logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिसई : विधायक के पहल पर लगाया गया 25 केवी का ट्रांसफार्मर, बिजली बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर सिसई (गुमला)। सिसई प्रखंड अंतर्गत कुदरा पंचायत बगीचा टोली में माननीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो जी के पहल पर 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव व झामुमो नेता मो उमर फारूक अंसारी ने विधिवत रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। कुछ दिनों पहले बगीचा टोली में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण लोग अंधेरे में रहने को विवश थे, वहीं दैनिक कार्यों के साथ बच्चों की पढ़ाई लिखाई भी बाधित होने लगी थी। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव से की और अंधेरे की समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई गई। प्रकाश उरांव ने माननीय विधायक महोदय को समस्या से अवगत कराते हुए अविलंब ट्रांसफार्मर दिलाने की बात कही। जिसपर त्वरित संज्ञान लेते हुए विधायक जी ने महज 24 घंटे के अंदर गांव में नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराई। ग्रामीणों ने कहा कि बरसात के मौसम में बिजली नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई लिखाई और रोजमर्रा के कामों में काफ़ी परेशानी हो रही थी एवं विषैले कीड़े मकोड़े व साँपों का खतरा भी बना हुआ था। विधायक जी ने हमलोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए काम किया। इसके लिए पूरा गांव उनका आभार प्रकट करता है। विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव ने ग्रामीणों से कहा कि बिजली, पानी सड़क या कोई भी जनसमस्या हो आप लोग सीधे संपर्क कर सकते हैं, विधायक के नेतृत्व में हर समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा। वहीं झामुमो नेता मो उमर फारूक अंसारी ने कहा कि हमारे लोकप्रिय विधायक महोदय जी ने सरकार के हर कल्याणकारी योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रही है। मौके पर बिरसमुनी देवी,बबलू उरांव, बहुरी देवी, रविंद्र उरांव,विनोद ,संदीप,छोटू,जागेश्वर, लक्ष्मण,आशामुनी देवी, सिब्बू,कार्तिक, सुनीता देवी सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

3 hrs ago
user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
SHAMBHU. S. CHAUHAN
Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
3 hrs ago
bee1bb9c-2a41-4b54-b483-3caa65d1683d

सिसई : विधायक के पहल पर लगाया गया 25 केवी का ट्रांसफार्मर, बिजली बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर सिसई (गुमला)। सिसई प्रखंड अंतर्गत कुदरा पंचायत बगीचा टोली में माननीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो जी के पहल पर 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव व झामुमो नेता मो उमर फारूक अंसारी ने विधिवत रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। कुछ दिनों पहले बगीचा टोली में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के

453e671b-6a2f-4ff3-95eb-13c703995e24

कारण लोग अंधेरे में रहने को विवश थे, वहीं दैनिक कार्यों के साथ बच्चों की पढ़ाई लिखाई भी बाधित होने लगी थी। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव से की और अंधेरे की समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई गई। प्रकाश उरांव ने माननीय विधायक महोदय को समस्या से अवगत कराते हुए अविलंब ट्रांसफार्मर दिलाने की बात कही। जिसपर त्वरित संज्ञान लेते हुए विधायक जी ने महज 24 घंटे के अंदर गांव में

ebd13cfe-2760-4686-8e25-9cfc614fbf4a

नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराई। ग्रामीणों ने कहा कि बरसात के मौसम में बिजली नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई लिखाई और रोजमर्रा के कामों में काफ़ी परेशानी हो रही थी एवं विषैले कीड़े मकोड़े व साँपों का खतरा भी बना हुआ था। विधायक जी ने हमलोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए काम किया। इसके लिए पूरा गांव उनका आभार प्रकट करता है। विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव ने ग्रामीणों से कहा कि बिजली, पानी सड़क या

कोई भी जनसमस्या हो आप लोग सीधे संपर्क कर सकते हैं, विधायक के नेतृत्व में हर समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा। वहीं झामुमो नेता मो उमर फारूक अंसारी ने कहा कि हमारे लोकप्रिय विधायक महोदय जी ने सरकार के हर कल्याणकारी योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रही है। मौके पर बिरसमुनी देवी,बबलू उरांव, बहुरी देवी, रविंद्र उरांव,विनोद ,संदीप,छोटू,जागेश्वर, लक्ष्मण,आशामुनी देवी, सिब्बू,कार्तिक, सुनीता देवी सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • जेएमएम जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद की अध्यक्षता में जिला कार्यालय खूंटी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय, खूंटी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्व. दिसुम गुरु शिबू सोरेन जी की पुण्यतिथि के अवसर पर 04 अगस्त 2026 (मंगलवार) को सुबह 10:00 बजे नीचे चौक, खूंटी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं एवं खूंटी वासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में समय पर उपस्थित होकर दिसुम गुरु को श्रद्धासुमन अर्पित करें तथा उनके संघर्ष, त्याग और झारखंड आंदोलन में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करें। बैठक में केंद्रीय सदस्य स्नेहलता कुंडलना, भोलानाथ लाल, मकसूद अंसारी, अमृत हेमरोम, जिला उपाध्यक्ष गुलशन सिंह मुंडा, संगठन सचिव शंकर सिंह मुंडा, मनोज मंडल, तौकीर आलम, शेख फिरोज,कमलेश महतो ,राहुल केशरी, बसंत महतो, विनोद उरांव, अनूप लकड़ा, तनवीर खान, अर्जुन मुंडा, शमीम अंसारी, मोजीर अंसारी, जेम्स मुंडा एवं संतोष कुम्हार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    जेएमएम जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद की अध्यक्षता में जिला कार्यालय खूंटी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय, खूंटी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि स्व. दिसुम गुरु शिबू सोरेन जी की पुण्यतिथि के अवसर पर 04 अगस्त 2026 (मंगलवार) को सुबह 10:00 बजे नीचे चौक, खूंटी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं एवं खूंटी वासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में समय पर उपस्थित होकर दिसुम गुरु को श्रद्धासुमन अर्पित करें तथा उनके संघर्ष, त्याग और झारखंड आंदोलन में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करें।
बैठक में केंद्रीय सदस्य स्नेहलता कुंडलना, भोलानाथ लाल, मकसूद अंसारी, अमृत हेमरोम, जिला उपाध्यक्ष गुलशन सिंह मुंडा, संगठन सचिव शंकर सिंह मुंडा, मनोज मंडल, तौकीर आलम, शेख फिरोज,कमलेश महतो ,राहुल केशरी, बसंत महतो, विनोद उरांव, अनूप लकड़ा, तनवीर खान, अर्जुन मुंडा, शमीम अंसारी, मोजीर अंसारी, जेम्स मुंडा एवं संतोष कुम्हार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    8 hrs ago
  • JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो छात्रों की मांगे पूरी नहीं होगी तो जान दे देंगे JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो छात्रों की मांगे पूरी नहीं होगी तो जान दे देंगे
    1
    JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो छात्रों की मांगे पूरी नहीं होगी तो जान दे देंगे
JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो छात्रों की मांगे पूरी नहीं होगी तो जान दे देंगे
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    10 hrs ago
  • गुमला सिमडेगा मुख्य मार्ग पर अचानक दिखा सांप उसके बाद मौजूद लोगों ने कहा... अचानक रोड में सांप देखने के बाद रोड में चल रहे हैं सैकड़ो लोगों ने खड़ा होकर सांप को फोटो खींचने लगे
    1
    गुमला सिमडेगा मुख्य मार्ग पर अचानक दिखा सांप उसके बाद मौजूद लोगों ने कहा...
अचानक रोड में सांप देखने के बाद रोड में चल रहे हैं सैकड़ो लोगों ने खड़ा होकर सांप को फोटो खींचने लगे
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • power weeder RATO +91 7667913218 address angrabari bichna khunti pin code 835210 jharkhand
    1
    power weeder RATO +91 7667913218
address angrabari bichna khunti pin code 835210 jharkhand
    user_Rishi Kisan Machine
    Rishi Kisan Machine
    Farmer Torpa, Khunti•
    4 hrs ago
  • केरला से एक व्यक्ति ने 10 किलो बिरयानी JPSC में आंदोलन कर रहे छात्रों के लिए भेजा
    1
    केरला से एक व्यक्ति ने 10 किलो बिरयानी JPSC में आंदोलन कर रहे छात्रों के लिए भेजा
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    7 hrs ago
  • रातू ललित ग्राम से 15 वर्षीय किशोरी लापता, किशोरी मूल रूप से पिस्का हेसल की रहने वाली है रातू थाना क्षेत्र के ललित ग्राम से एक 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी मूल रूप से पिस्का हेसल की रहने वाली है, लेकिन पिछले चार वर्षों से वह ललित ग्राम में अपनी रिश्तेदार बरखा रानी कच्छप के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब परिवार के सदस्य सोकर उठे तो किशोरी घर में नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें किशोरी सुबह करीब 6:50 बजे पिंक रंग की टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहने घर से बाहर जाती हुई दिखाई दी।परिजनों ने अपने स्तर पर आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन अब तक किशोरी का कोई पता नहीं चल पाया है। मामले को लेकर किशोरी के रिश्तेदार बरखा रानी ने रातू थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।
    1
    रातू ललित ग्राम से 15 वर्षीय किशोरी लापता,
किशोरी मूल रूप से पिस्का हेसल की रहने वाली है
रातू थाना क्षेत्र के ललित ग्राम से एक 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी मूल रूप से पिस्का हेसल की रहने वाली है, लेकिन पिछले चार वर्षों से वह ललित ग्राम में अपनी रिश्तेदार बरखा रानी कच्छप के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब परिवार के सदस्य सोकर उठे तो किशोरी घर में नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें किशोरी सुबह करीब 6:50 बजे पिंक रंग की टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहने घर से बाहर जाती हुई दिखाई दी।परिजनों ने अपने स्तर पर आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन अब तक किशोरी का कोई पता नहीं चल पाया है। मामले को लेकर किशोरी के रिश्तेदार बरखा रानी ने रातू थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    9 hrs ago
  • भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुखदेव भगत का हालचाल लेने सदर अस्पताल पहुंचे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो।
    1
    भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुखदेव भगत का हालचाल लेने सदर अस्पताल पहुंचे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    14 hrs ago
  • कांके विधायक सुरेश बैठा ने फीता काटकर किया चेहल्लूम मेले का उद्घाटन बुढ़मू प्रखंड में आयोजित मेले में भाईचारे, सौहार्द और एकता का दिया संदेश बुढ़मू प्रखंड अंतर्गत चेहल्लूम कमिटी द्वारा आयोजित चेहल्लूम मेले का उद्घाटन रविवार को कांके विधायक सुरेश बैठा ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद विधायक ने मेले का भ्रमण किया तथा कमिटी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर सभी को चेहल्लूम की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि चेहल्लूम जैसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों को मिल-जुलकर ऐसे आयोजनों को सफल बनाना चाहिए, ताकि समाज में प्रेम और सद्भाव का वातावरण कायम रहे। कार्यक्रम में चेहल्लूम कमिटी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा
    1
    कांके विधायक सुरेश बैठा ने फीता काटकर किया चेहल्लूम मेले का उद्घाटन
बुढ़मू प्रखंड में आयोजित मेले में भाईचारे, सौहार्द और एकता का दिया संदेश
बुढ़मू  प्रखंड अंतर्गत चेहल्लूम कमिटी द्वारा आयोजित चेहल्लूम मेले का उद्घाटन रविवार को कांके विधायक सुरेश बैठा ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद विधायक ने मेले का भ्रमण किया तथा कमिटी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर सभी को चेहल्लूम की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि चेहल्लूम जैसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों को मिल-जुलकर ऐसे आयोजनों को सफल बनाना चाहिए, ताकि समाज में प्रेम और सद्भाव का वातावरण कायम रहे।
कार्यक्रम में चेहल्लूम कमिटी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    10 hrs ago
  • गुमला में आदिवासी महोत्सव-2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश गुमला: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 09 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले आदिवासी महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, सांस्कृतिक आयोजन, विभागीय प्रदर्शनी, जनजागरूकता गतिविधियों एवं समन्वय संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि आदिवासी महोत्सव जिले की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपरा, कला एवं विरासत को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जाएं तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगभग 15 आकर्षक एवं विषय आधारित स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन को दी जाएगी। स्टॉलों में समाज कल्याण विभाग, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, कौशल विकास विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों की सहभागिता रहेगी। इसके अतिरिक्त नशा मुक्ति, बाल विवाह उन्मूलन, महिला एवं बाल अधिकार, जनकल्याणकारी योजनाओं, आदिवासी व्यंजन, पारंपरिक वाद्य यंत्र, हस्तशिल्प एवं स्थानीय उत्पादों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। बैठक में पारंपरिक जनजातीय नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम, लोक संस्कृति आधारित प्रस्तुतियां, शिल्प एवं हस्तकला प्रदर्शनी तथा स्थानीय खान-पान को बढ़ावा देने के लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में लगभग 500 लोगों की सहभागिता का अनुमान है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक एवं सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करने वाले सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक नागरिक एवं युवा इससे जुड़ सकें। उन्होंने बताया कि सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले मानक डिज़ाइन के अनुरूप सेल्फी प्वाइंट तैयार किए जाएंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिले के महान आदिवासी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने, विभिन्न गतिविधियों हेतु वाहन व्यवस्था, आमंत्रण पत्र वितरण, मंच एवं सम्मान समारोह की तैयारी तथा चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों के वितरण की भी विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने इन सभी कार्यों के लिए संबंधित पदाधिकारियों को दायित्व निर्धारित करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन, अपर समाहर्ता राजीव नीरज, परियोजना निदेशक, आईटीडीए, डीएसपी (मुख्यालय), जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक रंजन, जिला नजारत उप समाहर्ता सह जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी ललन कुमार रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी सतेंद्र महतो, जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खालको, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
    4
    गुमला में आदिवासी महोत्सव-2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश

गुमला: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 09 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले आदिवासी महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, सांस्कृतिक आयोजन, विभागीय प्रदर्शनी, जनजागरूकता गतिविधियों एवं समन्वय संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
उपायुक्त ने कहा कि आदिवासी महोत्सव जिले की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपरा, कला एवं विरासत को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जाएं तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगभग 15 आकर्षक एवं विषय आधारित स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन को दी जाएगी। स्टॉलों में समाज कल्याण विभाग, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, कौशल विकास विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों की सहभागिता रहेगी। इसके अतिरिक्त नशा मुक्ति, बाल विवाह उन्मूलन, महिला एवं बाल अधिकार, जनकल्याणकारी योजनाओं, आदिवासी व्यंजन, पारंपरिक वाद्य यंत्र, हस्तशिल्प एवं स्थानीय उत्पादों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।
बैठक में पारंपरिक जनजातीय नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम, लोक संस्कृति आधारित प्रस्तुतियां, शिल्प एवं हस्तकला प्रदर्शनी तथा स्थानीय खान-पान को बढ़ावा देने के लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में लगभग 500 लोगों की सहभागिता का अनुमान है।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक एवं सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करने वाले सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक नागरिक एवं युवा इससे जुड़ सकें। उन्होंने बताया कि सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले मानक डिज़ाइन के अनुरूप सेल्फी प्वाइंट तैयार किए जाएंगे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिले के महान आदिवासी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने, विभिन्न गतिविधियों हेतु वाहन व्यवस्था, आमंत्रण पत्र वितरण, मंच एवं सम्मान समारोह की तैयारी तथा चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों के वितरण की भी विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने इन सभी कार्यों के लिए संबंधित पदाधिकारियों को दायित्व निर्धारित करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन, अपर समाहर्ता राजीव नीरज, परियोजना निदेशक, आईटीडीए, डीएसपी (मुख्यालय), जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक रंजन, जिला नजारत उप समाहर्ता सह जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी ललन कुमार रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी सतेंद्र महतो, जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खालको, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.