logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिसके साथ गलत हुआ है कोर्ट तो वही जाएगा न, खैर जो व्यवस्था है उसी में आपको लड़ना है!!

1 day ago
user_Prasant kishor ki sena
Prasant kishor ki sena
Local Politician Mokameh, Patna•
1 day ago

जिसके साथ गलत हुआ है कोर्ट तो वही जाएगा न, खैर जो व्यवस्था है उसी में आपको लड़ना है!!

More news from बिहार and nearby areas
  • मोकामा में भागलपुर विधायक रोहित पांडे का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिला मंत्री संजीव कुमार मंगलम की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंगलम पानी प्लांट परिसर में स्वागत समारोह के बाद विधायक रोहित पांडे महादेव स्थान घाट स्थित शिव शक्ति महायज्ञ में शामिल हुए और पूजा-अर्चना की। मंच से संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यज्ञ से मन, तन और आत्मा की शुद्धि होती है तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने मोकामा के विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। मीडिया से बातचीत में रोहित पांडे ने संजीव कुमार मंगलम को अपना बड़ा भाई बताते हुए मोकामा से आत्मीय संबंध की बात कही। कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष राहुल रंजन सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    मोकामा में भागलपुर विधायक रोहित पांडे का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिला मंत्री संजीव कुमार मंगलम की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंगलम पानी प्लांट परिसर में स्वागत समारोह के बाद विधायक रोहित पांडे महादेव स्थान घाट स्थित शिव शक्ति महायज्ञ में शामिल हुए और पूजा-अर्चना की।
मंच से संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यज्ञ से मन, तन और आत्मा की शुद्धि होती है तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने मोकामा के विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
मीडिया से बातचीत में रोहित पांडे ने संजीव कुमार मंगलम को अपना बड़ा भाई बताते हुए मोकामा से आत्मीय संबंध की बात कही। कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष राहुल रंजन सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Vikrant kumar
    Vikrant kumar
    मोकामा, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • मोदी जी का केरल मिशन शुरू, फूड सिक्योरिटी तोड़ी गई राहुल गांधी बोले, ट्रैप डील के खिलाफ इंडि बंधन का प्रदर्शन, राहुल की सदस्यता रद्द हो चुनाव पर पाबंदी लगे निशीकांत की मांग, कांग्रेसी सांसदों का स्पीकर कक्ष में अभद्रता और वन नेशन वन इलेक्शन में जुड़े पूर्व न्यायाधीश.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर ....
    1
    मोदी जी का केरल मिशन शुरू, फूड सिक्योरिटी तोड़ी गई राहुल गांधी बोले, ट्रैप डील के खिलाफ इंडि बंधन का प्रदर्शन, राहुल की सदस्यता रद्द हो चुनाव पर पाबंदी लगे निशीकांत की मांग, कांग्रेसी सांसदों का स्पीकर कक्ष में अभद्रता और वन नेशन वन इलेक्शन में जुड़े पूर्व न्यायाधीश.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर ....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    पत्रकार Begusarai, Bihar•
    53 min ago
  • एनडीए सरकार समाज को तोड़ने के लिए यूजीसी बिल का इस्तेमाल कर रहे हैं. डॉ रंजन चौधरी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा. कॉलेज और विद्यालय और यूनिवर्सिटी में छात्रों को अलग-अलग करना चाह रही है वहीं सरकार....
    1
    एनडीए सरकार समाज को तोड़ने के लिए यूजीसी बिल का इस्तेमाल कर रहे हैं. डॉ रंजन चौधरी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा. कॉलेज और विद्यालय और यूनिवर्सिटी में छात्रों को अलग-अलग करना चाह रही है वहीं  सरकार....
    user_Md Navi Alam Begusarai India N
    Md Navi Alam Begusarai India N
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    1 hr ago
  • बेगूसराय- नीमाचांदपुरा थाना की पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी नीमाचांदपुरा थाना की पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि नीमाचांदपुरा थाना में 01 मोटरसाइकिल के चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान कर मोटरसाइकिल को बरामद करते हुए राजा कुमार एवं विकास कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
    1
    बेगूसराय- नीमाचांदपुरा थाना की पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
नीमाचांदपुरा थाना की पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि नीमाचांदपुरा थाना में 01 मोटरसाइकिल के चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान कर मोटरसाइकिल को बरामद करते हुए राजा कुमार एवं विकास कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    3 hrs ago
  • यू. जी. शी. वापस लो
    1
    यू. जी. शी. वापस लो
    user_Manisha Kumari jurnlist
    Manisha Kumari jurnlist
    Media company बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • पटना के गांधी मैदान में खादी महोत्सव मेले में, उमड़ी भीड़ पटना। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में इन दिनों खादी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है, जहां दूर-दूर से लोग पहुंचकर खादी और हस्तशिल्प उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं। मेले में खादी से बने ऊनी कपड़े, जैकेट, कुर्ता, साड़ी तथा सिल्क की आकर्षक साड़ियों की खूब मांग देखी जा रही है। खास बात यह है कि सभी स्टॉलों पर खादी वस्त्रों पर 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जिससे खरीदारों में खासा उत्साह है। महोत्सव में महात्मा गांधी के चरखे द्वारा सूत कातने और धागा बनाने की प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही कपड़ा बुनाई की मशीन भी प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आगंतुक खादी निर्माण की पारंपरिक विधि को नजदीक से देख रहे हैं और इसके इतिहास से भी परिचित हो रहे हैं। मेले में मिट्टी के बर्तन नई तकनीक से बनाने वाली मशीन का प्रदर्शन भी किया गया है, जो लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है। इसके अलावा मधुबनी से आई महिलाओं द्वारा मधुबनी पेंटिंग का सजीव प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसे लोग काफी सराह रहे हैं। खाने-पीने के शौकीनों के लिए भी मेले में तरह-तरह के व्यंजन, अचार, मधु, चिप्स और अन्य पारंपरिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और खेलकूद के साधन भी लगाए गए हैं। कुल मिलाकर गांधी मैदान का खादी महोत्सव खरीदारी, कला और संस्कृति का संगम बन गया है।
    4
    पटना के गांधी मैदान में खादी महोत्सव  मेले में, उमड़ी भीड़
पटना।
राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में इन दिनों खादी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है, जहां दूर-दूर से लोग पहुंचकर खादी और हस्तशिल्प उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं। मेले में खादी से बने ऊनी कपड़े, जैकेट, कुर्ता, साड़ी तथा सिल्क की आकर्षक साड़ियों की खूब मांग देखी जा रही है। खास बात यह है कि सभी स्टॉलों पर खादी वस्त्रों पर 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जिससे खरीदारों में खासा उत्साह है।
महोत्सव में महात्मा गांधी के चरखे द्वारा सूत कातने और धागा बनाने की प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही कपड़ा बुनाई की मशीन भी प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आगंतुक खादी निर्माण की पारंपरिक विधि को नजदीक से देख रहे हैं और इसके इतिहास से भी परिचित हो रहे हैं।
मेले में मिट्टी के बर्तन नई तकनीक से बनाने वाली मशीन का प्रदर्शन भी किया गया है, जो लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है। इसके अलावा मधुबनी से आई महिलाओं द्वारा मधुबनी पेंटिंग का सजीव प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसे लोग काफी सराह रहे हैं।
खाने-पीने के शौकीनों के लिए भी मेले में तरह-तरह के व्यंजन, अचार, मधु, चिप्स और अन्य पारंपरिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और खेलकूद के साधन भी लगाए गए हैं। कुल मिलाकर गांधी मैदान का खादी महोत्सव खरीदारी, कला और संस्कृति का संगम बन गया है।
    user_Munnu Singh
    Munnu Singh
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    12 hrs ago
  • बसंत गांव में श्री श्री 108 श्री रामधुनी यज्ञ का होगा आयोजन बसंत गांव में श्री श्री 108 श्री रामधुनी यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी बृहस्पतिवार की शाम 5:00 बजे गांव के समस्त ग्रामीणों ने दी। आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल बना हुआ है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार, 16 फरवरी को संध्या 5:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां एवं श्रद्धालु भाग लेंगे। इसके उपरांत रात्रि 9:00 बजे से 36 घंटे का अखंड रामधुनी यज्ञ प्रारंभ होगा, जिसमें लगातार राम नाम का संकीर्तन, पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारी सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत चौहान, गोलू कुमार, रजनीकांत, वार्ड पार्षद गणेश प्रसाद, साधु जी एवं अजीत कुमार के नेतृत्व में की जा रही है। सभी ग्रामीण मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता सकलदेव विंद के पहुंचने की सूचना है। ग्रामीणों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ उठाने की अपील की है।
    2
    बसंत गांव में श्री श्री 108 श्री रामधुनी यज्ञ का होगा आयोजन
बसंत गांव में श्री श्री 108 श्री रामधुनी यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी बृहस्पतिवार की शाम 5:00 बजे गांव के समस्त ग्रामीणों ने दी। आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल बना हुआ है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, 16 फरवरी को संध्या 5:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां एवं श्रद्धालु भाग लेंगे। इसके उपरांत रात्रि 9:00 बजे से 36 घंटे का अखंड रामधुनी यज्ञ प्रारंभ होगा, जिसमें लगातार राम नाम का संकीर्तन, पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
आयोजन की तैयारी सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत चौहान, गोलू कुमार, रजनीकांत, वार्ड पार्षद गणेश प्रसाद, साधु जी एवं अजीत कुमार के नेतृत्व में की जा रही है। सभी ग्रामीण मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं।
कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता सकलदेव विंद के पहुंचने की सूचना है। ग्रामीणों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ उठाने की अपील की है।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    16 hrs ago
  • मीडिया से बातचीत में विधायक ने संजीव कुमार मंगलम को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा, “भैया को मेरी हमेशा चिंता रहती है, इसी आत्मीय संबंध के कारण मैं लगातार मोकामा आता रहता हूं।” उन्होंने कहा कि मोकामा का ऐतिहासिक औद्योगिक महत्व रहा है और सरकार इस क्षेत्र को पुनः विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष राहुल रंजन, पूर्वी नगर अध्यक्ष चंदन कुमार, पंकज कुमार, बबलू कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    मीडिया से बातचीत में विधायक ने संजीव कुमार मंगलम को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा, “भैया को मेरी हमेशा चिंता रहती है, इसी आत्मीय संबंध के कारण मैं लगातार मोकामा आता रहता हूं।” उन्होंने कहा कि मोकामा का ऐतिहासिक औद्योगिक महत्व रहा है और सरकार इस क्षेत्र को पुनः विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष राहुल रंजन, पूर्वी नगर अध्यक्ष चंदन कुमार, पंकज कुमार, बबलू कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Vikrant kumar
    Vikrant kumar
    मोकामा, पटना, बिहार•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.