प्रेम प्रसंग में युवती ने SP कार्यालय के बाहर पीया कीटनाशक पुलिस कर्मियों ने पहुंचाया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज खबर देवरिया जिले से है जहां प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवती ने एसपी कार्यालय के बाहर कीटनाशक पी लिया बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी के खिलाफ शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थी, युवती ने कार्यालय के बाहर कीटनाशक पी लिया मौके पर हड़कंप मच गया और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में युवती को मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का उसी गांव के एक युवक से कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती शादी की जिद पर अड़ी थी, लेकिन युवक और उसके परिजन शादी से इनकार कर रहे थे आरोप है कि युवती ने इस मामले की शिकायत कई बार थाने और महिला थाने में भी की थी, लेकिन सुनवाई नहीं होने से परेशान होकर आज वह एसपी कार्यालय पहुंची थी। फिलहाल परिजनों की तहरीर के आधार पर रामपुर कारखाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। कैमरे पर परिवार का कोई सदस्य बोलने को तैयार नहीं हुआ। को सिटी ने बताया की ममला प्रेम प्रसंग का था एसपी कार्यलय के बहार युवती ने किटनाशक पी लिया है इलाज के लिए उसकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ।
प्रेम प्रसंग में युवती ने SP कार्यालय के बाहर पीया कीटनाशक पुलिस कर्मियों ने पहुंचाया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज खबर देवरिया जिले से है जहां प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवती ने एसपी कार्यालय के बाहर कीटनाशक पी लिया बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी के खिलाफ शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थी, युवती ने कार्यालय के बाहर कीटनाशक पी लिया मौके पर हड़कंप मच गया और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में युवती को मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का उसी गांव के एक युवक से कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती शादी की जिद पर अड़ी
थी, लेकिन युवक और उसके परिजन शादी से इनकार कर रहे थे आरोप है कि युवती ने इस मामले की शिकायत कई बार थाने और महिला थाने में भी की थी, लेकिन सुनवाई नहीं होने से परेशान होकर आज वह एसपी कार्यालय पहुंची थी। फिलहाल परिजनों की तहरीर के आधार पर रामपुर कारखाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। कैमरे पर परिवार का कोई सदस्य बोलने को तैयार नहीं हुआ। को सिटी ने बताया की ममला प्रेम प्रसंग का था एसपी कार्यलय के बहार युवती ने किटनाशक पी लिया है इलाज के लिए उसकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ।
- देवरिया जनपद में अपराध पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना और एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के दो ई-रिक्शा समेत भारी मात्रा में उपकरण और बैटरियां बरामद की गई हैं। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कसया ढाले के पास माल गोदाम के नजदीक छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रशांत कुमार उर्फ सन्नी, बृजमोहन प्रसाद, सुधीर सिंह उर्फ गोल्डेन और रौनक शाह के रूप में हुई है। ये सभी आसपास के क्षेत्रों के निवासी हैं और मिलकर ई-रिक्शा चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से दो चोरी के ई-रिक्शा (UP 52AT 5948 और UP 52BT 6266), 8 बैटरियां, 4 इलेक्ट्रॉनिक मोटर, 4 कंट्रोलर, 7 चार्जर और 31 बैटरियां बरामद की हैं, जिनके सीरियल नंबर आरोपियों द्वारा खुरच दिए गए थे। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सुनसान स्थानों से ई-रिक्शा चोरी करते थे और बाद में उनके पार्ट्स व बैटरियां बेचकर पैसे आपस में बांट लेते थे। पकड़े जाने के डर से वे बैटरियों के सीरियल नंबर मिटा देते थे। बरामद ई-रिक्शा के संबंध में पहले से ही कोतवाली थाना में मुकदमे दर्ज थे, जिनका अब सफल अनावरण हो गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफलता में कोतवाली थाना और एंटी थेफ्ट टीम के कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।1
- *एक युवती द्वारा कीटनाशक खा लिये जाने संबंधी प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी का बयान.1
- Post by विजय कुमार1
- देवरियाजनपद में पुलिस और मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम ने गुरुवार को देवरिया में कई स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में कई जोड़ों को हिरासत में लिया गया। जानकारी के अनुसार, सदर सीओ संजय कुमार रेड्डी, मजिस्ट्रेट रत्नेश यादव, सदर कोतवाल राकेश कुमार राय तथा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने पूर्वां देवरिया–गोरखपुर रोड , रुद्रपुर मोड़ सहित अन्य कई जगहों पर छापेमारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतों के आधार पर की गई है। सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि जनपद में अवैध और अनैतिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।2
- पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली व एन्टी थेप्ट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 09.04.2026 की प्रातःकाल मुखबिर की सूचना पर कसया ढाले के दाहिने माल गोदाम के पास से 04 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः 1.प्रशान्त कुमार उर्फ सन्नी पुत्र विष्णु दयाल प्रसाद, निवासी परसिया अहिर थाना कोतवाली जनपद देवरिया, 2.बृजमोहन प्रसाद पुत्र ओम प्रकाश प्रसाद निवासी जिरासो थाना भाटपाररानी जनपद देवरिया, 3.सुधीर सिंह उर्फ गोल्डेन पुत्र तेज बहादुर सिंह निवासी कस्बा लार बउली थाना लार जनपद देवरिया व 4.रौनक शाह पुत्र स्व0 हल्लू शाह साकिन वार्ड नम्बर 10 अम्बेडकर नगर हाटा थाना हाटा जनपद कुशीनगर को चोरी की दो ई-रिक्शा UP 52AT 5948, UP 52BT 6266 (मय 08 अदद बैटरी) तथा चोरी के 04 इलेक्ट्रानिक मोटर, 04 कन्ट्रोलर, 07 चार्जर, 31 चोरी की बैटरी सीरियल नम्बर खुरचा हुआ, के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-228/2026 धारा 317(2), 317(5), 318(4), 3(5) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे लोग आस-पास के क्षेत्रों से मौका देखकर वाहन चोरी करते हैं तथा चोरी की गयी ई-रिक्शा व उनके बैटरी को बेचकर पैसों को आपस में बांट लेते हैं तथा पकड़े जाने के डर से ई-रिक्शा के बैटरी का सीरियल नम्बर खुरच देते थे। उक्त चोरी की बरामद ई-रिक्शा के संबंध में थाना कोतवाली पर दिनांक 01.04.2026 को मु0अ0सं0-207/2026 धारा 303(2) बीएनएस व दिनांक 04.04.2026 को मु0अ0सं0 214/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है, जिसका सफल अनावरण किया गया।1
- ब्रेकिंग-- देवरिया--जिला मुख्यालय के कई स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, कई युवक और युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया हिरासत में लिए गए लोगों से हो रही पूछताछ, सीओ सिटी ने पुरवा चौराहा,रुद्रपुर मोड समेत कई स्पा सेंटरो पर मार छापा मचा हड़कंप1
- देवरिया में एसपी ऑफिस में हड़कंप: शादी का वादा टूटने पर युवती ने जहर खाया, हालत गंभीर एंकर:-देवरिया से बड़ी खबर है, जहां एसपी कार्यालय परिसर में एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। युवती को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। *वीओ:* मामला देवरिया के एसपी कार्यालय का है, जहां गुरुवार को 19 वर्षीय युवती ने परिसर में ही जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि युवती रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की रहने वाली है और पिछले चार साल से एक युवक के साथ उसके प्रेम संबंध थे। आरोप है कि युवक ने शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह मुकर गया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसने कई बार स्थानीय थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के बजाय उस पर समझौते का दबाव बनाया। गुरुवार को वह अपनी फरियाद लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थी, जहां काफी देर तक सुनवाई न होने से निराश होकर उसने यह कदम उठा लिया। जहर खाने के बाद युवती अचानक परिसर में गिर पड़ी, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि “मामले की जांच की जा रही है, युवती के आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।” फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।1
- देवरिया में “मौत के बेसमेंट” पर बड़ा खुलासा हुआ है दो मजदूरों की जान जाने के बाद अब प्रशासन की नींद टूटी है। तहसील के सामने शहर के बीचों-बीच वेसमेन्ट का बिना नक्शा पास कराए और बिना परमिशन कई फीट गहरा बेसमेंट खोद दिया गया आपको बता दे कि शहर के एक बड़े व्यवसायी आशीष कनोडिया की चार मंजिल बिल्डिंग बननी थी उसका नक्शा पास हुआ था लेकिन RBO ने बेसमेंट बनाने का कोई परमिशन नहीं दिया गया था लेकिन व्यवसायी कनोडिया के ऊंची पहुंच और रसूख के चलते शहर के बीचो-बीच प्रशासन मिली भगत से एक बड़े बेसमेंट की खुदाई चल रही थी उस समय एक बड़ा हादसा हो गया की बेसमेंट में बना रक दीवार भरभरा कर गिर गया जिसमें आधा दर्जन मजदूर दब गए जिसमें दो मजदूरों की दबाकर दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए यह घटना बीते 04 अप्रैल की है यह खबर मीडिया की सुर्खियां बना था उसके बाद आनन फानन में पुलिस ने इंजीनियर,ठेकेदार और भवन स्वामी के खिलाफ FIR दर्ज कर खानापूर्ति कर लिया लेकिन आरोपियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी अब प्रशासन अपना गला बचाने में नोटिस बाजी शुरू कर रहा RBO ने भवन स्वामी को अब नोटिस थमाया है, लेकिन सवाल यह है कि जब बेसमेंट की अवैध खुदाई कई दिनों से चल रही थी, तब सिस्टम चुप क्यों था? तहसील और नगर पालिका के जस्ट बगल में कितने बड़े बेसमेंट की खुदाई चल रही थी तो प्रशासन कहां सोया था क्या मजदूरों के मौत के बाद अब प्रशासन की नींद खुली है वही आसपास के घरों में रहने वाले लोगों ने शिकायत की है कि बेसमेंट की खुदाई के वजह से दरारे भी आयी है मकान कभी भी गिर सकते हैं और पूरा परिवार दहशत में है लोगों ने प्रशासन से शिकायत की है सबसे बड़ा सवाल खनन विभाग की भूमिका पर भी उठ रहा है। शहर के बीचों-बीच इतनी गहरी खुदाई हुई, लेकिन खनन विभाग ने कोई एक्शन नहीं लिया। स्थानीय लोग इसे विभागीय मिलीभगत और सिस्टम की चुप्पी बता रहे हैं।3
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1