नशे और शौक के लिए करते थे वाहन चोरी, 4 शातिर चोर गिरफ्तार, 7 चोरी की गाड़ियां बरामद जबलपुर। हनुमानताल पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विधि-विवादित बालक सहित चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी के 7 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। बरामद वाहनों में मोटरसाइकिल और स्कूटी शामिल हैं, जिन्हें जबलपुर के अलावा सिहोरा, खितौला, लखनादौन, कटनी और मंडला से चोरी किया गया था।पुलिस के मुताबिक, हनुमानताल थाना पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि चार युवक झिन्ना मोहल्ला पहाड़ी में मजार के सामने एक स्कूटी और मोटरसाइकिल लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं और किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर चारों को पकड़ लियापूछताछ में आरोपियों की पहचान मोहित कोरी (19), निवासी तुलसी कॉलोनी, झंडा चौक बेलबाग, मयंक उर्फ रचित चौधरी (18), निवासी सुराही बिल्डिंग क्षेत्र अधारताल, देवांश श्रीवास्तव (20), निवासी भरतीपुर, पेशकारी स्कूल के पास ओमती और एक 17 वर्षीय विधि-विवादित बालक के रूप में हुई।पुलिस ने जब मौके पर मौजूद मोटरसाइकिल और स्कूटी के दस्तावेज मांगे तो आरोपी घबरा गए और कोई दस्तावेज नहीं होने की बात कही। सघन पूछताछ में उन्होंने दोनों वाहनों के चोरी के होने की बात स्वीकार की। पूछताछ में सामने आया कि मोटरसाइकिल करीब 10 दिन पहले टेढ़ी नीम क्षेत्र से और स्कूटी करीब आठ दिन पहले लखनादौन, सिवनी से चोरी की गई थी।पुलिस द्वारा अलग-अलग पूछताछ किए जाने पर आरोपियों ने अन्य वाहन चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और घूमने के शौक के लिए वाहन चोरी करते थे। पूछताछ में सिहोरा-खितौला, कटनी और मंडला सहित अन्य स्थानों से स्कूटी चोरी करने की बात सामने आई।आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल सात वाहन बरामद किए। इनमें हनुमानताल से चोरी की गई मोटरसाइकिल एमपी 20 एमआर 2321, लखनादौन से चोरी की गई स्कूटी एक्सिस, खितौला से चोरी की गई स्कूटी एमपी 20 जेडएन 4476, कटनी से चोरी की गई स्कूटी डीएल 3 एसएफक्यू 0446, खितौला से चोरी की गई स्कूटी एमपी 20 जेडसी 8250, मंडला कोतवाली से चोरी की गई स्कूटी एमपी 51 जेबी 2297 तथा सिहोरा से चोरी की गई स्कूटी एमपी 20 एक्ससी 8689 शामिल हैं।पुलिस ने चारों के विरुद्ध धारा 35(1)(ई) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों के संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही आरोपियों से अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही हैइस कार्रवाई में हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाषचंद बघेल, प्रेमसागर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक योगेंद्र, प्रधान आरक्षक विनीत श्रीवास, सादिक, अजय डबराल, शिवशंकर यादव, आरक्षक महेंद्र पाल, आदिल रजा और अभय इनवाती की सराहनीय भूमिका रही

- 7 वाहन चोरी का खुलासा, 1 विधिविवादित बालक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार जबलपुर। हनुमानताल पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के 7 दुपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, हनुमानताल थाना क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली थी कि झिन्ना मोहल्ला पहाड़ी स्थित मजार के सामने कुछ युवक संदिग्ध हालत में स्कूटी और मोटरसाइकिल लेकर खड़े हैं और वाहनों को बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मोहित कोरी, मयंक उर्फ रचित चौधरी, देवांश श्रीवास्तव और 17 वर्षीय विधिविवादित बालक को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने शुरुआत में वाहनों के दस्तावेज नहीं होने की बात कही। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने वाहनों के चोरी के होने की बात स्वीकार की। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और घूमने के शौक को पूरा करने के लिए वाहन चोरी करते थे। आरोपियों की निशानदेही पर हनुमानताल, लखनादौन, खितौला, कटनी, मंडला और सिहोरा से चोरी किए गए कुल 7 दुपहिया वाहन बरामद किए गए। बरामद वाहनों में मोटरसाइकिल और स्कूटी सहित 7 वाहन शामिल हैं। पुलिस अब इन वाहनों के वास्तविक मालिकों की जानकारी जुटा रही है और आरोपियों से अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड़ के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी हनुमानताल श्री सुभाषचंद बघेल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी प्रेमसागर उप निरीक्षक योगेन्द्र सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने चारों के विरुद्ध धारा 35(1)ई बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। रिपोर्टर — मदन रैकवार, जिला जबलपुर1
- Jabalpur dindayal chauk tyohar ke baje se traffic jaam1
- अंतस संस्था द्वारा आयोजित अंतस सावन महोत्सव का आयोजन नूतन मराठी स्कूल प्रेक्षागृह, गोलबाजार, जबलपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रेस विज्ञप्ति अंतस संस्था द्वारा आयोजित अंतस सावन महोत्सव का आयोजन नूतन मराठी स्कूल प्रेक्षागृह, गोलबाजार, जबलपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंतस संस्था का यह अंतस महोत्सव बुन्देली मर्मज्ञ विद्वान शिक्षाविद स्मृतिशेष डॉ पूरनचंद श्रीवास्तव जी को समर्पित किया गया जो कि अत्यंत प्रभावशाली और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाला आयोजन रहा। इस आयोजन में जबलपुर शहर साहित्यकारों के द्वारा काव्य, गीत, ग़ज़लों का मंचीय पाठ किया गया जो बेहद सराहनीय रहा। संस्था की निर्देशिका विनीता पैगवार 'विधि' के संयोजन, श्री राजेश पाठक प्रवीण, श्रीमती रचना श्रीवास्तव के कुशल संचालन, डॉ मंजू गोरे, श्रीमती ज्योति मिश्रा के समन्वयन एवं संस्थापक डॉ अनिल कुमार कोरी के निर्देशन से कार्यक्रम गरिमामय, भावपूर्ण एवं बेहद सफ़ल रहा। आयोजन में डॉ अनामिका तिवारी जी मुख्य अतिथि, महामहोपाध्याय आचार्य डॉ हरिशंकर दुबे जी अध्यक्ष एवं श्री प्रतुल श्रीवास्तव जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। विशेष सहयोग श्री यूनुस अदीब, श्री अभय नायक, श्रीमती अनुकंपा नायक, श्री राकेश पैगवार, श्रीमती रजनी कोठारी, श्री आर के पासी, श्री अनुराग कोरी सांई, श्रीमती अनुराधा शुक्ला का रहा। आमंत्रित कवि/शायर श्रीमती छाया सिंह, श्री अमर सिंह वर्मा, श्रीमती प्रतिमा अखिलेश, श्रीमती तरुणा खरे, श्रीमती प्रीति नामदेव भूमिजा, श्रीमती प्रतीक्षा सेठी ने शानदार रचना पाठ किया। कार्यक्रम को श्री शेखर शर्मा, श्री सुभाष जैन शलभ, श्री विजय जायसवाल, श्री मुकेश कोठारी ने उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। संस्था की ओर आभार श्री अनुराग कोरी सांई ने प्रकट किया। आज चैनो करार सावन में इतना बरसाओ प्यार सावन में डॉ मंजू गोरे कमाने जब निकलती है तो बस चेहरा संवरता है,किसी औरत से पूछो दिल के अंदर क्या क्या बिखरता है ....प्रतिक्षा सेठी उस वक्त बच न पाऊंगी नज़र के कहर से, वो आयेगा नज़र,नज़र मिले जो नज़र से। रजनी कोठारी "रजनी" 🙏🙏🙏🙏 डॉ अनिल कुमार कोरी अंतस संस्था संस्थापक4
- सुनार नदी में युवक ने लगाई छलांग, बेटे को बचाने पिता भी कूदा; माझी समाज के पदाधिकारी ने बचाई दोनों की जान दमोह। मोबाइल दिलाने की जिद को लेकर एक युवक ने सुनार नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। बेटे को नदी में डूबता देख पिता ने भी उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। दोनों को डूबते देख मौके पर मौजूद माझी समाज के नरसिंहगढ़ मंडल अध्यक्ष डालचंद रायकवार ने तत्परता दिखाते हुए नदी में छलांग लगाई और पिता-पुत्र दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। समय रहते मदद मिलने से पिता-पुत्र की जान बच गई। डालचंद रायकवार की तत्परता और साहस की लोगों ने सराहना की।1
- मुस्लिम जुलूस में दिखा हिंदू-मुस्लिम भाईचारा। मझगुआ ने दिया एकता और विकास का संदेश। ❤️🇮🇳 मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर मुस्लिम समाज ने नकारा जुलूस और हिंदू मुस्लिम सभी जात धर्म को लोगों की एकता का दिया संदेश1
- ब्रेकिंग न्यूज़ ब्रेकिंग न्यूज़ | संवाद अपडेट दमोह करौंदी में अनियंत्रित होकर खेत में गिरी एम्बुलेंस, बड़ा हादसा टला दमोह। दमोह से तेंदूखेड़ा की ओर रेफर मरीज को लेने जा रही एक एम्बुलेंस करौंदी गांव के पास मुख्य मार्ग से अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस दमोह से तेंदूखेड़ा की ओर जा रही थी, तभी करौंदी के पास वाहन अनियंत्रित होकर मेन रोड से नीचे उतरते हुए खेत में जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मवेशी और सामने से आ रही बोलेरो बनी हादसे की वजह? आस-पास मौजूद लोगों के अनुसार, एम्बुलेंस चालक ने बताया कि मेन रोड पर एक मवेशी बैठा हुआ था, जबकि सामने से एक बोलेरो वाहन आ रहा था। इसी दौरान मवेशी और सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और खेत में जा गिरी। हादसे में एम्बुलेंस को नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी व्यक्ति के घायल होने अथवा जनहानि की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस को बाहर निकालने में मदद की। हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि संबंधित जांच के बाद ही हो सकेगी। संवाद अपडेट दमोह | खबर वही, जो है सही1
- करौंदी पड़रिया पेट्रोल पंप के पास एंबुलेंस पलटी, बड़ा हादसा टला दमोह। दमोह से तेजगढ़ लौट रही एक एंबुलेंस करौंदी पड़रिया पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि घटना में बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस में पायलट बस सवार था। हादसे के बाद पायलट के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है। एंबुलेंस किस वजह से अनियंत्रित होकर पलटी, इसका स्पष्ट कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे में एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।1
- बालपुर के पास मारुति वैन से टकराई बाइक, दो गंभीर. जबलपुर रेफर बालपुर के पास मारुति वैन से टकराई बाइक, दो गंभीर घंसौर। घंसौर थाना क्षेत्र के ग्राम बालपुर के पास बुधवार, 26 अगस्त 2026 की देर रात मोटरसाइकिल और मारुति वैन की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार आनंद उईक पिता श्यामलाल उईक और मारुति वैन में सवार प्रतीक अवधिया निवासी घंसौर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए 27 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे जबलपुर रेफर किया गया। सूचना पर घंसौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।1