logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आहोर। विकास कार्यों का विधायक ने किया विधिवत शिलान्यास, ग्रामीणों ने किया स्वागत आलावा सी में हुआ कार्यक्रम, विधायक ने हथकरघा निर्मित वस्तुओं की सराहना की

1 hr ago
user_छगन रैडशाह
छगन रैडशाह
Local News Reporter Jalor, Jalore•
1 hr ago

आहोर। विकास कार्यों का विधायक ने किया विधिवत शिलान्यास, ग्रामीणों ने किया स्वागत आलावा सी में हुआ कार्यक्रम, विधायक ने हथकरघा निर्मित वस्तुओं की सराहना की

More news from राजस्थान and nearby areas
  • #Sirohi #पिंडवाड़ा: खेत में कार्य करते समय एक बुजुर्ग को जहरीले सांप ने काट लिया सांप के काटने के बाद बुजुर्ग की तबीयत अचानक बिगड़ गई, परिजन उपचार के लिए उन्हें सरूपगंज अस्पताल लेकर
    1
    #Sirohi #पिंडवाड़ा: खेत में कार्य करते समय एक बुजुर्ग को जहरीले सांप ने काट लिया

सांप के काटने के बाद बुजुर्ग की तबीयत अचानक बिगड़ गई, परिजन उपचार के लिए उन्हें सरूपगंज अस्पताल लेकर
    user_SIROHI TODAY NEWS
    SIROHI TODAY NEWS
    Local News Reporter पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    23 min ago
  • मजबूत लोकतंत्र में अहम भूमिका जिला निर्वाचन अधिकारी पाली मजबूत लोकतंत्र मे निभाए अहम भूमिका - जिला निर्वाचन अधिकारी कन्या महाविधालय मे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, निर्वाचन अधिकारी ने किया छात्राओ से संवाद पाली, 8 अगस्त। पाली 8 अगस्त। श्रीमती गुमान बाई पन्नालाल भंसाली राजकीय कन्या महाविधालय मे शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से स्वीप गतिविधियो के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्राओ को निर्वाचन से जुडी विभिन्न जानकारिया दी गई। युवा लोकतंत्र की मजबूती में निभाएं भागीदारी:कार्यक्रम मे जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने कहा कि देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में युवाओं की भागीदारी बेहद अहम है। आज के युवा न केवल स्वयं अपने मताधिकार का प्रयोग करें, बल्कि अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने नव मतदाताओं से कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। प्रत्येक पात्र मतदाता को अपने मत का प्रयोग पूरी जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान करते समय किसी भी प्रकार के दबाव, प्रलोभन अथवा प्रभाव में आए बिना अपने स्वविवेक से योग्य प्रतिनिधि का चयन करना चाहिए। मतदाता शपथ दिलाकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश -निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नगर निगम) एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण और मतदान करना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को नव मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया के साथ मतदान के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। फॉर्म 6, 7 और 8 की दी जानकारी -जिला नोडल अधिकारी स्वीप गजेन्द्र सिंह नारलाई ने स्वीप के तहत संचालित विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियों की जानकारी देते हुए छात्राओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रसन्न पंवार ने छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम हटाने तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन से संबंधित फॉर्म संख्या 6, 7 एवं 8 के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर ईआरओ कार्यालय पाली से सुरेश व्यास, रमेश अणकिया, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, डॉ. महेन्द्र कुमार, मुकेश पाणेचा, ईएलसी प्रभारी देवीलाल सहित महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. महेन्द्र कुमार ने किया।
    1
    मजबूत लोकतंत्र में अहम भूमिका जिला निर्वाचन अधिकारी पाली 
मजबूत लोकतंत्र मे निभाए अहम भूमिका - जिला निर्वाचन अधिकारी
कन्या महाविधालय मे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, निर्वाचन अधिकारी ने किया छात्राओ से संवाद
पाली, 8 अगस्त। पाली 8 अगस्त। श्रीमती गुमान बाई पन्नालाल भंसाली राजकीय कन्या  महाविधालय मे शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से स्वीप गतिविधियो के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्राओ को निर्वाचन से जुडी विभिन्न जानकारिया दी गई। 
युवा लोकतंत्र की मजबूती में निभाएं भागीदारी:कार्यक्रम मे जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने कहा कि देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में युवाओं की भागीदारी बेहद अहम है। आज के युवा न केवल स्वयं अपने मताधिकार का प्रयोग करें, बल्कि अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने नव मतदाताओं से कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। प्रत्येक पात्र मतदाता को अपने मत का प्रयोग पूरी जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान करते समय किसी भी प्रकार के दबाव, प्रलोभन अथवा प्रभाव में आए बिना अपने स्वविवेक से योग्य प्रतिनिधि का चयन करना चाहिए।
मतदाता शपथ दिलाकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश -निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नगर निगम) एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण और मतदान करना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को नव मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया के साथ मतदान के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया।
फॉर्म 6, 7 और 8 की दी जानकारी -जिला नोडल अधिकारी स्वीप गजेन्द्र सिंह नारलाई ने स्वीप के तहत संचालित विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियों की जानकारी देते हुए छात्राओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रसन्न पंवार ने छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम हटाने तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन से संबंधित फॉर्म संख्या 6, 7 एवं 8 के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर ईआरओ कार्यालय पाली से सुरेश व्यास, रमेश अणकिया, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, डॉ. महेन्द्र कुमार, मुकेश पाणेचा, ईएलसी प्रभारी देवीलाल सहित महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. महेन्द्र कुमार ने किया।
    user_शरद भाटी
    शरद भाटी
    पाली, पाली, राजस्थान•
    27 min ago
  • पाली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाडा ने कहा न कांग्रेस संगठन को मजबुत बनाने में कार्यषक्रर्ताओ की महत्वपूर्ण भूमिका है। रंगरेज समाज ने जिला कांग्रेस में नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों का किया सम्मान पाली। रंगरेज समाज, पाली की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान एवं आभार समारोह का आयोजन छिपा हॉल, मोमिनों का बास, पाली में किया गया। समारोह में नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा उनकी नियुक्ति के लिए कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाड़ा ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने रंगरेज समाज की ओर से आयोजित सम्मान समारोह के लिए समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने में विश्वास रखती है। नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की मजबूती के लिए पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य करें तथा आमजन की समस्याओं को कांग्रेस संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और जनहित के मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता दी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस सदस्य महावीरसिंह सुकरलाई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित की राजनीति को मजबूत किया है। रंगरेज समाज द्वारा नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों के सम्मान का आयोजन सामाजिक सौहार्द और कांग्रेस संगठन के प्रति विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरी ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करें और आमजन की आवाज बनकर उनके हितों के लिए संघर्ष करें। उन्होंने रंगरेज समाज द्वारा दिए गए सम्मान एवं स्नेह के लिए समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाड़ा, प्रदेश कांग्रेस सदस्य महावीरसिंह सुकरलाई, संगठन महासचिव जोगाराम सोलंकी, उपाध्यक्ष हाजी मेहबूब भाई टी, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव आमीन अली रंगरेज, पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जीवराज बोराणा, प्रकाश सांखला, प्रवक्ता मांगूसिंह दुदावत, निवर्तमान पार्षद शहजाद शेख, अकरम खिलेरी, अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश कॉर्डिनेटर सलीम रंगरेज, वक्फ बोर्ड जिला चेयरमैन सलीम एम.डी., युवा कांग्रेस नेता अरबाज खान अज्जू, अल्पसंख्यक विभाग सोशल मीडिया विभाग प्रदेश कॉर्डिनेटर तौफीक रंगरेज का साफा एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान हाजी मोहम्मद आबिद, हाजी सलीम हबीबी, हाजी तुराब अली, आरिफ अली रंगरेज जे एस, हाजी अनवर अली, रईस अली रंगरेज, इकबाल भाई डॉन, साबिर जोया, रमजान भाटी, पूर्व पार्षद अयूब गुडलक, खेलकूद प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष इमरान खिलजी, यासीन रॉयल, फैयाज बुखारी, हाजी मेहबूब, जमील सर, हाजी यासीन डायर, अकरम अली, अयूब भाई रंगरेज, शेरू दातार, हाजी बाली, मोहसिन बंटी, आबिद भाई पहलवान, अयूब काका, जावेद रंगरेज, सरदार रिक्की सिंह, अभिषेक सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। समारोह के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष मेहबूब भाई टी एवं महासचिव आमीन अली रंगरेज सहित अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाज की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन कर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया गया।
    3
    पाली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाडा ने कहा न कांग्रेस संगठन को मजबुत बनाने में कार्यषक्रर्ताओ की महत्वपूर्ण भूमिका है।
रंगरेज समाज ने जिला कांग्रेस में नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों का किया सम्मान
पाली। रंगरेज समाज, पाली की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान एवं आभार समारोह का आयोजन छिपा हॉल, मोमिनों का बास, पाली में किया गया। समारोह में नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा उनकी नियुक्ति के लिए कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाड़ा ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने रंगरेज समाज की ओर से आयोजित सम्मान समारोह के लिए समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने में विश्वास रखती है। नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की मजबूती के लिए पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य करें तथा आमजन की समस्याओं को कांग्रेस संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और जनहित के मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता दी जाएगी।
प्रदेश कांग्रेस सदस्य महावीरसिंह सुकरलाई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित की राजनीति को मजबूत किया है। रंगरेज समाज द्वारा नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों के सम्मान का आयोजन सामाजिक सौहार्द और कांग्रेस संगठन के प्रति विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरी ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करें और आमजन की आवाज बनकर उनके हितों के लिए संघर्ष करें। उन्होंने रंगरेज समाज द्वारा दिए गए सम्मान एवं स्नेह के लिए समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाड़ा, प्रदेश कांग्रेस सदस्य महावीरसिंह सुकरलाई, संगठन महासचिव जोगाराम सोलंकी, उपाध्यक्ष हाजी मेहबूब भाई टी, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव आमीन अली रंगरेज, पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जीवराज बोराणा, प्रकाश सांखला, प्रवक्ता मांगूसिंह दुदावत, निवर्तमान पार्षद शहजाद शेख, अकरम खिलेरी, अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश कॉर्डिनेटर सलीम रंगरेज, वक्फ बोर्ड जिला चेयरमैन सलीम एम.डी., युवा कांग्रेस नेता अरबाज खान अज्जू, अल्पसंख्यक विभाग सोशल मीडिया विभाग प्रदेश कॉर्डिनेटर तौफीक रंगरेज का साफा एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया।
इस दौरान हाजी मोहम्मद आबिद, हाजी सलीम हबीबी, हाजी तुराब अली, आरिफ अली रंगरेज जे एस, हाजी अनवर अली,  रईस अली रंगरेज, इकबाल भाई डॉन, साबिर जोया, रमजान भाटी, पूर्व पार्षद अयूब गुडलक, खेलकूद प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष इमरान खिलजी, यासीन रॉयल, फैयाज बुखारी, हाजी मेहबूब, जमील सर, हाजी यासीन डायर, अकरम अली, अयूब भाई रंगरेज, शेरू दातार, हाजी बाली, मोहसिन बंटी, आबिद भाई पहलवान, अयूब काका, जावेद रंगरेज, सरदार रिक्की सिंह, अभिषेक सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष मेहबूब भाई टी एवं महासचिव आमीन अली रंगरेज सहित अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाज की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन कर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया गया।
    user_CHHAGANLAL BHARDWAJ
    CHHAGANLAL BHARDWAJ
    पाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • मिल क्षेत्र के सेन्ट्रल पार्क को पूर्ण रूप से विकसित करने की मांग वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली 8 अगस्त। मिल क्षेत्र के सेन्ट्रल पार्क को पूर्ण रूप से विकसित करने तथा उसकी सुरक्षा हेतु पुलिस गश्त एवं CCTV कैमरे की मांग बढती जा रही है। इस सिलसिले में शुक्रवार को सेन्ट्रल पार्क विकास समिति के तत्वाधान में एक प्रतिनिधि मण्डल ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भी सौपा । समिति के भंवर राव के नेतृत्व के जिला कलेक्टर को सौपे ज्ञापन में बताया कि शहर के शिवाजी नगर, प्रताप नगर, सरदार पटेल नगर, के वार्ड संख्या 62,63,64 के क्षैत्र वासियों को शुद्ध हवा एवं सैर-सपाटे के लिए बाग-बगीचे जैसी सुविधा मिले इस हेतु यहां पर नगर सुधार न्यास के मार्फत सेन्ट्रल पार्क को विकसित करने की योजना अभी तक पूर्ण रूप से मूर्तरूप नहीं ले पाई है, पार्क मे हरियाली हेतु हरि दरोब, ऊपजाउ मिट्टी-खाद् , ऑपन जिम, शेष रही चार दिवारी का निर्माण, जेट फव्वारे, जैसे अनेको कार्य अधूरे पडे है। उन्हे पूरा करवाने की गुहार की गई हैं। उधर पुलिस कप्तान से मिल क्षैत्र में स्थित सार्वजनिक सम्पतियों यथा सामुदायिक भवनो, बाग बगीचों, सार्वजनिक शौचालयों, चिकित्सा संस्थानों, सहित आमजनो के घरों में आये दिन हो रही चोरी की घटनाओ, के साथ ही क्षैत्र में अवैध रूप से चल रहे जुआ-सट्टा, एवं नशेडियों पर लगाम लगाने के साथ ही सेन्ट्रल पार्क की सुरक्षा हेतु नियमित पुलिस गश्त एवं अभय कमाण्ड योजना के तहत CCTV कैमरे लगा उनकी समुचित निगरानी करवाने का भी आग्रह किया गया है। जिससे की आम राहगीरों सहित स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ लुट एवं मारपीट की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। दोनो मांगो के सन्दर्भ में जिला कलेक्टर एवं पुलिस कप्तान को ज्ञापन प्रस्तुत करने के दौरान पुसाराम मेघवाल, श्याम मेवाडा, कानाराम अनकिया,कैलाश गौड, अर्जुन लाल कटारिया, ताराचन्द टॉवरी, धीरेन्द्र सिंह सिकरवार, पारसमल जांगिड, रामनरेश सिंह परिहार, माणकचंद मेघवाल, रमेश गुरूव, नेमीचंद सोलंकी, भूपेन्द्र सिंह, हनुमान राम देपन, नरेन्द्र जोशी, सहित सेन्ट्रल पार्क विकास समिति के सदस्य साथ रहे ।
    1
    मिल क्षेत्र के सेन्ट्रल पार्क को पूर्ण रूप से विकसित करने की मांग
वॉइस ऑफ मारवाड़
पाली 8 अगस्त।  मिल क्षेत्र के सेन्ट्रल पार्क को पूर्ण रूप से विकसित करने तथा उसकी सुरक्षा हेतु पुलिस गश्त एवं CCTV  कैमरे की मांग बढती जा रही है। इस सिलसिले में शुक्रवार को सेन्ट्रल पार्क विकास समिति के तत्वाधान में एक प्रतिनिधि मण्डल ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भी सौपा । 
समिति के भंवर राव के नेतृत्व के जिला कलेक्टर को सौपे ज्ञापन में बताया कि शहर के शिवाजी नगर, प्रताप नगर, सरदार पटेल नगर, के वार्ड संख्या 62,63,64 के क्षैत्र वासियों को शुद्ध हवा एवं सैर-सपाटे के लिए बाग-बगीचे जैसी सुविधा मिले इस हेतु यहां पर नगर सुधार न्यास के मार्फत सेन्ट्रल पार्क को विकसित करने की योजना अभी तक पूर्ण रूप से मूर्तरूप नहीं ले पाई है, पार्क मे हरियाली हेतु हरि दरोब, ऊपजाउ मिट्टी-खाद् , ऑपन जिम, शेष रही चार दिवारी का निर्माण, जेट फव्वारे, जैसे अनेको कार्य अधूरे पडे है। उन्हे पूरा करवाने की गुहार की गई हैं। 
उधर पुलिस कप्तान से मिल क्षैत्र में स्थित सार्वजनिक सम्पतियों यथा सामुदायिक भवनो, बाग बगीचों, सार्वजनिक शौचालयों, चिकित्सा संस्थानों, सहित आमजनो के घरों में आये दिन हो रही चोरी की घटनाओ, के साथ ही क्षैत्र में अवैध रूप से चल रहे जुआ-सट्टा, एवं नशेडियों पर लगाम लगाने के साथ ही सेन्ट्रल पार्क की सुरक्षा हेतु नियमित पुलिस गश्त एवं अभय कमाण्ड योजना के तहत CCTV  कैमरे लगा उनकी समुचित निगरानी करवाने का भी आग्रह किया गया है। जिससे की आम राहगीरों सहित स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ लुट एवं मारपीट की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। 
दोनो मांगो के सन्दर्भ में जिला कलेक्टर एवं पुलिस कप्तान को ज्ञापन प्रस्तुत करने के दौरान पुसाराम मेघवाल, श्याम मेवाडा, कानाराम अनकिया,कैलाश गौड, अर्जुन लाल कटारिया, ताराचन्द टॉवरी, धीरेन्द्र सिंह सिकरवार, पारसमल जांगिड, रामनरेश सिंह परिहार, माणकचंद मेघवाल, रमेश गुरूव, नेमीचंद सोलंकी, भूपेन्द्र सिंह, हनुमान राम देपन, नरेन्द्र जोशी, सहित सेन्ट्रल पार्क विकास समिति के सदस्य साथ रहे ।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • यूजीसी राष्ट्रीय अध्यक्ष डा राज शेखावत पाली पहुंचे शहरवासियों पाली. यूजीसी रोल बैंक सवर्ण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ शहरवासी। यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026 की विसंगतियों के विरोध में 15,000 किलोमीटर की जनजागरण वाहन यात्रा निकाली जा रही है। इसके समापन पर 23 अगस्त को दिल्ली में यूजीसी रोलबैक सवर्ण आक्रोश महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार को संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत पाली आए। उन्होंने बताया कि समस्त सवर्ण समाज की ओर से यूजीसी रेगुलेशन एक्ट 2026 की विसंगतियों व यूजीसी रोलबैक को लेकर निकाली जनजागरण वाहन यात्रा राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तरप्रदेश एवं दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के कई जिलों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षाविदों तथा सामान्य वर्ग के नागरिकों तक यूजीसी रेगुलेशन-2026 की विसंगतियों को पहुंचाना है। महापंचायत के माध्यम से देश से सवर्ण समाज के प्रतिनिधि, विद्यार्थी, शिक्षाविद एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की आवाज सरकार व प्राधिकरणों तक पहुंचाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने हीरसिंह राजपुरोहित, सोहनसिंह राव सहित अन्य से चर्चा की।
    2
    यूजीसी राष्ट्रीय अध्यक्ष डा राज शेखावत पाली पहुंचे शहरवासियों 
पाली. यूजीसी रोल बैंक सवर्ण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ शहरवासी।
यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026 की विसंगतियों के विरोध में 15,000 किलोमीटर की जनजागरण वाहन यात्रा निकाली जा रही है। इसके समापन पर 23 अगस्त को दिल्ली में यूजीसी रोलबैक सवर्ण आक्रोश महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार को संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत पाली आए। उन्होंने बताया कि समस्त सवर्ण समाज की ओर से यूजीसी रेगुलेशन एक्ट 2026 की विसंगतियों व यूजीसी रोलबैक को लेकर निकाली जनजागरण वाहन यात्रा राजस्थान, मध्य प्रदेश,
हरियाणा, उत्तरप्रदेश एवं दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के कई जिलों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षाविदों तथा सामान्य वर्ग के नागरिकों तक यूजीसी रेगुलेशन-2026 की विसंगतियों को पहुंचाना है। महापंचायत के माध्यम से देश से सवर्ण समाज के प्रतिनिधि, विद्यार्थी, शिक्षाविद एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की आवाज सरकार व प्राधिकरणों तक पहुंचाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने हीरसिंह राजपुरोहित, सोहनसिंह राव सहित अन्य से चर्चा की।
    user_शरद भाटी
    शरद भाटी
    पाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • पाली रामद्वारा में चातुर्मास अंतरराष्ट्रीय संत श्री अमृतलाल जी महाराज पुष्कर द्वारा कथा/प्रवचन। पाली8जुलाई। पाली स्थानीय रामद्वारा गांधी मूर्ति में अंतरराष्ट्रीय संत श्री अमृतलाल जी महाराज, व्यास पीठ कथा प्रवचन,अपनी मधुर वाणी से सूनाते है,और हजारों की तादाद में भक्त प्रेमी कथा श्रवण करने माताओं बहिनों व नागरिक उपस्थिती रहती है। इस अवसर पर सर्व श्री मदनलाल शर्मा, शशीकांत ,प्रेमकिशन तौषनीवाल,गौपी किशन माहेश्वरी,जय नारायण अरोडा , देवीलाल भाटी, कन्हैया लाल पंवार, राम दयाल गांधी,विजय राज सौंनी, छगनलाल भारद्वाज (वरिष्ठ पत्रकार, व डोक्युमेंट राईटर अर्जीनवेश कचहरी परिसर पाली), खीवसिह राजपुरोज्ञहित हुकमसिंह राजपुरोहित, मोतीलाल लक्षकार,मदनलाल मेवाड़ा,गणपत सिंह राजपुरोहित,विनोद कुमार दवे, भंवरलाल राठोड़, मोहनलाल लक्षकार, गिरिजा शंकर व्यास, माधोलाल व्यास, रूपचंद छीपा,दिनेश कुमार पाईसवाल, आदि कथा का श्रवण कर लाभ पुण्य कमाया।इन दिनों जो पूर्व में रत्नेश्वर महादेव मंदिर में कथा में भक्त प्रेमीयो का तांता लगा रहता था lठीक वैसे ही अब रामद्वारा में चातुर्मास में एकत्रित है।
    4
    पाली रामद्वारा में चातुर्मास अंतरराष्ट्रीय संत श्री अमृतलाल जी महाराज पुष्कर द्वारा कथा/प्रवचन।
पाली8जुलाई। पाली स्थानीय रामद्वारा गांधी मूर्ति में अंतरराष्ट्रीय संत श्री अमृतलाल जी महाराज, व्यास पीठ कथा प्रवचन,अपनी मधुर वाणी से सूनाते है,और हजारों की तादाद में भक्त प्रेमी कथा श्रवण करने माताओं बहिनों व नागरिक उपस्थिती रहती है।
इस अवसर पर सर्व श्री मदनलाल शर्मा, शशीकांत ,प्रेमकिशन तौषनीवाल,गौपी किशन माहेश्वरी,जय नारायण अरोडा , देवीलाल भाटी, कन्हैया लाल पंवार, राम दयाल गांधी,विजय राज सौंनी, छगनलाल भारद्वाज (वरिष्ठ पत्रकार, व डोक्युमेंट राईटर अर्जीनवेश कचहरी परिसर पाली), खीवसिह राजपुरोज्ञहित हुकमसिंह राजपुरोहित, मोतीलाल लक्षकार,मदनलाल मेवाड़ा,गणपत सिंह राजपुरोहित,विनोद कुमार दवे, भंवरलाल राठोड़, मोहनलाल लक्षकार, गिरिजा शंकर व्यास, माधोलाल व्यास, रूपचंद छीपा,दिनेश कुमार पाईसवाल, आदि कथा का श्रवण कर लाभ पुण्य कमाया।इन दिनों जो पूर्व में रत्नेश्वर महादेव मंदिर में कथा में भक्त प्रेमीयो का तांता लगा रहता था lठीक वैसे ही अब रामद्वारा में चातुर्मास में एकत्रित है।
    user_CHHAGANLAL BHARDWAJ
    CHHAGANLAL BHARDWAJ
    पाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • कॉलेज के आगे ABVP और पुलिस के बीच धक्का मुक्कीः+ (बालोतरा) बात बालोतरा जिले की जहां पर ABVP के छात्र छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे तभी पुलिस ने लाठीचार्ज किया और एक लड़की के लाठीचार्ज की वजह से पैर पर लगी
    1
    कॉलेज के आगे ABVP और पुलिस के बीच धक्का मुक्कीः+ (बालोतरा)
बात बालोतरा जिले की जहां पर ABVP के छात्र छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे तभी पुलिस ने लाठीचार्ज किया और एक लड़की के लाठीचार्ज की वजह से पैर पर लगी
    user_रमेश कुमार
    रमेश कुमार
    Local News Reporter सिणधरी, बाड़मेर, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.