logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नशा मुक्ति टीम ने डोर टू डोर अभियान के दौरान गांव नगीना, नूंह में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक *एसपी नूंह श्री राजेश कुमार आईपीएस के कुशल निर्देशन में "नशा मुक्त भारत–सुरक्षित भारत" संकल्प के साथ विभिन्न स्तर पर जागरूकता अभियान निरंतर जारी।* *ग्रामीणों को “जिंदगी को हां, नशे को ना” अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।* *नशा गतिविधियों की सूचना MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 पर करें । *टीम ने यातायात नियमों व साइबर अपराधों के बारे भी किया जागरूक तथा साइबर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 के महत्व की जानकारी भी की साँझा।* पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी नूंह श्री राजेश कुमार के कुशल निर्देशन में "नशा मुक्त भारत" अभियान अंतर्गत नूंह पुलिस द्वारा नशा मुक्ति और समाजिक जागरूकता की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं तथा जिला को नशामुक्त बनाने में जुटी है । उप-पुलिस अधीक्षक तावडू अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में गठित की गई नशा मुक्ति टीम ने डोर टू डोर अभियान दौरान गांव नगीना, नूंह में सर्वे कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया । इस अवसर पर नशा मुक्ति टीम ने कहा—नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज तीनों का सबसे बड़ा शत्रु है । यह न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि युवाओं का भविष्य भी अंधकारमय कर देता है। आप सभी देश का भविष्य हो । पढ़ाई, खेल और अपने सपनों में ध्यान लगाओ, नशे जैसी बुरी आदतों से हमेशा दूर रहो । अगर गांव या आस-पास कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें । नशा मुक्ति टीम ने कहा कि—“नशा शरीर ही नहीं, बल्कि जीवन और समाज के लिए भी जहर है । नशामुक्त और स्वस्थ रहना ही देश की सुरक्षा व प्रगति की गारंटी है।” उन्होंने ग्रामीणों को “Say Yes to Life, No to Drugs” अभियान से जुड़ने का आह्वान किया व सभी को नशामुक्त भारत बनाने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही नशा मुक्ति टीम ने ग्रामीणों को साइबर अपराध के खतरों से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आजकल अपराधी फोन कॉल, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से व्यक्तिगत जानकारी जैसे OTP, पासवर्ड आदि हासिल करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में सभी को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। किसी भी साइबर ठगी होने पर साइबर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें आपकी गोल्डन ऑवर में दी गईं शिकायत पर ठगो के खातों में जाने से पहले उन्हें फ्रीज कराया जा सकता है। इस दौरान ग्रामीणों को यातायात नियमों की भी जानकारी दी और कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना जरूरी है। हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग और यातायात संकेतों का पालन हमारी सुरक्षा के लिए अनिवार्य है । उप-पुलिस अधीक्षक तावडू अभिमन्यु लोहान ने अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि यदि आपके संज्ञान में कोई व्यक्ति नशा करता है या नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस थाना में दें । इसके अलावा नशा गतिविधियों की सूचना MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 पर करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया और साथ मिलकर "नशा मुक्त भारत – सुरक्षित भारत" का संकल्प लिया। अंत में सभी ग्रामीणों ने नशा और साइबर अपराधों से दूर रहने की शपथ ली ।

9 hrs ago
user_माथुर पत्रकार
माथुर पत्रकार
Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
9 hrs ago
43c4627a-6ba2-469a-aa87-2f53ef694557

More news from हरियाणा and nearby areas
  • Post by Kumar pal
    1
    Post by Kumar pal
    user_Kumar pal
    Kumar pal
    हथीन, पलवल, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • Post by माथुर पत्रकार
    1
    Post by माथुर पत्रकार
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • फरीदाबाद से गुड़गांव जाने वाले रास्ते का यह सीन है इस रास्ते पर यह कोई नई बात नहीं है जब आप इस रास्ते से गुजरेंगे तो ऐसे महिला और पुरुष देखने को मिल जाएंगे। लेकिन आप भी रहे सावधान कही आप ऐसे अपराधों के शिकार न बन जाए। यहां पर विशाल जंगल है लूट हत्या जैसे अपराध यहां होते रहते हैं ऐसे हमे यहां के राहगीरों ने बताया है जंगल में जानवर भी रहते हैं। तो ऐसे किसी के बहकावे न आए।
    3
    फरीदाबाद से गुड़गांव जाने वाले रास्ते का यह सीन है इस रास्ते पर यह कोई नई बात नहीं है जब आप इस रास्ते से गुजरेंगे तो ऐसे महिला और पुरुष देखने को मिल जाएंगे। लेकिन आप भी रहे सावधान कही आप ऐसे अपराधों के शिकार न बन जाए। यहां पर विशाल जंगल है लूट हत्या जैसे  अपराध यहां होते रहते हैं ऐसे हमे यहां के राहगीरों ने बताया है जंगल में जानवर भी रहते हैं। तो ऐसे किसी के बहकावे  न आए।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Local News Reporter पलवल, पलवल, हरियाणा•
    11 min ago
  • पलवल खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा ओलंपिक संघ द्वारा कॉर्फबॉल खेल को मान्यता प्रदान की गई है, जिससे खिलाड़ियों को और अधिक अवसर मिलेंगे। इस मौके पर उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा में कॉर्फबॉल खेल की नर्सरी भी खोली जाएगी, जिससे प्रदेश के खिलाडियों को प्रशिक्षण और आगे बढऩे के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन सिखाते हैं और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। खेलों के माध्यम से युवा सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते हैं और समाज में बेहतर वातावरण का निर्माण होता है।
    1
    पलवल खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा ओलंपिक संघ द्वारा कॉर्फबॉल खेल को मान्यता प्रदान की गई है, जिससे खिलाड़ियों को और अधिक अवसर मिलेंगे। इस मौके पर उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा में कॉर्फबॉल खेल की नर्सरी भी खोली जाएगी, जिससे प्रदेश के खिलाडियों को प्रशिक्षण और आगे बढऩे के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन सिखाते हैं और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। खेलों के माध्यम से युवा सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते हैं और समाज में बेहतर वातावरण का निर्माण होता है।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • Post by Haryana Voice Palwal
    1
    Post by Haryana Voice Palwal
    user_Haryana Voice Palwal
    Haryana Voice Palwal
    News Anchor पलवल, पलवल, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • Post by मुकेश
    1
    Post by मुकेश
    user_मुकेश
    मुकेश
    Farmer होडल, पलवल, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • आज का मौसम देखते हुए ये भी एक नजारा देख लिया ये मुझे बहुत अच्छा लगा आप लोग कॉमेंट में बताओ ये किया है ?
    1
    आज का मौसम देखते हुए ये भी एक नजारा देख लिया ये मुझे बहुत अच्छा लगा आप लोग कॉमेंट में बताओ ये किया है ?
    user_Nazim Shikarpuriya
    Nazim Shikarpuriya
    Doctor तावडू, नूंह, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • पलवल किठवाड़ी चौक स्थिति एक दुकान से दो व्यक्तियों ने कुछ सामान लिया सामान के पैसे देने में इनकार किया वहां से झगड़ा शुरू होता है जब वह दलित परिवार को पैसे नहीं मिले तो आपस में मारपीट हो गई और दोनों ने अपनी अपनी F I R किठवाड़ी पुल चौकी को दी। जब दलित परिवार ने अपनी गुहार भीम आर्मी संगठन एवं आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नकुल छज्जू नगर को लगाई तो तो भीम आर्मी के कुछ लोग किठवाड़ी पुल पुलिस चौकी पहुंचे, और आपस में समझाने का प्रयास किया, लेकिन वहां से अजय नाम के व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कर जेल पहुंचाने का कार्य पुलिस ने किया तो भीम आर्मी संगठन के कुछ लोगों ने श्री वरुण सिंगला sp पलवल से मिले और न्याय की गुहार लगाई। और एसपी महोदय ने जांच करा कर न्याय का आश्वासन दिया।
    3
    पलवल किठवाड़ी चौक स्थिति एक दुकान से दो व्यक्तियों ने कुछ सामान लिया सामान के  पैसे देने में इनकार किया वहां से झगड़ा शुरू होता है जब वह दलित परिवार को पैसे नहीं मिले तो आपस में मारपीट हो गई और दोनों ने अपनी अपनी F I R किठवाड़ी पुल चौकी को दी। जब दलित परिवार ने अपनी गुहार भीम आर्मी संगठन एवं आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नकुल छज्जू नगर को लगाई तो तो भीम आर्मी के कुछ लोग किठवाड़ी पुल पुलिस चौकी पहुंचे, और आपस में समझाने का प्रयास किया, लेकिन वहां से अजय नाम के व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कर जेल पहुंचाने का कार्य पुलिस ने किया तो भीम आर्मी संगठन के कुछ लोगों ने श्री वरुण सिंगला sp पलवल से मिले और न्याय की गुहार लगाई।  और एसपी महोदय ने जांच करा कर न्याय का आश्वासन दिया।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Local News Reporter पलवल, पलवल, हरियाणा•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.