logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औरैया में,बौद्ध पूर्णिमा पर बौद्ध विद्या निकेतन में भव्य आयोजन, शांति और अहिंसा का गूंजा संदेश औरैया। अजीतमल तहसील क्षेत्र के रसूलपुर स्थित बौद्ध विद्या निकेतन विद्यालय में बौद्ध पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। सुखरानी देवी जन कल्याण एवं शिक्षा प्रसार समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं कैंडिल प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों तथा अहिंसा, करुणा और शांति के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित लोग भावविभोर हो उठे। मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने बुद्ध के विचारों की वर्तमान समय में बढ़ती प्रासंगिकता पर जोर देते हुए समाज में प्रेम, भाईचारे और अहिंसा को अपनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधक सियाराम गौतम ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें भारतीय संस्कृति व महान विभूतियों के विचारों से जोड़ते हैं। इस अवसर पर राजबहादुर सिंह, पूरन सिंह, हरिशंकर यादव, संकल्प राव गौतम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी द्वारा बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ। पूरे आयोजन ने शांति, सकारात्मकता और प्रेरणा का संदेश देते हुए सभी के मन में नई ऊर्जा का संचार किया।

2 hrs ago
user_Jahid Akhter
Jahid Akhter
Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

औरैया में,बौद्ध पूर्णिमा पर बौद्ध विद्या निकेतन में भव्य आयोजन, शांति और अहिंसा का गूंजा संदेश औरैया। अजीतमल तहसील क्षेत्र के रसूलपुर स्थित बौद्ध विद्या निकेतन विद्यालय में बौद्ध पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। सुखरानी देवी जन कल्याण एवं शिक्षा प्रसार समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं कैंडिल प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों तथा अहिंसा, करुणा और शांति के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित लोग भावविभोर हो उठे। मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने बुद्ध के विचारों की वर्तमान समय में बढ़ती प्रासंगिकता पर जोर देते हुए समाज में प्रेम, भाईचारे और अहिंसा को अपनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधक सियाराम गौतम ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें भारतीय संस्कृति व महान विभूतियों के विचारों से जोड़ते हैं। इस अवसर पर राजबहादुर सिंह, पूरन सिंह, हरिशंकर यादव, संकल्प राव गौतम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी द्वारा बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ। पूरे आयोजन ने शांति, सकारात्मकता और प्रेरणा का संदेश देते हुए सभी के मन में नई ऊर्जा का संचार किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Vivek yadav
    1
    Post by Vivek yadav
    user_Vivek yadav
    Vivek yadav
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • औरैया जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार को सदर क्षेत्र के ग्राम जैतापुर में बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में टीम ने विनियमित क्षेत्र में विकसित की गई अवैध कॉलोनी को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम जैतापुर की खसरा संख्या 194 स्थित भूमि, जो आशीष बरेजा आदि भूधारकों के नाम दर्ज है, पर कुछ बिल्डरों द्वारा बिना अनुमति अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। इस पर प्रशासन ने पूर्व में उत्तर प्रदेश निर्माण कार्य (विनियमन) अधिनियम, 1958 के तहत नोटिस जारी कर संबंधित पक्षों को अपना पक्ष रखने और लेआउट स्वीकृत कराने का अवसर दिया था। बावजूद इसके न तो कोई जवाब प्रस्तुत किया गया और न ही प्लाटिंग को वैध कराया गया। निर्देशों की अनदेखी होने पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सायंकाल मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। इस कार्रवाई के दौरान कोतवाली औरैया पुलिस बल, विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता, तहसील सदर के लेखपालगण तथा नगर पालिका परिषद औरैया का स्टाफ मौजूद रहा। उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा ने बताया कि औरैया के विनियमित क्षेत्र में सभी अवैध प्लाटिंग को चिन्हित कर लिया गया है। संबंधित विकासकर्ताओं को नियमानुसार नोटिस देकर वैध कराने का अवसर दिया जाएगा। यदि इसके बावजूद भी नियमों का पालन नहीं किया गया, तो इसी प्रकार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    1
    औरैया जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार को सदर क्षेत्र के ग्राम जैतापुर में बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में टीम ने विनियमित क्षेत्र में विकसित की गई अवैध कॉलोनी को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम जैतापुर की खसरा संख्या 194 स्थित भूमि, जो आशीष बरेजा आदि भूधारकों के नाम दर्ज है, पर कुछ बिल्डरों द्वारा बिना अनुमति अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। इस पर प्रशासन ने पूर्व में उत्तर प्रदेश निर्माण कार्य (विनियमन) अधिनियम, 1958 के तहत नोटिस जारी कर संबंधित पक्षों को अपना पक्ष रखने और लेआउट स्वीकृत कराने का अवसर दिया था। बावजूद इसके न तो कोई जवाब प्रस्तुत किया गया और न ही प्लाटिंग को वैध कराया गया।
निर्देशों की अनदेखी होने पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सायंकाल मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। इस कार्रवाई के दौरान कोतवाली औरैया पुलिस बल, विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता, तहसील सदर के लेखपालगण तथा नगर पालिका परिषद औरैया का स्टाफ मौजूद रहा।
उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा ने बताया कि औरैया के विनियमित क्षेत्र में सभी अवैध प्लाटिंग को चिन्हित कर लिया गया है। संबंधित विकासकर्ताओं को नियमानुसार नोटिस देकर वैध कराने का अवसर दिया जाएगा। यदि इसके बावजूद भी नियमों का पालन नहीं किया गया, तो इसी प्रकार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, मचा हड़कम्प। औरैया जिले के कस्बा बिधूना में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया और पुलिस क्षेत्राधिकारी पी. पुनीत मिश्रा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में जेसीबी की मदद से फीडर रोड, लोहा मंडी, बेला रोड और बाईपास रोड पर नाली से नाली तक अवैध रूप से कब्जाए गए टीन, तख्त, पटिया और अन्य सामान हटवाया गया। अभियान की भनक लगते ही अधिकांश व्यापारियों ने स्वयं ही अपना सामान समेट लिया, हालांकि एक-दो व्यापारियों और प्रशासन के बीच कहासुनी भी हुई। उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया और क्षेत्राधिकारी पी. पुनीत मिश्रा ने व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर न केवल रिपोर्ट दर्ज की जाएगी, बल्कि सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। इस अभियान में नायब तहसीलदार हर किशोर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान, इंस्पेक्टर क्राइम अनिल तिवारी, कस्बा प्रभारी सुहेलखान, उपनिरीक्षक मेवालाल, योगेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह, जेडी सिंह तथा अधिशाषी अधिकारी राजकमल सहित नगर पंचायत प्रशासन और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन के इस कदम से व्यापारियों में स्पष्ट संदेश गया है कि सड़कों पर अतिक्रमण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    1
    प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, मचा हड़कम्प। औरैया जिले के कस्बा बिधूना में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया और पुलिस क्षेत्राधिकारी पी. पुनीत मिश्रा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में जेसीबी की मदद से फीडर रोड, लोहा मंडी, बेला रोड और बाईपास रोड पर नाली से नाली तक अवैध रूप से कब्जाए गए टीन, तख्त, पटिया और अन्य सामान हटवाया गया।
अभियान की भनक लगते ही अधिकांश व्यापारियों ने स्वयं ही अपना सामान समेट लिया, हालांकि एक-दो व्यापारियों और प्रशासन के बीच कहासुनी भी हुई। उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया और क्षेत्राधिकारी पी. पुनीत मिश्रा ने व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर न केवल रिपोर्ट दर्ज की जाएगी, बल्कि सामान भी जब्त कर लिया जाएगा।
इस अभियान में नायब तहसीलदार हर किशोर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान, इंस्पेक्टर क्राइम अनिल तिवारी, कस्बा प्रभारी सुहेलखान, उपनिरीक्षक मेवालाल, योगेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह, जेडी सिंह तथा अधिशाषी अधिकारी राजकमल सहित नगर पंचायत प्रशासन और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन के इस कदम से व्यापारियों में स्पष्ट संदेश गया है कि सड़कों पर अतिक्रमण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में ग्राम जैतापुर में अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई की गई। खसरा संख्या 194 की भूमि पर बिना अनुमति विकसित प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। कार्रवाई से पहले नोटिस भी दिया गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मौके पर पुलिस बल, नगर पालिका और राजस्व टीम मौजूद रही। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध प्लाटिंग करने वालों पर आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में ग्राम जैतापुर में अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई की गई। खसरा संख्या 194 की भूमि पर बिना अनुमति विकसित प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। कार्रवाई से पहले नोटिस भी दिया गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मौके पर पुलिस बल, नगर पालिका और राजस्व टीम मौजूद रही। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध प्लाटिंग करने वालों पर आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गोहानी खुर्द गांव में गुरुवार सुबह ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। बताया कि मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोटों को निशाना नहीं थे। उनका आपसी पुराना मामला चल रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
    1
    अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गोहानी खुर्द गांव में गुरुवार सुबह ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। बताया कि मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोटों को निशाना नहीं थे। उनका आपसी पुराना मामला चल रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गौहानी खुर्द में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई बाईट ।* 👇🏻
    1
    *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गौहानी खुर्द में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई बाईट ।* 👇🏻
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • आजमगढ़ में पत्नी से मारपीट, इलाज के दौरान महिला की मौत रौनापार थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद बना जानलेवा, आरोपी पति पुलिस हिरासत में महिला की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज चिराग जैन की बाइट—मामले में विधिक कार्रवाई जारी आजमगढ़ में पति बना हैवान, मारपीट के बाद पत्नी की गई जान
    1
    आजमगढ़ में पत्नी से मारपीट, इलाज के दौरान महिला की मौत
रौनापार थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद बना जानलेवा, आरोपी पति पुलिस हिरासत में
महिला की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज
चिराग जैन की बाइट—मामले में विधिक कार्रवाई जारी
आजमगढ़ में पति बना हैवान, मारपीट के बाद पत्नी की गई जान
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरायनपुर में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार की शाम 5 बजे तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित सुरेन्द्र प्रताप पुत्र तुलसीराम निवासी नारायनपुर ने आरोप लगाया है कि उसके ही मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसे घेरकर मारपीट की। उसने बताया कि आरोपियों ने बिना किसी ठोस कारण के उसके साथ गाली-गलौज की और फिर हमला कर दिया। इस दौरान उसे गंभीर चोटें भी आई हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है और आरोपी पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। पीड़ित ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की भी मांग की है, क्योंकि उसे आरोपियों से जान का खतरा महसूस हो रहा है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरायनपुर में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार की शाम 5 बजे तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित सुरेन्द्र प्रताप पुत्र तुलसीराम निवासी नारायनपुर ने आरोप लगाया है कि उसके ही मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसे घेरकर मारपीट की। उसने बताया कि आरोपियों ने बिना किसी ठोस कारण के उसके साथ गाली-गलौज की और फिर हमला कर दिया। इस दौरान उसे गंभीर चोटें भी आई हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है और आरोपी पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। पीड़ित ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की भी मांग की है, क्योंकि उसे आरोपियों से जान का खतरा महसूस हो रहा है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • औरैया में महिलाओं का 'जन आक्रोश', मंत्री ने दिया ये संदेश!
    1
    औरैया में महिलाओं का 'जन आक्रोश', मंत्री ने दिया ये संदेश!
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.