पाली में बकाया किराए पर बड़ी कार्रवाई, माँ बिरासिनी देवी मंदिर ट्रस्ट की 8 दुकानें सील पाली में बकाया किराए पर बड़ी कार्रवाई, माँ बिरासिनी देवी मंदिर ट्रस्ट की 8 दुकानें सील बिरसिंहपुर पाली तपस गुप्ता जिले के पाली नगर में प्रशासन ने बकाया किराए के मामलों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। माँ बिरासिनी देवी मंदिर ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित दुकानों पर राजस्व विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर 8 दुकानों को सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय व्यापारियों में हलचल तेज हो गई और अन्य दुकानदारों में भी बकाया भुगतान को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई तहसीलदार लक्ष्मीकांत शर्मा के नेतृत्व में की गई, जिसमें नगर पालिका और पुलिस विभाग की टीम ने भी सक्रिय सहयोग दिया। प्रशासन द्वारा पहले ही मंदिर प्रबंधन समिति के माध्यम से 21 दुकानदारों को नोटिस जारी कर बकाया किराया जमा करने के निर्देश दिए गए थे। नोटिस के बावजूद कई दुकानदारों ने न तो किराया जमा किया और न ही किसी प्रकार का जवाब प्रस्तुत किया, जिसके चलते प्रशासन को सख्त कदम उठाना पड़ा। तहसीलदार ने बताया कि नोटिस जारी होने के बाद कुछ दुकानदारों ने अपना बकाया किराया जमा कर दिया था, लेकिन 11 दुकानदार अब भी बकाया राशि नहीं चुका पाए थे। प्रशासन की टीम जब कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची, तो दो दुकानदारों ने तत्काल बकाया राशि जमा कर दी। इससे कुल ₹3 लाख 11 हजार की वसूली की गई। इसके बाद शेष 8 दुकानों को नियमानुसार सील कर दिया गया। सील की गई दुकानों में भागवत प्रसाद सोनी, रामदुलारे विश्वकर्मा, रोशन लालवानी, नरेश सेन (अंकित सोनी), सुंदरलाल बर्मन (चुटूदाना), रविशंकर तिवारी, सुनील शिवहरे और मनोज जैसवाल के नाम शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार, इन दुकानदारों द्वारा पिछले 4 से 6 वर्षों से किराया जमा नहीं किया जा रहा था, जिससे मंदिर ट्रस्ट को आर्थिक नुकसान हो रहा था। यह पूरी कार्रवाई पाली एसडीएम एवं मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष मीनाक्षी बनजारे के निर्देश पर की गई। प्रशासन ने साफ तौर पर संकेत दिया है कि शासकीय और ट्रस्ट की संपत्तियों के किराए को लेकर अब किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बकायेदारों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन की इस सख्ती को एक स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर अब बिना किसी ढील के कार्रवाई होगी। वहीं, समय पर किराया जमा करने वाले दुकानदारों ने इस कदम का समर्थन करते हुए इसे उचित बताया है।
पाली में बकाया किराए पर बड़ी कार्रवाई, माँ बिरासिनी देवी मंदिर ट्रस्ट की 8 दुकानें सील पाली में बकाया किराए पर बड़ी कार्रवाई, माँ बिरासिनी देवी मंदिर ट्रस्ट की 8 दुकानें सील बिरसिंहपुर पाली तपस गुप्ता जिले के पाली नगर में प्रशासन ने बकाया किराए के मामलों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। माँ बिरासिनी देवी मंदिर ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित दुकानों पर राजस्व विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर 8 दुकानों को सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय व्यापारियों में हलचल तेज हो गई और अन्य दुकानदारों में भी बकाया भुगतान को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। प्राप्त जानकारी के
अनुसार, यह कार्रवाई तहसीलदार लक्ष्मीकांत शर्मा के नेतृत्व में की गई, जिसमें नगर पालिका और पुलिस विभाग की टीम ने भी सक्रिय सहयोग दिया। प्रशासन द्वारा पहले ही मंदिर प्रबंधन समिति के माध्यम से 21 दुकानदारों को नोटिस जारी कर बकाया किराया जमा करने के निर्देश दिए गए थे। नोटिस के बावजूद कई दुकानदारों ने न तो किराया जमा किया और न ही किसी प्रकार का जवाब प्रस्तुत किया, जिसके चलते प्रशासन को सख्त कदम उठाना पड़ा। तहसीलदार ने बताया कि नोटिस जारी होने के बाद कुछ दुकानदारों ने अपना बकाया किराया जमा कर दिया था, लेकिन 11 दुकानदार अब भी बकाया राशि नहीं
चुका पाए थे। प्रशासन की टीम जब कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची, तो दो दुकानदारों ने तत्काल बकाया राशि जमा कर दी। इससे कुल ₹3 लाख 11 हजार की वसूली की गई। इसके बाद शेष 8 दुकानों को नियमानुसार सील कर दिया गया। सील की गई दुकानों में भागवत प्रसाद सोनी, रामदुलारे विश्वकर्मा, रोशन लालवानी, नरेश सेन (अंकित सोनी), सुंदरलाल बर्मन (चुटूदाना), रविशंकर तिवारी, सुनील शिवहरे और मनोज जैसवाल के नाम शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार, इन दुकानदारों द्वारा पिछले 4 से 6 वर्षों से किराया जमा नहीं किया जा रहा था, जिससे मंदिर ट्रस्ट को आर्थिक नुकसान हो रहा था। यह पूरी कार्रवाई
पाली एसडीएम एवं मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष मीनाक्षी बनजारे के निर्देश पर की गई। प्रशासन ने साफ तौर पर संकेत दिया है कि शासकीय और ट्रस्ट की संपत्तियों के किराए को लेकर अब किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बकायेदारों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन की इस सख्ती को एक स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर अब बिना किसी ढील के कार्रवाई होगी। वहीं, समय पर किराया जमा करने वाले दुकानदारों ने इस कदम का समर्थन करते हुए इसे उचित बताया है।
- *_चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नोगजा मार्ग पर बनी पुलिया के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला है।घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।राहगीरों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची है,और ज़रूरी कार्यवाही कर रही है।फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पहचान के प्रयास कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है,हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।1
- Post by Sumit Singh Chandel1
- विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई1
- ⚱️ *अम्बर इंडेन गैस वितरक ग्राहकों की जेब से कर रहा लूट* *उमरिया* ✍️ _जिले में रसोई गैस वितरक अम्बर इंडेन ऐजेंसी द्वारा ग्राहकों को लगातार ठगा जा रहा है।_ _इनके द्वारा गैस वितरण के लिए कोई एक स्थान सुनिश्चित नहीं किया गया है,जिसके कारण ग्राहक को हर बार गैस मिलने का पता ढूंढने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अम्बर इंडेन के कर्मचारी अकेले में मासूम ग्राहकों को अपना मनमाना नियम बताकर लूटपाट कर मनमाने पैसे वसूल करते हैं। जिले के समस्त ग्राहकों को यही जानकारी है कि अम्बर इंडेन की रसोई गैस एजेंसी नए बस स्टैंड के पीछे है जिस जानकारी के अनुसार दूर दराज के गावों से तपती गर्मी में आया ग्राहक अपने खाली सिलेंडर का बोझ लिए बस स्टैंड वाले पते पर पहुंच जाते हैं किन्तु उक्त स्थान पर पहुंचते ही ग्राहक को अम्बर इंडेन के कर्मियों द्वारा कह दिया जाता है कि आज लालपुर के पास हाइवे पर गैस वितरण हो रहा है,तो कभी घंघरी के पास वितरण हो रहा है जहां ग्राहक के पहुंचते ही गैस वितरण कर रहे कर्मचारियों द्वारा ग्राहक का यह कहकर वापस कर दिया जाता है कि आज गैस खतम हो गई है कल पता कर लेना, किन्तु ग्राहक सुविधा हेतु बताया गया नम्बर 07653223515 में डायल करने पर भी फोन रिसीव नहीं होता और ग्राहक अगले दिन फिर से खाली सिलेंडर का बोझ लिए अम्बर इंडेन नया बस स्टैंड पहुंच जाता है।_ _ग्राहक द्वारा अम्बर इंडेन के कर्मियों से होम डिलेवरी का चार्ज छोड़कर गैस की कीमत लेने की बात कहने पर बुलन्द स्वर में कहा जाता है कि पैसे पूरे 936 ही लगेंगे जहां बताना हो बता देना जिनकी दिलेरी देख लूट में ऐजेंसी संचालक की मिलीभगत का अहसास होता है जिसे ग्राहक द्वारा बनाए गए वीडियो पर देखा जा सकता है।_ _गौरतलब है कि जिला मुख्यालय के बेहद करीब स्थित गैस वितरक का यह हाल है तो दूर दराज वालों की क्या स्थिति होगी ?_ _गैस उपभोक्ताओं को जिले की नवागत कलेक्टर महोदया से उपरोक्त मामले में बड़ी उम्मीदें हैं।_2
- Dindori तहसीलदार ka khamha me रोड अतिक्रमण par जांच1
- "जनगणना 2027 के तहत नगर की प्रथम नागरिक, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती शालिनी अरुण अग्रवाल तथा जनप्रतिनिधि द्वारा स्वयं की ऑनलाइन गणना कर प्रक्रिया की शुरुआत की और सभी नागरिकों से इस राष्ट्रीय कार्य में स्व-गणना (Self-Enumeration) के माध्यम से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।"1
- Post by Sumit Singh Chandel1
- 42 डिग्री के भीषण तापमान में महिला एवं बाल विकास विभाग ने भरी दोपहरी रैली निकाल कर महिलाओं और बच्चियों की जान जोखिम में डाली-जिले के मानपुर मुख्यालय में 42 डिग्री सेल्सियस के भीषण तापमान और झुलसा देने वाली गर्मी के बीच महिला और बाल विकास विभाग के द्वारा नारी शक्ति वन्दन अंतर्गत निकल गई जागरूकता रैली ने विभागीय कार्यशैली पर गंभीर प्रश्न चिन्ह खड़े कर दिए हैं बता दें कि आज शनिवार को निकल गई सरैली में महिलाओं के साथ स्कूली बच्चियों को भी सम्मिलित किया गया था आलम यह था कि इस दरमियांन चिलचिलाती चुभने वाली धूप के चलते लोग नजर उठा कर तक देख नहीं पा रहे थे और ऐसे समय में जबकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा हीट वेव्स का हाई अलर्ट जारी कर लोगों को घर से न निकलने की एडवाइजरी जारी की है तब भी ऐसे में न जाने महिलाओं और बच्चियों को लेकर महिला और बाल विकास विभाग को भरी दोपहरी में यह रैली निकालने की क्या सूझी और विभागीय जिम्मेदारों द्वारा लोगों की जान से खिलवाड़ करने की ऐसी हीमाकत की गई जिसे देखने सुनने वाला हर कोई प्रत्येक दृष्टिकोण से आलोचना कर रहा है और ऐसे गैर जिम्मेदार जिम्मेदारों पर कार्यवाही की मांग कर रहा है बहरहाल मामला प्रकाश में आने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी दिव्या गुप्ता ने जांच के निर्देश जारी किए हैं वही इस रैली को निकालने वाले कर्ताधर्ता मानपुर परियोजना अधिकारी राज नारायण सिंह ने अपना पल्ला झाड़ते हुए यह कह दिया कि इस रैली में सिर्फ महिलाओं को शामिल किया गया था जिसमें बच्चियों खुद ब खुद आकर सम्मिलित हो गई तो हम क्या करें। अब देखना होगा कि ऐसा दुस्साहस करने वाले जिम्मेदारों के ऊपर इस जांच की आंच कब तक और कितनी पहुंच पाती है अथवा यह जांच भी वहां के खाना पूरी बनकर फाइलों में दफन हो जाती है।4
- 🚨 NH-30 पर तेज रफ्तार थार का कहर: राहगीर गंभीर घायल, झिंझरी पुलिस ने दिखाई इंसानियत की मिसाल कटनी। जबलपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार थार ने इंसानी जिंदगी को रौंदते हुए दर्दनाक हादसे को अंजाम दिया। ग्राम पिपरौध स्थित अग्रवाल ढाबा के पास करीब रात 9:30 बजे अज्ञात काले रंग की थार ने एक राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि घायल सड़क पर तड़पता रहा। ⚡ पुलिस बनी ‘देवदूत’, समय पर पहुंचाया अस्पताल घटना की सूचना मिलते ही झिंझरी चौकी पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए मानवता की मिसाल पेश की। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार दुबे और प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को बिना देर किए एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल कटनी भिजवाया। घायल की पहचान सिहोरा निवासी बाली प्रसाद के रूप में हुई है। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जबलपुर रेफर किया गया, जहां मदन महल स्थित वेस्ट हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी है। 🚗 हिट एंड रन: आरोपी थार चालक फरार हादसे के बाद आरोपी चालक अपनी काले रंग की थार गाड़ी सहित फरार हो गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यही वाहन हादसे की वजह बताया जा रहा है। माधवनगर थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 281 और 125(ए) के तहत अपराध क्रमांक 346/26 दर्ज कर लिया है। 🎥 सीसीटीवी में कैद होगी सच्चाई फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अब हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी जल्द ही कानून की गिरफ्त में होगा। 👉 इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरनाक परिणामों को उजागर कर दिया है, वहीं झिंझरी पुलिस की तत्परता ने एक जिंदगी बचाने की उम्मीद जगा दी है।1