सामरीपाठ पुलिस की कार्यवाही, मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे बलरामपुर जिले के सामरीपाठ थाना में दिनांक 04/06/2026 को प्रार्थी नागेश्वर यादव पिता स्व. रामकुमार यादव, उम्र 37 वर्ष, ग्राम जोगीबांध, थाना कोरंधा के द्वारा थाना सामरीपाठ में उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04/06/2026 को शाम करीब 05:30 बजे डुमरपाठ (बरगद पेड़) के आस-पास तीन व्यक्ति 09 रास कृषक पशु गाय बैल बछड़ा को क्रुरतापूर्वक मारते-पीटते भगाते हुये बुचड़ खाना झारखण्ड ग्राम ओरसापाठ होते हुये महुआडाड तरफ ले जा रहे थे तब इसके द्वारा गांव वालों को फोन कर बुलाने इन्हें देखकर एक व्यक्त्ति वहां से भाग गया तथा 02 व्यक्ति को पकड़कर उनसे पूछताछ करने पर अपना नाम संजय सोनवानी व संजय कोखा दोनों निवासी अमटाही थाना सामरीपाठ का होना बताये साथ ही यह भी बताए कि मवेशी सददाम मिंया निवासी ओरसापाठ महुआडाड़, जिला लातेहार, झारखण्ड का होना बताये जो भाग गया है। प्रार्थी के लिखित आवेदन पत्र के आधार पर आरोपीगण क्रमशः 01. सददाम भिंया साकिन ओरसापाठ थाना महुआडाइ (झारखण्ड), 02. संजय सोनवानी, 03. संजय कोरवा दोनों साकिनान अमटाही थाना सामरीपाठ जिला बलरामपुर रा.गंज के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी संजय सोनवानी एवं संजय कोखा को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर मवेशियों को झारखण्ड ले जाना बताने पर उक्त दोनों आरोपी को पूर्व में दिनांक 05/06/2026 गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। मामले के फरार मुख्य आरोपी सददाम हुसैन पिता सफिक भिंया निवासी ओरसापाठ (झारखण्ड) के उपर लगातार गिरफ्तारी का दबाव दिया गया जिससे आरोपी के द्वारा दिनांक 30/07/2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसर्पण करने पर दिनांक 30/07/2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
सामरीपाठ पुलिस की कार्यवाही, मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे बलरामपुर जिले के सामरीपाठ थाना में दिनांक 04/06/2026 को प्रार्थी नागेश्वर यादव पिता स्व. रामकुमार यादव, उम्र 37 वर्ष, ग्राम जोगीबांध, थाना कोरंधा के द्वारा थाना सामरीपाठ में उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04/06/2026 को शाम करीब 05:30 बजे डुमरपाठ (बरगद पेड़) के आस-पास तीन व्यक्ति 09 रास कृषक पशु गाय बैल बछड़ा को क्रुरतापूर्वक मारते-पीटते भगाते हुये बुचड़ खाना झारखण्ड ग्राम ओरसापाठ होते हुये महुआडाड तरफ ले जा रहे थे तब इसके द्वारा गांव वालों को फोन कर बुलाने इन्हें देखकर एक व्यक्त्ति वहां से भाग गया तथा 02 व्यक्ति को पकड़कर उनसे पूछताछ करने पर अपना नाम संजय सोनवानी व संजय कोखा दोनों निवासी अमटाही थाना सामरीपाठ का होना बताये साथ ही यह भी बताए कि मवेशी सददाम
मिंया निवासी ओरसापाठ महुआडाड़, जिला लातेहार, झारखण्ड का होना बताये जो भाग गया है। प्रार्थी के लिखित आवेदन पत्र के आधार पर आरोपीगण क्रमशः 01. सददाम भिंया साकिन ओरसापाठ थाना महुआडाइ (झारखण्ड), 02. संजय सोनवानी, 03. संजय कोरवा दोनों साकिनान अमटाही थाना सामरीपाठ जिला बलरामपुर रा.गंज के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी संजय सोनवानी एवं संजय कोखा को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर मवेशियों को झारखण्ड ले जाना बताने पर उक्त दोनों आरोपी को पूर्व में दिनांक 05/06/2026 गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। मामले के फरार मुख्य आरोपी सददाम हुसैन पिता सफिक भिंया निवासी ओरसापाठ (झारखण्ड) के उपर लगातार गिरफ्तारी का दबाव दिया गया जिससे आरोपी के द्वारा दिनांक 30/07/2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसर्पण करने पर दिनांक 30/07/2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
- *✰इस अनोखी शादी के बारे में जानकर हैरान रह जाओगे आप✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel *✰इस अनोखी शादी के बारे में जानकर हैरान रह जाओगे आप✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel1
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का जिला कांग्रेस के नेतृत्व में भव्य स्वागत, तिरंगा चौक पर फूल-मालाओं और आतिशबाजी से हुआ अभिनंदन गरियाबंद।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के गरियाबंद आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के नेतृत्व में तिरंगा चौक पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया। तिरंगा चौक पर आतिशबाजी की गई और कांग्रेस के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई। बड़ी संख्या में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,पदाधिकारी,युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल रहा और तिरंगा चौक कांग्रेसजनों से गुलजार रहा।2
- फरसगांव: बड़ेडोंगर में सर्व पिछड़ा वर्ग संगठन की बैठक, फरसगांव ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन फरसगांव विकासखंड के बड़ेडोंगर स्थित सामुदायिक भवन में सर्व पिछड़ा वर्ग संगठन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक एकता और पिछड़ा वर्ग समाज के अधिकारों पर चर्चा की गई। इस दौरान फरसगांव ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए लोकनाथ निषाद को ब्लॉक अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं। नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान कर संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।1
- लगातार बारिश से कोण्डागांव में बिगड़े हालात, नदी-नाले उफान पर, कलेक्टर ने संभाली कमान, राहत बचाव के लिए प्रशासन अलर्ट कोण्डागांव जिले में पिछले तीन दिनो ं से हो रही लगातार भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिले के अधिकांश नदी-नाले उफान पर हैं, कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं और पुल-पुलियों पर पानी का तेज बहाव होने से कई मार्गों पर आवागमन बाधित हुआ है। बम्हनी बयानार मार्ग पर चमई गांव के पास सड़क कट जान े से यातायात बंद हो गया है, वहीं मुंगवाल केजंग-आदमार-मर्दापाल मार्ग की पुलिया भी तेज बहाव में क्षतिग्रस्त हुई है।1
- पुलिस ने "कथित पत्रकार" संतोष सोनी को अंबिकापुर से किया गिरफ्तार एट्रोसिटी एक्ट सहित राजपुर न्यायालय में चेक बाउंस का दर्जनों प्रकरण चल रहा हैं राजपुर :-बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम नवकी सरनापारा निवासी "कथित पत्रकार" So-called journalist) संतोष सोनी के ख़िलाफ़ पुलिस ने एट्रोसिटी एक्ट केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद आरोपी संतोष सोनी फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देश एवं एसडीओपी आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन पर पुलिस ने आरोपी को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि ग्राम महुडांड़ बासेन वतर्मान में राजपुर बीट के नरसिंहपुर में वन रक्षक के पद पर पदस्थ राकेश प्रसाद लकड़ा पिता दलगंजन लकड़ा (42) ने राजपुर थाना पहुंचकर 14 मई 2016 को केस दर्ज कराया था कि वर्ष 2023 में राजपुर सरनापारा निवासी आरोपी संतोष सोनी ने स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक सीजी 15 सीडब्ल्यू 1510 को खरीदने के लिए 4,25,000 (चार लाख पच्चीस हजार) रुपए में सौदा किया था। स्कॉर्पियो सौदा अमृत प्रताप सिंह के समक्ष सादे कागज में लिखापढ़ी किया गया था। आरोपी संतोष सोनी ने 2,00,000 रुपए किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से दिलाया था तथा शेष राशि के रूप में 2,21,000 रुपए का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया खाता क्रमांक 791601010000007 चेक क्रमांक 33000891 दिया था। करीब 3 माह बीत जाने के बाद जब चेक की समय सीमा समाप्त होने से पूर्व प्रार्थी ने आरोपी संतोष सोनी को फोन कर बताया था कि चेक बैंक में लगाने जा रहा हूं, तब आरोपी संतोष सोनी ने कहा कि उसके खाते में पैसा नहीं है तथा चेक बाउंस न करवाने की बात कहते हुए जल्द पैसा वापस करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद लगातार संपर्क करने पर वह बार-बार टालमटोल करता रहा और कहता रहा कि आपके घर निर्माण हेतु उसी कीमत का सामान दिलवा दूंगा। प्रार्थी ने आरोपी संतोष सोनी से लगातार सम्पर्क करने की कोशिश किया। प्रार्थी ने करीब 15 दिन पूर्व तक आरोपी संतोष सोनी के मोबाइल नंबर 7067769050 पर लगातार संपर्क करने पर भी वह केवल सामान देने का आश्वासन देता रहा। इसी बीच प्रार्थी ने राजपुर पेट्रोल पंप के बगल में स्थित दुकान में 12 मई 2026 को पैसे के संबंध में विजय तिर्की के साथ पैसा मांगने गया था, जहां संतोष सोनी ने प्रार्थी को जातिगत गाली-गलौज करते हुए बोला भागो यहां से पैसा नहीं दूंगा, पैसा देने से साफ इनकार कर दिया बोला जहां जाना है जाओ देख लूंगा कहकर भगा दिया था। पुलिस ने "कथित पत्रकार" So-called journalist) आरोपी संतोष सोनी के विरुद्ध एट्रोसिटी एक्ट (SC/ST ACT के तहत केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद आरोपी संतोष सोनी फरार हो गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी संतोष सोनी ने 18 मई 2026 को न्यायालय विशेष सत्र (एट्रोसिटी एक्ट) न्यायाधीश बलरामपुर-रामानुजगंज में जमानत के लिए लगाया था न्यायालय ने जमानत ख़ारिज किया था। आरोपी के गिरफ्तारी के दौरान एएसआई प्रकाश श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक राजेंद्र ध्रुव, आरक्षक अजय शुक्ला, महिला आरक्षक प्रफुल्ला, साइबर सेल से आकाश तिवारी, विजय पैकरा, पंकज शर्मा आदि सक्रिय से लगे हुए थे। आरोपी पर अन्य जिलों के न्यायालयों में चल रहा चेक बाउंस का मामला पुलिस ने बताया कि संतोष सोनी ने बलरामपुर, रामानुजगंज, अंबिकापुर, सूरजपुर जिले में कई लोगों को चेक देकर करोड़ों रुपए का ठगी किया है। संतोष सोनी के खिलाफ चेक बाउंस के राजपुर न्यायालय में करीब 14 प्रकरण 80 लाख 56 हज़ार रुपए का चल रहा है। इसके अलावा अन्य न्यायालयों में दर्जनों प्रकरण चल रहा हैं। इससे पहले भी चेक बाउंस के मामले में बलरामपुर पुलिस ने संतोष सोनी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया था। आरोपी संतोष सोनी का निकला गिरफ्तारी वारंट आरोपी संतोष सोनी का न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बलरामपुर से दूसरे प्रकरण में गिरफ्तारी वारंट निकला था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।2