logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

होली के दिन खून से रंगी मोहल्ले की गली, पति ने पत्नी का गला रेतकर की हत्या, एसिड हमले में प्रेमी भी झुलसा शाहजहांपुर। जनपद में जहां एक ओर लोग रंग-गुलाल के साथ होली का त्योहार मना रहे थे, वहीं चौक कोतवाली क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। होली खेलने के बहाने पहुंचे पति ने पहले एसिड फेंका और फिर धारदार हथियार से पत्नी का गला काटकर उसकी हत्या कर दी। घटना से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि एसिड से झुलसे युवक का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज स्थित बालाजी नगर कॉलोनी में बुधवार सुबह करीब छह बजे 31 वर्षीय आरती के घर उसका पति मनमोहन पांडे उर्फ सोनू पहुंचा। आरोप है कि उसने होली खेलने के बहाने पहले एसिड फेंका। एसिड आरती को न लगकर घर में मौजूद उसके कथित प्रेमी बृजदीप के चेहरे पर जा गिरा। दर्द से चीखने की आवाज सुनकर आरती घर के गेट तक पहुंची तो आरोपी पति ने धारदार हथियार से उसका गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान एसिड से घायल बृजदीप ने बचाव में आरोपी मनमोहन पांडे पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं एसिड से झुलसे युवक को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अंतरजातीय प्रेम विवाह बना विवाद की वजह मृतका आरती अनुसूचित जाति से थी। उसका वर्ष 2016 में थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला रेती निवासी मनमोहन पांडे उर्फ सोनू के साथ अंतरजातीय प्रेम विवाह हुआ था। शुरुआत में परिवार वालों के विरोध के बाद दोनों पक्ष मान गए थे। आरती की एक आठ वर्ष की बेटी भी है, जो फिलहाल पिता के पास रहती है। परिजनों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। आरती अपने पति से अलग रह रही थी और चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज में किराये के मकान में रहती थी। उसने कोर्ट में तलाक का मुकदमा भी दायर कर रखा था। परिजनों का आरोप है कि वह बृजदीप नामक युवक के संपर्क में थी और उसी के साथ रहना चाहती थी। मृतका के भाई राजीव कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

1 day ago
user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•

  • user_User2645
    User2645
    Lakhimpur, Lakhimpur Kheri
    😡
    4 hrs ago
  • user_User2645
    User2645
    Lakhimpur, Lakhimpur Kheri
    💣
    4 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by अमित कुमार
    2
    Post by अमित कुमार
    user_अमित कुमार
    अमित कुमार
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • लखीमपुर- ये ईरान से वापस आने वालों की किसी एयरपोर्ट की भीड़ नही है ये जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों की पर्चा बनवाने के लिए उमड़ी भीड़ है..... होली के अवकाश के बाद उमड़ी भारी भीड़
    1
    लखीमपुर- ये ईरान से वापस आने वालों की किसी एयरपोर्ट की भीड़ नही है
ये जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों की पर्चा बनवाने के लिए उमड़ी भीड़ है..... 
होली के अवकाश के बाद उमड़ी भारी भीड़
    user_मीडिया का आधिकार समाचार लखीमपु
    मीडिया का आधिकार समाचार लखीमपु
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बिग ब्रेकिंग न्यूज़ सूत्र.............* * थाना संपूर्णानगर में हुआ बड़ा विवाद, * बिग ब्रेकिंग न्यूज़ सूत्र.............* * मामला थाना संपूर्णानगर खीरी का * * कार हटाने के मामले को लेकर प्रधान और उनके परिवार ने बांका और लोहे की रॉड से कई लड़कों को जमकर पीटा; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल * * वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किसी के हाथ में बांका है तो किसी के हाथ में लोहे की रॉड * * बताया जा रहा है कि मौजूदा बसही मौजूदा प्रधान और उनके पुत्र और उनके भाई ने कइयों को जमकर पीटा * * पीड़ित को आईं गंभीर चोटें पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक्सरे के लिए किया गया जिला अस्पताल रेफर *
    1
    बिग ब्रेकिंग न्यूज़ सूत्र.............* * थाना संपूर्णानगर में हुआ बड़ा विवाद, * बिग ब्रेकिंग न्यूज़ सूत्र.............* * मामला थाना संपूर्णानगर खीरी का * * कार हटाने के मामले को लेकर प्रधान और उनके परिवार ने बांका और लोहे की रॉड से कई लड़कों को जमकर पीटा; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल * * वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किसी के हाथ में बांका है तो किसी के हाथ में लोहे की रॉड * * बताया जा रहा है कि मौजूदा बसही मौजूदा प्रधान और उनके पुत्र और उनके भाई ने कइयों को जमकर पीटा * * पीड़ित को आईं गंभीर चोटें पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक्सरे के लिए किया गया जिला अस्पताल रेफर *
    user_Rahul Gupta CBI
    Rahul Gupta CBI
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by खीरी न्यूज़ अपडेट
    1
    Post by खीरी न्यूज़ अपडेट
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी। आवास विकास कालोनी मकान नबर 177 से दिनदहाड़े चोर ने साइकिल चोरी को दिया अंजाम सीसीटीवी में चोर की करतूत आई सामने सीसीटीवी में कैद हुआ चोर,,घटना ब्रहस्पति बार 4 बजे की।
    1
    लखीमपुर खीरी। आवास विकास कालोनी मकान नबर 177 से दिनदहाड़े चोर ने साइकिल चोरी को दिया अंजाम सीसीटीवी में चोर की करतूत आई सामने सीसीटीवी में कैद हुआ चोर,,घटना ब्रहस्पति बार 4 बजे की।
    user_Shaban Siddiqui
    Shaban Siddiqui
    Court reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे, अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री पवन गौतम के निकट पर्यवेक्षण , सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर श्री विवेक तिवारी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर श्री राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में दिनांक 25.0.2026 को कन्नौजिया कालोनी खीरी शहर से गायब लड़की के सम्बन्ध में थाना कोतवाली सादर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 145/2026 धारा 137(2) BNS से सम्बंधित गुमशुदा का शव दिनांक 3.3.2026 को मुड़िया खेड़ा गन्ने के खेत से बरामद कर उसकी पहचान कराते हुए शव का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम कराया गया l पोस्टमार्टम के आधार पर अभियोग में धारा 64(1)/103(1)/238(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट का समावेश करते हुए चार घंटे के अंदर, घटना कारित करने वाले अज्ञात अभियुक्त का नाम पता ज्ञात कर सफल अनावरण कर आज दिनांक 05.03.2026 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा, अभियोग में वांछित अभियुक्त दीपक आनन्द मिश्रा पुत्र चन्द्र किशोर निवासी मुडिया थाना ईसानगर जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मृतका के शव का अंतिम संस्कार हो चुका है, शांति ब्यवस्था सम्बन्धी कोई समस्या नहीं है l *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 1.दीपक आनन्द मिश्रा पुत्र चन्द्र किशोर निवासी मुडिया थाना ईशानगर जनपद खीरी *पंजीकृत अभियोग का विवरण-* दीपक आनन्द मिश्रा पुत्र चन्द्र किशोर निवासी मुडिया थाना ईसानगर जनपद खीरी *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 1.प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह कोत0 सदर जनपद खीरी 2.उ0नि0 डिम्पल कुमार कोतवाली सदर जनपद खीरी 3.का0 गौरव कुमार कोतवाली सदर जनपद खीरी
    1
    पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे, अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री पवन गौतम के निकट पर्यवेक्षण , सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर श्री विवेक तिवारी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर श्री राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में दिनांक 25.0.2026 को कन्नौजिया कालोनी खीरी शहर से गायब लड़की के सम्बन्ध में थाना कोतवाली सादर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 145/2026 धारा 137(2) BNS से सम्बंधित गुमशुदा का शव दिनांक 3.3.2026 को मुड़िया खेड़ा गन्ने के खेत से बरामद कर उसकी पहचान कराते हुए शव का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम कराया गया l पोस्टमार्टम के आधार पर अभियोग में धारा 64(1)/103(1)/238(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट का समावेश करते हुए चार घंटे के अंदर, घटना कारित करने वाले अज्ञात अभियुक्त का नाम पता ज्ञात कर सफल अनावरण कर आज दिनांक 05.03.2026 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा, अभियोग में वांछित अभियुक्त दीपक आनन्द मिश्रा पुत्र चन्द्र किशोर निवासी मुडिया थाना ईसानगर जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मृतका के शव का अंतिम संस्कार हो चुका है, शांति ब्यवस्था सम्बन्धी कोई समस्या नहीं है l
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1.दीपक आनन्द मिश्रा पुत्र चन्द्र किशोर निवासी मुडिया थाना ईशानगर जनपद खीरी
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
दीपक आनन्द मिश्रा पुत्र चन्द्र किशोर निवासी मुडिया थाना ईसानगर जनपद खीरी
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह कोत0 सदर जनपद खीरी
2.उ0नि0 डिम्पल कुमार कोतवाली सदर जनपद खीरी
3.का0 गौरव कुमार कोतवाली सदर जनपद खीरी
    user_INDIA TV24 NEWS
    INDIA TV24 NEWS
    Journalism Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    16 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी-4 दिन से लापता किशोरी के संदिग्ध हालत अर्धनग्न मिले शव का मामला,,परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का लगाया आरोप,, पुलिस को सूचना देने और अनहोनी आशंका जताने के बाद भी पुलिस बनी रही लापरवाह,, परिजनों पुलिस इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग,, भारी पुलिस बल की तैनाती बीच हो रहा है किशोरी का पोस्टमार्टम,, सदर कोतवाली का मामला।
    1
    लखीमपुर खीरी-4 दिन से लापता किशोरी के संदिग्ध हालत अर्धनग्न मिले शव का मामला,,परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का लगाया आरोप,, पुलिस को सूचना देने और अनहोनी आशंका जताने के बाद भी पुलिस बनी रही लापरवाह,, परिजनों पुलिस इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग,, भारी पुलिस बल की तैनाती बीच हो रहा है किशोरी का पोस्टमार्टम,, सदर कोतवाली का मामला।
    user_AVP भारत न्यूज़
    AVP भारत न्यूज़
    Taxi Driver Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    17 hrs ago
  • यूपी – संभल में होलिका दहन के बीच हैरान कर देने वाला नजारा आग की लपटों के बीच एक शख्स खड़ा हो गया,भीड़ सन्न...कुछ सेकंड की दहशत फिर एक युवक ने हिम्मत दिखाई....उसे बाहर खींचा गया और घटना टल गई।
    1
    यूपी – संभल में होलिका दहन के बीच हैरान कर देने वाला नजारा
आग की लपटों के बीच एक शख्स खड़ा हो गया,भीड़ सन्न...कुछ सेकंड की दहशत
फिर एक युवक ने हिम्मत दिखाई....उसे बाहर खींचा गया और घटना टल गई।
    user_Shaban Siddiqui
    Shaban Siddiqui
    Court reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.