ड्यूटी पर डॉक्टर और स्टाफ से मारपीट, स्वास्थ्यकर्मियों में आक्रोश काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, एसपी के नाम थाना कटंगी में सौंपा ज्ञापन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिरोड़ी में स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ हुई अभद्रता, मारपीट और धमकी की घटना के विरोध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी के खंड चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी सहित समस्त डॉक्टर, स्टाफ नर्स, और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिरोड़ी में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. बनवारीलाल मीणा, एवं मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ कुछ युवकों द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। आरोप है कि युवकों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की, जान-माल के नुकसान की धमकी दी तथा अस्पताल में आग लगाने की धमकी भी दी। इस घटना से स्वास्थ्य कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। घटना के विरोध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिरोड़ी के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। साथ ही असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक बालाघाट के नाम से ज्ञापन स्थानीय थाना कटंगी में सौंपा गया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा अस्पतालों में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए। कर्मचारियों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी दिन-रात निस्वार्थ भाव से जनता को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हैं, ऐसे में उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार बेहद निंदनीय और अनुचित है ।
ड्यूटी पर डॉक्टर और स्टाफ से मारपीट, स्वास्थ्यकर्मियों में आक्रोश काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, एसपी के नाम थाना कटंगी में सौंपा ज्ञापन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिरोड़ी में स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ हुई अभद्रता, मारपीट और धमकी की घटना के विरोध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी के खंड चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी सहित समस्त डॉक्टर, स्टाफ नर्स, और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिरोड़ी में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. बनवारीलाल मीणा, एवं मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ कुछ युवकों द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। आरोप है कि युवकों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की, जान-माल के नुकसान की धमकी दी तथा अस्पताल
में आग लगाने की धमकी भी दी। इस घटना से स्वास्थ्य कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। घटना के विरोध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिरोड़ी के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। साथ ही असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक बालाघाट के नाम से ज्ञापन स्थानीय थाना कटंगी में सौंपा गया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा अस्पतालों में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए। कर्मचारियों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी दिन-रात निस्वार्थ भाव से जनता को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हैं, ऐसे में उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार बेहद निंदनीय और अनुचित है ।
- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र कटंगी में 09 मार्च सोमवार की शाम 04 बजे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वंदेमातरम स्वर्णिम भारत की थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त महिला कर्मचारी मीना गुप्ता के विशेष आतिथ्य में यह कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी उषा दीदी, वारासिवनी केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी उर्वशी दीदी सहित सेवा केंद्र से जुड़ी तमाम माताएं और बहनें शामिल हुई। मीना गुप्ता ने ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा वैश्विक स्तर पर किये जा रहे नारी सशक्तिकरण व विश्व शांति प्रयासों की सराहना की।1
- वारासिवनी। वारासिवनी कटंगी मार्ग पर स्थित टोड्या नाले के पास से ग्राम खंडवा की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर स्थित पारवे आरा मिल के समीप एक किसान द्वारा पराली जलाने से मिल में रखी हुई लकड़ियों में आग लग गई। आग की बढ़ती हुई लपटो ने जब आरा मिल के अंदर रखी लकड़ियों को जलाना प्रारंभ किया, तो मिल में कार्यरत कर्मचारियों ने आग की लपटों को देख लिया और तत्काल बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग लगने की सूचना नगरपालिका वारासिवनी के दमकल विभाग को देने पर दमकल की टीम फायरब्रिगेड के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और कर्मचारियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि मिल में कार्यरत कर्मचारियों एवं दमकल कर्मचारियों की सतर्कता से स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई।1
- 💞tu nikala chhupa rustam 💞 tu nikala chhupa rustam ♥️ good afternoon AAP sabhi ko1
- प्रेमानंद जी महाराज जी #premanand #treanding #vakti #bichar #parbachan1
- एसपी कार्यालय पहुंचकर की शिकायत, पांच लोगों पर गाली-गलौज व धमकी का लगाया आरोप; सरपंच प्रतिनिधि बोले- आरोप निराधार1
- महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज छिंदवाड़ा के द्वारा होली मिलन कार्यक्रम बड़े ही उत्साह एवं धूमधाम से मनाया गया।1
- Post by BRMG SEONI1
- सामाजिक समरसता और सर्वधर्म-समभाव को बढ़ावा देना और निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मायॅल नगरी तिरोड़ी के दुर्गा ग्राउंड में सोमवार 09 मार्च को विकासखंड स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इस भव्य समारोह में 200 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर एकदूजे के हमसफर बने। सांई मंदिर से दोपहर 01 बजे एक साथ बैड़-बाजे और ढोल शहनाई के साथ बारात निकाली। इस बारात को देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। लोग अपने घरों की छत पर खड़े होकर बारात का दीदार करते हए नजर रहे थे।1