logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लंबित शिक्षक समस्याओं को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ मुखर, 22 सितंबर को धरने की चेतावनी* सुल्तानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं देयकों के भुगतान को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा राम बचन राम को ज्ञापन सौंपकर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। संघ के जनपदीय प्रवक्ता निजाम खान ने बताया कि शिक्षकों के अवशिष्ट वेतन, जीपीएफ अग्रिम, सामूहिक बीमा, जीपीएफ लेखा पर्ची, नोशनल पेंशन, ग्रेच्युटी, जीपीएफ से एनपीएस में स्थानांतरित धनराशि को वापस जीपीएफ खाते में भेजने, ऑनलाइन आवेदनों के निस्तारण तथा नवीन प्रान आवंटन समेत कई मामले लंबे समय से लंबित हैं। इससे शिक्षकों में व्यापक रोष व्याप्त है। निजाम खान ने आरोप लगाया कि एक ही विद्यालय के शिक्षकों का एक ही आदेश से अवरुद्ध और बहाल वेतन का अवशिष्ट भुगतान भी अलग-अलग तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीपीएफ अग्रिम, सामूहिक बीमा, ग्रेच्युटी एवं अन्य देयकों की पत्रावलियां अनावश्यक रूप से लंबित रहने से शिक्षक और सेवानिवृत्त कर्मचारी परेशान हैं। उन्होंने कहा, “संघ लंबे समय से औपचारिक और अनौपचारिक संवाद के माध्यम से शिक्षकों की समस्याओं के समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण की मांग करता रहा है। इसके बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से शिक्षकों में आक्रोश बढ़ रहा है। अब संघ चुप बैठने वाला नहीं है।” जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने कहा कि शिक्षकों के वैधानिक देयकों के भुगतान के लिए उन्हें वर्षों तक कार्यालयों के चक्कर लगाना पड़े, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। संघ ने हमेशा संवाद के माध्यम से समस्याओं के समाधान का प्रयास किया है, लेकिन अब लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण जरूरी है। उन्होंने कहा कि 21 सितंबर तक समस्याओं का ठोस समाधान नहीं हुआ तो 22 सितंबर को अपराह्न तीन बजे वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र नारायण मिश्र ने कहा कि जीपीएफ, ग्रेच्युटी, सामूहिक बीमा, अवशिष्ट वेतन और पेंशन से जुड़े प्रकरणों को लंबित रखना शिक्षकों के हितों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि सभी मामलों का निस्तारण नियमों के अनुसार पारदर्शी और निर्धारित समयसीमा में होना चाहिए। शिक्षकों को अपने ही वैधानिक देयकों के लिए परेशान होना पड़े, यह व्यवस्था की गंभीर खामी है। जिला मंत्री डॉ. हृषिकेश भानु सिंह ने कहा कि शिक्षक संघ ने हमेशा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से शिक्षकों की समस्याओं की आवाज उठाई है। यदि 21 सितंबर तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 22 सितंबर का धरना मजबूरी में उठाया गया कदम होगा। उन्होंने कहा कि संघ शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और वैधानिक देयकों के लिए निर्णायक संघर्ष करेगा। जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव ने चेतावनी दी कि यदि 21 सितंबर तक सभी प्रमुख लंबित समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो 22 सितंबर को अपराह्न तीन बजे वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संघ ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को आगे भी व्यापक रूप दिया जाएगा। जय प्रकाश वर्मा कोषाध्यक्ष ने कहा शिक्षकों के नवीन प्रान आवंटन, आवंटित पीआरएएन नंबर एवं कार्ड उपलब्ध कराने तथा एनपीएस कटौती से संबंधित समस्याओं के तत्काल समाधान की भी मांग की गई। संघ पदाधिकारियों ने कार्यालय की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने और लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय में निस्तारण किए जाने पर जोर दिया। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र नारायण मिश्र, जिला मंत्री डॉ. हृषिकेश भानु सिंह, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा, संयुक्त मंत्री प्रशांत पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव, राम बहादुर मिश्रा धीरेन्द्र राव जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अर्चना सिंह, मुहम्मद मुजतबा, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र कविराज,ब्लॉक अध्यक्ष कादीपुर अनिल यादव, लम्भुआ केदारनाथ दूबे, बल्दीराय राज बख्श मौर्य, भदय्या अंजनी शर्मा, दोस्तपुर अध्यक्ष गोमती मिश्रा अखण्ड नगर अध्यक्ष विजय प्रताप यादव, अरुण शुक्ला, शिव नरायण वर्मा, राज कुमार यादव, बृजेश सिंह, बिमलेश कुमार, राज कुमार चौधरी, कृष्ण कुमार चौरसिया, संजय यादव मंत्री करौदी कलां,नरेंद्र पाण्डेय,विनय पाण्डेय, रमन तिवारी, शिव पूजन पाण्डेय, राजमणि यादव, रमेश तिवारी नफीस अहमद शफीक अहमद प्रतिमा सिंह लालचंद सरफराज अहमद नवीन कुमार पाण्डेय,अरविन्द कुमार पाण्डेय अनिल उपाध्याय पंकज श्रीवास्तव दुर्गेश मिश्रा,विपिन कुमार सिंह तहसील प्रभारी बल्दीराय , अशीष शुक्ला, संजीव यादव , नरेश चंद्र, संजय ओझा, मंत्री हरिओम द्विवेदी, अशोक विश्वकर्मा, राम मगन, चंदा देवी, रोहित कुमार, विनय कुमार यादव, अरविन्द कुमार, डॉ रोहित दूबे, मनीष पाण्डेय, पूर्णेन्दु कुमार पाण्डेय चंद्रशेखर पांडे तहसील प्रभारी लंभुआ मनोज कुमार द्विवेदी उपाध्यक्ष लंभुआ सहित सैंकड़ो पदाधिकारी मौजूद रहे।

48 min ago
user_लालजी
लालजी
सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
48 min ago
c3674e34-cb9b-4138-bdf0-25001eae5bc5

लंबित शिक्षक समस्याओं को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ मुखर, 22 सितंबर को धरने की चेतावनी* सुल्तानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं देयकों के भुगतान को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा राम बचन राम को ज्ञापन सौंपकर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। संघ के जनपदीय प्रवक्ता निजाम खान ने बताया कि शिक्षकों के अवशिष्ट वेतन, जीपीएफ अग्रिम, सामूहिक बीमा, जीपीएफ लेखा पर्ची, नोशनल पेंशन, ग्रेच्युटी, जीपीएफ से एनपीएस में स्थानांतरित धनराशि को वापस जीपीएफ खाते में भेजने, ऑनलाइन आवेदनों के निस्तारण तथा नवीन प्रान आवंटन समेत कई मामले लंबे समय से लंबित हैं। इससे शिक्षकों में व्यापक रोष व्याप्त है। निजाम खान ने आरोप लगाया कि एक ही विद्यालय के शिक्षकों का एक ही आदेश से अवरुद्ध और बहाल वेतन का अवशिष्ट भुगतान भी अलग-अलग तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीपीएफ अग्रिम, सामूहिक बीमा, ग्रेच्युटी एवं अन्य देयकों की पत्रावलियां अनावश्यक रूप से लंबित रहने

823a2caa-5586-443f-995c-a9f624e4ffc8

से शिक्षक और सेवानिवृत्त कर्मचारी परेशान हैं। उन्होंने कहा, “संघ लंबे समय से औपचारिक और अनौपचारिक संवाद के माध्यम से शिक्षकों की समस्याओं के समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण की मांग करता रहा है। इसके बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से शिक्षकों में आक्रोश बढ़ रहा है। अब संघ चुप बैठने वाला नहीं है।” जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने कहा कि शिक्षकों के वैधानिक देयकों के भुगतान के लिए उन्हें वर्षों तक कार्यालयों के चक्कर लगाना पड़े, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। संघ ने हमेशा संवाद के माध्यम से समस्याओं के समाधान का प्रयास किया है, लेकिन अब लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण जरूरी है। उन्होंने कहा कि 21 सितंबर तक समस्याओं का ठोस समाधान नहीं हुआ तो 22 सितंबर को अपराह्न तीन बजे वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र नारायण मिश्र ने कहा कि जीपीएफ, ग्रेच्युटी, सामूहिक बीमा, अवशिष्ट वेतन और पेंशन से जुड़े प्रकरणों को लंबित रखना शिक्षकों के हितों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि सभी मामलों का निस्तारण नियमों के अनुसार पारदर्शी और निर्धारित समयसीमा में होना चाहिए। शिक्षकों को अपने ही वैधानिक देयकों

fddbf186-b03f-42a5-a50c-fa0b0bc49a8c

के लिए परेशान होना पड़े, यह व्यवस्था की गंभीर खामी है। जिला मंत्री डॉ. हृषिकेश भानु सिंह ने कहा कि शिक्षक संघ ने हमेशा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से शिक्षकों की समस्याओं की आवाज उठाई है। यदि 21 सितंबर तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 22 सितंबर का धरना मजबूरी में उठाया गया कदम होगा। उन्होंने कहा कि संघ शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और वैधानिक देयकों के लिए निर्णायक संघर्ष करेगा। जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव ने चेतावनी दी कि यदि 21 सितंबर तक सभी प्रमुख लंबित समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो 22 सितंबर को अपराह्न तीन बजे वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संघ ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को आगे भी व्यापक रूप दिया जाएगा। जय प्रकाश वर्मा कोषाध्यक्ष ने कहा शिक्षकों के नवीन प्रान आवंटन, आवंटित पीआरएएन नंबर एवं कार्ड उपलब्ध कराने तथा एनपीएस कटौती से संबंधित समस्याओं के तत्काल समाधान की भी मांग की गई। संघ पदाधिकारियों ने कार्यालय की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने और लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय में निस्तारण किए जाने पर जोर दिया। प्रतिनिधिमंडल

58ebc012-9070-4835-8d94-0053c8c96e60

में वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र नारायण मिश्र, जिला मंत्री डॉ. हृषिकेश भानु सिंह, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा, संयुक्त मंत्री प्रशांत पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव, राम बहादुर मिश्रा धीरेन्द्र राव जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अर्चना सिंह, मुहम्मद मुजतबा, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र कविराज,ब्लॉक अध्यक्ष कादीपुर अनिल यादव, लम्भुआ केदारनाथ दूबे, बल्दीराय राज बख्श मौर्य, भदय्या अंजनी शर्मा, दोस्तपुर अध्यक्ष गोमती मिश्रा अखण्ड नगर अध्यक्ष विजय प्रताप यादव, अरुण शुक्ला, शिव नरायण वर्मा, राज कुमार यादव, बृजेश सिंह, बिमलेश कुमार, राज कुमार चौधरी, कृष्ण कुमार चौरसिया, संजय यादव मंत्री करौदी कलां,नरेंद्र पाण्डेय,विनय पाण्डेय, रमन तिवारी, शिव पूजन पाण्डेय, राजमणि यादव, रमेश तिवारी नफीस अहमद शफीक अहमद प्रतिमा सिंह लालचंद सरफराज अहमद नवीन कुमार पाण्डेय,अरविन्द कुमार पाण्डेय अनिल उपाध्याय पंकज श्रीवास्तव दुर्गेश मिश्रा,विपिन कुमार सिंह तहसील प्रभारी बल्दीराय , अशीष शुक्ला, संजीव यादव , नरेश चंद्र, संजय ओझा, मंत्री हरिओम द्विवेदी, अशोक विश्वकर्मा, राम मगन, चंदा देवी, रोहित कुमार, विनय कुमार यादव, अरविन्द कुमार, डॉ रोहित दूबे, मनीष पाण्डेय, पूर्णेन्दु कुमार पाण्डेय चंद्रशेखर पांडे तहसील प्रभारी लंभुआ मनोज कुमार द्विवेदी उपाध्यक्ष लंभुआ सहित सैंकड़ो पदाधिकारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • विधायक राकेश प्रताप सिंह के मुकदमे में सुनवाई टली: गौरीगंज विधायक पर भाजपा नेता दीपक सिंह पर हमले का आरोप, अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को सुल्तानपुर कोर्ट में भाजपा नेता दीपक सिंह पर हमले के आरोप में गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह और अन्य आरोपियों के खिलाफ दर्ज केस में मंगलवार को कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। मामले की अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी। दरअसल, आरोपी प्रशांत सिंह और अन्य की याचिका पर हाईकोर्ट ने अगले आदेश तक केस की कार्यवाही पर रोक लगा रखी है। वादी मुकदमा भाजपा नेता दीपक सिंह के वकील संतोष पांडेय ने बताया कि एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने अगली सुनवाई के लिए 31 अक्टूबर की तारीख तय की है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, अमेठी जिले के गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह समेत अन्य के खिलाफ भाजपा की तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह पर हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। यह केस गौरीगंज थाने में 10 मई 2023 को दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने विधायक सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
    1
    विधायक राकेश प्रताप सिंह के मुकदमे में सुनवाई टली: गौरीगंज विधायक पर भाजपा नेता दीपक सिंह पर हमले का आरोप, अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को
सुल्तानपुर कोर्ट में भाजपा नेता दीपक सिंह पर हमले के आरोप में गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह और अन्य आरोपियों के खिलाफ दर्ज केस में मंगलवार को कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। मामले की अगली सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी।
दरअसल, आरोपी प्रशांत सिंह और अन्य की याचिका पर हाईकोर्ट ने अगले आदेश तक केस की कार्यवाही पर रोक लगा रखी है। वादी मुकदमा भाजपा नेता दीपक सिंह के वकील संतोष पांडेय ने बताया कि एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने अगली सुनवाई के लिए 31 अक्टूबर की तारीख तय की है।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक, अमेठी जिले के गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह समेत अन्य के खिलाफ भाजपा की तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह पर हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। यह केस गौरीगंज थाने में 10 मई 2023 को दर्ज किया गया था।
इस मामले में पुलिस ने विधायक सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • 271 ग्राम मारफीन के साथ नशे के सौदागरों पर आलापुर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार मुखबिर की सूचना पर आमादेपुर चौराहे के पास दबिश, 03 पैकेट में बरामद हुई 271 ग्राम अवैध मारफीन* *आलापुर/अम्बेडकरनगर।* *नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में आलापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 03 पैकेट में कुल 271 ग्राम अवैध मारफीन बरामद की गई है।* *पुलिस प्रेस नोट के अनुसार 13 सितंबर 2026 की सुबह करीब 6:50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आमादेपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुलाब गोस्वामी (21 वर्ष) पुत्र बच्चालाल गोस्वामी तथा सौकेट गोस्वामी (25 वर्ष) पुत्र गिरजा शंकर गोस्वामी, निवासी ग्राम मसेना मिर्जापुर, थाना आलापुर के रूप में हुई।* *मामला मु0अ0सं0 189/2026, धारा 8/21 NDPS Act से संबंधित बताया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।* *गुलाब गोस्वामी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया* *पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त गुलाब गोस्वामी के खिलाफ थाना आलापुर में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें धारा 147, 148, 308, 323, 324, 352, 504, 506 भादवि समेत अन्य धाराओं के मुकदमे शामिल बताए गए हैं।* *इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका* *कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक बालमुकुन्द यादव, कांस्टेबल वैभव यादव और कांस्टेबल मान सिंह शामिल रहे।* *नशे के कारोबार पर पुलिस की यह कार्रवाई इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब बड़ा सवाल यह है कि बरामद मारफीन की सप्लाई कहां से हुई और इसके पीछे नशे के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं?*
    1
    271 ग्राम मारफीन के साथ नशे के सौदागरों पर आलापुर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर आमादेपुर चौराहे के पास दबिश, 03 पैकेट में बरामद हुई 271 ग्राम अवैध मारफीन*
*आलापुर/अम्बेडकरनगर।*
*नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में आलापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 03 पैकेट में कुल 271 ग्राम अवैध मारफीन बरामद की गई है।*
*पुलिस प्रेस नोट के अनुसार 13 सितंबर 2026 की सुबह करीब 6:50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आमादेपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुलाब गोस्वामी (21 वर्ष) पुत्र बच्चालाल गोस्वामी तथा सौकेट गोस्वामी (25 वर्ष) पुत्र गिरजा शंकर गोस्वामी, निवासी ग्राम मसेना मिर्जापुर, थाना आलापुर के रूप में हुई।*
*मामला मु0अ0सं0 189/2026, धारा 8/21 NDPS Act से संबंधित बताया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।*
*गुलाब गोस्वामी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया*
*पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त गुलाब गोस्वामी के खिलाफ थाना आलापुर में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें धारा 147, 148, 308, 323, 324, 352, 504, 506 भादवि समेत अन्य धाराओं के मुकदमे शामिल बताए गए हैं।*
*इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका*
*कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक बालमुकुन्द यादव, कांस्टेबल वैभव यादव और कांस्टेबल मान सिंह शामिल रहे।*
*नशे के कारोबार पर पुलिस की यह कार्रवाई इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब बड़ा सवाल यह है कि बरामद मारफीन की सप्लाई कहां से हुई और इसके पीछे नशे के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं?*
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • भड़काऊ भाषण से मचा बवाल: 'संविधान नहीं करेगा रक्षा, घरों में रखो लोहा', वायरल वीडियो ने बढ़ाई सरगर्मी* उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से सोशल मीडिया पर एक बेहद सनसनीखेज और भड़काऊ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति खुले मंच से आग उगलते हुए भीड़ को उकसा रहा है। सरेआम माइक से कहा जा रहा है कि *"संविधान तुम्हारी रक्षा नहीं करेगा", और खुद की तथा अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए हर घर में हथियार यानी 'लोहा' रखने* की खुलेआम अपील की जा रही है। सरेआम उन्माद फैलाने वाली इस बयानबाजी ने जिले का सियासी और सामाजिक पारा अचानक से काफी चढ़ा दिया है। इस वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि कैसे भीड़ को भड़काते हुए घरों की सुरक्षा का डर दिखाया जा रहा है। वक्ता लोगों से कह रहा है कि जब तक पुलिस या कोई संवैधानिक मदद पहुंचे, तब तक अपनी सुरक्षा के लिए हर घर में *'इमरजेंसी किट'* होनी चाहिए। कानून को ताक पर रखकर सरेआम भीड़ को इस तरह भड़काने और खौफ का माहौल बनाने की इस घटना से हर तरफ सनसनी फैल गई है। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उचित कानूनी जांच और सख्त कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है, ताकि इलाके में शांति और सौहार्द पूरी तरह से कायम रहे। *अस्वीकरण - वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते है*
    1
    भड़काऊ भाषण से मचा बवाल: 'संविधान नहीं करेगा रक्षा, घरों में रखो लोहा', वायरल वीडियो ने बढ़ाई सरगर्मी*
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से सोशल मीडिया पर एक बेहद सनसनीखेज और भड़काऊ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति खुले मंच से आग उगलते हुए भीड़ को उकसा रहा है। सरेआम माइक से कहा जा रहा है कि *"संविधान तुम्हारी रक्षा नहीं करेगा", और खुद की तथा अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए हर घर में हथियार यानी 'लोहा' रखने* की खुलेआम अपील की जा रही है। सरेआम उन्माद फैलाने वाली इस बयानबाजी ने जिले का सियासी और सामाजिक पारा अचानक से काफी चढ़ा दिया है।
इस वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि कैसे भीड़ को भड़काते हुए घरों की सुरक्षा का डर दिखाया जा रहा है। वक्ता लोगों से कह रहा है कि जब तक पुलिस या कोई संवैधानिक मदद पहुंचे, तब तक अपनी सुरक्षा के लिए हर घर में *'इमरजेंसी किट'* होनी चाहिए। कानून को ताक पर रखकर सरेआम भीड़ को इस तरह भड़काने और खौफ का माहौल बनाने की इस घटना से हर तरफ सनसनी फैल गई है। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उचित कानूनी जांच और सख्त कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है, ताकि इलाके में शांति और सौहार्द पूरी तरह से कायम रहे। 
*अस्वीकरण - वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते है*
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • कादीपुर में आबकारी विभाग की टीम ने 35 लीटर अवैध कच्ची शराब किया बरामद, सौ किलोग्राम लहन को किया नष्ट आबकारी स्पेक्टर कादीपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दबिश दी, जहां पर दबिश के दौरान टीम द्वारा 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया और सौ किलोग्राम लहन को तत्काल नष्ट किया गया, वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में हड़कंप भी मचा रहा, इसी दौरान तीन पर अभियोग भी पंजीकृत किया गया
    1
    कादीपुर में आबकारी विभाग की टीम ने 35 लीटर अवैध कच्ची शराब किया बरामद, सौ किलोग्राम लहन को किया नष्ट
आबकारी स्पेक्टर कादीपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दबिश दी, जहां पर दबिश के दौरान टीम द्वारा 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया और सौ किलोग्राम लहन को तत्काल नष्ट किया गया, वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में हड़कंप भी मचा रहा, इसी दौरान तीन पर अभियोग भी पंजीकृत किया गया
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अधिवक्ताओं के लिए बड़ी घोषणा 5 लाख तक की कैशलेस मेडिकल सेवा सुविधा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं के हित में बड़ी घोषणा सामने आई है। हाईकोर्ट से लेकर जिला न्यायालयों तक सक्रिय रूप से प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं को अब ₹5 लाख प्रतिवर्ष तक की कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस स्कीम की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है। इस पहल से प्रदेश के बड़ी संख्या में सक्रिय अधिवक्ताओं और उनके परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से अधिवक्ता समुदाय की ओर से स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर उठाई जा रही मांगों के बीच यह घोषणा राहत और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अधिवक्ताओं ने इस पहल को स्वागत योग्य बताते हुए इसे न्यायिक व्यवस्था से जुड़े लोगों के हित में अहम निर्णय बताया है।
    1
    अधिवक्ताओं के लिए बड़ी घोषणा 5 लाख तक की कैशलेस मेडिकल सेवा सुविधा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं के हित में बड़ी घोषणा सामने आई है। हाईकोर्ट से लेकर जिला न्यायालयों तक सक्रिय रूप से प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं  को अब ₹5 लाख प्रतिवर्ष तक की कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस स्कीम की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है।
इस पहल से प्रदेश के बड़ी संख्या में सक्रिय अधिवक्ताओं और उनके परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से अधिवक्ता समुदाय की ओर से स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर उठाई जा रही मांगों के बीच यह घोषणा राहत और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
अधिवक्ताओं ने इस पहल को स्वागत योग्य बताते हुए इसे न्यायिक व्यवस्था से जुड़े लोगों के हित में अहम निर्णय बताया है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा चोरी में प्रयोग करने वाले विभिन्न उपकरणों के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्त की निशानदेही से चोरी का 01 गैस सिलेण्डर बरामद अमेठी।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में संदिग्धों की चेकिंग एवं अपराध व अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 15.09.2026 को थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर साइकिल सवार अभियुक्त करम राज पुत्र स्व0 पूरन निवासी ग्राम हारीपुर बाजार तिराहा थाना पीपरपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त करम राज के कब्जे से लोहे की 01 हथौड़ी, लोहे की 01 छेनी, कुछ प्लास्टिक की बोतले व ईट पाथने का सांचा बरामद हुआ।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह बाहर पडे लोगों का सामान व कबाड़ उठ लेता है जिससे लोगों को लगे की वह कबाड़ उठाने का काम करता है इसी हथौड़ी व छेनी से 08-09 दिन पहले मादापुर स्कूल के रसोई घर का ताला तोड़कर 01 गैस सिलेण्डर चोरी किया था जिसे लौटते समय एक गन्ने के खेत में छिपा दिया था।अभियुक्त की निशानदेही से चोरी का 01 गैस सिलेण्डर बरामद हबरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा चोरी में प्रयोग करने वाले विभिन्न उपकरणों के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्त की निशानदेही से चोरी का 01 गैस सिलेण्डर बरामद
अमेठी।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में संदिग्धों की चेकिंग एवं अपराध व अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 15.09.2026 को थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर साइकिल सवार अभियुक्त करम राज पुत्र स्व0 पूरन निवासी ग्राम हारीपुर बाजार तिराहा थाना पीपरपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त करम राज के कब्जे से लोहे की 01 हथौड़ी, लोहे की 01 छेनी, कुछ प्लास्टिक की बोतले व ईट पाथने का सांचा बरामद हुआ।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह बाहर पडे लोगों का सामान व कबाड़ उठ लेता है जिससे लोगों को लगे की वह कबाड़ उठाने का काम करता है इसी हथौड़ी व छेनी से 08-09 दिन पहले मादापुर स्कूल के रसोई घर का ताला तोड़कर 01 गैस सिलेण्डर चोरी किया था जिसे लौटते समय एक गन्ने के खेत में छिपा दिया था।अभियुक्त की निशानदेही से चोरी का 01 गैस सिलेण्डर बरामद हबरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_पवन कुमार द्विवेदी
    पवन कुमार द्विवेदी
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गौरीगंज में सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो का अचानक खुला दरवाजा, तीन लोग घायल अमेठी। गौरीगंज के हनुमान तिराहा स्थित रायबरेली रोड पर मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो का अचानक दरवाजा खुलने से वहां से गुजर रहे तीन लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। हादसे ने सड़क किनारे वाहन खड़ा करते समय बरती जाने वाली सावधानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने के बाद दरवाजा खोलने से पहले आगे-पीछे जरूर देखें, ताकि पीछे से आ रहे वाहन या राहगीर इसकी चपेट में न आएं। थोड़ी सी सावधानी बड़े हादसे को टाल सकती है।
    1
    गौरीगंज में सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो का अचानक खुला दरवाजा, तीन लोग घायल
अमेठी। गौरीगंज के हनुमान तिराहा स्थित रायबरेली रोड पर मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो का अचानक दरवाजा खुलने से वहां से गुजर रहे तीन लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। हादसे ने सड़क किनारे वाहन खड़ा करते समय बरती जाने वाली सावधानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने के बाद दरवाजा खोलने से पहले आगे-पीछे जरूर देखें, ताकि पीछे से आ रहे वाहन या राहगीर इसकी चपेट में न आएं। थोड़ी सी सावधानी बड़े हादसे को टाल सकती है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रायपुर में एसएसबी के सूबेदार की संदिग्ध मौत, इकलौते बेटे ने किया अंतिम संस्कार, गॉर्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया छत्तीसगढ़ के रायपुर में एसएसबी में सूबेदार पद पर तैनात आनंद प्रकाश तिवारी की सोमवार सुबह संदिग्ध मौत हो गई। मंगलवार को हवाई जहाज से पार्थिव शरीर लखनऊ और वहां से सेना के वाहन से दोपहर 1:30 बजे पैतृक गांव सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के नेवरा लाया गया। जहां मां, पत्नी सभी शव देखते ही चीख चीख कर रोने लगे। कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू समेत सैकड़ों लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सेना के जवानों ने पार्थिव शरीर को गॉर्ड ऑफ़ ऑनर दिया। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव कुड़वार घाट ले जाया गया। जहां राजकीय सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा हम शोक संवेदना प्रकट करने आए थे। पूरे कांग्रेस परिवार के लोग इस परिवार के साथ खड़े हैं। मेरी सरकार से मांग है जो आर्थिक सहयोग, नौकरी है वो सब इनको मिलना चाहिए। जवान के भाई ने बताया मै सूरत में था भतीजे का फोन गया उसने बताया चाचा ऐसा हो गया है। भाइयों में सबसे छोटा भाई था। उसका जीवन साधारण था। हम दोनों साथ ही में पढ़ते थे स्कूल आना जाना साथ ही में था। आनंद अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वह साल 2007 में सेना में भर्ती हुए थे और उनकी तैनाती छत्तीसगढ़ के रायपुर में थी। उनके पिता बलराम तिवारी एक रिटायर्ड पोस्टमैन हैं। उनकी मां का भोला तिवारी और पत्नी का प्रियंका तिवारी हैं। उनका एक बेटा अनुभव तिवारी है, जो 11वीं कक्षा में पढ़ता है। उनके भाई रवि प्रकाश तिवारी किसान हैं और वेद प्रकाश तिवारी गुजरात में एक प्राइवेट बैंक में काम करते हैं। आनंद प्रकाश तिवारी आखिरी बार 8 महीने पहले घर आए थे। उन्हें अगले महीने अक्टूबर में घर आना था, क्योंकि 28 अक्टूबर को घर पर भागवत का आयोजन होना था। 12 सितंबर को शाम करीब 9 बजे उनकी अपने पिताजी से फोन पर आधे घंटे बात हुई थी। इस दौरान उन्होंने पिताजी से भागवत के लिए छुट्टी मिलने की बात कही थी। उन्होंने पिताजी को परेशान न होने के लिए भी कहा था। उनकी शहादत की सूचना परिवार को रायपुर कंट्रोल रूम से मिली।
    3
    रायपुर में एसएसबी के सूबेदार की संदिग्ध मौत, इकलौते बेटे ने किया अंतिम संस्कार, गॉर्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया
छत्तीसगढ़ के रायपुर में एसएसबी में सूबेदार पद पर तैनात आनंद प्रकाश तिवारी की सोमवार सुबह संदिग्ध मौत हो गई। मंगलवार को हवाई जहाज से पार्थिव शरीर लखनऊ और वहां से सेना के वाहन से दोपहर 1:30 बजे पैतृक गांव सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के नेवरा लाया गया। जहां मां, पत्नी सभी शव देखते ही चीख चीख कर रोने लगे।
कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू समेत सैकड़ों लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सेना के जवानों ने पार्थिव शरीर को गॉर्ड ऑफ़ ऑनर दिया। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव कुड़वार घाट ले जाया गया। जहां राजकीय सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया।
कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा हम शोक संवेदना प्रकट करने आए थे। पूरे कांग्रेस परिवार के लोग इस परिवार के साथ खड़े हैं। मेरी सरकार से मांग है जो आर्थिक सहयोग, नौकरी है वो सब इनको मिलना चाहिए।
जवान के भाई ने बताया मै सूरत में था भतीजे का फोन गया उसने बताया चाचा ऐसा हो गया है। भाइयों में सबसे छोटा भाई था। उसका जीवन साधारण था। हम दोनों साथ ही में पढ़ते थे स्कूल आना जाना साथ ही में था। 
आनंद अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वह साल 2007 में सेना में भर्ती हुए थे और उनकी तैनाती छत्तीसगढ़ के रायपुर में थी। उनके पिता बलराम तिवारी एक रिटायर्ड पोस्टमैन हैं। उनकी मां का भोला तिवारी और पत्नी का प्रियंका तिवारी हैं। उनका एक बेटा अनुभव तिवारी है, जो 11वीं कक्षा में पढ़ता है। उनके भाई रवि प्रकाश तिवारी किसान हैं और वेद प्रकाश तिवारी गुजरात में एक प्राइवेट बैंक में काम करते हैं।
आनंद प्रकाश तिवारी आखिरी बार 8 महीने पहले घर आए थे। उन्हें अगले महीने अक्टूबर में घर आना था, क्योंकि 28 अक्टूबर को घर पर भागवत का आयोजन होना था।
12 सितंबर को शाम करीब 9 बजे उनकी अपने पिताजी से फोन पर आधे घंटे बात हुई थी। इस दौरान उन्होंने पिताजी से भागवत के लिए छुट्टी मिलने की बात कही थी। उन्होंने पिताजी को परेशान न होने के लिए भी कहा था। उनकी शहादत की सूचना परिवार को रायपुर कंट्रोल रूम से मिली।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.