मृतक आश्रित कोटे में कथित दोहरे लाभ, आजीवन कारावास एवं नियुक्ति में अनियमितता के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग , लखनऊ 26 अगस्त 2026 जौनपुर के आर.एस. इंटर कॉलेज ककराही से जुड़े एक मामले में मृतक आश्रित कोटे का कथित रूप से दोहरा लाभ लेने, हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के बावजूद सरकारी पद पर बने रहने के आरोपों को लेकर निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। इस मामले को लेकर आर्यवर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ऋषि त्रिवेदी ने अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त करते हुए सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। श्री त्रिवेदी ने कहा कि यदि शिकायत में उठाए गए गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो इससे आमजन का सरकार एवं व्यवस्था के प्रति विश्वास प्रभावित हो सकता है। वहीं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुबोध श्रीवास्तव ने भी पीड़ित को तत्काल न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में उनका संगठन पीड़ित के साथ खड़ा है और संबंधित अधिकारियों से मामले में शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा है। शिकायतकर्ता राजेश कुमार तिवारी, निवासी ग्राम/पोस्ट-दमोदरा, थाना-रामपुर, तहसील-मड़ियाहूं, जिला-जौनपुर ने 26 जुलाई 2026 को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि लगातार शिकायत किए जाने के बावजूद अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायत के अनुसार, श्री दिनेश प्रताप सिंह, सहायक अध्यापक, आर.एस. इंटर कॉलेज ककराही, जौनपुर के संबंध में सरकारी नियमों के विपरीत पद पर बने रहने तथा मृतक आश्रित कोटे का कथित लाभ लेने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, आर. एस. इंटर कॉलेज ककराही में कार्यरत सहायक अध्यापक श्री रविनाथ सिंह की मृत्यु वर्ष 1987 में हुई थी। इसके बाद शिकायत में दिनेश प्रताप सिंह की 16 अक्टूबर 1992 को मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत सहायक लिपिक पद पर नियुक्ति किए जाने का उल्लेख है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में दिनेश प्रताप सिंह ने कथित रूप से प्रभाव एवं धनबल का इस्तेमाल करते हुए सहायक लिपिक पद छोड़कर उसी कॉलेज में 23 जुलाई 2003 को मृतक आश्रित के रूप में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति प्राप्त की। शिकायतकर्ता ने इस नियुक्ति को नियम विरुद्ध बताते हुए इसकी जांच की मांग की है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2004 में दिनेश प्रताप सिंह के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी की गई। शिकायत के अनुसार, इस मामले में 15 अप्रैल 2011 को जिला एवं सत्र न्यायालय, जौनपुर द्वारा दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। इसके अतिरिक्त शिकायत में उक्त हत्या प्रकरण में गैंगस्टर एक्ट लगाए जाने तथा 17 अक्टूबर 2024 को गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में सजा सुनाए जाने और आरोपी को जेल भेजे जाने का भी उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि वर्तमान में उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के बावजूद संबंधित व्यक्ति के सरकारी पद पर बने रहने की स्थिति की जांच आवश्यक है। शिकायत में नियुक्ति से संबंधित विभागीय स्तर पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायत में वर्तमान प्रबंधक द्वारा गठित जांच के बाद दिनेश प्रताप सिंह की नियुक्ति को कथित रूप से फर्जी पाए जाने तथा अग्रिम कार्रवाई के लिए मामला दिनांक 25-11-2025 को माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भेजे जाने का भी दावा किया गया है। साथ ही सहायक अध्यापक पद पर बने रहने और वेतन प्राप्त करने के संबंध में भी जांच की मांग की गई है। शिकायत के अनुसार, संबंधित शिक्षक की वरिष्ठता सूची में 12वां स्थान होने के बावजूद उन्हें कथित रूप से नियमों के विपरीत प्रभारी प्रधानाचार्य बनाए जाने पर भी सवाल उठाए गए हैं। इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक एवं शिक्षा विभाग को भेजे गए पत्रों का कॉलेज प्रशासन द्वारा जवाब नहीं दिए जाने का भी शिकायत में उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता ने सक्षम अधिकारियों से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष, उच्चस्तरीय एवं समयबद्ध जांच कराई जाए और जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही यदि सरकारी सेवा में नियुक्ति अथवा वेतन प्राप्त करने में अनियमितता सिद्ध होती है तो अनुचित रूप से प्राप्त वेतन की धनराशि ब्याज सहित वसूल की जाए। शिकायतकर्ता ने अपने प्रार्थना पत्र के साथ संबंधित दस्तावेज एवं साक्ष्य प्रस्तुत किए जाने का उल्लेख करते हुए सरकार एवं संबंधित विभाग से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता राजेश कुमार तिवारी ग्राम/पोस्ट-दमोदरा, थाना-रामपुर तहसील-मड़ियाहूं, जिला-जौनपुर पिन कोड-222137 मोबाइल-9632792102 9936702102 नोटः यह प्रेस विज्ञप्ति शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत शिकायत/प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों एवं उसमें उल्लिखित तथ्यों पर आधारित है।

- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के लिए की बड़ी घोषणा 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त रोडवेज यात्रा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। 29 अगस्त के बाद 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिला यात्रियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दिए जाने की बात कही गई है। इस सुविधा के तहत पात्र महिला यात्री रोडवेज बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश की वरिष्ठ महिला यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अधिकृत योजना, पात्रता और लागू होने की तारीख से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश परिवहन विभाग की ओर से जारी किए जाएंगे।1
- सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं की प्रतिभा प्रदर्शन में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक संस्कार और संस्कृति के साथ मजबूत राष्ट्र की नींव का आधार हैं बेटियाँ लखनऊ। विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव -4 कार्यक्रम के अंतर्गत आज जानकीपुरम स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में हुये प्रतिभा प्रदर्शन कार्यक्रम में छात्राओं ने भारतीय संस्कृति और संस्कार से प्रेरित अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जनविकास महासभा के अध्यक्ष एवं सोक्ट के महासचिव पंकज तिवारी ने विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव के अंतर्गत सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में आयोजित कार्यशाला के दौरान कहा कि बेटियाँ भारत की संस्कृति और संस्कार के साथ मजबूत राष्ट्र निर्माण में भारत की मजबूत आधारशिला हैं इसलिए बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने में संपूर्ण समाज को प्रयास करना चाहिये। इस अवसर पर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या सुधा तिवारी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुये कहा कि कि विद्यालय की छात्राओं को संयुक्त परिवार के महत्व बताने के साथ साथ उनके दादा-दादी, नाना-नानी को भी विद्यालय में आमंत्रित किया जाता है जिससे बच्चे अपने परिवार के संस्कारों की जड़ो से सदैव जुड़े रहे इसके साथ ही श्रीमती सुधा तिवारी ने कहा कि प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का ना केवल सर्वागीण विकास होता है वरन उनके अन्दर पढ़ाई के दौरान होने वाला तनाव भी कम होता है। इस अवसर पर विद्यालय की झरना यादव ने स्वरचित कविता - आओ विद्यार्थियों मिलकर एक उत्सव मनाए, अपनी प्रतिभा से अपनी पहचान बनाए, ये मंच मिला है तो कुछ करके दिखाए, जग में अपना नाम कमाए। सुरों से सुर मिलाकर कुछ गीत सजाये, अपनी प्रतिभा से अपनी पहचान बनाए। कुछ करके दिखाने का,ये समय कभी ना गंवाये, अपनी प्रतिभा से अपनी पहचान बनायें प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सोक्ट के महामंत्री व जनविकास महासभा के अध्यक्ष एवं सोक्ट के महासचिव पंकज तिवारी व परी पुस्तक केन्द्र के प्रमुख एवं जनविकास महासभा के महामंत्री अजय यादव, संगठन मंत्री दिव्या शुक्ला, सोक्ट की कोषाध्यक्ष जूही सहित विद्यालय के रिचा गोस्वामी, स्नेहा दीक्षित, रमा बाजपेई, स्मृति बिसारिया, निधि रॉय, झरना यादव सहित सहित लगभग 300 छात्राओं भाग लिया। अंत में सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण तथा नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया गया।4
- लखनऊ में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर खुशी और अकीदत का माहौल देखने को मिला। बालागंज क्षेत्र के मौजम नगर स्थित वार्ड गढ़ी पीर खां में खुशी फाउण्डेशन की ओर से मिलाद शरीफ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान लोगों में बिरयानी, चाऊमीन और चाय आदि का वितरण किया गया। खुशी फाउण्डेशन की ओर से इस नेक कार्य में सहयोग करने वाले सभी सम्मानित साथियों का दिल से शुक्रिया अदा किया गया।1
- लखनऊ। पारा की शुभम सिटी में चोरों का आतंक, हाथ में असलहा लेकर घूमता युवक सीसीटीवी में कैद हंसखेड़ा की शुभम सिटी में चोरी की घटनाओं से दहशत हाथ में असलहा लेकर घूमता संदिग्ध युवक सीसीटीवी में कैद देर रात संदिग्ध की हरकतों से कॉलोनी में मचा हड़कंप सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस गश्त पर उठे सवाल सुरक्षा को लेकर कॉलोनीवासियों में बढ़ी चिंता लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश में जुटी।1

- लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर महिला स्वावलंबन और सशक्तीकरण की प्रेरणास्रोत रही हैं। इसीलिए 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा योजना का नाम ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ रखा गया है।1
- रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, 27,28 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा लखनऊ। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं, बेटियों और बहनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी सौगात दी है। 27, 28 और 29 अगस्त 2026 को महिलाएं अपने एक सहयात्री के साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। सरकार के इस फैसले का उद्देश्य रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों को अपने भाइयों तक सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से पहुंचने में मदद करना है। इस दौरान महिला यात्री के साथ एक सहयात्री को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी दिए हैं। **रक्षाबंधन पर योगी सरकार की ओर से बहनों के लिए यह विशेष सुविधा तीन दिनों तक लागू रहेगी। और एक नई स्कीम लागू किया गया है उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष की महिला के लिए निशुल्क सुविधा लागू की गई **1
- लखनऊबीकेटी थाना क्षेत्र में एक्सीडेंट की सूचना राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय के पास हाईवे पर खड़े अज्ञात वाहन में पीछे से डीसीएम चालक ने मारी टक्कर चालक घायल आगे खड़ा अज्ञात वाहन फरार मौके पर बीकेटी पुलिस ने पहुंच कर ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाल कर राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया जानकारी के अनुसार ड्राइवर नशे में इलाज जारी खतरे से बाहर1