खुसरोबाग प्रयागराज में मशरूम उत्पादन तकनीक पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ खुसरोबाग प्रयागराज में मशरूम उत्पादन तकनीक पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रयागराज। औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र, खुसरोबाग प्रयागराज में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत औद्यानिक फसलों के उत्पादन प्रबंधन, संरक्षित खेती तथा मशरूम उत्पादन तकनीक पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य उद्यान विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र सिंह द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र में डॉ. सिंह ने बताया मुख्य उद्यान विशेषज्ञ डॉक्टर वीरेंद्र सिंह द्वारा कम जोत के आकार को देते हुए आम अमरूद एवं अन्य फलदार पौधों की सघन बागवानी तथा उसके लाभ एवं कनोपी प्रबंधन फसल सुरक्षा के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई सब्जियों की मांग निरंतर बढ़ती जा रही है।साथ ही ये भी बताया गया की वर्तमान समय मे शाकाहारी व्यक्तिओ के लिए समुचित पोषण सुनिश्चित करने के लिए तथा पढ़े लिखे नौजवानों के लिए स्वरोजगार स्थापित करने की दृष्टि से मशरूम उत्पादन का विशेष महत्व हैऐसे में किसान मशरूम उत्पादन अपनाकर एक अच्छा रोजगार प्राप्त कर सकते हैं और अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में डॉ. एस. आर. बघेल, सीईओ शुभ सेवा एग्रो वेलफेयर फाउंडेशन, लखनऊ ने मशरूम की विभिन्न प्रजातियों विशेष रूप से ओयस्टर, बटन एवं मिल्की मशरूम की विशेषताओं तथा उनके बाजार मूल्य पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि मशरूम सब्जियों की पूर्ति का एक महत्वपूर्ण साधन है। मशरूम पूर्णतः शाकाहारी एवं उच्च पोषणयुक्त आहार है, जिसका उपयोग पौष्टिक सब्जियों के रूप में किया जाता है। तकनीकी सत्र में मशरूम प्रसंस्करण विशेषज्ञ कुमारी ईशा ने मशरूम से बनने वाले विभिन्न मूल्य संवर्धित उत्पादों जैसे बर्गर, नमकीन, अचार, बिस्किट आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन उत्पादों के निर्माण से किसान और उद्यमी अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। केंद्र के प्रशिक्षण प्रभारी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को तकनीकी जानकारी के साथ-साथ प्रायोगिक कार्यों के माध्यम से भी प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन इकाइयों का भ्रमण भी कराया जाएगा, जिससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो सके।

- झूंसी में ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, एक गंभीर घायल प्रयागराज। झूंसी थाना क्षेत्र के मलावा के पास ट्रक और अर्टिगा कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार में सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल भेज दिया। कार चालक गुलाब सिंह और रोहित को भी हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग कुसेहटा, थाना फूलपुर के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलने पर झूंसी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। बाकी सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।1
- बक्शी बाजार मस्जिद क़ाजी़ साहब से भोर में निकाला गया मोमबत्ती की रोशनी में ताबूत हजरत अली1
- Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS1
- प्रयागराज शिवकुटी स्थित श्री नारायण महाप्रभु पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला पखवाड़ा का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमिनार और प्रतियोगिताओं के साथ किया गया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को महिला शक्ति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। विश्व युवक केन्द्र, वसेरा तथा श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल, शिवकुटी के संयुक्त तत्वावधान में सेमिनार, निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला पखवारा का समापन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनामिका चौधरी, प्रदेश संयोजक राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार और पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश ने कहा कि आज भी महिलाओं के सामने कई चुनौतियां मौजूद हैं। इन चुनौतियों का समाधान महिलाओं और पुरुषों को मिलकर करना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही महिलाओं को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। विशिष्ट वक्ता प्रभा अग्रवाल, सचिव श्री नारायण आश्रम ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करना चाहिए। वहीं मुख्य वक्ता डॉ. विनीता विश्वकर्मा, प्रबंध निदेशक विनीता हॉस्पिटल ने कहा कि स्वस्थ महिला ही सशक्त महिला बन सकती है। कार्यक्रम में डॉ. विनीता विश्वकर्मा, डॉ. नीलम सिंह, रविंदर पाल कौर बिरदी, शिवांगी सिंह, अर्चना शुक्ला, स्मृति मालवीया, प्रिया श्रीवास्तव, नीलिमा रावत, सरिता मिश्रा, प्रभा अग्रवाल, मुन्नी गुप्ता, जूही जायसवाल, रूबी खरे और परिधि घोष को सामाजिक कार्यकर्ता महेश प्रताप सिंह स्मृति महिला शक्ति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण में सहयोग के लिए कई सामाजिक कार्यकर्ताओं को महिला शक्ति प्रेरक सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं को निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या रविंदर पाल कौर बिरदी ने कहा कि श्री नारायण आश्रम की स्थापना का उद्देश्य ही महिला सशक्तिकरण है और विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ इस दिशा में कई गतिविधियां संचालित की जाती हैं। पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार,प्रयागराज।1
- Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन1
- संगम क्षेत्र श्री हनुमान जी का प्राचीन मंदिर जहां आस पास और दूर दराज से काफी संख्या में लोग दर्शन करने प्रतिदिन आते है।1
- Post by गुरु ज्ञान1