logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेसकौर के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, निरीक्षण में छात्र नदारद मेसकौर (नवादा): प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में सोमवार को किए गए औचक निरीक्षण में शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत उजागर हो गई। प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष उपेंद्र चौहान, सदस्य सुनील कुमार व रतेन्द्र कुमार की टीम ने निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं पकड़ीं। उच्च माध्यमिक विद्यालय बिसिआईत में दशम वर्ग के 98 नामांकित छात्रों में केवल 24 छात्र उपस्थित मिले, जबकि बारहवीं के 66 छात्रों में एक भी छात्र नहीं था। 13 से 20 अप्रैल तक उपस्थिति पंजी में छात्रों की उपस्थिति दर्ज नहीं होना लापरवाही को दर्शाता है। प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार ने भवन की कमी का हवाला दिया, लेकिन विद्यालय में दो मंजिला भवन उपलब्ध होने और 11 अप्रैल तक उपस्थिति दर्ज रहने के प्रमाण उनके दावे पर सवाल खड़े करते हैं। वहीं शिक्षकों के लेसन प्लान में 18 अप्रैल तक पढ़ाई का विवरण दर्ज होना स्थिति को और संदिग्ध बनाता है। उच्च माध्यमिक विद्यालय पवई की स्थिति भी चिंताजनक रही। यहां 132 (दसवीं) और 79 (बारहवीं) नामांकित छात्रों में से महज चार छात्र ही उपस्थित पाए गए। बडोसर पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनपुरा में सुबह 11 बजे तक एक भी छात्र नहीं मिला। इसी परिसर के मध्य विद्यालय में भी छात्र अनुपस्थित रहे, जबकि तीन शिक्षक मौजूद थे। मध्य विद्यालय में समय से पहले छुट्टी देने की बात सामने आई। प्रधानाध्यापक अशोक चौधरी ने बताया कि बच्चों को 11 बजे ही छुट्टी दे दी गई, जबकि निर्धारित समय 12:30 बजे है। वहीं उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पिंकी कुमारी ने छात्रों के नियमित नहीं आने की बात कही। बीस सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी ई-मेल के माध्यम से जिला प्रशासन को दे दी गई है। जरूरत पड़ने पर वरीय अधिकारियों को लिखित शिकायत भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। निरीक्षण से साफ है कि प्रखंड के कई विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था बेहद लचर है, जिसका सीधा असर विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है।

2 hrs ago
user_S RAJ news chainal
S RAJ news chainal
रजौली, नवादा, बिहार•
2 hrs ago
f77f76cf-6e5d-432d-af7e-06b518dbc540

More news from झारखंड and nearby areas
  • कोडरमा: अंतर्राजीय चोर गिरोह के खिलाफ जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
    1
    कोडरमा: अंतर्राजीय चोर गिरोह के खिलाफ जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार
    user_JANATA 1 NEWS
    JANATA 1 NEWS
    Media house कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    1 hr ago
  • झुमरी तिलिया शहर के रेलवे स्टेशन ओवर ब्रिज के समीप किसी विवाद को लेकर टोटो चालक ने यात्री को मारकर बुरी तरह से किया घायल, दोनों को पुलिस ले गई थाने।
    1
    झुमरी तिलिया शहर के रेलवे स्टेशन ओवर ब्रिज के समीप किसी विवाद को लेकर टोटो चालक ने यात्री को मारकर बुरी तरह से किया घायल, दोनों को पुलिस ले गई थाने।
    user_PRAVEEN NIRANJAN JOURNALIST
    PRAVEEN NIRANJAN JOURNALIST
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Post by Mukesh Kumar Journalist
    1
    Post by Mukesh Kumar Journalist
    user_Mukesh Kumar Journalist
    Mukesh Kumar Journalist
    Local News Reporter डोमचांच, कोडरमा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • कोडरमा वन प्रक्षेत्र के चितरपुर (इंदरवा) जंगल में इन दिनों हाथियों का झुंड विश्राम कर रहा है। सोमवार को 7 बजे वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जानकारी के अनुसार, जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ रहा है, जिससे जानमाल का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे जंगल की ओर न जाएं और किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें।
    1
    कोडरमा वन प्रक्षेत्र के चितरपुर (इंदरवा) जंगल में इन दिनों हाथियों का झुंड विश्राम कर रहा है। सोमवार को 7 बजे वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जानकारी के अनुसार, जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ रहा है, जिससे जानमाल का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे जंगल की ओर न जाएं और किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें।
    user_Koderma news
    Koderma news
    Data recovery service कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • Post by Sunil Kumar journalist
    1
    Post by Sunil Kumar journalist
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • भीम आर्मी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राजवंशी जी के अगुवाई में आज 19 अप्रैल 2026 को बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के 135वां जयंती के सिलसिले और मौका पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें चाहने वालों का उमड़ा जनसैलाब।
    1
    भीम आर्मी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राजवंशी जी के अगुवाई में आज 19 अप्रैल 2026 को बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के 135वां जयंती के सिलसिले और मौका पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें चाहने वालों का उमड़ा जनसैलाब।
    user_Tws News
    Tws News
    Advertising Photographer हिसुआ, नवादा, बिहार•
    10 hrs ago
  • जिला मुख्यालय कोडरमा अंतर्गत चितरपुर के इलाके में हाथियों के झुंड पहुंचने से लोगों में दहशत।
    1
    जिला मुख्यालय कोडरमा अंतर्गत चितरपुर के इलाके में हाथियों के झुंड पहुंचने से लोगों में दहशत।
    user_PRAVEEN NIRANJAN JOURNALIST
    PRAVEEN NIRANJAN JOURNALIST
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • कोडरमा जिले के 25वें पुलिस अधीक्षक के रूप में कुमार शिवाशीष ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है। एसपी ऑफिस पहुंचने से पूर्व से जिला पुलिस बल की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने बुके देकर एसपी का स्वागत किया। इस मौके पर एसपी कुमार शुभाशीष ने कहा कि जिले को अपराधमुक्त बनाते हुए आम लोगों की जिंदगी को आसान बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जिले के क्राइम चार्ट की समीक्षा की है और पाया कि हाल के दिनों में चोरी के अलावे अन्य अपराध के मामले बढ़े हैं, जबकि ट्रैफिक जाम जिले की मुख्य समस्या है। ट्रैफिक व्यवस्था से जुड़े पुलिस कर्मियो को ट्रैफिक की स्पेशल ट्रेनिंग कराई जाएगी, ताकि लोगो को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही वे पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे और अपराधी गतिविधियों की समीक्षा करते दिशा निर्देश दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियां को संचालित नही होंगी और बेवजह लोगों को तंग परेशान भी नहीं किया जाएगा।
    1
    कोडरमा जिले के 25वें पुलिस अधीक्षक के रूप में कुमार शिवाशीष ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है। एसपी ऑफिस पहुंचने से पूर्व से जिला पुलिस बल की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने बुके देकर एसपी का स्वागत किया। इस मौके पर एसपी कुमार शुभाशीष ने कहा कि जिले को अपराधमुक्त बनाते हुए आम लोगों की जिंदगी को आसान बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जिले के क्राइम चार्ट की समीक्षा की है और पाया कि हाल के दिनों में चोरी के अलावे अन्य अपराध के मामले बढ़े हैं, जबकि ट्रैफिक जाम जिले की मुख्य समस्या है। ट्रैफिक व्यवस्था से जुड़े पुलिस कर्मियो को ट्रैफिक की स्पेशल ट्रेनिंग कराई जाएगी, ताकि लोगो को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही वे पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे और अपराधी गतिविधियों की समीक्षा करते दिशा निर्देश दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियां को संचालित नही होंगी और बेवजह लोगों को तंग परेशान भी नहीं किया जाएगा।
    user_Koderma news
    Koderma news
    Data recovery service कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • Post by Sunil Kumar journalist
    1
    Post by Sunil Kumar journalist
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.