH 343 के पास सड़क से 50 फीट दूर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह कुछ लोगों ने शव देखा था, लेकिन इसकी जानकारी तुरंत नहीं दी गई। रंका पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।1
- बिहार के एक सरकारी स्कूल के मिड-डे मील में सांप मिलने से कई बच्चे बीमार पड़ गए। खाना खाने के बाद उन्हें पेट दर्द, उल्टी और घबराहट हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और खाने के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं।1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- गढ़वा के रंका प्रखंड स्थित झुमेलवा डैम में मछली पकड़ने गए 35 वर्षीय सुरेश सिंह के डूबने की आशंका है। शनिवार शाम से लापता युवक की तलाश में ग्रामीण और गोताखोर लगातार जुटे हुए हैं। अंधेरा होने के कारण रात में रुका खोज अभियान रविवार सुबह फिर शुरू हुआ।1