मऊ पुलिस लाइन में भव्य 'दीक्षांत परेड' सम्पन्न: 2025-26 बैच के नए प्रहरियों ने ली राष्ट्र सेवा की शपथ मंडलायुक्त आजमगढ़, विवेक कुमार ने ली परेड की सलामी 60,244 आरक्षी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत प्रशिक्षित रिक्रूटों के शामिल होने से सशक्त हुई यूपी पुलिस अनुशासन, दक्षता और तकनीक से लैस नए रक्षक जनसेवा के लिए समर्पित जनपद मऊ में कुल 481 रिक्रूट आरक्षियों द्वारा दीक्षान्त परेड में राष्ट्र सेवा की शपथ ली मऊ। जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन्स के परेड ग्राउण्ड पर आज दिनांक 26.04.2026 को आरक्षी पुलिस सीधी भर्ती वर्ष 2025-26 बैच के प्रशिक्षु आरक्षियों का आधारभूत प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य ‘दीक्षांत परेड’ (Passing Out Parade) समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आजमगढं श्री विवेक कुमार द्वारा परेड की सलामी ली गई और मान-प्रणाम ग्रहण किया गया। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आजमगढ़ श्री विवेक कुमार ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में प्रशिक्षु आरक्षियों का आह्वान करते हुए कहा कि पुलिस बल की वर्दी केवल एक पोशाक नहीं, बल्कि समाज के भरोसे और सुरक्षा का प्रतीक है। उन्होंने कठिन प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि निष्पक्ष चयन और आधुनिक प्रशिक्षण से सुसज्जित यह नया बैच उत्तर प्रदेश में 'स्मार्ट पुलिसिंग' के युग को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा। महोदय ने प्रशिक्षुओं को राष्ट्र की सेवा, कर्तव्यों के प्रति अटूट निष्ठा और भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की सफलता और भव्यता में जिलाधिकारी मऊ प्रवीण कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर की विशेष उपस्थिति व कुशल पर्यवेक्षण सराहनीय रहा। पुलिस अधीक्षक महोदय ने नए आरक्षियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अनुशासन ही हमारी शक्ति है और जनता के प्रति संवेदनशीलता ही एक आदर्श पुलिसकर्मी की असली पहचान है। इस गरिमामयी अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार व समस्त क्षेत्राधिकारी/ अधिकारी द्वारा अपनी उपस्थिति से नवागत आरक्षियों का मनोबल बढ़ाया। प्रशिक्षण की अवधि में विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ, जहाँ इन नए रक्षकों ने उत्तर प्रदेश को सुरक्षित, सशक्त और खुशहाल बनाने का दृढ़ संकल्प दोहराया। गरिमापूर्ण परेड और निरीक्षण मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। प्रशिक्षु आरक्षियों के उत्कृष्ट टर्न-आउट, शानदार कदमताल और ड्रिल के उच्च स्तर ने उपस्थित सभी अधिकारियों का मन मोह लिया। परेड का नेतृत्व करने वाले प्रशिक्षुओं के समन्वय और अनुशासन की मुख्य अतिथि महोदय ने खुले मन से प्रशंसा की। राष्ट्र सेवा और संविधान की शपथ समारोह के दौरान सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षु आरक्षियों को राष्ट्र की सेवा, कर्तव्यों के प्रति अटूट निष्ठा और भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षण की अवधि के दौरान विभिन्न विधाओं (इण्डोर एवं आउटडोर) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक मऊ, श्री कमलेश बहादुर ने नए प्रहरियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि— "अनुशासन ही हमारी शक्ति है। जनता के प्रति संवेदनशीलता और अपराधियों के प्रति कठोरता ही एक आदर्श पुलिसकर्मी की असली पहचान है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ 'स्मार्ट पुलिसिंग' के संकल्प को सिद्ध करेंगे।" उतकृष्ट प्रदर्शन करने वाले रि0आ0- बाह्य विषय, इनडोर विषय व साक्षात्कार (सर्वागसर्वोत्तम) में सर्वाधिक अंक प्राप्त कने वाले रिक्रूट आरक्षी टोली न0 14 – रोहिक कुमार दूबे प्रथम कमाण्डर- रि0 आ0 विकास यादव दोली न0- 03 द्वितीय कमाण्डर रि0आ0 अमन कुमार नायक टोला न0-05 तृतीय कमाण्डर रि0आ0 राजमणि तिवारी टोली न0-06
मऊ पुलिस लाइन में भव्य 'दीक्षांत परेड' सम्पन्न: 2025-26 बैच के नए प्रहरियों ने ली राष्ट्र सेवा की शपथ मंडलायुक्त आजमगढ़, विवेक कुमार ने ली परेड की सलामी 60,244 आरक्षी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत प्रशिक्षित रिक्रूटों के शामिल होने से सशक्त हुई यूपी पुलिस अनुशासन, दक्षता और तकनीक से लैस नए रक्षक जनसेवा के लिए समर्पित जनपद मऊ में कुल 481 रिक्रूट आरक्षियों द्वारा दीक्षान्त परेड में राष्ट्र सेवा की शपथ ली मऊ। जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन्स के परेड ग्राउण्ड पर आज दिनांक 26.04.2026 को आरक्षी पुलिस सीधी भर्ती वर्ष 2025-26 बैच के प्रशिक्षु आरक्षियों का आधारभूत प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य ‘दीक्षांत परेड’ (Passing Out Parade) समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आजमगढं श्री विवेक कुमार द्वारा परेड की सलामी ली गई और मान-प्रणाम ग्रहण किया गया। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आजमगढ़ श्री
विवेक कुमार ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में प्रशिक्षु आरक्षियों का आह्वान करते हुए कहा कि पुलिस बल की वर्दी केवल एक पोशाक नहीं, बल्कि समाज के भरोसे और सुरक्षा का प्रतीक है। उन्होंने कठिन प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि निष्पक्ष चयन और आधुनिक प्रशिक्षण से सुसज्जित यह नया बैच उत्तर प्रदेश में 'स्मार्ट पुलिसिंग' के युग को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा। महोदय ने प्रशिक्षुओं को राष्ट्र की सेवा, कर्तव्यों के प्रति अटूट निष्ठा और भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की सफलता और भव्यता में जिलाधिकारी मऊ प्रवीण कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर की विशेष उपस्थिति व कुशल पर्यवेक्षण सराहनीय रहा। पुलिस अधीक्षक महोदय ने नए आरक्षियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अनुशासन ही हमारी शक्ति है और जनता के प्रति संवेदनशीलता ही एक आदर्श पुलिसकर्मी की असली पहचान है।
इस गरिमामयी अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार व समस्त क्षेत्राधिकारी/ अधिकारी द्वारा अपनी उपस्थिति से नवागत आरक्षियों का मनोबल बढ़ाया। प्रशिक्षण की अवधि में विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ, जहाँ इन नए रक्षकों ने उत्तर प्रदेश को सुरक्षित, सशक्त और खुशहाल बनाने का दृढ़ संकल्प दोहराया। गरिमापूर्ण परेड और निरीक्षण मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। प्रशिक्षु आरक्षियों के उत्कृष्ट टर्न-आउट, शानदार कदमताल और ड्रिल के उच्च स्तर ने उपस्थित सभी अधिकारियों का मन मोह लिया। परेड का नेतृत्व करने वाले प्रशिक्षुओं के समन्वय और अनुशासन की मुख्य अतिथि महोदय ने खुले मन से प्रशंसा की। राष्ट्र सेवा और संविधान की शपथ समारोह के दौरान सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षु आरक्षियों को राष्ट्र की सेवा, कर्तव्यों के प्रति अटूट निष्ठा और भारतीय संविधान के
प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षण की अवधि के दौरान विभिन्न विधाओं (इण्डोर एवं आउटडोर) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक मऊ, श्री कमलेश बहादुर ने नए प्रहरियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि— "अनुशासन ही हमारी शक्ति है। जनता के प्रति संवेदनशीलता और अपराधियों के प्रति कठोरता ही एक आदर्श पुलिसकर्मी की असली पहचान है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ 'स्मार्ट पुलिसिंग' के संकल्प को सिद्ध करेंगे।" उतकृष्ट प्रदर्शन करने वाले रि0आ0- बाह्य विषय, इनडोर विषय व साक्षात्कार (सर्वागसर्वोत्तम) में सर्वाधिक अंक प्राप्त कने वाले रिक्रूट आरक्षी टोली न0 14 – रोहिक कुमार दूबे प्रथम कमाण्डर- रि0 आ0 विकास यादव दोली न0- 03 द्वितीय कमाण्डर रि0आ0 अमन कुमार नायक टोला न0-05 तृतीय कमाण्डर रि0आ0 राजमणि तिवारी टोली न0-06
- Post by Sadik Ahmad Journalist1
- बरहज में दबंगों के हौसले बुलंद, कैमरा तोड़ा, जान से मारने की धमकी, पुलिस मौजूदगी में बुजुर्ग की पिटाई, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल1
- जनपद देवरिया के थाना भाटपार रानी क्षेत्र के अन्तर्गत 4 लड़के छोटी गंडक नदी में नहा रहे थे । नहाने के दौरान 2 लड़कों की डूबने से मृत्यु हो गई जिनके नाम अतुल कुशवाहा उम्र करीब 14 वर्ष तथा किशन गुप्ता उम्र करीब 12 वर्ष है। दोनों के शवों को बरामद कर लिया गया है । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है। क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्त1
- देवरिया के भाटपाररानी थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा। छोटी गंडक नदी में नहाने गए चार किशोरों में से दो की डूबने से मौत। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय अतुल कुशवाहा और 15 वर्षीय किशन गुप्ता के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, गांव में मातम का माहौल।1
- प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों द्वारा अपने परिवार की महिलाओं को आगे बढ़ाते है लेकिन सामान्य महिलाओं को आरक्षण नहीं चाहते।1
- पुलिस लाइन में देवरिया पुलिस कप्तान ने महिला कांस्टेबलो की पासिंग आउट परेड की ली सलामी उनके उज्जवल भविष्य की की कामना1
- आजमगढ़। पुलिस लाइन के मैदान में रविवार को अनुशासन और गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहाँ 594 महिला रिक्रूट आरक्षियों का भव्य दीक्षांत परेड समारोह पूरी गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) आजमगढ़ परिक्षेत्र, श्री सुनील कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षुओं को देश सेवा की शपथ दिलाई। भव्य परेड और निरीक्षण समारोह की शुरुआत भव्य परेड से हुई, जिसमें महिला आरक्षियों की 20 टोलियों ने कदम-से-कदम मिलाकर अपने कठोर प्रशिक्षण और अनुशासन का परिचय दिया। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया और महिला रिक्रूटों के आत्मविश्वास की सराहना की। सभी आरक्षियों को संविधान के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षण का विवरण यह 9 महीने का कठिन आधारभूत प्रशिक्षण 21 जुलाई 2025 से शुरू हुआ था। इस बैच में विभिन्न जनपदों की महिला रिक्रूट शामिल थीं: आजमगढ़: 235 गाजीपुर: 204 मऊ: 104 भदोही: 51 प्रशिक्षण के दौरान इन्हें कानून, पुलिस विज्ञान, साइबर क्राइम, शस्त्र संचालन, भीड़ नियंत्रण और शारीरिक दक्षता जैसे 8 अंतः कक्षीय और 10 बाह्य कक्षीय विषयों में निपुण बनाया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आरक्षियां सम्मानित समारोह के दौरान प्रशिक्षण में अव्वल रहने वाली 19 महिला आरक्षियों को पुरस्कृत किया गया: सर्वांग सर्वोत्तम (Overall Best): मान्या मौर्या (अंतः एवं बाह्य दोनों विषयों में प्रथम) बाह्य कक्षीय सर्वोत्तम: पूजा अस्थाना परेड कमांडर: गीतांजली शर्मा (प्रथम), नमिता यादव (द्वितीय) और प्राची यादव (तृतीय)। इसके अलावा भारतीय संविधान, योग और यातायात नियंत्रण जैसे विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भी पुरस्कार वितरित किए गए। डीआईजी का संबोधन: "सेवा मात्र नौकरी नहीं, जिम्मेदारी है" मुख्य अतिथि श्री सुनील कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस की वर्दी पहनना केवल रोजगार पाना नहीं है, बल्कि समाज की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने की एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने आरक्षियों को सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और पीड़ितों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने हेतु प्रेरित किया। यह पूरा आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षकों का भी हुआ सम्मान बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अंतः विषय प्रशिक्षक राजेन्द्र कुमार, आईटीआई प्रशिक्षक प्रकाश कुमार और पीटीआई प्रशिक्षक संजय कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन और उद्घोषणा के लिए पुलिस उपाधीक्षक शशिमौली पाण्डेय एवं अभय तिवारी को भी पुरस्कार मिला। समारोह में पुलिस विभाग के आला अधिकारियों सहित प्रशिक्षुओं के परिजन और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ नई महिला आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया।1
- Post by Sadik Ahmad Journalist1
- पुलिस लाइन में आज महिला कांस्टेबलो पासिंग आउट परेड हुई जिसमें मुख्य अतिथि देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल रही1