3 मई 2026 को होटल में भोजन के दौरान Aquafina की पानी की बोतल दी गई, जिस पर MRP ₹20 अंकित था, लेकिन बिल में इसके लिए ₹40 वसूले गए। होटल के बिल में ₹20 की पानी की बोतल के ₹40 वसूलने का आरोप, उपभोक्ता आयोग पहुंचा मामला देवास। लोहार पिपलिया स्थित नंदन कानन होटल एंड रेस्टोरेंट में पैकेज्ड पानी की बोतल के MRP से अधिक राशि वसूलने का मामला जिला उपभोक्ता आयोग, देवास पहुंच गया है। शुक्रवारिया हाट निवासी पंकज विजयवर्गीय ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-2019 की धारा 35 के तहत परिवाद दायर किया है। अधिवक्ता राजीव कोठिया ने बताया कि शिकायत के अनुसार, 3 मई 2026 को होटल में भोजन के दौरान Aquafina की पानी की बोतल दी गई, जिस पर MRP ₹20 अंकित था, लेकिन बिल में इसके लिए ₹40 वसूले गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आपत्ति करने पर होटल कर्मचारी ने नए नियमों का हवाला देते हुए निर्धारित राशि से अधिक भुगतान करने की बात कही। शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता राजीव कोठिया ने 6 मई को होटल प्रबंधन को सूचना पत्र भेजकर मानसिक एवं आर्थिक क्षति की भरपाई की मांग की थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद 24 अगस्त 2026 को उपभोक्ता आयोग में परिवाद दायर किया गया। शिकायत में सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार का आरोप लगाते हुए कुल ₹70,437 की क्षतिपूर्ति की मांग की गई है, जिसमें ₹437 की बिल राशि, ₹50 हजार मानसिक परेशानी, ₹10 हजार आर्थिक क्षति और ₹10 हजार परिवाद व्यय शामिल हैं।
3 मई 2026 को होटल में भोजन के दौरान Aquafina की पानी की बोतल दी गई, जिस पर MRP ₹20 अंकित था, लेकिन बिल में इसके लिए ₹40 वसूले गए। होटल के बिल में ₹20 की पानी की बोतल के ₹40 वसूलने का आरोप, उपभोक्ता आयोग पहुंचा मामला देवास। लोहार पिपलिया स्थित नंदन कानन होटल एंड रेस्टोरेंट में पैकेज्ड पानी की बोतल के MRP से अधिक राशि वसूलने का मामला जिला उपभोक्ता आयोग, देवास पहुंच गया है। शुक्रवारिया हाट निवासी पंकज विजयवर्गीय ने
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-2019 की धारा 35 के तहत परिवाद दायर किया है। अधिवक्ता राजीव कोठिया ने बताया कि शिकायत के अनुसार, 3 मई 2026 को होटल में भोजन के दौरान Aquafina की पानी की बोतल दी गई, जिस पर MRP ₹20 अंकित था, लेकिन बिल में इसके लिए ₹40 वसूले गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आपत्ति करने पर होटल कर्मचारी ने नए नियमों का हवाला देते हुए निर्धारित राशि से अधिक भुगतान करने की बात कही। शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता राजीव
कोठिया ने 6 मई को होटल प्रबंधन को सूचना पत्र भेजकर मानसिक एवं आर्थिक क्षति की भरपाई की मांग की थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद 24 अगस्त 2026 को उपभोक्ता आयोग में परिवाद दायर किया गया। शिकायत में सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार का आरोप लगाते हुए कुल ₹70,437 की क्षतिपूर्ति की मांग की गई है, जिसमें ₹437 की बिल राशि, ₹50 हजार मानसिक परेशानी, ₹10 हजार आर्थिक क्षति और ₹10 हजार परिवाद व्यय शामिल हैं।
- कन्नौद: ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस; लोगों ने दिया अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम! कन्नौद: ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस; लोगों ने दिया अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम!1
- जश्ने ईद मिलादुन्नबी धुमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय ध्वज व परचम के साथ निकाला गया जुलूस देवास हाटपीपल्या करीम खान स्लग ,,जश्ने ईद मिलादुन्नबी धुमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय ध्वज व परचम के साथ निकाला गया जुलूस नगर हाटपीपल्या मे हर त्योहार हिंदू मुस्लिम मिलकर मनाते हैं एकता कि मिसाल देखने को मिलती हैं । एंकर ,,नगर हाटपीपल्या मे हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी धुमधाम से मनाया गया। जुलूस कि शुरुआत जोशी चौराहा महावीर मार्ग, बजरंग चौराहा,बस स्टैंड देवगढ़ चौराहा होते हुए गुरुकृपा गार्डन पहुंचे।12 रवीयुउल अव्वल को सरकारे मदीना हज़रत मोहम्मद साहब का जन्म भी हुआ था एवं विलादत भी इसी दिन हुई थी। इसलिए इस मुबारक मोके पर सरकारे मदीना ताजदारे मदीना हज़रत मोहम्मद साहब कि याद में जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया जाता है देश प्रदेश सहित हर जगह मुस्लिम समाज द्वारा इस मुबारक मोके पर जुलूस निकाला जाता है । इस मौके पर बच्चे भी शामिल होते हैं जगह जगह जुलूस में शामिल बड़े एवं बच्चों को मिठाइयां बांटी जाती है जुलूस का मंडी मे समापन किया गया।सर्व समाज द्वारा जुलूस का स्वागत भी किया गया।राजेश तंवर,अशोक कप्तान,पिंटु जमोड़िया छगन लाल मिस्त्री, रामलाल मालवीय,गुड्डू जायसवाल, बंटी गरोठिया द्वारा भी स्वागत किया गया। सभी के लिए मंडी में लंगर का भी आयोजन किया गया। अवसर पर मुख्य रूप से एहसान मंसूरी, पार्षद हारुन मंसूरी, फ़ज़ल शाह, मोहम्मद अली, करीम खान, सफी मंसूरी,हमीद मंसूरी, साकीर सर, वकील मंसूरी, शाहीद शैख, हमीद शेख, मुस्तकीम शैख,सफाद मंसूरी,निशार पटेल बाबा, जहुर बाबा, ज़लाल मंसूरी,पीरु मंसूरी,हाफीज मुस्तकीम मंसूरी, याकूब मंसूरी, मेहबूब मंसूरी,रईस मंसूरी,आबिद मेकेनिक,सईद मंसूरी, इरशाद मंसूरी रेहान मंसूरी, इरफ़ान मंसूरी, आदि मौजूद थे4
- खेलो इंडिया संवाद में युवाओं को मिला खेल और राष्ट्र निर्माण का संदेश खेलो इंडिया संवाद में युवाओं को मिला खेल और राष्ट्र निर्माण का संदेश हरदा/टिमरनी- खेल दिवस के अवसर पर माय भारत हरदा एवं भाऊ साहब भुस्कुटे शासकीय महाविद्यालय, टिमरनी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में ‘खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात पी.एम. मोदी के साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युवाओं के साथ संवाद प्रसारित किया गया। उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़ने, प्रतिभा निखारने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी खुशबू खान, कराते खिलाड़ी मन्ना मंडलेकर एवं मल्लखंभ खिलाड़ी प्रशांत भलावी ने युवाओं से अपने संघर्ष और सफलता के अनुभव साझा किए। वहीं NSS विद्यार्थियों ने खेल, नशामुक्ति, युवा सशक्तिकरण एवं प्रशासन में युवाओं की भागीदारी को लेकर सुझाव दिए। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद डी. डी. उईके ने युवाओं को संबोधित करते हुए उनकी ऊर्जा और प्रतिभा को देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में युवाओं ने नशामुक्ति की शपथ भी ली। NSS एवं NCC विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहभागिता की।4
- पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का जन्मदिन हरसोलस के साथ मनाया सोनकच्छ विधानसभा के पीपलरावा मे ब्लॉक कॉग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान एवं नगर कॉग्रेस अध्यक्ष शाहिद मंसूरी के नेतृत्व मे पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का जन्मदिन उल्लास के साथ मनाया केक काटकर मनाया कार्यकर्ताओं ने पीपलरावा प्रथमिक शवस्थ केंद्र पर मरीजों को फल बाटे2
- ईद मिलादुन्नबी पर लहराई धर्मध्वजा सरकार की आमद मरहबा, हर देश में गुजेंगा या रसुल्लाह आदि लगाये नारे, दरगाह पर पेश की चादर1
- पुनासा/मुंदी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में स्थित 'एकात्म धाम' में भव्य "पंचायतन मंदिर" का शिलान्यास किया1
- पिपलरावा के समीप ग्राम घीचलाई से बड़ी खबर सामने आ रही हे1
- रामदेवरा यात्रियों के लिए हर जगह रामरसोड़े का किया जाता है आयोजन ।ईस वर्ष ग्राम घटीया गयासुर,मुरादपुर,सिंगावदा,अनखेली के समस्त ग्रामिणो, द्वारा रामरसोड़े का किया गया आयोजन रामदेवरा यात्रियों के लिए हर जगह रामरसोड़े का किया जाता है आयोजन ।ईस वर्ष ग्राम घटीया गयासुर,मुरादपुर,सिंगावदा,अनखेली के समस्त ग्रामिणो, द्वारा रामरसोड़े का किया गया आयोजन1