*विमल गौड़* *News* किशनगढ़ *प्रशासन की लापरवाही अवैध डंपिंग यार्ड में कीचड़ में फंसकर तड़पी गौमाता ने तोडा दम गौरक्षकों में भारी रोष! 🔥* अवैध *डंपिंग यार्ड के दलदल में फंसने से गौमाता की हुई मौत गौ रक्षकों में आक्रोश* मार्बल *औद्योगिक क्षेत्र स्थित अवैध डंपिंग यार्ड मे तड़प-तड़प कर गौवंश ने तोड़ा दम* गोरक्षकों *ने कहा सुरक्षा के अभाव में एक बेसहारा गाय ने कीचड़ और मलबे के बीच त्याग दिए अपने प्राण* सूचना *मिलते ही मौके पर पहुंचे गौ रक्षकों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन की लापरवाही पर जताया रोष* गौ रक्षा *दल के नितेश सैनी ने कहा भविष्य में ऐसी कोई भी घटना दोबारा हुई तो इसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी* क्षेत्रवासियों *ने मांग कि इन अवैध डंपिंग यार्डों पर तुरंत लगाम लगाई जाए* साथ *ही बेजुबान जानवरों की सुरक्षा के किये जायें पुख्ता इंतजाम* #Kishangarh #Ajmer #Rajasthan #BreakingNews #Gaumata AnimalCruelty JusticeForAnimals MarbleCity DumpingYard KishangarhNews AdminFailure RajasthanNews GauRaksha GauSeva KishangarhDiaries https://www.instagram.com/reel/DVjQ-GzExHp/?igsh=eXR3NG9weGNlOWFs
*विमल गौड़* *News* किशनगढ़ *प्रशासन की लापरवाही अवैध डंपिंग यार्ड में कीचड़ में फंसकर तड़पी गौमाता ने तोडा दम गौरक्षकों में भारी रोष! 🔥* अवैध *डंपिंग यार्ड के दलदल में फंसने से गौमाता की हुई मौत गौ रक्षकों में आक्रोश* मार्बल *औद्योगिक क्षेत्र स्थित अवैध डंपिंग यार्ड मे तड़प-तड़प कर गौवंश ने तोड़ा दम* गोरक्षकों *ने कहा सुरक्षा के अभाव में एक बेसहारा गाय ने कीचड़ और मलबे के बीच त्याग दिए अपने प्राण* सूचना *मिलते ही मौके पर पहुंचे गौ रक्षकों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन की लापरवाही पर जताया रोष* गौ रक्षा *दल के नितेश सैनी ने कहा भविष्य में ऐसी कोई भी घटना दोबारा हुई तो इसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी* क्षेत्रवासियों *ने मांग कि इन अवैध डंपिंग यार्डों पर तुरंत लगाम लगाई जाए* साथ *ही बेजुबान जानवरों की सुरक्षा के किये जायें पुख्ता इंतजाम* #Kishangarh #Ajmer #Rajasthan #BreakingNews #Gaumata AnimalCruelty JusticeForAnimals MarbleCity DumpingYard KishangarhNews AdminFailure RajasthanNews GauRaksha GauSeva KishangarhDiaries https://www.instagram.com/reel/DVjQ-GzExHp/?igsh=eXR3NG9weGNlOWFs
- अजमेर में शीतला माता मेले को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। मेले में भारी भीड़ को देखते हुए बजरंगगढ़ चौराहे से फवारा सर्किल तक ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। इस दौरान बजरंगगढ़ से फवारा सर्किल जाने वाले वाहनों को मेडिकल कॉलेज वाले रास्ते से होकर गुजरना होगा। यातायात पुलिस के अनुसार सुबह से ही बजरंगगढ़ से फवारा सर्किल तक चौपहिया वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। यदि मेले में भीड़ अधिक बढ़ती है तो टू-व्हीलर वाहनों को भी रोका जा सकता है। व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी प्रमुख पॉइंट्स पर यातायात पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर प्रशासन का सहयोग करें।1
- Post by Moinuddin Khan1
- आत्मिक श्रद्धांजलि पुष्पांजलि शत-शत नमन। - देश के ख्यातिलब्ध पत्रकार मां सरस्वती के सच्चे सपूत श्री नारायण बारेठ को"श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मन बहुत दुखी है। कि, शुचिता, साहस और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जीवनभर समर्पित, सभी के स्नेही श्री नारायण बारेठ का जयपुर के अपेक्स अस्पताल में शुक्रवार देर रात्रि को 68 वर्ष की आयु में असामयिक देहावसान हो गया है l मूलतः सीकर जिले के रतनगढ में मध्यमवर्गीय परिवार में पले बढ़े नारायण जी सन 1976 में आपातकाल के समय 18 वर्ष की अल्प आयु में कोटा आकर जंक्शन स्थित दानमल जी के हत्थे में किराये का कमरा लेकर रहते थे। lऔर उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता श्री तेजमल जी जैन के पास मुन्शी के रूप में जीवन यापन शुरू किया था l आपातकाल के दमन के विरोध और लोकतंत्र की रक्षा के लिए स्टेशन क्षेत्र मे अपना सब-कुछ दांव पर लगा कर आंदोलन कर रहे। तत्कालीन प्रमुख युवाओं श्री हनुमान शर्मा, श्री रविंद्र सिंह निर्भय, श्री महेश चंद्र वर्मा ,श्री देवकी नंदन शर्मा, श्री रमेश चतुर्वेदी, श्री जय कुमार बतरा ,श्री तुलसी राम नागर, श्री मोहर सिंह, श्री राकेश गोयल, श्री सुरेश तिवारी, डॉ डी एन गांधी,श्री हेमचंद पंवार और श्री मोहन हरित साथ नारायण जी की अग्रणी योद्धा की भूमिका को कभी नहीं भुलाया जा सकता l चाहे शराब के ठेके बंद करवाने हों, रेल्वे में भ्रष्टाचार रोकना हो या सूदखोरों के खिलाफ संघर्ष हो, नारायण जी ने हमेशा निर्भीकता और अदम्य साहस के साथ हर जंग लडी l जीवन में अर्थिक अभाव के बाद भी ईमानदारी और स्वाभिमान के साथ अपने विचारों पर अडिग रह कर कैसे जिया जाता है। ,नारायण जी इसकी जीवन्त और अद्वितीय मिसाल थे l कोटा की अदालत से राष्ट्रदूत, राजस्थान पत्रिका,नवभारत टाईम्स, पायनियर, बी बी सी लंदन तक पत्रकारिता की यात्रा और जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष,राजस्थान सरकार के सूचना आयुक्त, और हरिदेव जोशी पत्रिकारिता विश्वविद्यालय में डीन के पद पर सुशोभित होकर कार्य करने की गौरवपूर्ण यात्रा एक कर्मयोगी की सत्यनिष्ठा के मार्ग पर चलते हुए हिमालय विजय करने जैसी ही हैl और इसके प्रत्यक्ष साक्षी हैं, नारायण जी के कोटा में निवास के वर्षों में श्री सुरेंद्र शर्मा, श्री संजय शर्मा, श्री प्रीत राय, श्री राकेश सोरल,श्री विनीत चतुर्वेदी, श्री परमानंद शर्मा, श्री आत्मदीप,श्री धीरेन्द्र राहुल, श्री पुरुषोत्तम पंचोली, श्री सुनील राजा ,श्री अरिहंत जैन,श श्री सुबोध जैन, श्री योगेश सिंघल,श्री श्री लियाकत भाई, श्री अब्दुल रउफ़ अंसारी, श्री वहीद भाई, श्री महेंद्र नाथ चतुर्वेदी, श्री यशवंत चौधरी जी, रिछपाल जी पारीक, डॉ सुधीर गुप्ता, के साथ साथ आदरणीय रघुवीर सिंह जी कौशल, लोकसभाध्यक्ष माननीय ओम जी बिरला,पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अशोक जी गहलोत, जोधपुर से हिन्दू सिंह जी सोडा, श्री सुपारस जी भंडारी, जयपुर में भा ज पा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश जी पूनिया,एडवोकेट डी डी बंसल जी एडवोकेट,ब्रम्हा कुमारी आबू केंद्र, प्रभारी श्री कोमल, श्री कैलाश जी व्यास,एडवोकेट प्रेम कुमार सिंह, एडवोकेट ब्रम्हानंद जी शर्मा, श्री पंकज जी मेहता, श्री रविन्द्र त्यागी, श्री पुरेन्द्र लोहमि जिनके के साथ उनके लगभग 4 दशकों तक अभिन्न स्नेहिल मित्रवत निरंतर जीवंत सम्बन्ध रहे। परमपिता परमेश्वर से करबद्ध प्रार्थना है कि हम सबके के लाडले नारायण जी बारेठ की पवित्र आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान कर चिरशांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को असहनीय दुःख को सह सकने की शक्ति प्रदान करें l " ओम शांति ओम " श्रद्धानवत "1
- अजमेर में एक बार फिर बम से उड़ने की धमकी मिली इससे पहले भी ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह कलेक्ट्रेट और न्यायालय भवन को उड़ाने की धमकी मिल चुकी है आज जीपीओ के पीछे पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ने की धमकी मिली जिस पर सुरक्षा एजेंसी की टीम मौके पर पहुंची और पासपोर्ट ऑफिस को खाली कराया गया सुरक्षा एजेंसी टीम ने बारीक से जांच की सर्च ऑपरेशन चलाया हर संदिग्ध वस्तु पर रखी जा रही नजर1
- गुलाबबाड़ी पुलिया के नीचे वाल्मीकि समाज के युवाओं के साथ मारपीट मामला अजमेर कलेक्ट्रेट पर वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन,मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तार की रखी मांग।।1
- अजमेर। गेगल थाना क्षेत्र में गगवाना पुलिया के पास एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक वाहन चालक ने सामने से आ रही ब्लैक कलर स्कॉर्पियो (RJ14UJ8121) को बचाने की कोशिश की, इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन चालक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गेगल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। वहीं अजमेर से अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। पुलिस और अग्निशमन कर्मियों की मदद से घायल चालक को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।3
- राजस्थान के जालोर जिले के सरवाना थाना क्षेत्र के बंधा गांव से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि एक दामाद ने अपनी ही सास पर हमला कर दिया। आरोप है कि सोहनलाल नाम के व्यक्ति ने फसल काटने वाली कैंची से सास कैली देवी की नाक काट दी और कटा हुआ हिस्सा लेकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पत्नी को लेकर लंबे समय से ससुराल पक्ष के साथ विवाद चल रहा था और इसी तनाव के बीच यह खौफनाक वारदात हुई। घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़िता के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।1
- अजमेर में वाल्मीकि समाज के बच्चों के साथ कथित रूप से हुई मारपीट की घटना को लेकर समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों द्वारा वाल्मीकि समाज के बच्चों को धोखे से बुलाया गया, जिसके बाद करीब 50–60 लोगों ने मिलकर बच्चों के साथ मारपीट की। इस घटना के विरोध में वाल्मीकि समाज के लोग आज धरना-प्रदर्शन करेंगे। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि इस घटना से पूरे समाज में रोष है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। धरना-प्रदर्शन के बाद वाल्मीकि समाज के लोग प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। वहीं पुलिस और प्रशासन से भी मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है।1