logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गल्ला-पानी और अवैध कब्जे को लेकर ग्राम धनवाही की आदिवासी महिलाओं का चक्काजाम, आधे घंटे ठप रहा बहोरीबंद मार्ग स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम धनवाही में समय पर राशन नहीं मिलने, पानी की समस्या और जंगल जाने वाले रास्ते पर सरकारी जमीन में कथित अवैध कब्जे को लेकर आदिवासी महिलाओं ने बहोरीबंद मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार राजकुमार नामदेव और थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जनपद अध्यक्ष राजकमल बंशल ने भी मौके पर पहुंचकर महिलाओं और ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें समझाइश दी। अधिकारियों के आश्वासन और समझाइश के बाद महिलाओं ने सड़क खाली कर दी, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ।

1 hr ago
user_Koushal tiwari
Koushal tiwari
Carpenter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

गल्ला-पानी और अवैध कब्जे को लेकर ग्राम धनवाही की आदिवासी महिलाओं का चक्काजाम, आधे घंटे ठप रहा बहोरीबंद मार्ग स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम धनवाही में समय पर राशन नहीं मिलने, पानी की समस्या और जंगल जाने वाले रास्ते पर सरकारी जमीन में कथित अवैध कब्जे को लेकर आदिवासी महिलाओं ने बहोरीबंद मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार राजकुमार नामदेव और थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जनपद अध्यक्ष राजकमल बंशल ने भी मौके पर पहुंचकर महिलाओं और ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें समझाइश दी। अधिकारियों के आश्वासन और समझाइश के बाद महिलाओं ने सड़क खाली कर दी, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ।

More news from Panna and nearby areas
  • रिपोर्ट — भागीरथ विश्वकर्मा जिला पन्ना, मध्यप्रदेश। हेडलाइन — इंस्टाग्राम की प्रेम कहानी बनी खूनी साजिश की वजह! बृजपुर के कथित प्रेमी हत्या काण्ड का पन्ना पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमिका का मामा निकला प्रेमी का कातिल, इंस्टाग्राम प्रेम के दर्दनाक अंत का मास्टर माइंड को पन्ना पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे। एंकर — पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र में सामने आए अंधे हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। लापता युवक संदीप गौड़ का शव जंगल में दो बड़े पत्थरों के बीच दबा मिला था। पुलिस जांच में सामने आया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती और कथित प्रेम प्रसंग इस वारदात की वजह बना। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग बालिका को पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। वहीं, एक अन्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। मामला बृजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मनकी से जुड़ा है। 10 सितंबर को माया गौड़ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनका पुत्र संदीप गौड़ 9 सितंबर को मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान 12 सितंबर को लुहरहाई-सिलधरा रोड से कुछ दूरी पर जंगल में दो बड़े पत्थरों के बीच संदीप का शव दबा मिला। शव के ऊपर भी पत्थर रखे गए थे। पोस्टमार्टम और घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले में हत्या की धारा बढ़ाई और जांच तेज कर दी। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान सामने आया कि संदीप की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए दूसरे गांव की एक लड़की से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल फोन और इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत होती थी। बताया जा रहा है कि लड़की के मामा को इस संबंध की जानकारी हो गई थी और उन्होंने संदीप से बातचीत करने के लिए लड़की को मना किया था। पुलिस जांच के अनुसार घटना वाली रात संदीप अपने दो दोस्तों के साथ लड़की के गांव पहुंचा था। दोस्तों को गांव के बाहर छोड़ने के बाद वह लड़की के बताए स्थान पर पहुंचा। पुलिस का दावा है कि इसी दौरान पहले से बनाई गई योजना के तहत लड़की के मामा नीरज उर्फ नत्थु गौड़ ने अपने साथी राजबहादुर गौड़ के साथ मिलकर संदीप को पकड़ लिया और उसे जंगल की ओर ले गए। आरोप है कि वहां पत्थर से हमला कर संदीप की हत्या कर दी गई और शव को पत्थरों के बीच छिपाकर ऊपर से पत्थर रख दिए गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नीरज उर्फ नत्थु गौड़ को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन और कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल किया गया रक्तरंजित पत्थर जब्त किया गया है। एक नाबालिग बालिका को भी पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। वहीं मामले का एक अन्य आरोपी राजबहादुर गौड़ फरार है, जिसकी तलाश जारी है। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती आखिरकार एक परिवार के लिए मातम और एक युवक की जिंदगी के अंत का कारण बन गई। हालांकि पुलिस ने मामले का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन फरार आरोपी की गिरफ्तारी और पूरे घटनाक्रम में प्रत्येक व्यक्ति की वास्तविक भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल बृजपुर पुलिस की जांच जारी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
    1
    रिपोर्ट — भागीरथ विश्वकर्मा
जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
हेडलाइन —
इंस्टाग्राम की प्रेम कहानी बनी खूनी साजिश की वजह! 
बृजपुर के कथित प्रेमी हत्या काण्ड का पन्ना पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमिका का मामा निकला प्रेमी का कातिल, 
इंस्टाग्राम प्रेम के दर्दनाक अंत का मास्टर माइंड को पन्ना पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे।
एंकर —
पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र में सामने आए अंधे हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। लापता युवक संदीप गौड़ का शव जंगल में दो बड़े पत्थरों के बीच दबा मिला था। पुलिस जांच में सामने आया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती और कथित प्रेम प्रसंग इस वारदात की वजह बना।
मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग बालिका को पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। वहीं, एक अन्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।
मामला बृजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मनकी से जुड़ा है। 10 सितंबर को माया गौड़ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनका पुत्र संदीप गौड़ 9 सितंबर को मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।
पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की।
तलाश के दौरान 12 सितंबर को लुहरहाई-सिलधरा रोड से कुछ दूरी पर जंगल में दो बड़े पत्थरों के बीच संदीप का शव दबा मिला। शव के ऊपर भी पत्थर रखे गए थे।
पोस्टमार्टम और घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले में हत्या की धारा बढ़ाई और जांच तेज कर दी।
पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान सामने आया कि संदीप की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए दूसरे गांव की एक लड़की से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल फोन और इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत होती थी।
बताया जा रहा है कि लड़की के मामा को इस संबंध की जानकारी हो गई थी और उन्होंने संदीप से बातचीत करने के लिए लड़की को मना किया था।
पुलिस जांच के अनुसार घटना वाली रात संदीप अपने दो दोस्तों के साथ लड़की के गांव पहुंचा था। दोस्तों को गांव के बाहर छोड़ने के बाद वह लड़की के बताए स्थान पर पहुंचा।
पुलिस का दावा है कि इसी दौरान पहले से बनाई गई योजना के तहत लड़की के मामा नीरज उर्फ नत्थु गौड़ ने अपने साथी राजबहादुर गौड़ के साथ मिलकर संदीप को पकड़ लिया और उसे जंगल की ओर ले गए।
आरोप है कि वहां पत्थर से हमला कर संदीप की हत्या कर दी गई और शव को पत्थरों के बीच छिपाकर ऊपर से पत्थर रख दिए गए।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नीरज उर्फ नत्थु गौड़ को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन और कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल किया गया रक्तरंजित पत्थर जब्त किया गया है।
एक नाबालिग बालिका को भी पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। वहीं मामले का एक अन्य आरोपी राजबहादुर गौड़ फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती आखिरकार एक परिवार के लिए मातम और एक युवक की जिंदगी के अंत का कारण बन गई। हालांकि पुलिस ने मामले का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन फरार आरोपी की गिरफ्तारी और पूरे घटनाक्रम में प्रत्येक व्यक्ति की वास्तविक भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल बृजपुर पुलिस की जांच जारी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
    user_भागीरथ विश्वकर्मा
    भागीरथ विश्वकर्मा
    Farmer Amanganj, Panna•
    52 min ago
  • हटा सिविल अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल,आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से चिकित्सकों में आक्रोश,आज से काली पट्टी बांधकर कर रहे काम एंकर/- हटा सिविल अस्पताल में बीते दिनों ड्यूटी डॉक्टर चेतन्य साहू के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट की गई थी। जिसकी शिकायत पर हटा पुलिस ने मामला दर्ज किया था। लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी आज दिनांक तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिसे लेकर चिकित्सक वर्ग में भारी नाराजगी है। इसी के विरोध में जीडीए ( शासकीय चिकित्सक संघ ) आईएमए -दमोह और आईडीए दमोह के संयुक्त आह्वान पर समस्त दमोह जिले के चिकित्सक एकजुट हो गए हैं। संगठनों के आह्वान पर आज गुरुवार से दमोह जिले के समस्त डॉक्टर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह कदम चिकित्सीय पेशे के सम्मान की रक्षा और आरोपियों पर शीघ्र कार्रवाई कराने के लिए उठाया गया है।
    1
    हटा सिविल अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल,आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से चिकित्सकों में आक्रोश,आज से काली पट्टी बांधकर कर रहे काम
एंकर/- हटा सिविल अस्पताल में बीते दिनों ड्यूटी डॉक्टर चेतन्य साहू के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट की गई थी। जिसकी शिकायत पर हटा पुलिस ने मामला दर्ज किया था। लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी आज दिनांक तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिसे लेकर चिकित्सक वर्ग में भारी नाराजगी है। इसी के विरोध में जीडीए ( शासकीय चिकित्सक संघ ) आईएमए -दमोह और आईडीए  दमोह के संयुक्त आह्वान पर समस्त दमोह जिले के चिकित्सक एकजुट हो गए हैं। संगठनों के आह्वान पर आज गुरुवार से दमोह जिले के समस्त डॉक्टर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह कदम चिकित्सीय पेशे के सम्मान की रक्षा और आरोपियों पर शीघ्र कार्रवाई कराने के लिए उठाया गया है।
    user_Akib khan press
    Akib khan press
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • dekhiaega aage hai tum khana panchayat dekh sakte hain aap log isiliye like Karen follow Karen subscribe Karen aapki support se Banega hai aur
    1
    dekhiaega aage hai tum khana panchayat dekh sakte hain aap log isiliye
like Karen follow Karen subscribe Karen aapki support se Banega hai aur
    user_Anmol Kori
    Anmol Kori
    Artist अमनगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अमानगंज। यादव समाज द्वारा निकाली गई श्री कृष्ण-बलराम शोभायात्रा का नगर कांग्रेस कमेटी अमानगंज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया । अमानगंज। यादव समाज द्वारा निकाली गई श्री कृष्ण-बलराम शोभायात्रा का नगर कांग्रेस कमेटी अमानगंज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया ।
    1
    अमानगंज। यादव समाज द्वारा निकाली गई श्री कृष्ण-बलराम शोभायात्रा का नगर कांग्रेस कमेटी अमानगंज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया ।
अमानगंज। यादव समाज द्वारा निकाली गई श्री कृष्ण-बलराम शोभायात्रा का नगर कांग्रेस कमेटी अमानगंज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया ।
    user_Arun Lodhi
    Arun Lodhi
    Media and information sciences faculty अमनगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • दमोह/हटा,, आगामी त्यौहारों को लेकर हटा शहर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च दमोह/हटा,, आगामी त्यौहारों को लेकर हटा शहर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
    1
    दमोह/हटा,, आगामी त्यौहारों को लेकर हटा शहर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
दमोह/हटा,, आगामी त्यौहारों को लेकर हटा शहर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
    user_पत्रकार,यशबेन्द्र  हजारी
    पत्रकार,यशबेन्द्र हजारी
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सागर एसपी पर दिग्विजय सिंह के संगीन आरोप–हर महीने 50 से 60 लाख की वसूली 💥 *बड़ी खबर*💥 *सागर एसपी पर दिग्विजय सिंह के संगीन आरोप– "हर महीने 50 से 60 लाख की वसूली, एसपी को कोर्ट जाने की दी चुनौती* मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सागर जिले के बंडा में हुए जहरीली शराब कांड को लेकर वहां के एसपी अनुराग सुजानिया पर हर महीने 50 से 60 लाख रुपये की अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। दिग्विजय सिंह ने एसपी को चुनौती दी है कि हिम्मत है तो मानहानि का केस करो, वे कोर्ट में अपने आरोप सिद्ध कर देंगे।दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग की है कि सागर एसपी को तुरंत पद से हटाया जाए और उनके कार्यकाल के दौरान की संपत्तियों की आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ से जांच कराई जाए देखते हैं एसपी साहब इन आरोपों के बाद चुप्पी साध लेते हैं या मानहानि का प्रकरण दर्ज कराएंगे?
    1
    सागर एसपी पर दिग्विजय सिंह के संगीन आरोप–हर महीने 50 से 60 लाख की वसूली
💥 *बड़ी खबर*💥
*सागर एसपी पर दिग्विजय सिंह के संगीन आरोप– "हर महीने 50 से 60 लाख की वसूली, एसपी को कोर्ट जाने की दी चुनौती*
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सागर जिले के बंडा में हुए जहरीली शराब कांड को लेकर वहां के एसपी अनुराग सुजानिया पर हर महीने 50 से 60 लाख रुपये की अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। दिग्विजय सिंह ने एसपी को चुनौती दी है कि हिम्मत है तो मानहानि का केस करो, वे कोर्ट में अपने आरोप सिद्ध कर देंगे।दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग की है कि सागर एसपी को तुरंत पद से हटाया जाए और उनके कार्यकाल के दौरान की संपत्तियों की आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ से जांच कराई जाए देखते हैं एसपी साहब इन आरोपों के बाद चुप्पी साध लेते हैं या मानहानि का प्रकरण दर्ज कराएंगे?
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • hello guys Kya hota Hai isliye support mein Bane hain aur aage dekhne ke liye aage dekhne ke liye hello hi subscribe Karen follow like Karen share Karen jyada Se jyada
    1
    hello guys Kya hota Hai isliye support mein Bane hain aur aage dekhne ke liye
aage dekhne ke liye hello hi subscribe Karen follow like Karen share Karen jyada Se jyada
    user_Anmol Kori
    Anmol Kori
    Artist अमनगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • gandgi kabhi saaf news jv cu ucucufufugugfififckcjcjccjcif jjcjdjfjdkvjcvjxchxjdjcjckxjfjxjcifudsjd
    1
    gandgi kabhi saaf news jv cu ucucufufugugfififckcjcjccjcif
jjcjdjfjdkvjcvjxchxjdjcjckxjfjxjcifudsjd
    user_Dheerendra lodhi
    Dheerendra lodhi
    अमनगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • 🚨 निवार पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन, 30 लीटर कच्ची शराब जब्त, 3 क्विंटल महुआ लाहन किया नष्ट ठरका डेम के किनारे बिचपुरा-शाहपुर-लालपुर क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश से मचा हड़कंप कटनी | 14 सितंबर 2026। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कटनी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर निवार पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई है। इसके साथ ही मौके पर भारी मात्रा में रखा करीब 3 क्विंटल महुआ लाहन नष्ट किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा माधवनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ यह कार्रवाई की। 💥 ठरका डेम के किनारे पुलिस की दबिश निवार पुलिस को अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद ग्राम ठरका डेम के किनारे बिचपुरा, शाहपुर एवं लालपुर क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान सरमन उर्फ किरा लूनिया, पिता कामता उर्फ पाडा लूनिया, उम्र 30 वर्ष, निवासी बिचपुरा, चौकी निवार के ठिकाने पर पुलिस पहुंची। तलाशी के दौरान पुलिस ने 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। वहीं शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 3 क्विंटल महुआ लाहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की है। 🚔 अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप निवार क्षेत्र में पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से नशे से दूर रहने तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों का कारोबार करने वालों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। ⭐ इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका पूरी कार्रवाई चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक अंकित दुबे, संतोष प्रजापति, आरक्षक बकील यादव, अरविंद कुशवाहा सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निवार पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है और ऐसे कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय है।
    3
    🚨 निवार पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन, 30 लीटर कच्ची शराब जब्त, 3 क्विंटल महुआ लाहन किया नष्ट
ठरका डेम के किनारे बिचपुरा-शाहपुर-लालपुर क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश से मचा हड़कंप
कटनी | 14 सितंबर 2026। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कटनी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर निवार पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई है। इसके साथ ही मौके पर भारी मात्रा में रखा करीब 3 क्विंटल महुआ लाहन नष्ट किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा माधवनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ यह कार्रवाई की।
💥 ठरका डेम के किनारे पुलिस की दबिश
निवार पुलिस को अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद ग्राम ठरका डेम के किनारे बिचपुरा, शाहपुर एवं लालपुर क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान सरमन उर्फ किरा लूनिया, पिता कामता उर्फ पाडा लूनिया, उम्र 30 वर्ष, निवासी बिचपुरा, चौकी निवार के ठिकाने पर पुलिस पहुंची।
तलाशी के दौरान पुलिस ने 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। वहीं शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 3 क्विंटल महुआ लाहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की है।
🚔 अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप
निवार क्षेत्र में पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से नशे से दूर रहने तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों का कारोबार करने वालों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
⭐ इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
पूरी कार्रवाई चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक अंकित दुबे, संतोष प्रजापति, आरक्षक बकील यादव, अरविंद कुशवाहा सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
निवार पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है और ऐसे कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय है।
    user_अभिमन्यु विश्वकर्मा कटनी
    अभिमन्यु विश्वकर्मा कटनी
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.