Shuru
Apke Nagar Ki App…
अलवर जुगरावर टोल प्लाजा पर हुआ हंगामा
रोहिताश कुमार जाटव
अलवर जुगरावर टोल प्लाजा पर हुआ हंगामा
More news from राजस्थान and nearby areas
- गैस सिलेंडर की किल्लत पर खैरथल में विरोध1
- Post by News 931
- विधायक ललित यादव की बड़ी उपलब्धि: कॉलेज निर्माण के लिए 9 करोड़ स्वीकृत, क्षेत्र में खुशी की लहर1
- जोधपुर। कमिश्ररेट की जिला पश्चिम पुलिस ने पाल रोड स्थित मंगलदीप कॉम्प्लेक्स में हुई फायरिंग की घटना के मुख्य आरोपी देवेन्द्रसिंह। उर्फ मनसा को गिरफ्तार कर लिया है। वह संगठित अपराध से जुड़ा आरोपी है। आरोपी के कब्जे से छह अवैध पिस्टल और 11 मैग्जीन बरामद किए गए हैं। प्रकरण से जुड़े अन्य तलाश पुलिस कर रही है। मामले में दो लोगों का अस्पताल में उपचार जारी है। एक को अभी होश आना बाकी है। पुलिस की तरफ से हत्या प्रयास एवं आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विनीत कुमार बंसल ने बताया कि गत दस मार्च को शाम के समय गश्त के दौरान चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी सुरेश चौधरी को सूचना मिली कि पाल रोड स्थित मंगलदीप अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 402 में फायरिंग हुई है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तब पता चला कि फ्लैट में सोलंकिया तला देवराजगढ़ निवासी छोटू सिंह पुत्र माधुसिंह, रावत नगर, भदवासिया निवासी अनिल पुत्र जीवनराम तथा देवेन्द्र उर्फ मनसा उर्फ मन्नु पुत्र भंवर सिंह के बीच में फायरिंग होने से छोटू सिंह घायल हो गया। वह डाली बाई चौराहा के पास त्रिनय अस्पताल में भर्ती था। वहीं अनिल को एम्स अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने के एएसआई अनिल कुमार की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। मौके पर पुलिस ने एफएसएल और एमओबी को भी बुलाया था। फायरिंग की इस घटना को देखते हुए घटनास्थल पर सीएसटी, डीएसटी पश्चिम व डीएसटी पूर्व, थानाधिकारी बोरानाडा, बासनी, शास्त्रीनगर, कुड़ी भगतासनी व माता का थान आदि को लगाया गया। पुलिस की टीमों ने 10-12 जगह दबिश दी।3
- Post by दिलबाग यादव1
- डीग में शुक्रवार रात 7:30 बजे पुलिस ने सीओ सीताराम बेरवा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च शहर के मुख्य मार्गों से गुजरा, जिसका उद्देश्य सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी देना था। फ्लैग मार्च डीग कोतवाली से शुरू होकर मुख्य बाजार, घंटाघर, लोहा मंडी, नई सड़क, पुराना बस स्टैंड और गणेश मंदिर होते हुए वापस कोतवाली पर समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों से सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की अपील की। सीओ सीताराम बेरवा ने बताया कि यह अचानक निकाला गया फ्लैग मार्च था। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर रखा है, उन्हें समझाया गया है। यदि वे इस नियम का पालन नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस फ्लैग मार्च में सीओ राजनरेश, कोतवाली थाना प्रभारी रामनरेश मीणा, एसआई अमर सिंह, कांस्टेबल बजरंग, टिंकू, अजीराम, यदुनाथ, यादराम, श्याम मुरारी, वीरेंद्र और गौरव सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।2
- शकील अहमद बने अल्पसंख्यक कांग्रेस के स्टेट कॉर्डिनेटर, पार्टी नेतृत्व का जताया आभार खैरथल तिजारा जिले के जिला पार्षद वार्ड नं 14 से भावी प्रत्याशी शकील अहमद को Indian National Congress के अल्पसंख्यक विभाग में अल्पसंख्यक कांग्रेस का स्टेट कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति Imran Pratapgarhi, राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस और प्रदेश अध्यक्ष MD Chopdar की अनुशंसा पर की गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर शकील अहमद ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि संगठन को मजबूत किया जाए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए।1
- मुंडावर: सफाई कर्मचारियों के बकाया वेतन पर छिड़ी जंग, वाल्मीकि सेना मैदान में।मुंडावर। मुंडावर क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों के रुके हुए वेतन और लंबित सुविधाओं को लेकर वाल्मीकि सेना प्रमुख अनिल बाल्मीकि की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज के कई प्रमुख लोगों ने भाग लेकर कर्मचारियों की परेशानियों पर चर्चा की। बैठक में सामने आया कि कई महीनों से सफाई कर्मचारियों का वेतन नहीं मिला है, साथ ही पीएफ और ईएसआई जैसी जरूरी सुविधाएं भी लंबित हैं। इस स्थिति को लेकर समाज के लोगों ने चिंता जताई और समाधान की मांग की। इस दौरान वाल्मीकि सेना प्रमुख अनिल बाल्मीकि ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनके वेतन और बकाया सुविधाओं के मुद्दे को मजबूती से उठाया जाएगा। साथ ही ठेका प्रथा को समाप्त करने की मांग भी दोहराई गई। आगामी दिनों में एसडीएम व ईओ को ज्ञापन देने की बात कही। इस दौरान प्रदीप बाल्मीकि, विनोद बाल्मीकि, लेखराम बाल्मीकि सहित अनेक लोग मौजूद रहे।1
- संभागीय आयुक्त ने गंगधार उपखण्ड के ग्राम रोझाना में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया जिसमें मिड डे मिल में बच्चों की उपस्थिति से अधिक मात्रा में पौषाहार बनाया गया जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि बच्चों की संख्या अनुसार ही पौषाहार बनाया जाए ! रिकॉर्ड से संबंधित कई कमियां पाई गई जिनको पूरा करने के निर्देश दिए ! इसके बाद कृषि सेवा केन्द्र एवम् पशु चिकित्सा उप केन्द्र भी बन्द मिला ! इसके बाद उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया जहां पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने पर उपखण्ड अधिकारी को शीघ्र ही पेयजल लाइन से जोड़ने के निर्देश दिए साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र एवम् ग्राम पंचायत कार्यालय का भी निरीक्षण किया वहां पर ई मित्र संचालन नहीं हो रहा है तथा मशीन भी बन्द पड़ी है तथा सरकारी कार्यालयों (बंद होने के बाद) पर शाम को असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बताया जिसको देखते हुए गंगधार पुलिस को प्रतिदिन शाम को गश्त के लिए निर्देशित किया ! इसके बाद गंगधार अस्पताल का निरीक्षण किया गया ! निरीक्षण के दौरान इस माह की OPD एवम् कोई भी जांच ऑन लाइन नहीं पाई गई। स्टॉफ की भी कमी पाई गई ! तथा OPD के अनुपात में स्टॉफ कम है इन कमियों को देखते हुए उन्होंने नियमित रूप से OPD , दवाईयों व जांचों का इंद्राज करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवम् स्टॉफ की कमी को पूरा करने का आश्वासन दिया व अन्य सुधार के निर्देश दिए ! इसके बाद उपखण्ड कार्यालय सहित पुलिस थाने का निरीक्षण किया जहां पर मालखाने का सामान एवम् रिकॉड को शीघ्र ही सही स्थान पर रखने व रैंप बनाने सहित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए ! इस दौरान अतिरिक्त संभागीय आयुक्त देवेन्द्र कुमार देवतवाल,गंगधार उपखण्ड अधिकारी छत्रपाल सिंह चौधरी , गंगधार DYSP हेमन्त गौतम, थानाधिकारी अमरनाथ जोगी आदि प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे!4