logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर। *बहुत हुई महंगाई की मार यूपीआई चार्ज ने किया दिया एक और भार * UPI पर चार्ज लगेगा ₹2000 से ज़्यादा UPI पेमेंट पर 15 अक्टूबर से चार्ज लगेगा. यह चार्ज ₹5 से लेकर ₹300 लगेगा. यह चार्ज मर्चेंट (दुकान/कंपनी) देगा, ग्राहक को कोई चार्ज नहीं देना है. NPCI ने MDR रेट लिस्ट जारी कर दी है. ₹2000 से ज़्यादा रेल, पेट्रोल/ डीज़ल, इंश्योरेंस और फ़ोन बिल पर चार्ज ₹5 होगा ₹2000 से ज़्यादा के अन्य सामान/ सर्विस पर 0.4% चार्ज लगेगा मतलब ₹2500 पर ₹10 या ₹5000 पर ₹20. ₹75,000 पर ₹300 चार्ज बनेगा. यह अधिकतम चार्ज होगा. इसके ऊपर कितना भी पेमेंट करें ,चार्ज ₹300 ही रहेगा. लोग आपस में कितना भी पेमेंट करें ,कोई चार्ज नहीं लगेगा. लेकिन गौर करने वाली बात है कि यूपीआई का जो अतिरिक्त चार्ज मर्चेंट या व्यापारी को देना होगा वह क्या ईमानदारी के साथ अपने निर्धारित मूल्य पर ही पेमेंट करेंगे चार्ज को या जो चार्ज व्यापारी लोग दे रहे हैं कहीं ऐसा ना हो कि वह समान में अतिरिक्त चार्ज जोड़कर ग्राहकों से ही पैसा ले ले ! ऐसे में तो महंगाई और बढ़ेगी और लोग और परेशान होंगे । कुल मिलाकर हम इतना या कहना चाहते हैं कि समस्त महंगाई की मार उपभोक्ताओं को ही भरना पड़ेगा ।

2 hrs ago
user_Raj Bahadur patrakar
Raj Bahadur patrakar
Accounting firm लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर। *बहुत हुई महंगाई की मार यूपीआई चार्ज ने किया दिया एक और भार * UPI पर चार्ज लगेगा ₹2000 से ज़्यादा UPI पेमेंट पर 15 अक्टूबर से चार्ज लगेगा. यह चार्ज ₹5 से लेकर ₹300 लगेगा. यह चार्ज मर्चेंट (दुकान/कंपनी) देगा, ग्राहक को कोई चार्ज नहीं देना है. NPCI ने MDR रेट लिस्ट जारी कर दी है. ₹2000 से ज़्यादा रेल, पेट्रोल/ डीज़ल, इंश्योरेंस और फ़ोन बिल पर चार्ज ₹5 होगा ₹2000 से ज़्यादा के अन्य सामान/ सर्विस पर 0.4% चार्ज लगेगा मतलब ₹2500 पर ₹10 या ₹5000 पर ₹20. ₹75,000 पर ₹300 चार्ज बनेगा. यह अधिकतम चार्ज होगा. इसके ऊपर कितना भी पेमेंट करें ,चार्ज ₹300 ही रहेगा. लोग आपस में कितना भी पेमेंट करें ,कोई चार्ज नहीं लगेगा. लेकिन गौर करने वाली बात है कि यूपीआई का जो अतिरिक्त चार्ज मर्चेंट या व्यापारी को देना होगा वह क्या ईमानदारी के साथ अपने निर्धारित मूल्य पर ही पेमेंट करेंगे चार्ज को या जो चार्ज व्यापारी लोग दे रहे हैं कहीं ऐसा ना हो कि वह समान में अतिरिक्त चार्ज जोड़कर ग्राहकों से ही पैसा ले ले ! ऐसे में तो महंगाई और बढ़ेगी और लोग और परेशान होंगे । कुल मिलाकर हम इतना या कहना चाहते हैं कि समस्त महंगाई की मार उपभोक्ताओं को ही भरना पड़ेगा ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नई प्रारंभिक भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ है 📢 कुल पद - 11508 📝
    1
    नई प्रारंभिक भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ है 📢

कुल पद - 11508 📝
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सकरसी में मौत को दावत दे रहा झूलता बिजली का तार, विभाग बेखबर!* हाथ उठाते ही छू सकता है करंट, बांस-बल्ली के सहारे दौड़ रही एलटी लाइन; शंभुगंज हादसे के बाद भी नहीं चेता विभाग लंभुआ/सुलतानपुर। सकरसी ग्राम पंचायत के मौजा मधुकरिया में विद्युत विभाग की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता देती नजर आ रही है। गांव को जाने वाली एलटी विद्युत लाइन इतनी नीचे झूल रही है कि राहगीर यदि सामान्य तौर पर हाथ ऊपर उठाए तो तार की चपेट में आ सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग शायद किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि जिस स्थान पर तार झूल रहा है, वहां से शंभुगंज, अलीपुर और अमारी समेत कई ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग गुजरता है। इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों बाइक सवार, राहगीर, किसान और स्कूली वाहन गुजरते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मोड़ लेते समय तार से वाहन सवार या राहगीर के संपर्क में आने का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी स्थान से करीब दो से ढाई किलोमीटर दूर शंभुगंज में पूर्व में विद्युत हादसा हो चुका है, इसके बावजूद विभाग ने सबक नहीं लिया। कहीं खंभे के अभाव में बांस-बल्ली के सहारे विद्युत लाइन खींची गई है तो कहीं तार बुरी तरह झूल रहे हैं। ग्रामीणों में डर और आक्रोश दोनों है। उनका कहना है कि यदि समय रहते तार को ऊंचा कर व्यवस्थित नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है और इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी? ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के एक्सईएन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर लाइन दुरुस्त कराने की मांग की है। वहीं स्थानीय विधायक सीताराम वर्मा से भी हस्तक्षेप कर ग्रामीणों को इस जानलेवा खतरे से निजात दिलाने की अपील की गई है। सवाल यही है—क्या हादसे के बाद जागेगा विभाग या हादसे से पहले ही टूटेगी कुंभकर्णी नींद
    1
    सकरसी में मौत को दावत दे रहा झूलता बिजली का तार, विभाग बेखबर!* 
हाथ उठाते ही छू सकता है करंट, बांस-बल्ली के सहारे दौड़ रही एलटी लाइन; शंभुगंज हादसे के बाद भी नहीं चेता विभाग
लंभुआ/सुलतानपुर।
सकरसी ग्राम पंचायत के मौजा मधुकरिया में विद्युत विभाग की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता देती नजर आ रही है। गांव को जाने वाली एलटी विद्युत लाइन इतनी नीचे झूल रही है कि राहगीर यदि सामान्य तौर पर हाथ ऊपर उठाए तो तार की चपेट में आ सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग शायद किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है।
सबसे गंभीर बात यह है कि जिस स्थान पर तार झूल रहा है, वहां से शंभुगंज, अलीपुर और अमारी समेत कई ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग गुजरता है। इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों बाइक सवार, राहगीर, किसान और स्कूली वाहन गुजरते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मोड़ लेते समय तार से वाहन सवार या राहगीर के संपर्क में आने का खतरा और बढ़ जाता है।
ग्रामीणों ने बताया कि इसी स्थान से करीब दो से ढाई किलोमीटर दूर शंभुगंज में पूर्व में विद्युत हादसा हो चुका है, इसके बावजूद विभाग ने सबक नहीं लिया। कहीं खंभे के अभाव में बांस-बल्ली के सहारे विद्युत लाइन खींची गई है तो कहीं तार बुरी तरह झूल रहे हैं।
ग्रामीणों में डर और आक्रोश दोनों है। उनका कहना है कि यदि समय रहते तार को ऊंचा कर व्यवस्थित नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है और इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी?
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के एक्सईएन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर लाइन दुरुस्त कराने की मांग की है। वहीं स्थानीय विधायक सीताराम वर्मा से भी हस्तक्षेप कर ग्रामीणों को इस जानलेवा खतरे से निजात दिलाने की अपील की गई है।
सवाल यही है—क्या हादसे के बाद जागेगा विभाग या हादसे से पहले ही टूटेगी कुंभकर्णी नींद
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने घोड़े को मारी टक्कर: घोड़े का पैर टूटा, चालक मौके से फरार सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने घोड़े को टक्कर मार दी। यह घटना लंभुआ-गरयें मार्ग पर एचपी पेट्रोल पंप के पास हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घोड़े का दाहिना पैर टूट गया और वह वहीं गिर पड़ा। अर्जुनपुर की ओर से आ रही SPS ईंट उद्योग की बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर घोड़े और उसके घुड़सवार से टकरा गई। सैतापुर सराय निवासी किशन सिंह का चालक उनके घोड़े को लेकर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। अच्छी बात यह रही कि घोड़े पर सवार चालक बाल-बाल बच गया, उसे हल्की चोटें आईं। टक्कर के बाद ट्रैक्टर में लगी ट्रॉली भी पलट गई। घटना होते ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली वहीं छोड़ दी। राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल घोड़े के मालिक किशन सिंह से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    4
    बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने घोड़े को मारी टक्कर: घोड़े का पैर टूटा, चालक मौके से फरार
सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने घोड़े को टक्कर मार दी। यह घटना लंभुआ-गरयें मार्ग पर एचपी पेट्रोल पंप के पास हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घोड़े का दाहिना पैर टूट गया और वह वहीं गिर पड़ा।
अर्जुनपुर की ओर से आ रही SPS ईंट उद्योग की बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर घोड़े और उसके घुड़सवार से टकरा गई। सैतापुर सराय निवासी किशन सिंह का चालक उनके घोड़े को लेकर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
अच्छी बात यह रही कि घोड़े पर सवार चालक बाल-बाल बच गया, उसे हल्की चोटें आईं। टक्कर के बाद ट्रैक्टर में लगी ट्रॉली भी पलट गई। घटना होते ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली वहीं छोड़ दी।
राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल घोड़े के मालिक किशन सिंह से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सोयाबीन पैकेट खोलते ही फफूंद और कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, एक्सपायरी डेट 2027, उड़ैयाडीह निवासी व्यक्ति ने पुलिस से की शिकायत सोयाबीन पैकेट खोलते ही फफूंद और कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, एक्सपायरी डेट 2027, उड़ैयाडीह निवासी व्यक्ति ने पुलिस से की शिकायत पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उड़ैयाडीह बाजार स्थित रिद्धि सिद्धि किराना स्टोर से खरीदे गए सोयाबीन के पैकेट में फफूंद और कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि पैकेट पर 25 जून 2027 तक की उपयोग की तारीख दर्ज है। इसके बावजूद पैकेट खोलने पर सोयाबीन काली और खराब हालत में मिली। उपभोक्ता के अनुसार बीते 13 सितंबर की शाम करीब 7:40 बजे उसने उड़ैयाडीह बाजार स्थित रिद्धि सिद्धि किराना स्टोर से अन्य सामान के साथ सोयाबीन का पैकेट खरीदा था। सामान का भुगतान उसने ऑनलाइन किया था, जिसकी पेमेंट रसीद उसके पास सुरक्षित है। पैकेट पर वर्ष 2027 की उपयोग की तारीख दर्ज होने के कारण उसने इसे सही समझकर खरीद लिया।मंगलवार की सुबह 10 बजे के आसपास जब सोयाबीन बनाने के लिए पैकेट खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर उपभोक्ता हैरान रह गया। सोयाबीन काली पड़ी थी। उसमें फफूंद लगी होने के साथ ही कीड़े भी दिखाई दिए। उपभोक्ता ने खराब सोयाबीन की तस्वीर भी सुरक्षित कर ली। इसके बाद उपभोक्ता ने मामले की शिकायत दुकान संचालक राजेश गुप्ता से की। उपभोक्ता का आरोप है कि दुकानदार ने पहले यह कहते हुए इनकार कर दिया कि यह पैकेट उसकी दुकान से नहीं खरीदा गया है। बाद में ऑनलाइन भुगतान का प्रमाण दिखाए जाने पर दुकानदार ने पैकेट उसकी दुकान से खरीदा जाना स्वीकार किया, लेकिन मामले की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। उपभोक्ता का कहना है कि मामले की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग से की जाएगी, ताकि सोयाबीन के नमूने की जांच कराकर वास्तविक स्थिति सामने लाई जा सके। उपयोग की तारीख खत्म होने से कई महीने पहले ही खाद्य पदार्थ खराब मिलने से उसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि सोयाबीन खराब होने का कारण क्या था और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।
    1
    सोयाबीन पैकेट खोलते ही फफूंद और कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, एक्सपायरी डेट 2027, उड़ैयाडीह निवासी व्यक्ति ने पुलिस से की शिकायत
सोयाबीन पैकेट खोलते ही फफूंद और कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, एक्सपायरी डेट 2027, उड़ैयाडीह निवासी व्यक्ति ने पुलिस से की शिकायत
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उड़ैयाडीह बाजार स्थित रिद्धि सिद्धि किराना स्टोर से खरीदे गए सोयाबीन के पैकेट में फफूंद और कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि पैकेट पर 25 जून 2027 तक की उपयोग की तारीख दर्ज है। इसके बावजूद पैकेट खोलने पर सोयाबीन काली और खराब हालत में मिली। उपभोक्ता के अनुसार बीते 13 सितंबर की शाम करीब 7:40 बजे उसने उड़ैयाडीह बाजार स्थित रिद्धि सिद्धि किराना स्टोर से अन्य सामान के साथ सोयाबीन का पैकेट खरीदा था। सामान का भुगतान उसने ऑनलाइन किया था, जिसकी पेमेंट रसीद उसके पास सुरक्षित है। पैकेट पर वर्ष 2027 की उपयोग की तारीख दर्ज होने के कारण उसने इसे सही समझकर खरीद लिया।मंगलवार की सुबह 10 बजे के आसपास जब सोयाबीन बनाने के लिए पैकेट खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर उपभोक्ता हैरान रह गया। सोयाबीन काली पड़ी थी। उसमें फफूंद लगी होने के साथ ही कीड़े भी दिखाई दिए। उपभोक्ता ने खराब सोयाबीन की तस्वीर भी सुरक्षित कर ली। इसके बाद उपभोक्ता ने मामले की शिकायत दुकान संचालक राजेश गुप्ता से की। उपभोक्ता का आरोप है कि दुकानदार ने पहले यह कहते हुए इनकार कर दिया कि यह पैकेट उसकी दुकान से नहीं खरीदा गया है। बाद में ऑनलाइन भुगतान का प्रमाण दिखाए जाने पर दुकानदार ने पैकेट उसकी दुकान से खरीदा जाना स्वीकार किया, लेकिन मामले की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया।  उपभोक्ता का कहना है कि मामले की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग से की जाएगी, ताकि सोयाबीन के नमूने की जांच कराकर वास्तविक स्थिति सामने लाई जा सके। उपयोग की तारीख खत्म होने से कई महीने पहले ही खाद्य पदार्थ खराब मिलने से उसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि सोयाबीन खराब होने का कारण क्या था और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।
    user_Up khabar24express
    Up khabar24express
    Media company रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • तार हटाते समय करंट से युवक गिरा, अस्पताल में मृत घोषित, शटडाउन नहीं लेने पर उठे सवाल..
    1
    तार हटाते समय करंट से युवक गिरा, अस्पताल में मृत घोषित, शटडाउन नहीं लेने पर उठे सवाल..
    user_PRIMEABN
    PRIMEABN
    News Anchor अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *थाना हथिगवां पुलिस द्वारा “लूट” के अभियोग से संबंधित ₹25,000/- का इनामियां 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, लूट का मोबाइल फोन बरामद एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *क्षेत्राधिकारी कुण्डा शिव नारायन वैस की बाइट।*
    1
    *थाना हथिगवां पुलिस द्वारा “लूट” के अभियोग से संबंधित ₹25,000/- का इनामियां 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, लूट का मोबाइल फोन बरामद एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* 

*क्षेत्राधिकारी कुण्डा  शिव नारायन वैस की बाइट।*
    user_Krishnaabhan singh
    Krishnaabhan singh
    रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • १ प्रतापगढ़। जिले भर में धूमधाम से मनाई गई 'बरही'
    1
    १ प्रतापगढ़।    

जिले भर में धूमधाम से मनाई गई 'बरही'
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हनुमानगढ़ी मंदिर में श्रीकृष्ण की बरही पर भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ हनुमानगढ़ी मंदिर में श्रीकृष्ण की बरही पर भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ अमेठी। भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी के बाद मंगलवार को अमेठी के हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में बरही का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। दोपहर दो बजे से शुरू हुए भंडारे में श्रद्धालुओं को पूरी, सब्जी और नुक्ती का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर समिति के सदस्यों के अनुसार भंडारा देर रात 11 बजे तक चलेगा। करीब 4,500 श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। शाम होते-होते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर मंदिर में पहुंचे और जमीन पर बैठकर हरे पत्तल में बरही का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। देर रात तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद रही।
    1
    हनुमानगढ़ी मंदिर में श्रीकृष्ण की बरही पर भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हनुमानगढ़ी मंदिर में श्रीकृष्ण की बरही पर भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
अमेठी। भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी के बाद मंगलवार को अमेठी के हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में बरही का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। दोपहर दो बजे से शुरू हुए भंडारे में श्रद्धालुओं को पूरी, सब्जी और नुक्ती का प्रसाद वितरित किया गया।
मंदिर समिति के सदस्यों के अनुसार भंडारा देर रात 11 बजे तक चलेगा। करीब 4,500 श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। शाम होते-होते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर मंदिर में पहुंचे और जमीन पर बैठकर हरे पत्तल में बरही का प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। देर रात तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद रही।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर मरीज को ट्रक ने रौंदा 50 मीटर तक घसीटा, कमर से नीचे का हिस्सा क्षत-विक्षत; लखनऊ से इलाज कराकर लौट रहे थे सुल्तानपुर में मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर एक सड़क हादसे में मरीज की मौत हो गई। एक कोयला लदे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे सीधे ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गए। ट्रक चालक उन्हें 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उनकी कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। मृतक की पहचान वाराणसी जिले के सिद्धनाथ नगर निवासी 53 वर्षीय विजय धींगरा के रूप में हुई है। वे श्याम सुंदर धींगरा के बेटे थे। विजय धींगरा अपने परिवार, पत्नी, बेटे चिराग धींगरा और बहू के साथ लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में इलाज कराकर घर लौट रहे थे। उन्हें पेशाब की नली लगी हुई थी। हाइवे पर 56 एनएच पर सभी भोजन और नाश्ते के लिए रुके थे। परिवार के सदस्य नाश्ता कर रहे थे, तभी विजय धींगरा बाहर टहलने निकल गए। इसी दौरान लखनऊ की ओर जा रहे एक कोयला लदे ट्रक के सामने वे आ गए। ट्रक का अगला और फिर पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। वे पहिए में फंसकर 50 मीटर तक घिसटते रहे। हादसे के बाद परिजन चिल्लाते रहे। विजय धींगरा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
    1
    लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर मरीज को ट्रक ने रौंदा
50 मीटर तक घसीटा, कमर से नीचे का हिस्सा क्षत-विक्षत; लखनऊ से इलाज कराकर लौट रहे थे
सुल्तानपुर में मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर एक सड़क हादसे में मरीज की मौत हो गई। एक कोयला लदे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे सीधे ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गए। ट्रक चालक उन्हें 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उनकी कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।
मृतक की पहचान वाराणसी जिले के सिद्धनाथ नगर निवासी 53 वर्षीय विजय धींगरा के रूप में हुई है। वे श्याम सुंदर धींगरा के बेटे थे। विजय धींगरा अपने परिवार, पत्नी, बेटे चिराग धींगरा और बहू के साथ लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में इलाज कराकर घर लौट रहे थे। उन्हें पेशाब की नली लगी हुई थी।
हाइवे पर 56 एनएच पर सभी भोजन और नाश्ते के लिए रुके थे। परिवार के सदस्य नाश्ता कर रहे थे, तभी विजय धींगरा बाहर टहलने निकल गए। इसी दौरान लखनऊ की ओर जा रहे एक कोयला लदे ट्रक के सामने वे आ गए। ट्रक का अगला और फिर पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। वे पहिए में फंसकर 50 मीटर तक घिसटते रहे।
हादसे के बाद परिजन चिल्लाते रहे। विजय धींगरा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.