Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुलंदशहर: खुर्जा में हुए ट्रिपल मर्डर के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़। पुलिस की गोली से 50-50 हजार के इनामी रिंकू सैनी और भारत सैनी घायल। आरोपियों की निशानदेही पर डीबीआर बरामदगी के लिए गई थी पुलिस। जिम में बर्थडे पार्टी में हुए ट्रिपल मर्डर की घटना में शामिल थे रिंकू और भारत। DIG कलानिधि नैथानी ने दोनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कब्जे से अवैध पिस्टल, तमंचा, ज़िन्दा/खोखा कारतूस और एक डीबीआर बरामद। अस्पताल भेजे गए शातिर, खुर्जा नगर पुलिस व स्वाट टीम की मुंडाखेड़ा नहर के पास मुठभेड़ हुई।
सबसे तेज खबर उत्तर प्रदेश Sabse Tej Khabar Uttar Pradesh
बुलंदशहर: खुर्जा में हुए ट्रिपल मर्डर के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़। पुलिस की गोली से 50-50 हजार के इनामी रिंकू सैनी और भारत सैनी घायल। आरोपियों की निशानदेही पर डीबीआर बरामदगी के लिए गई थी पुलिस। जिम में बर्थडे पार्टी में हुए ट्रिपल मर्डर की घटना में शामिल थे रिंकू और भारत। DIG कलानिधि नैथानी ने दोनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कब्जे से अवैध पिस्टल, तमंचा, ज़िन्दा/खोखा कारतूस और एक डीबीआर बरामद। अस्पताल भेजे गए शातिर, खुर्जा नगर पुलिस व स्वाट टीम की मुंडाखेड़ा नहर के पास मुठभेड़ हुई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बुलन्दशहर (नरसेना): जनपद के थाना नरसेना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव वनभोरा में बीते शनिवार को हुई हिंसक घटना में अब एक नया मोड़ सामने आया है। हमारे चैनल पर प्रमुखता से दिखाई गई इस खबर के बाद, जिसमें एक ट्रैक्टर चालक द्वारा पड़ोसियों पर हमला करने और कई लोगों के घायल होने का मामला सामने आया था, अब दूसरे पक्ष (आरोपी पक्ष) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। क्या है आरोपी पक्ष का दावा? आरोपी पक्ष की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपना स्पष्टीकरण दिया गया है। वीडियो में पक्ष रखते हुए बताया गया कि यह पूरा विवाद अचानक नहीं हुआ, बल्कि अवैध अतिक्रमण को लेकर लंबे समय से चल रहा है। दावा किया गया है कि जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ, वह मामला पहले से ही संबंधित विभागों और माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी पक्ष ने घटना के पीछे के कारणों को भूमि विवाद से जोड़ते हुए अपनी सफाई पेश की है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग दोनों पक्षों के दावों की जांच कर रहे हैं। जहाँ पीड़ित पक्ष न्याय की गुहार लगा रहा है, वहीं अब इस 'नये मोड़' के बाद पुलिस की जांच किस दिशा में जाती है, यह देखने वाली बात होगी। देखिये वनभोरा से यह विशेष रिपोर्ट...1
- खुर्जा देहात थाना क्षेत्र की धराव चौकी के गांव धरारी में दो भाइयों में प्रॉपर्टी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था विवाद के दौरान मिथुन सोलंकी पुत्र धर्म सिंह सोलंकी ने छोटे भाई अपने पैर में स्वयं को गोली मारी। जिसकी वीडियो छोटे भाई द्वारा बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर। क्योंकि छोटे भाई को फसाने की नियत से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों द्वारा बाटा गया कि दोनों भाइयों में काफी समय से संपत्ति को लेकर के विवाद चल रहा है विवाद की आज तक किसी ने एक दूसरे के खिलाफ खुर्जा देहात में शिकायत नहीं की है और आपस में विवाद करते रहते हैं जिसमें आज मिथुन सोलंकी द्वारा सुबह को पैर में गोली मार दी गई है जिसकी वीडियो छोटे भाई द्वारा बनाई गई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई है डॉक्टर द्वारा बताया कि प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। खुर्जा थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों भाइयों के आपसी विवाद के चलते कभी थाना पर कोई शिकायत पत्र नहीं दिया और आज सुबह अपने आप को मिथुन द्वारा अपने पैर में 315 के तमंचे से गोली मार ली है।1
- बुलंदशहर: पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी के चुनाव परिणामों में भाजपा की जीत पर खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह के आवास पर मना जश्न। ढोल-नगाड़ों के साथ थिरके कार्यकर्ता, जमकर हुई आतिशबाजी। खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने कार्यकर्ताओं का मुँह मीठा कराकर दी जीत की बधाई। विधायक मीनाक्षी सिंह ने जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का आशीर्वाद बताया। बाइट मीनाक्षी सिंह विधायक खुर्जा1
- थाना नर्सेना क्षेत्र के गांव बनभौरा में कुछ दिन पहले हुए आपसी विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पिछले करीब डेढ़ वर्ष से चल रहा है विवाद। घर के सामने रास्ते को लेकर चल रहा है विवाद। विवाद का निर्णय शायद डेढ़ वर्ष से कोर्ट कचहरी में घूम रहा है लेकिन इस तरफ प्रशासन का नहीं है कोई ध्यान शायद किसी अनहोनी की उम्मीद के इंतजार में है प्रशासन प्रथम पक्ष पर द्वितीय पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है की प्रथम पक्ष के लोगों ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की जबकि प्रथम पक्ष से बात करने पर पता चला की रास्ते के निर्माण पर रोक लगने के बावजूद द्वितीय पक्ष रास्ते पर दीवार करने के लिए कार्य कर रहा था जिसमें ट्रैक्टर से मलवा हटाने के लिए ट्रैक्टर पर मांझा लगाकर मालवे ईंट रोडी बदरपुर आदि सामग्री को हटाने के लिए प्रथम पक्ष के लोग आए द्वितीय पक्ष के लोगों ने ट्रैक्टर चालक पर लाठी डंडा बेलचा आदि से प्रहार किया और उल्टा ट्रैक्टर चालक पर ही इल्जाम थोप दिया प्रथम पक्ष का कहना है द्वितीय पक्ष के लोग हमेशा झगड़ा के लिए उतारू रहते हैं रास्ता पूर्वजों के टाइम का बना हुआ है जिस पर लगभग एक से डेढ़ वर्ष पूर्व सरकार की तरफ से खड़ंजा लगाना था तभी द्वितीय पक्ष के लोगों ने उसे पर रोक लगा दी और खरंजा नहीं होने दिया। आशीष चौहान वंदे भारत1
- अचेत अवस्था में हाइवे पर पड़े घायल भाई-बहन को अपनी गाड़ी से अस्पताल गए सीओ। सिकंदराबाद में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई थी हापुड़ निवासी तन्नू की बाइक। कोर्ट से लौट रहे सीओ गाड़ी रोककर बिना इंतज़ार किये पीड़ितों को अपनी बोलेरो से ले गए अस्पताल। ड्यूटी से बढ़कर इंसानियत निभाते नजर आए सीओ भास्कर कुमार मिश्रा। सीओ की सूझबूझ और तत्परता से पीड़ितों को समय पर उपचार मिल सका, बची जान। पीड़ितों ने जताया आभार, सिकंदराबाद के जाट चौक के पास हुआ था हादसा।3
- पुणे के नसरापुर क्षेत्र में 65 वर्षीय व्यक्ति द्वारा 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना से इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। शनिवार को बच्ची का शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने जन आंदोलन शुरू किया और शुक्रवार-शनिवार को नवले पुल के पास करीब 4–5 घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 5 दिनों की हिरासत में लिया है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं, प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज करने और आवाज दबाने के आरोप लगे हैं, हालांकि पुलिस प्रशासन ने इससे इनकार किया है। मुक्खमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने Fast Track कोर्ट बैठा कर, कोर्ट से दोषी ब्यक्ति को मौत की साझा देने की मांग की। इस हृदयविदारक घटना पर नासिक के श्री श्री 1008 जगतगुरु माधवानंद सरस्वती जी महाराज ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गहरी चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने नासिक कुम्भ के भव्य आयोजन पर भी सरकार को तुरंत संज्ञान लेने की अनुरोध कीया..देखिये पूरी वीडियो1
- बुलंदशहर के खुर्जा में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 50 हजार के इनामी बदमाश जीतू सैनी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। ढाकर रोड सिकंदरपुर के पास हुई इस मुठभेड़ में दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें जीतू सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया1
- बुलंदशहर में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री भक्त माल कथा का पूरा आयोजन बुलंदशहर के सितारगंज मंदिर में हरी नाम संकीर्तन मंडल के तड़ीपन में वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष में श्री भक्त माल कथा श्रीमद् भागवत कथा के साथ संत सम्मेलन का आयोजन होना है 20 में से एक जून तक यह कार्यक्रम चलेगा1
- सोमवार को नवागंतुक कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार दुबे ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य बाजार, गंगा घाट का निरीक्षण व गश्त अभियान चलाया। उन्होंने बाजार में दुकानों के आगे अतिक्रमण हटाने तथा बाजार में अनावश्यक रूप से दो पहिया वाहन खड़ा करने को आमजन के लिए परेशानी का कारण बताया, और अनुरोध किया कि जनता की समस्या को दूर करने के लिए आम जन को स्वयं ही विचार करने की आवश्यकता है। यदि लोग अपील को नहीं मानेंगे, उस स्थिति में पुलिस को सख्त कदम उठाने को मजबूर होना पड़ेगा। अनूपशहर मां गंगा का तट है। आस्था का बड़ा केन्द्र है। मस्तराम घाट पर जाने वाले मार्ग पर पूर्णिमा तथा अमावस्या पर लगने वाले जाम को रोकने के लिए नगर पालिका, प्रशासन के साथ मिलकर कोई ठोस रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने आमजन से पुलिस की मदद करके पुलिस से मदद लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता के साथ है। किंतु जनता को भी सहयोगात्मक कदम उठाना पड़ेगा।1