Shuru
Apke Nagar Ki App…
बरेली के विकासखंड मझगवां स्थित ग्राम कुंदरिया और प्रह्लादपुर में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ निरीक्षण किया। अभियान के दौरान उन्होंने खुद घर-घर जाकर ग्रामीणों से जानकारी ली और लोगों के बीच जागरूकता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गांवों में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मलेरिया की रोकथाम के लिए आवश्यकता अनुसार एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र सिंह, मलेरिया इंस्पेक्टर गुलशन, अनमोल पाठक, सूरज यादव, बीसीपीएम श्रीमती हेमलता सक्सेना, ग्राम सचिव, आशा एवं आशा संगिनी भी मौके पर मौजूद रहे।
Ravi Sahu, (RBS 7 Live News)
बरेली के विकासखंड मझगवां स्थित ग्राम कुंदरिया और प्रह्लादपुर में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ निरीक्षण किया। अभियान के दौरान उन्होंने खुद घर-घर जाकर ग्रामीणों से जानकारी ली और लोगों के बीच जागरूकता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गांवों में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मलेरिया की रोकथाम के लिए आवश्यकता अनुसार एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र सिंह, मलेरिया इंस्पेक्टर गुलशन, अनमोल पाठक, सूरज यादव, बीसीपीएम श्रीमती हेमलता सक्सेना, ग्राम सचिव, आशा एवं आशा संगिनी भी मौके पर मौजूद रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने पूरी स्थिति स्पष्ट की है। वहीं, इस कार्रवाई को लेकर बहेड़ी के अरुण कुमार सिंह का भी बड़ा बयान सामने आया है। समाज में हो रहे इस तरह के अत्याचार और अपराध के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई को बेहद अहम माना जा रहा है।1
- बरेली जिले के बिशारतगंज थाना अंतर्गत ग्राम निसोई में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी और उपनिरीक्षक (एसआई) राजीव कुमार पुलिस पेंशनर श्री रामेश्वर दयाल के आवास पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने उनके घर जाकर उनसे आत्मीय और सौहार्दपूर्ण वार्ता की तथा उनका हालचाल जाना। इस मुलाकात के दौरान अधिकारियों ने उनकी समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव पुलिस सहयोग का आश्वासन दिया। बातचीत के दौरान प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि पुलिस विभाग अपने सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान करता है और समय-समय पर उनसे संपर्क कर उनका हालचाल जानना तथा समस्याओं को समझना विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। पुलिस पेंशनर श्री रामेश्वर दयाल ने अधिकारियों के इस आत्मीय व्यवहार की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। थाना बिशारतगंज पुलिस की सेवानिवृत्त कर्मियों के प्रति इस संवाद और सम्मान की पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।1
- बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाकर नगर सुनरासी में एक वृद्ध एवं बीमार व्यक्ति ने अपनी कृषि भूमि पर बटाईदार द्वारा कथित अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से शिकायत की है। ग्राम बाकर नगर सुनरासी निवासी हरिराम पुत्र स्वर्गीय शोभाराम का कहना है कि वे अपनी उम्र और बीमारी के कारण स्वयं अपनी जमीन की रक्षा करने में असमर्थ हैं। शिकायती पत्र के अनुसार, उनकी गाटा संख्या 359/1 (रकबा 0.250 हेक्टेयर) कृषि भूमि पर गांव का ही पुरुषोत्तम लाल पुत्र स्वर्गीय मिश्री लाल लंबे समय से बटाई पर खेती करता आ रहा है। आरोप है कि इस बार उसने गेहूं की फसल का बटाई हिस्सा नहीं दिया। जब हरिराम ने अपनी जमीन वापस करने को कहा तो उसने कथित रूप से जमीन खाली करने से इनकार कर दिया और भविष्य में भी बटाई न देने की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और थाना सीबीगंज पुलिस को भूमि से कथित अवैध कब्जा हटवाकर उन्हें कब्जा दिलाने के निर्देश देने की मांग की है।3
- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने मंगलवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की माँग को लेकर बरेली कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिला प्रभारी चंद्रप्रकाश उर्फ पप्पू गंगवार के नेतृत्व में एकत्र हुए किसानों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन में चौधरी शिशुपाल सिंह, हाजी मोहम्मद इकबाल और धीरेंद्र सिंह राठी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने धान और गन्ने की फसल के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा करने तथा बहेड़ी व नवाबगंज चीनी मिलों से बकाया गन्ना भुगतान जल्द दिलाने की माँग उठाई। इसके साथ ही स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू करने, कृषि मंडियों में अवैध कटौती रोकने, उर्वरकों पर सब्सिडी बहाल करने और निजी खाद विक्रेताओं के यहाँ रेट लिस्ट व स्टॉक बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने पर जोर दिया गया। संगठन ने ग्रामीण इलाकों में नियमित बिजली आपूर्ति, फरीदपुर क्षेत्र की जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण, फार्मर आईडी व भू-अंश की त्रुटियों के शीघ्र निस्तारण और पदाधिकारियों पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमे वापस लेने की भी माँग की। जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जाँच माँगते हुए संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। दूसरी ओर, बायोमेट्रिक और नेटवर्क की समस्या पर जिला कृषि अधिकारी ऋतुशाह तिवारी ने बताया कि पिछले तीन दिनों से नेटवर्क इशू के कारण बायोमेट्रिक काम नहीं कर रही है। इसके लिए शासन को पत्र लिखा गया है और मुख्यालय द्वारा आश्वासन दिया गया है कि डीबीटी सेल के माध्यम से इस नेटवर्क एरर की समस्या को दूर करने का प्रयास लगातार जारी है और जल्द ही इसका निवारण कर लिया जाएगा।2
- ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने बीजेपी सरकार की तीखी आलोचना करते हुए राष्ट्रपति से इसे तुरंत बर्खास्त करने और राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि सरकार ने देश की आर्थिक स्थिति और शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। देश की परिसंपत्तियों को बेचने और अर्थव्यवस्था को कमजोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है, इसलिए ऐसे लोगों को देश के संवैधानिक पदों पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। पार्टी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि इन लोगों ने राम के धन पर डाका डाला है और जब यह भगवान को नहीं छोड़ रहे तो आम जनता को क्या छोड़ेंगे। इसके अलावा, पेपरो को लीक करके बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है, जबकि ये बच्चे आने वाले समय में देश के स्तंभ हैं। पार्टी के अनुसार, बीजेपी देशहित के लिए नहीं बल्कि केवल अपने निजी हित के लिए काम कर रही है और उसने देश की तमाम संपत्ति को बेचकर इधर-उधर कर दिया है। इस मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त जांच और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की गई है, ताकि आने वाली पीढ़ी शिक्षा के लिए आजाद रह सके और देश की संपत्ति की लूट बंद हो। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ने जनता से अपील की है कि वे समझदारी से निर्णय लें, अपने घरों से निकलकर सड़कों पर उतरें और इस सरकार का पूर्ण बहिष्कार करें।4
- बरेली के भोजीपुरा थाना पुलिस ने गौकशी के प्रयास को विफल करते हुए एक मुठभेड़ के बाद दो गौकशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से जीवित गौवंश के साथ-साथ अवैध शस्त्र और उपकरण भी बरामद किए हैं। इस पूरी कार्रवाई और बरामदगी के संबंध में हाईवे क्षेत्राधिकारी श्री देवेश सिंह ने आधिकारिक जानकारी साझा की है।1
- बरेली में छात्राओं की तस्वीरें एडिट कर इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए सीओ देवेश सिंह ने बताया कि आरोपी छात्राओं की तस्वीरों को एडिट कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल कर रहा था। इस पर बरेली साइबर क्राइम की ओर से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।1
- बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में स्थित 'द' श्रेणी पशु चिकित्सालय बल्लिया से चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने शातिर चोर भूरे उर्फ सलमान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए लकड़ी के दरवाजे, चौखट, खिड़कियां और अन्य सामान बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 18 जुलाई की रात पशु चिकित्सालय से दरवाजे, चौखट, खिड़कियां और लोहे का नल पार कर दिया था। इसके बाद 20 जुलाई को पशुधन प्रसार अधिकारी की तहरीर पर भमोरा थाने में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने चांडपुर मार्ग स्थित श्मशान घाट के पीछे ग्राम समाज की भूमि से आरोपी को चोरी के माल के साथ धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह सामान बेचकर अपने शौक पूरे करना चाहता था। भमोरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है, जहाँ से उसे सलाखों के पीछे भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1