पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, जान से मारने की धमकी; 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, जान से मारने की धमकी; 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज ठाकुरद्वारा। पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करनावाला खालसा निवासी सारिफ पुत्र शाहिद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका भाई समीर काशीपुर में ट्रक मैकेनिक के कार्य के लिए जा रहा था, तभी गांव के ही मुनव्वर, फिरोज, सलीम, फैजान, अनवार, इमरान व शमीम समेत अन्य लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में समीर के सिर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का कहना है कि इस मामले में पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन गांव के कुछ संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप से समझौता हो गया था। इसके बावजूद आरोपियों ने दोबारा झगड़ा कर धमकी दी कि यदि किसी प्रकार की शिकायत की गई तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। सारिफ ने बताया कि उनका भाई रोजाना काशीपुर मजदूरी के लिए जाता है, जिससे उन्हें लगातार जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि उनके या उनके भाई के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी आरोपियों की होगी। पुलिस ने मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- #दरबारश्रीकैड़ेवालेबाबाजीकादरबार, स्योहारा रोड, धामपुर मौहड़ा श्रीकैड़े वाले बाबा, पूर्व विधायक डॉ इंद्रदेव सिंह जी के द्बारा भंडारा एवं डॉ भूपेन्द्र सिंह चौहान नसीरपुर बनवारी वाले जी ने भी भंडारा कराया, आज रविवार 5 अप्रैल 2026 को1
- Post by वीरेन्द्र अग्रवाल1
- हजरत ख्वाजा मोहम्मद इनायत हसन शाह रबब के उर्स में चादर पेश करते सूफी वसीम अहमद कादरी सज्जाद नसीम1
- सचिन और साहिब... एक हिंदू और एक मुसलमान दिल्ली के मुखर्जी नगर में आग लग गई. इस आग में नीतू मैम का भी परिवार फंसा हुआ था। इन दोनों लड़कों ने नीतू मैम और उनके परिवार की जान बचाई1
- aur khas khas share kariye aap log police wale kya kahate najar a rahe hain dekhiae aap log chale4
- दि #पंछी हेडलाइन्स #समाचार:#सत्ता की #हनक:#विधायक पुत्र ने सीएचसी अधीक्षक की कुर्सी पर बैठकर जब इस तरह #अधिकारी को दिए #दिशा-#निर्देश,#वीडियो हुआ #वायरल,#पुलिस और सीएचसी #अधीक्षक के साथ #अस्पताल का भी किया #निरीक्षण,स्वार से अपना दल (एस) के विधायक शफीक अंसारी के बेटे का वायरल वीडियो,,#मीडिया हाईलाईट्स,1
- ओवरलोड डबल ट्राली ट्रैक्टर पर कार्रवाई, खनन परिवहन पर उठे बड़े सवाल धामपुर धामपुर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष नगर क्षेत्र में मिट्टी खनन एवं उसके परिवहन को लेकर शुक्रवार सायंकाल बड़ी कार्रवाई सामने आई। आरएसएम तिराहा पर वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने मिट्टी से भरी डबल ट्रैक्टर-ट्राली को रोककर जांच की। जांच में ट्रैक्टर चालक वैध ट्रांसपोर्ट परमिशन/रवन्ना प्रस्तुत नहीं कर सका और ट्राली ओवरलोड पाई गई, जिस पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का चालान कर दिया। मौके पर चालक ने बताया कि क्षेत्र में कई ट्रैक्टर ट्रालियां एक ही स्थान से मिट्टी उठाकर एक ही स्थान पर डंप कर रही हैं। वहीं जानकारी यह भी मिली कि खुदाई जेसीबी मशीन से की जा रही है और मिट्टी डालने का कार्य भी मशीनों से कराया जा रहा है। ट्रैफिक टीआई दरोगा ने चालक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ट्रैक्टर ट्राली दोबारा इसी प्रकार ओवरलोड या बिना रवन्ना के चलती मिली तो वाहन को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। खनन अनुमति का विवरण (प्राप्त दस्तावेज़ के आधार पर) खनन का प्रकार: मिट्टी स्वीकृत मात्रा: लगभग 100 घन मीटर अनुमति अवधि: 15 दिन प्रारंभ तिथि: 30-03-2026 समाप्ति तिथि: 13-04-2026 स्थान: धामपुर क्षेत्र का निर्धारित गाटा महत्वपूर्ण बात: प्रस्तुत दस्तावेज़ में परिवहन से संबंधित विवरण जैसे MM-11/ ई-रवन्ना या वाहनों का स्पष्ट उल्लेख नहीं पाया गया। फिलहाल यह मामला जांच का विषय बन गया है कि खनन अनुमति की शर्तों का पालन हो रहा है या नहीं। संबंधित विभागों द्वारा आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।2
- Post by वीरेन्द्र अग्रवाल1
- सहारा अमन कमेटी रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश की टीम ने उमरा की मुकद्दस जियारत कर कर आए मुरादाबाद के कांग्रेस लीडर अहमद खान साहब का किया जोरदार स्वागत1