Shuru
Apke Nagar Ki App…
क्रिकेट का खेल गजब है, हर लोग को बेहद पसंद है। राइटर : इम्तियाज फोनवेल क्रिकेट का खेल गजब है दुनिया भर में खुब छाई है, वर्ल्ड कप आईपीएल टी 20 क्रिकेट खूब धूम मचाई है। शहर से लेकर गांव तक क्रिकेट का जुनून छाई है, क्रिकेट खेल नजर आता है क्रिकेट खूब धूम मचाई है। गांव के खेत खलियान में पटरा का बल्ला बनाई है, क्रिकेट मजे से खेल लेता है क्रिकेट खूब धूम मचाई है। टूटे और फूटे ईंटों का पिच पर विकेट बनाई है, कपड़ों का गेंद बना लेता है क्रिकेट खूब धूम मचाई है। लड़कियां क्रिकेट खेल रही है हिंदुस्तानी इतिहास रचाई है, विदेश में परचम लहरा रही है क्रिकेट खूब धूम मचाई है । दर्शकों को क्रिकेट का मैच मोबाइल टीवी पर दिखाई है, खिलाड़ी छक्का चौका मारते हैं क्रिकेट खूब धूम मचाई है।
Imtiyaj A Fonwel
क्रिकेट का खेल गजब है, हर लोग को बेहद पसंद है। राइटर : इम्तियाज फोनवेल क्रिकेट का खेल गजब है दुनिया भर में खुब छाई है, वर्ल्ड कप आईपीएल टी 20 क्रिकेट खूब धूम मचाई है। शहर से लेकर गांव तक क्रिकेट का जुनून छाई है, क्रिकेट खेल नजर आता है क्रिकेट खूब धूम मचाई है। गांव के खेत खलियान में पटरा का बल्ला बनाई है, क्रिकेट मजे से खेल लेता है क्रिकेट खूब धूम मचाई है। टूटे और फूटे ईंटों का पिच पर विकेट बनाई है, कपड़ों का गेंद बना लेता है क्रिकेट खूब धूम मचाई है। लड़कियां क्रिकेट खेल रही है हिंदुस्तानी इतिहास रचाई है, विदेश में परचम लहरा रही है क्रिकेट खूब धूम मचाई है । दर्शकों को क्रिकेट का मैच मोबाइल टीवी पर दिखाई है, खिलाड़ी छक्का चौका मारते हैं क्रिकेट खूब धूम मचाई है।
More news from बिहार and nearby areas
- टोटो चोरी की वारदात, पहिए और बैटरी खोलकर फरार हुए चोर संजय वर्मा नवादा जिले के थाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बक्सौती पंचायत के जेपी नगर में टोटो चोरी की एक घटना सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात करीब 2:00 बजे अज्ञात चोरों ने एक टोटो को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर टोटो को लेकर फरार हो गए, लेकिन कुछ दूरी पर जेपी नगर भट्ठा के समीप पहुंचकर उन्होंने टोटो के पिछले दोनों पहिए और बैटरी खोल ली तथा वाहन को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल थाली थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। बरामद टोटो को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद गांव वालों के हवाले कर दिया। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि चोरी की इस वारदात में एक स्थानीय व्यक्ति की संलिप्तता हो सकती है। ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर सरवन राम नामक व्यक्ति का नाम उजागर किया है, जो सिरापुर गांव का निवासी बताया जा रहा है और उसका संबंध अकबरपुर थाना क्षेत्र से बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बहाल हो सके।1
- मेसकौर (नवादा ) गुरुवार को प्रखंड अंतर्गत बिसीआईत पंचायत के बिसीआईत गांव में 10 मई 2026 से 16 मई 2026 तक होने वाले श्री श्री 1008 ब्रह्मा नारायण महायज्ञ हेतु ध्वजारोहण किया गया यज्ञ हेतु कलश यात्रा, पंचाग पूजन, ब्रह्म पूजन और मंडप प्रवेश का कार्यक्रम 10 मई 2026 को किया जाएगा 11 मई 2026 को बेदी पूजन, हवन और जलाधिवश, पुष्पधीवास और प्रवचन कार्यक्रम किया जाएगा यज्ञ शुरू होने के बाद सात दिनों तक निःशुल्क भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा मौके पर यज्ञ के यज्ञाधीश संजय पांडेय,नवलकिशोर केशरी, कैलाश प्रसाद, बच्चू प्रसाद यादव, बीरेंद्र यादव, बालेश्वर प्रसाद, पंकज शर्मा, कौशल चौधरी, बसंत प्रसाद, कैलाश यादव मौजूद रहे1
- वज़ीरगंज प्रखंड अंतर्गत घुरियावा पंचायत के कढ़उना गाँव में बीती रात महिला दुगोला का भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया, जहाँ देर रात तक हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होकर इस सांस्कृतिक महफ़िल का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उत्तर प्रदेश बनाम बिहार के बीच हुआ महामुकाबला रहा। इस रोमांचक दुगोला प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की मशहूर दुगोला गायिका निर्मला यादव और बिहार की चर्चित गायिका मनीषा राज के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। दोनों कलाकारों ने अपनी दमदार आवाज, भावपूर्ण प्रस्तुति और लोकगीतों की शानदार शैली से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्मला यादव ने अपनी पारंपरिक शैली और सुरों की गहराई से दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश की, वहीं मनीषा राज ने भी अपने जोश और लोकगीतों के अनोखे अंदाज से माहौल को और भी रंगीन बना दिया। एक के बाद एक पेश किए गए गीतों और सवाल जवाब के अंदाज में हुए दुगोला ने कार्यक्रम को बेहद रोमांचक बना दिया। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा। लोग देर रात तक तालियों और हूटिंग के साथ कलाकारों का हौसला बढ़ाते रहे। पूरा माहौल मानो लोक संस्कृति के रंग में रंग गया था, जहाँ हर कोई झूमता और गुनगुनाता नजर आया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में लोक संस्कृति को बढ़ावा देना और लोगों को एक मंच पर जोड़ना है। आयोजन की सफलता से उत्साहित ग्रामीणों ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम कराने की इच्छा जताई। कुल मिलाकर, कढ़उना गाँव में आयोजित यह महिला दुगोला कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने का एक शानदार उदाहरण भी प्रस्तुत किया।1
- Post by News Of Nawada1
- नवादा में नया चीनी मिल की स्थापना #गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार ने किया प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण #वारिसलीगंज प्रखंड के मकनपुर गांव में चिन्हित की गई है भूमि...!4
- बंदर तो पुलिस वाला का पिस्टल ले लिया1
- गोविंदपुर:- गोविंदपुर-बरेव मुख्य पथ पर बकसोती स्थित डाक स्थल के समीप बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब बालू लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा. इस घटना के बाद मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. छोटे से लेकर बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह थम गई. मिली जानकारी के अनुसार, बालू लदा कंटेनर गोविंदपुर के सकरी क्षेत्र से बालू भरकर नवादा की ओर जा रहा था. इसी दौरान बकसोती के पास चालक द्वारा वाहन को पीछे करने का प्रयास किया गया, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण कंटेनर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरा. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. जाम की वजह से राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कई लोग घंटों तक सड़क पर फंसे रहे. स्थिति को सामान्य करने के लिए कंटेनर में लदे बालू को धीरे-धीरे नीचे उतारा जा रहा था, ताकि वाहन को गड्ढे से बाहर निकाला जा सके और मार्ग को चालू किया जा सके.4
- Post by हेमन्त कुमार सिंह1