Shuru
Apke Nagar Ki App…
भोपाल की प्राइम लोकेशन पर योगदूत योगा सेंटर का शुभारंभ पूजन कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। यह केंद्र शहरवासियों को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।
Vineet Raghuwanshi
भोपाल की प्राइम लोकेशन पर योगदूत योगा सेंटर का शुभारंभ पूजन कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। यह केंद्र शहरवासियों को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की जा रही है। बैठक में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, भोजपुरी विधायक श्री सुरेंद्र पटवा, श्री रामपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीना, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, जनपद अध्यक्ष सांची श्रीमती अर्चना पोर्ते, श्री राकेशशर्मा सहित जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्यगण तथा कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा, एसपी श्री आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित है2
- मध्य प्रदेश में सरकारी योजना के तहत बने तालाब कुछ ही सालों में बदहाल हो गए हैं। वहीं, राजाओं के समय के सदियों पुराने तालाब आज भी मजबूती से टिके हुए हैं। यह स्थिति आधुनिक निर्माण की गुणवत्ता और टिकाऊपन पर गंभीर सवाल खड़े करती है।1
- मध्य प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रभारी मंत्री ने रायसेन के पुरन तालाब की सफाई में श्रमदान किया। इस पहल से जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्थानीय लोगों को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया।1
- मध्य प्रदेश के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने रायसेन स्थित पूरन तालाब में श्रमदान किया। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कार्यक्रम में भाग लिया और जल संरक्षण का संदेश दिया।1
- भोपाल में एक नए योगा सेंटर का कथा पूजन के साथ भव्य शुभारंभ किया गया। यह सेंटर शहर के लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने में मदद करेगा। स्थानीय निवासियों को योग और ध्यान का नया केंद्र मिलेगा।1
- नटेरन तहसील के पमरिया चौराहे पर किसानों ने तो तुलाई न होने पर लगाया जाम स्लग : चक्काजाम - नटेरन तहसील के पमरिया चौराहे पर किसानों ने तो तुलाई न होने पर लगाया जाम - वरदाना ना होने की वजह से पिछले कई दिनों से किस हो रहे हैं परेशान आज फूटा गुस्सा लोकेशन विदिशा एंकर : गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया के दौरान किसानों को विभिन्न तुलाई केदो पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ताजा मामला नटेरन तहसील के ग्राम पमरिया के पास सामने आया, यह वेयरहाउस पर बनाए गए तुलाई केंद्र पर बारदाना न होने की वजह से उपार्जन कार्य प्रभावित हो रहा है। चार-पांच दिनों से किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। आज उनका सर्व जवाब दे गया, किसानों ने सड़क पर उतर कर चक्काजाम कर दिया। किसानों ने बताया कि कई दिनों से यहां पर पड़े हुए हैं लेकिन तुलाई का काम नहीं हो रहा, स्लॉट बुकिंग होने के बावजूद तुलाई नहीं कराई जा रही ज्यादा समय होने पर स्लाॅट का समय खत्म हो जाएगा। उन्हें नए सिरे से फिर बुकिंग के लिए परेशान होना पड़ेगा यह भी कहा कि 2 दिन पहले एसडीएम और एक दिन पहले तहसीलदार ने आकर आश्वासन दिया था लेकिन आज भी कोई समस्या हल नहीं हुई इसलिए किसानो को सड़क पर उतरना पडा3
- भोपाल , मध्यप्रदेश भोपाल में पट्टे की जमीन पर खूनी संघर्ष *डबल फाटक झुग्गी में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दोनों पक्षों पर FIR दर्ज* भोपाल । राजधानी भोपाल के मंगलवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत डबल फाटक झुग्गी इलाके में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।=पुलिस के अनुसार फरियादिया साबरा बी सिद्दीकी, पति शोएब सिद्दीकी, उम्र 40 वर्ष निवासी डबल फाटक झुग्गी ने अपने मौसेरे भाई अल्ताफ उर्फ रेहान के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि डबल फाटक ओवरब्रिज के नीचे मोहम्मद राजिक की फर्नीचर दुकान है और पुरानी जमीन बेचने के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही है। फरियादिया के मुताबिक 4 मई 2026 की रात करीब 9 बजे मोहम्मद राजिक कथित रूप से दुकान के सामने खड़े होकर गाली-गलौज कर रहा था। जब वह और उसका मौसेरा भाई अल्ताफ उर्फ रेहान इसका विरोध करने पहुंचे तो आरोप है कि राजिक दुकान से डंडा लेकर आया और मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर साबरा बी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसके माथे, कमर, हाथ और पैर में चोटें आईं। वहीं अल्ताफ उर्फ रेहान के घुटनों, पैर, कमर और हाथ में चोट लगने की बात कही गई है। शिकायत में जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि डबल फाटक झुग्गी में शासकीय जमीन से जुड़े विवाद के चलते दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, जो बाद में मारपीट में बदल गई। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया है तथा दोनों पक्षों की शिकायत पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बाइट__ आरोपकर्ता महिला बाइट____ अजय कुमार सोनी थाना प्रभारी मंगलवारा1
- प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार आज दिनांक 09 मई 2026 को रायसेन स्थित पूरन तालाब पहुंचेंऔर यहां जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए एवं पूर्ण तालाब में श्रमदान किया। इस इसअवसर पर सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, भोजपुरी विधायक श्री सुरेंद्र पटवा, श्री रामपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीना, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, जनपद अध्यक्ष सांची श्रीमती अर्चना पोर्ते, श्री राकेशशर्मा, कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा, एसपी श्री आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।2