Shuru
Apke Nagar Ki App…
मगलपुर थाना क्षेत्र में शादी तय होने के बाद युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री की शादी तय हो चुकी थी और मई माह में विवाह होना था। आरोप है कि 16 अप्रैल को दिन करीब 11 बजे उसकी पुत्री कपड़ा सिलवाने के लिए घर से निकली थी, तभी रूरा निवासी अभिषेक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक ने सोमवार शाम करीब 6 बजे बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
मगलपुर थाना क्षेत्र में शादी तय होने के बाद युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री की शादी तय हो चुकी थी और मई माह में विवाह होना था। आरोप है कि 16 अप्रैल को दिन करीब 11 बजे उसकी पुत्री कपड़ा सिलवाने के लिए घर से निकली थी, तभी रूरा निवासी अभिषेक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक ने सोमवार शाम करीब 6 बजे बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के लौवा गांव के पास सिकंदरा-झींझक मार्ग पर रविवार शाम एक कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार शिवम कुमार और उसका एक साथी घायल हो गए, जबकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार शिवम मंगलपुर की ओर जा रहा था, जबकि कार सिकंदरा की की ओर जा रही थी। फिलहाल इस हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। मंगलपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक कमलेश यादव ने सोमवार सुबह करीब 8बजे बताया कि अभी तक घायलों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- औरैया। क्षेत्र के ग्राम सुरान में अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह के निर्देशन में फायरमैन गौरव शाक्य, गजेंद्र सिंह व विशाल कुमार की टीम ने गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया। टीम ने ग्रामीणों को घरों, खेतों और बिजली उपकरणों से लगने वाली आग से बचाव के तरीके बताए। आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने और सतर्क रहने की अपील की गई। बड़े स्तर पर आग से बचाव और सुरक्षा उपायों की जानकारी देने के साथ पंपलेट भी वितरित किए गए।1
- गजनेर में टायर फैक्ट्री में भीषण आग, 9 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, लाखों का नुकसान गजनेर थाना क्षेत्र के बिलसराया गांव स्थित एक पुरानी टायर फैक्ट्री में शनिवार रात करीब 10 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 9 घंटे में रविवार सुबह 7 बजे आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में फैक्ट्री का एक मशीन ऑपरेटर झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से करीब 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।1
- *जनपद में ब्राह्मण समाज और परशुराम सेवा समिति द्वारा भगवान परशुराम जयंती पर निकाली गई विशाल एवं भव्य शोभायात्रा, यूजीसी विरोध के नेतृत्वकर्ता पंडित अनिल मिश्रा एडवोकेट भी हुई यात्रा में हुए शामिल*1
- औरैया परशुराम जयंती पर , सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब—शोभायात्रा बनी ऐतिहासिक1
- अमावता में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 57 मरीजों का सफलता पूर्वक उपचार हुआ। औरैया जिले की तहसील अजीतमल क्षेत्र के ग्राम अमावता में स्थित श्रीमती रानी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। शिविर में कुल 57 मरीजों का विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परीक्षण किया गया और उन्हें निशुल्क उपचार प्रदान किया गया। शिविर के दौरान मरीजों को दवाइयों के साथ-साथ ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड जैसी आवश्यक जांच सुविधाएं भी बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराई गईं। विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जांच कर उचित परामर्श दिया। इस दौरान डॉ. रिचा त्रिवेदी (जनरल सर्जन), डॉ. रश्मि यादव (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. आर. शाक्य (एमडी मेडिसिन), डॉ. एस. आलम (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. अजय कुमार (एमबीबीएस) और डॉ. विवेक सिंह सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। शिविर में सामान्य रोग, महिला रोग, हड्डी रोग सहित कई बीमारियों की जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं, जबकि गंभीर मरीजों को आगे के उपचार के लिए विशेष सलाह दी गई। इस अवसर पर संरक्षक दिनेश सेंगर ने लोगों से अपील की कि वे ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाएं और समय-समय पर अपनी जांच कराते रहें, जिससे बीमारियों की समय रहते पहचान हो सके।1
- सिकंदरा विधानसभा में बेटी बनकर उभरीं दीक्षा यादव, हर दुख-सुख में रहती हैं साथ सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों एक नाम तेजी से लोगों के बीच चर्चा में है—दीक्षा यादव। क्षेत्र के लोग उन्हें बेटी की तरह मानते हैं, जो हर दुःख-सुख में साथ खड़ी नजर आती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि किसी परिवार में बीमारी हो, आर्थिक समस्या हो या सामाजिक आयोजन—दीक्षा यादव हर मौके पर पहुंचकर सहयोग करने का प्रयास करती हैं। जरूरतमंद परिवारों की मदद, सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता और गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनना उनकी पहचान बनता जा रहा है। हाल ही में उनकी अगुवाई में सामाजिक संस्था एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति के माध्यम से संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गढ़िया में श्मशान घाट तक जाने वाले रास्ते का निर्माण कराया गया। वर्षों से रास्ते के अभाव में ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। रास्ता बन जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और उनके प्रति आभार जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दीक्षा यादव एक ऐसी समाजसेवी के रूप में उभरी हैं जो बिना भेदभाव के हर वर्ग के लोगों के बीच सक्रिय रहती हैं। क्षेत्र में जनहित कार्यों और सामाजिक पहलों के कारण लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीण उन्हें सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि परिवार की बेटी मानते हैं जो हर समय उनके साथ खड़ी दिखाई देती हैं।1
- *पवन पर्व अक्षय तृतीय के अवसर पर समाजसेवियों द्वारा नारायणपुर चुंगी पर बांटा गया शर्बत*1
- भीषण गर्मी का कहर: राहत के लिए पानी में लेटा कुत्ता, इंसान ही नहीं पशु भी बेहाल झींझक क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी ने इंसानों के साथ-साथ पशुओं की भी हालत खराब कर दी है। तापमान बढ़ने के कारण जहां लोग छांव और ठंडे स्थानों की तलाश में हैं, वहीं बेजुबान जानवर भी राहत पाने के लिए हर संभव कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसमें एक कुत्ता गर्मी से राहत पाने के लिए हैंडपंप के पास जमा पानी में लेटा हुआ दिखा। तेज धूप और गर्म जमीन से बचने के लिए उसने पानी को ही अपना सहारा बना लिया।1