469 अंक लाकर आशिक आलम ने किया कमाल, जिले में 9वां रैंक। बरारी प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी बारीनगर पंचायत के छात्र आशिक आलम ने मैट्रिक परीक्षा में 469 अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे कटिहार जिले का नाम रोशन किया है । अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने जिले में 9वां एवं प्रखंड में प्रथम स्थान हासिल कर एक नई पहचान बनाई है । आशिक आलम पश्चिमी बारीनगर पंचायत के धोबीन टोला, वार्ड संख्या-7 निवासी मो. जमशेद आलम के पुत्र हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया है । इस उपलब्धि पर जिला पार्षद गुणसागर पासवान उनके गांव स्थित निजी संस्थान “द सक्सेस एकेडमी” पहुंचकर मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी । उन्होंने कहा कि इस संस्थान से कई छात्र-छात्राएं अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं । साथ ही उन्होंने आशिक आलम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । उनकी इस सफलता से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है । संस्थान के संचालक ने बताया कि आशिक शुरू से ही मेधावी और परिश्रमी छात्र रहे हैं । आशिक आलम ने अपनी सफलता का श्रेय संस्थान के शिक्षकों—मो. जियाउल सर, बसीम सर, फिरोज सर, अरबाज सर और तौकीर सर—को दिया । उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही वे इस मुकाम तक पहुंच सके हैं । आशिक ने आगे बताया कि यदि आगे भी सहयोग मिलता रहा तो वे डॉक्टर बनकर समाज और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना चाहते हैं । उन्होंने अपनी सफलता का विशेष श्रेय अपनी माता शहरबानू खातून को दिया । बेटे की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है । जिला पार्षद, परिजनों और शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर आशिक का हौसला बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गांव के लोगों ने भी गर्व जताते हुए उन्हें बधाई दी । इस अवसर पर राजद नेता मो. साहिल, मो. रिजवान, मो. जमील, मो. सलीम, इमामुद्दीन, मो. शमीम, वलीम सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।
469 अंक लाकर आशिक आलम ने किया कमाल, जिले में 9वां रैंक। बरारी प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी बारीनगर पंचायत के छात्र आशिक आलम ने मैट्रिक परीक्षा में 469 अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे कटिहार जिले का नाम रोशन किया है । अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने जिले में 9वां एवं प्रखंड में प्रथम स्थान हासिल कर एक नई पहचान बनाई है । आशिक आलम पश्चिमी बारीनगर पंचायत के धोबीन टोला, वार्ड संख्या-7 निवासी मो. जमशेद आलम के पुत्र हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया है । इस उपलब्धि पर जिला पार्षद गुणसागर पासवान उनके गांव स्थित निजी संस्थान “द सक्सेस एकेडमी” पहुंचकर मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी । उन्होंने कहा कि इस संस्थान से कई छात्र-छात्राएं अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं । साथ ही उन्होंने आशिक आलम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । उनकी इस सफलता से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है
। संस्थान के संचालक ने बताया कि आशिक शुरू से ही मेधावी और परिश्रमी छात्र रहे हैं । आशिक आलम ने अपनी सफलता का श्रेय संस्थान के शिक्षकों—मो. जियाउल सर, बसीम सर, फिरोज सर, अरबाज सर और तौकीर सर—को दिया । उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही वे इस मुकाम तक पहुंच सके हैं । आशिक ने आगे बताया कि यदि आगे भी सहयोग मिलता रहा तो वे डॉक्टर बनकर समाज और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना चाहते हैं । उन्होंने अपनी सफलता का विशेष श्रेय अपनी माता शहरबानू खातून को दिया । बेटे की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है । जिला पार्षद, परिजनों और शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर आशिक का हौसला बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गांव के लोगों ने भी गर्व जताते हुए उन्हें बधाई दी । इस अवसर पर राजद नेता मो. साहिल, मो. रिजवान, मो. जमील, मो. सलीम, इमामुद्दीन, मो. शमीम, वलीम सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।
- RPIA राष्ट्रीय सचिव बसुकी नाथ साह कनौजिया पूर्व सांसद प्रत्याशी कटिहार बिहार भारतीय सोनार संघ के राष्ट्रीय संरक्षक ऑल इंडिया रेलवे शु शाइन वर्कर यूनियन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुलिस इंडिया रिफॉर्म प्रदेश अध्यक्ष बिहार भारतीय मानवाधिकार प्रदेश अध्यक्ष बिहार भारतीय गो रक्षा संगठन प्रदेश अध्यक्ष बिहार सभी बिहार वासियों को स्वस्थ रहें व्यस्त रहें यही मैं कामना करता हूं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ए पूरे बिहार में पंचायती राज चुनाव अपने दम पर लड़ेगी 8033 पंचायत का चयनित कर लिया गया है1
- Post by लोकल 18 न्यूज़ कटिहार1
- डूमर मेला में चोरी गया मोबाइल 6 घंटे में बरामद, पोठिया पुलिस की तत्परता की हो रही सराहना कटिहार। जिले के पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डूमर पंचायत में आयोजित चैती दुर्गा मेला के दौरान हुई मोबाइल चोरी की घटना का पुलिस ने महज 6 घंटे में सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पोठिया पुलिस ने न केवल चोरी गए मोबाइल को बरामद किया, बल्कि उसे सुरक्षित रूप से उसके मालिक—एक डांसर—को वापस सौंपकर सराहनीय उदाहरण पेश किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेला में प्रस्तुति देने पहुंची डांसर का मोबाइल अचानक चोरी हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थाना पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। थानाध्यक्ष नवीन कुमार के निर्देश पर एसआई धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी संसाधनों का सहारा लेते हुए मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की और सटीक कार्रवाई करते हुए मात्र 6 घंटे के भीतर मोबाइल को बरामद कर लिया। इसके बाद मोबाइल को पूरी सुरक्षा के साथ संबंधित डांसर को सौंप दिया गया। इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से जहां पीड़िता को बड़ी राहत मिली, वहीं स्थानीय लोगों में भी पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान बढ़ा है। क्षेत्र में पोठिया पुलिस की इस कार्यशैली की जमकर सराहना हो रही है और यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस की इस सफलता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सतर्कता, तकनीक और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।2
- एक हंसता खिलता परिवार वालो का उजड़ा आशियाना गुहार लगाता रहा परिवार खौफ नाक था मंजर1
- Post by Aßíf ælæm1
- खरात कौन है..? अशोक खरात (उर्फ "कैप्टन") महाराष्ट्र के नासिक से जुड़ा एक कथित ज्योतिषी/स्वयंभू बाबा बताया जा रहा।1
- बिहार बुलेटिन न्यूज़ एक स्वतंत्र डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य बिहार की ज़मीनी सच्चाई, स्थानीय समस्याएं, सामाजिक मुद्दे और जन-आवाज़ को सामने लाना है। हम निष्पक्षता, सच्चाई और जनहित को प्राथमिकता देते हैं। हमारा लक्ष्य है – “बिहार बोले, देश सुने।” मुकेश कुमार शर्मा संस्थापक – Bihar Bulletin News (YouTube) सामाजिक कार्यकर्ता – NCCPA जनकल्याण फाउंडेशन 👉 मिशन: गाँव-गाँव की आवाज़ को मंच देना। मेरा नाम मुकेश कुमार शर्मा है। मैं बिहार के पूर्णिया जिले का रहने वाला हूँ। मैं वर्तमान में अखंड भारत न्यूज़ में रिपोर्टर के रूप में कार्य कर रहा हूँ। मेरा फोकस ग्रामीण समस्याएं, सरकारी योजनाओं की हकीकत और आम जनता की आवाज़ को मीडिया के ज़रिए सबके सामने लाना है। इसके अलावा मैंने हाल ही में “Bihar Bulletin News” नाम से एक यूट्यूब चैनल शुरू किया है, जिसका उद्देश्य है – सच्ची, जमीनी और निष्पक्ष खबरें लोगों तक पहुँचाना। मैं NCCPA जनकल्याण फाउंडेशन के माध्यम से सामाजिक कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा से जुड़ी पहल में भी भाग लेता हूँ। मेरा सपना है कि मीडिया को जनता के असली मुद्दों की ओर मोड़ा जाए, ताकि बदलाव की नींव रखी जा सके। 🗞️ अधिसूचना (Official Notification) Bihar Bulletin News (Run by: NCCPA Jankalyan Foundation) 🔊 राज्य स्तरीय संवाददाता टीम गठन हेतु आवेदन आमंत्रण Bihar Bulletin News बिहार राज्य के सभी जिलों में पंचायत, प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर संवाददाता (Reporter) टीम का गठन कर रहा है। समाज की सच्ची खबर जनता तक पहुँचाने के इस मिशन में आप भी जुड़ सकते हैं। हमसे जुड़ने के लिए हमारे व्हाट्सप्प 8084284106 पर अपना नाम और पता के साथ संपर्क करें. धन्यवाद1
- Post by लोकल 18 न्यूज़ कटिहार1