logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

7 hrs ago
user_Sugirv Kushwha
Sugirv Kushwha
Financial Analyst उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन में पुलिस ने शातिर बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, पकड़े गए बाइक चोरों के कब्जे से चोरी की दो बाइकें हुई बरामद, जालौन और मध्यप्रदेश में बाइक चोरी की वारदातों को चोरों ने दिया था अंजाम, पुलिस ने दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर भेजा जेल, जालौन की कोंच कोतवाली पुलिस ने की बाइक चोरों की गिरफ्तारी।
    1
    जालौन में पुलिस ने शातिर बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, पकड़े गए बाइक चोरों के कब्जे से चोरी की दो बाइकें हुई बरामद, जालौन और मध्यप्रदेश में बाइक चोरी की वारदातों को चोरों ने दिया था अंजाम, पुलिस ने दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर भेजा जेल, जालौन की कोंच कोतवाली पुलिस ने की बाइक चोरों की गिरफ्तारी।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • Post by Sugirv Kushwha
    1
    Post by Sugirv Kushwha
    user_Sugirv Kushwha
    Sugirv Kushwha
    Financial Analyst उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जालौन शमशान में मिले युवक के शव का मामला-- मृतक के परिजनों ने लगाया युवक की हत्या का आरोप, घर से ले जाकर शराब पिलाकर हत्या का आरोप, मुहल्ले के ही युवक व साथियों पर हत्या का आरोप, मृतक के परिजनों ने एएसपी को सौंपा शिकायती पत्र, बीती 13 फरवरी को शमशान में मिला था युवक का शव, उरई कोतवाली क्षेत्र के बघौरा इलाके का मामला। सुनिए क्या कह रहे हैं लोग
    2
    जालौन
शमशान में मिले युवक के शव का मामला--
मृतक के परिजनों ने लगाया युवक की हत्या का आरोप,
घर से ले जाकर शराब पिलाकर हत्या का आरोप,
मुहल्ले के ही युवक व साथियों पर हत्या का आरोप,
मृतक के परिजनों ने एएसपी को सौंपा शिकायती पत्र,
बीती 13 फरवरी को शमशान में मिला था युवक का शव,
उरई कोतवाली क्षेत्र के बघौरा इलाके का मामला।
सुनिए क्या कह रहे हैं लोग
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *🌿 श्री कृष्ण कहते हैं 🌿* ✨ "*आशा* और *विश्वास* कभी गलत नहीं होते..!! ये हम पर निर्भर करता है कि, हमने *आशा* किससे की और *विश्वास* किस पर किया..!!" 🌸 *--------------------------------* *❤️ True 👍 False*
    1
    *🌿 श्री कृष्ण कहते हैं 🌿*  
✨ "*आशा* और *विश्वास* कभी गलत नहीं होते..!!  
ये हम पर निर्भर करता है कि,  
हमने *आशा* किससे की और  
*विश्वास* किस पर किया..!!" 🌸  
*--------------------------------*  
*❤️ True 👍 False*
    user_Shashi Ramnaresh Ojha
    Shashi Ramnaresh Ojha
    Photographer जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Sunil Sunil
    1
    Post by Sunil Sunil
    user_Sunil Sunil
    Sunil Sunil
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लखनऊ विधानसभा में गूंजे उरई-जालौन की समस्याओं के मुद्दे लखनऊ। आज विधानसभा सदन में उरई-जालौन विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर जोरदार ढंग से आवाज उठाई गई। गौरी शंकर वर्मा ने सदन में अपने विचार रखते हुए क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं, अधूरे विकास कार्यों और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था एवं नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विधायक ने कहा कि उरई-जालौन क्षेत्र के समुचित विकास के लिए ठोस एवं त्वरित कदम उठाए जाना आवश्यक है, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। सदन में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने सरकार से मांग की कि क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं को गति दी जाए तथा लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराया जाए। विधायक के इस प्रयास से क्षेत्रवासियों में आशा की नई किरण जगी है और लोगों ने उम्मीद जताई है कि विधानसभा में उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई होगी।
    1
    लखनऊ विधानसभा में गूंजे उरई-जालौन की समस्याओं के मुद्दे
लखनऊ। आज विधानसभा सदन में उरई-जालौन विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर जोरदार ढंग से आवाज उठाई गई। गौरी शंकर वर्मा ने सदन में अपने विचार रखते हुए क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं, अधूरे विकास कार्यों और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था एवं नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विधायक ने कहा कि उरई-जालौन क्षेत्र के समुचित विकास के लिए ठोस एवं त्वरित कदम उठाए जाना आवश्यक है, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
सदन में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने सरकार से मांग की कि क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं को गति दी जाए तथा लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराया जाए।
विधायक के इस प्रयास से क्षेत्रवासियों में आशा की नई किरण जगी है और लोगों ने उम्मीद जताई है कि विधानसभा में उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई होगी।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • स्थान -जालौन रिपोर्ट -सुनील सिंह उर्फ़ भीम राजावत Mo. 9628800458 स्लग -72 घंटे में हत्या का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार भाई निकला हत्यारा एंकर -नदीगांव पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक जालौन के कुशल नेतृत्व में एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना नदीगांव पुलिस ने हत्या की सनसनीखेज घटना का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामला क्या था? दिनांक 14 फरवरी 2026 को थाना नदीगांव में वादिनी श्रीमती रामवती ने अपने पुत्र राघवेन्द्र के अपहरण कर हत्या किए जाने के संबंध में 8 आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी थी। इस पर मु0अ0सं0 21/2026 धारा 140(1)/103(1)/238/61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। मृतक के शव का पंचायतनामा एवं भौतिक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई फील्ड यूनिट टीम द्वारा की गई। तीन टीमों का गठन, त्वरित कार्रवाई घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया। विवेचना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर कृष्णपाल उर्फ कुलदीप पुत्र घनश्याम निवासी ग्राम सराय थाना पूंछ, जिला झांसी सहित 6 आरोपियों की संलिप्तता पाई गई। बरामदगी गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से— एक हुण्डई औरा कार (सफेद रंग) एक एक्टिवा स्कूटी एक अवैध पिस्टल व दो जिंदा कारतूस (.32 बोर) दो डाटा केबल एक मफलर एक थैला जिसमें SIR से संबंधित सरकारी दस्तावेज बरामद होने पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। पूछताछ में हुआ खुलासा मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ कुलदीप ने पूछताछ में बताया कि वह जुआ खेलने का आदी है और उस पर कई लोगों का कर्ज हो गया था। मृतक राघवेन्द्र से भी उसने रुपये उधार लिए थे, जिसे लेकर मृतक लगातार पैसे वापस मांग रहा था। आरोपियों ने पैसे देने के बहाने राघवेन्द्र को बुलाया और कार से अपने साथ ले गए। वहां एक महिला मित्र के साथ मृतक के आपत्तिजनक वीडियो/फोटो बनाकर उसे दबाव में लाने की कोशिश की गई, ताकि वह उधार की मांग न करे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आवेश में आकर आरोपियों ने मोबाइल डाटा केबल व मफलर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को दतिया-सेवड़ा मार्ग पर झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है। बाईट -sp दुर्गेश कुमार सिंह
    1
    स्थान -जालौन 
रिपोर्ट -सुनील सिंह उर्फ़ भीम राजावत 
Mo. 9628800458
स्लग -72 घंटे में हत्या का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार भाई निकला हत्यारा 
एंकर -नदीगांव पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई
उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक जालौन के कुशल नेतृत्व में एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना नदीगांव पुलिस ने हत्या की सनसनीखेज घटना का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
मामला क्या था?
दिनांक 14 फरवरी 2026 को थाना नदीगांव में वादिनी श्रीमती रामवती ने अपने पुत्र राघवेन्द्र के अपहरण कर हत्या किए जाने के संबंध में 8 आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी थी। इस पर मु0अ0सं0 21/2026 धारा 140(1)/103(1)/238/61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
मृतक के शव का पंचायतनामा एवं भौतिक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई फील्ड यूनिट टीम द्वारा की गई।
तीन टीमों का गठन, त्वरित कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया। विवेचना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर कृष्णपाल उर्फ कुलदीप पुत्र घनश्याम निवासी ग्राम सराय थाना पूंछ, जिला झांसी सहित 6 आरोपियों की संलिप्तता पाई गई।
बरामदगी
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से—
एक हुण्डई औरा कार (सफेद रंग)
एक एक्टिवा स्कूटी
एक अवैध पिस्टल व दो जिंदा कारतूस (.32 बोर)
दो डाटा केबल
एक मफलर
एक थैला जिसमें SIR से संबंधित सरकारी दस्तावेज
बरामद होने पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है।
पूछताछ में हुआ खुलासा
मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ कुलदीप ने पूछताछ में बताया कि वह जुआ खेलने का आदी है और उस पर कई लोगों का कर्ज हो गया था। मृतक राघवेन्द्र से भी उसने रुपये उधार लिए थे, जिसे लेकर मृतक लगातार पैसे वापस मांग रहा था।
आरोपियों ने पैसे देने के बहाने राघवेन्द्र को बुलाया और कार से अपने साथ ले गए। वहां एक महिला मित्र के साथ मृतक के आपत्तिजनक वीडियो/फोटो बनाकर उसे दबाव में लाने की कोशिश की गई, ताकि वह उधार की मांग न करे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आवेश में आकर आरोपियों ने मोबाइल डाटा केबल व मफलर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को दतिया-सेवड़ा मार्ग पर झाड़ियों में फेंक दिया।
पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है।
बाईट -sp दुर्गेश कुमार सिंह
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जालौन में रमजान माह को लेकर एसडीएम ने मस्जिदों का किया निरीक्षण, एसडीएम ने पुलिस और नगरपालिका, बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण, मस्जिद के आसपास गंदगी मिलने पर एसडीएम ज्योति सिंह ने जताई नाराजगी, एसडीएम ने कई वार्डों और तमाम मस्जिदों का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, रमजान माह के सफाई, रोशनी और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए, सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों को एसडीएम और पुलिस प्रशासन ने दी कड़ी चेतावनी, जालौन के कोंच नगर का मामला..!!
    1
    जालौन में रमजान माह को लेकर एसडीएम ने मस्जिदों का किया निरीक्षण, एसडीएम ने पुलिस और नगरपालिका, बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण, मस्जिद के आसपास गंदगी मिलने पर एसडीएम ज्योति सिंह ने जताई नाराजगी, एसडीएम ने कई वार्डों और तमाम मस्जिदों का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, रमजान माह के सफाई, रोशनी और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए, सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों को एसडीएम और पुलिस प्रशासन ने दी कड़ी चेतावनी, जालौन के कोंच नगर का मामला..!!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.