जोधपुर में भीनमाल के रक्तवीर सुरेश नामा सम्मानित। मारवाड़ रक्त सेवा संस्थान ने रक्तदान क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर किया सम्मान भीनमाल (विक्रम राठी) मारवाड़ रक्त सेवा संस्थान, जोधपुर की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर महामंदिर चौराहा स्थित भाटी मेमोरियल हॉल में आयोजित स्नेह मिलन सम्मान समारोह में भीनमाल के रक्त सेवा दल संस्थान राजस्थान इकाई के प्रभारी सुरेश कुमार नामा को सम्मानित किया गया। संस्थान द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा एवं सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए सुरेश कुमार नामा को ‘मारवाड़ गौरव सम्मान–2’ से नवाजा गया। इस दौरान अतिथियों द्वारा उन्हें मॉमेंटो एवं सम्मान पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जसवंत सिंह कच्छवाहा सहित चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सम्मान मिलने पर उपस्थित जनों ने सुरेश कुमार नामा के रक्तदान सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सम्मान प्राप्त करने के बाद सुरेश कुमार नामा ने कहा कि यह सम्मान पूरे भीनमाल क्षेत्र के रक्तदाताओं और सेवा दल के समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान है, जो निरंतर जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं।
जोधपुर में भीनमाल के रक्तवीर सुरेश नामा सम्मानित। मारवाड़ रक्त सेवा संस्थान ने रक्तदान क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर किया सम्मान भीनमाल (विक्रम राठी) मारवाड़ रक्त सेवा संस्थान, जोधपुर की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर महामंदिर चौराहा स्थित भाटी मेमोरियल हॉल में आयोजित स्नेह मिलन सम्मान समारोह में भीनमाल के रक्त सेवा दल संस्थान राजस्थान इकाई के प्रभारी सुरेश कुमार नामा को सम्मानित किया गया। संस्थान द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा एवं सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए सुरेश कुमार नामा को ‘मारवाड़ गौरव सम्मान–2’ से नवाजा गया। इस
दौरान अतिथियों द्वारा उन्हें मॉमेंटो एवं सम्मान पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जसवंत सिंह कच्छवाहा सहित चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सम्मान मिलने पर उपस्थित जनों ने सुरेश कुमार नामा के रक्तदान सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सम्मान प्राप्त करने के बाद सुरेश कुमार नामा ने कहा कि यह सम्मान पूरे भीनमाल क्षेत्र के रक्तदाताओं और सेवा दल के समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान है, जो निरंतर जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं।
- Post by DRS Soni1
- रेवदर थाना क्षेत्र के हरणी अमरापुरा गांव में आपसी कहासुनी के बाद हुए झगड़े ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें घायल हुए एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई नाथाराम कलबी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका बड़ा भाई अमरापुरा निवासी जीवाराम चौधरी(50) पुत्र ओबाराम, मनरेगा कार्य में मजदूरी करता था। मंगलवार को ग्राम पंचायत कार्यालय हरणी अमरापुरा के बाहर मनरेगा मेट ठाकरीराम देवासी से नाम जोड़ने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई, जिसमें जीवाराम के सिर पर आरोपी के हाथ में पहना चांदी का कड़ा लगने से गंभीर चोट लगी। चोट लगने के बाद वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया तो आरोपी मौके से भाग गया। परिजनों व ग्रामीणों की मदद से उसे पहले रेवदर अस्पताल लाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उदयपुर रेफर किया गया। उदयपुर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का शव बुधवार को रेवदर अस्पताल लाया गया, जहां दर्जनों समाजबंधु अस्पताल परिसर में एकत्रित हो गए। मृतक के भाई ने बताया कि घटना के बाद जब आरोपी को फ़ोन किया तो उसने कहा- “मैंने मारपीट की है, जो करना हो कर लेना। इलाज के पैसे चाहिए तो दे दूँगा।” इसके बाद वह अपने भाई ओबाराम के साथ उनके घर आकर घटना को लेकर माफ़ी मांगने लगा और इलाज के पैसे देने व उस पर केस ना करने की बात भी कही । इलाज के लिए आरोपी का भाई ओबाराम भी उनके साथ उदयपुर आया था । घटना की सूचना मिलते ही सीओ मनोज गुप्ता सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया । इसके बाद परिजनों और समाज के लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की माँग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया । सीओ मनोज गुप्ता ने परिजनों से वार्ता कर समझाइश की । मौके पर सांसद पुत्र धर्मवीर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से वार्ता की । सीओ ने 5 दिन में आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन माने और सुबह से करीब साढ़े 7 घंटे बाद शव लेकर रवाना हुए । पुलिस मामले की जाँच में जुटी है ।1
- जालौर बुधवार को आने वाले गर्मी को मौसम को देखते हुए भारतीय किसान संघ द्वारा पशु पक्षियों के लिए पीने के लिए पानी की व्यवस्था की जा रही है, वहीं शहर में अन्य सामाजिक संस्थाएं भी पशु-पक्षियों के लिए पानी पीने के लिए व्यवस्था करने में आगे आ रही है गर्मी को देखते हुए शहर के विभिन्न गली मोहल्ले में पानी की टंकियां रखवाई गई है1
- आबूरोड सिरोही जिले के आबूरोड में रीको थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 204 किलो अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार आरोपी उड़ीसा से गुजरात के राजकोट अवैध गांजा की खेप लेकर जा रहा था। तस्करी को छुपाने के लिए कंटेनर में पुराने ट्यूब के भंगार के बीच एक गुप्त बॉक्स तैयार किया गया था, जिसमें गांजा छिपाकर रखा गया था।नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने कंटेनर को रुकवाकर तलाशी ली। गहन जांच में अंदर से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। कार्रवाई थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है। मामले की जांच जारी2
- Post by Boss Choudhary1
- पुलिस बताएं कि गत 10 माह में 485 करोड रुपए की शराब सिरोही जिले के लोगों ने पी है - लोढ़ा शहर की ज्वलंत समस्याओं को लेकर सैकड़ो लोग उतरे सड़कों पर नगर कांग्रेस ने निकाली विशाल जन आक्रोश रैली आबूरोड। पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा ने कहां कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में सिरोही जिले में 475 करोड रुपए की शराब बेची गई और 2025-26 में अब तक 485 करोड रुपए की बेच दी गई है। तो यह वर्ष पूरा होते होते 600 करोड़ तक आंकड़ा पहुंच जाएगा तो यह शराब के हम सिरोही जिले के लोग पी रहे हैं या गुजरात के पेट में जा रही है। लोढ़ा नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर की ज्वलंत समस्याओं को लेकर आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। लोढ़ा ने भाजपा सरकार की गवर्नेंस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्यमंत्री सिरोही के रामझरोखा मंदिर लूट के मामले में जिला कलेक्टर, एडीएम, एसडीएम आयुक्त की कमेटी गठित कर रहे हैं, मैं जानना चाहता हूं कि नगर पालिका अधिनियम में उन्हें कमेटी गठित करने का क्या अधिकार है ? और कौनसी कमेटी कहने के बाद भी गठित हो गई। लोढ़ा ने कहा कि आबू रोड शहर और आसपास क्षेत्र में गत दो वर्षों में हुई चोरियों में से 175 चोरियां अभी तक नहीं खोल पाये हैं, यह अपने आप में चिंता का विषय हैं। डकैती के तो प्रतिशत मामले नहीं खुले हैं। उन्होंने कहां कि आजादी 75 साल के बाद भारत के प्रजातंत्र के इतिहास में पहली बार ऐसी घटना सामने आई जब लोकसभा के अध्यक्ष ने कहा कि संसद में प्रधानमंत्री को खतरा है, उन्हें बताना चाहिए किन लोगों से खतरा है और उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। लोढ़ा ने कहा कि अत्यंत लज्जा जनक गलत बात है कि प्रधानमंत्री जैसे पद को अपनी संकुचित मानसिकता के चलते इतने तुच्छ स्तर पर हम ले जा रहे हैं कि पूरे देश के लोगों में निराशा व्याप्त हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के हाथ गाय के खून से रंगे हुए हैं। उन्होंने गायों के मांस के निर्यात में गायों को काटने की मशीनों पर सब्सिडी दी हैं। गायों का मांस बेचने वाली कंपनियों से चंदा लिया हैं। ढाई सौ करोड़ रुपये इलेक्ट्रॉल बॉन्ड के नाम पर बीफ कंपनियों से लिए गए। वाजपेई कर दो लोगों को समझने की जरूरतहै। गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाना चाहिए लेकिन तीसरी बार सत्ता में आने के बाद भी उसका नाम तक नहीं लेते। उन्होंने कहा कि सनातन के सबसे बड़े प्रतीक शंकराचार्य और शंकराचार्य भी मुक्तेश्वर आनंद का प्रयागराज में जो अपमान हुआ है, उनके शिष्यों को जिस तरह से चोटी पकड़कर मारा गया है इसके बाद भी सहयोगियों ने कोई आवाज नहीं उठाई इससे साफ नहीं होता है कि भाजपा का सनातन से कोई लेना देना नहीं है। माउंट आबू नगर पालिका के कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाए और और कहां कि नक्की लेक के नावों के ठेके में जो भ्रष्टाचार हुआ है, उसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और माउंट आबू नगर पालिका में जो बार-बार हस्तक्षेपकर आयुक्त को बदला जा रहा है, वह अपने आप में भ्रष्टाचार और लूट का खुला प्रमाण हैं। विधायक मोतीराम कोली ने कहां कि नगर पालिका आबूरोड में व्यापक रूप से भ्रष्टाचार हो रहा है। मैंने विधानसभा में नगर पालिका को लेकर प्रश्न लगाए और उसका जवाब मिलते ही नगर पालिका के भ्रष्टाचार उजागर करूंगा। कोहली ने कहां की नगर पालिका आमजन को नोटिस देकर परेशान कर रही है। नगर पालिका के पास बहुत से जनहित के काम है करने को, पहले हमेशा से अधिशासी अधिकारी पहले वह कम करें फिर जनता को परेशान करें। नगर कांग्रेस अध्यक्ष नरगिस कायमखानी ने कहां कि प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किश्त आ गई तो दूसरी नहीं आई, दूसरी आ गई तो तीसरी नहीं आई। सैकड़ो पट्टे नगर पालिकाओं में लंबित है। यह सब प्रकट करता है कि किस तरह की व्यवस्था चल रही हैं। आबूरोड के अंदर अनेक कॉलोनी को सीवरेज से जोड़ा नहीं गया तो, उसकी जानकारी लेकर जिला कलेक्टर को इन्हें शामिल करने का प्रस्ताव भेजना चाहिए और इस सुनिश्चित करना चाहिए कि पूरे शहर को सीवरेज का लाभ हो अन्यथा अरबों रुपए खर्च करने का कोई अर्थ नहीं रह जाता। रेवदर विधानसभा प्रभारी गोविंद बंजारा ने कहा कि भाजपा राज में आम जनता दुखी है। गरीब जनता की कोई सुनने वाला नहीं है। नगर कांग्रेस ने आज जो शहर की समस्या को लेकर रैली निकाली है उसमें इतनी तादाद में आए शहरवासियों से पता चलता है कि उनकी समस्या कितनी अधिक हैं। धरने को पूर्व विधायक गंगाबेन गरासिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य पुखराज गहलोत, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस रेणुलता व्यास, हेमलता शर्मा संबोधित किया। नगर कांग्रेस ने रैली निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन - नगर कांग्रेस कमेटी आबू रोड ने शहर में ज्वलंत समस्याओं को लेकर विशाल रैली निकाली। रैली शहर के शांतिकुंज पार्क से शुरू होकर बस स्टैंड, कैलाश मेडिकल, शहर के मुख्य बाजार से होते हुए जगदीश चौराया से होकर तहसील कार्यालय पहुंचकर आमसभा में तब्दील हुई। रैली में हजारों की तादाद में शहरवासियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक लालाराम गरासिया, गंगाबेन गरासिया, एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लखमाराम गरासिया, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रेनू लता व्यास, पूर्व जिला अध्यक्ष हेमलता शर्मा, सरपंच ललिता देवी, सुमित्रा परमार, राजेश गहलोत, अवधेश देवल, जयंतीलाल मारू, हमीद कुरैशी, हीर सिंह इंदा, कांतिलाल परिहार, शेर मोहम्मद, शमशाद अली अब्बासी, कैलाश माली, शिव शंकर शर्मा, जितेंद्र परिहार, राजेश परिहार,सुरेश बंजारा, जितेंद्र बंजारा, रमेश मीणा सलीम पठान, दिलावर पठान, दामोदर धानका, मोहन सीरवी, दशरथ नरूका, रमेश बंजारा, अजय बंजारा, छगन टॉक, विकास सिंह, दिनेश धावलेसा, रमेश कच्छावा, मंडल अध्यक्ष सुल्तान पठान, प्रेमाराम गरासिया, लक्ष्मी देवी, सुलेमान नागोरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।4
- water box office complaint1
- सिरोही। जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आज सिरोही स्वास्थ्य भवन में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने की। बैठक में जिले के समस्त ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं की प्रगति, लक्ष्य प्राप्ति, लंबित प्रकरणों तथा फील्ड स्तर पर आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान लाडो प्रोत्साहन योजना, मां योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना, दिव्यांग प्रमाण पत्र, टीबी मुक्त योजना, सिलिकोसिस योजना, हृष्ठ्य एप, परिवार कल्याण कार्यक्रम तथा ऋष्ट हि कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की गई। सीएमएचओ डॉ. खराड़ी ने निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ प्रदान किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक जांचें सुनिश्चित करने, टीबी मुक्त अभियान में सक्रिय रूप से स्क्रीनिंग एवं उपचार पूर्ण कराने, तथा सिलिकोसिस पीड़ितों के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में एप के माध्यम से ऑनलाइन रिपोर्टिंग की प्रगति की भी समीक्षा की गई और डेटा की शुद्धता एवं समयबद्ध अपलोडिंग पर जोर दिया गया। परिवार कल्याण एवं कार्यक्रम के तहत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने पर चर्चा हुई। सीएमएचओ ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नियमित मॉनिटरिंग करें, योजनाओं की जमीनी स्थिति पर नजर रखें तथा आमजन को योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़ा जाए। बैठक का उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करना तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहा।2